Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 27, 2025 / 11:30 PM IST

DC vs RCB Highlights Score IPL 2025: दिल्ली के घर में आरसीबी ने लिया हार का बदला, विराट-क्रुणाल ने खेली शानदार पारी

DC vs RCB Highlights Score: DC vs RCB Live Score: IPL 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 162 रन बना पाई। दिल्ली ने आरसीबी को 163 रनों का टारगेट दिया। आरसीबी ने 19वें ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से इसको हासिल कर लिया। आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

DC vs RCB Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बना पाई। दिल्ली ने आरसीबी को 163 रनों का टारगेट

DC vs RCB Highlights Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया
DC vs RCB Highlights Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया
APRIL 27, 2025 / 11:18 PM IST

RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 162 रन बना पाई। दिल्ली ने आरसीबी को 163 रनों का टारगेट दिया। आरसीबी ने 19वें ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से इसको हासिल कर लिया। आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया।

    APRIL 27, 2025 / 11:09 PM IST

    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा चौथा झटका

    18वें ओवर में आरसीबी को लगा चौथा झटका, विराट कोहली 47 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 146 रन है।

      APRIL 27, 2025 / 11:01 PM IST

      RCB vs DC Live Score, IPL 2025: विराट की फिफ्टी

      विराट कोहली ने 45 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान कोहली ने 4 चौका लगाए। विराट 45 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पंड्या 44 गेंदों पर 67 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 137 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों में 26 रनों की जरूरत है।

        APRIL 27, 2025 / 10:54 PM IST

        DC vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को 24 गेंदों में 38 रनों की जरूरत

        16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 153 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 24 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है। विराट कोहली 43 गेंदों में 49 रन और क्रुणाल पंड्या 56 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

          APRIL 27, 2025 / 10:49 PM IST

          RCB vs DC Live Score, IPL 2025: क्रुणाल पंड्या की फिफ्टी

          क्रुणाल पंड्या ने 38 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी पारी के दौरान क्रुणाल ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए हैं। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 114 है।

            APRIL 27, 2025 / 10:44 PM IST

            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 58 रन दूर आरसीबी

            आरसीबी को जीत के लिए 36 गेंदों पर 58 रनों की जरूरत हैं। विराट कोहली 36 गेंदों में 39 रन और क्रुणाल पंड्या 35 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में लगातार 2 छक्का आया। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 105 रन है।

              APRIL 27, 2025 / 10:38 PM IST

              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 90 के पार

              13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों पर 70 रनों की जरूरत हैं। विराट कोहली 33 गेंदों में 35 रन और क्रुणाल पंड्या 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में लगातार 2 छक्का आया।

                APRIL 27, 2025 / 10:32 PM IST

                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 78/3

                12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन है। विराट कोहली 32 गेंदों में 34 रन और क्रुणाल पंड्या 26 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  APRIL 27, 2025 / 10:24 PM IST

                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 60 के पार

                  10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन है। आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हो रही है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 8 रन आए। विराट कोहली 26 गेंदों में 28 रन और क्रुणाल पंड्या 21 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    APRIL 27, 2025 / 10:18 PM IST

                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                    9वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन है। दुष्मंथा चमीरा के इस ओवर में कुल 6 रन आए। विराट कोहली 22 गेंदों में 23 रन और क्रुणाल पंड्या 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      APRIL 27, 2025 / 10:13 PM IST

                      RCB vs DC Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                      8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 50 रन है। विराट कोहली 19 गेंदों में 20 रन और क्रुणाल पंड्या 16 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        APRIL 27, 2025 / 10:08 PM IST

                        DC vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट-क्रुणाल क्रीज पर

                        7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 47 रन है। विराट कोहली 19 रन और क्रुणाल पंड्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7वां ओवर विपराज निगम ने किया, इस ओवर में आरसीबी को एक फ्री हिट भी मिला। इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                          APRIL 27, 2025 / 10:02 PM IST

                          RCB vs DC Live Score, IPL 2025: पावरप्ले में आरसीबी के गिरे तीन विकेट

                          पावरप्ले खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 35 रन है। विराट कोहली 15 रन और क्रुणाल पंड्या 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            APRIL 27, 2025 / 9:58 PM IST

                            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                            चौथे ओवर में आरसीबी को तीसरा झटका लगा। रजत पाटीदार 6 रन बनाकर रन आउट हुए। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 26 रन है। वहीं अक्षर पटेल ने पांचवां ओवर किया इस ओवर में कुल 4 रन आए। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 30 रन है।

                              APRIL 27, 2025 / 9:50 PM IST

                              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: एक ही ओवर में आरसीबी के गिरे दो विकेट

                              तीसरे ओवर में आरसीबी को दो झटके लगे हैं। अक्षर पटेल ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर जैकब बेथेल और चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को आउट किया। जैकब बेथेल 6 गेंदों पर 12 रन और देवदत्त बिना खाता खोले आउट हुए। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                                APRIL 27, 2025 / 9:44 PM IST

                                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट-जैकब क्रीज पर

                                विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की ओर से दूसरा ओवर मिशेल स्टार्क ने किया, इस ओवर में कुल 15 रन आए। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है।

                                  APRIL 27, 2025 / 9:38 PM IST

                                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 4 रन

                                  विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर अक्षर पटेल ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है।

                                    APRIL 27, 2025 / 9:37 PM IST

                                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी

                                    163 रनों के टारगेट का पीछा करने आरसीबी की टीम मैदान पर आ गई है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथेल पारी की शुरूआत कर रह है। जैकब बेथेल का आईपीएल में ये डेब्यू मैच है।

                                      APRIL 27, 2025 / 9:24 PM IST

                                      RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली ने आरसीबी को दिया 163 रनों का टारगेट

                                      IPL 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 162 रन बना पाई। दिल्ली ने आरसीबी को 163 रनों का टारगेट दिया है।

                                        APRIL 27, 2025 / 9:13 PM IST

                                        DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 156/6

                                        19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। आरसीबी की ओर से ये ओवर यश दयान ने किया, इस ओवर में कुल 19 रन आए।  ट्रिस्टन स्टब्स 29 रन और विपराज निगम 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                          APRIL 27, 2025 / 9:08 PM IST

                                          RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 18वें ओवर में आए 17 रन

                                          18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। आरसीबी की ओर से ये ओवर जोश हेजलवुड ने किया, इस ओवर में कुल 17 रन आए। ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम क्रीज पर मौजूद है।

                                            APRIL 27, 2025 / 9:04 PM IST

                                            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: एक ओवर में गिरे दो विकेट

                                            17वें ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल और पांचवी गेंद पर आशुतोष शर्मा को आउट किया। केएल राहुल 39 गेंदों में 41 रन और आशुतोष शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।

                                              APRIL 27, 2025 / 8:55 PM IST

                                              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 117/4

                                              16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 117 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल दिल्ली के चार विकेट गिरे हैं। दिल्ली की ओर से क्रीज पर केएल राहुल 38 गेंदों में 41 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 5 गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की ओर से 16वां ओवर क्रुणाल पंड्या ने किया, इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                                APRIL 27, 2025 / 8:50 PM IST

                                                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

                                                15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 108 रन है। दिल्ली की ओर ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। ट्रिस्टन स्टब्स 3 रन बनाकर और केएल राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  APRIL 27, 2025 / 8:44 PM IST

                                                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: कप्तान अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

                                                  14वें ओवर में दिल्ली का बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। अक्षर पटेल 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 104 रन है।

                                                    APRIL 27, 2025 / 8:37 PM IST

                                                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 97/3

                                                    दिल्ली के तीन विकेट गिरे हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 97 रनों पर पहुंच गया है। दिल्ली की ओर से क्रीज पर केएल राहुल 27 गेंदों में 27 रन और अक्षर पटेल 11 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      APRIL 27, 2025 / 8:34 PM IST

                                                      RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 80 के पार

                                                      12 ओवर के बाददिल्ली का स्कोर 87 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल दिल्ली के तीन विकेट गिरे हैं। दिल्ली की ओर से क्रीज पर केएल राहुल 24 गेंदों में 24 रन और अक्षर पटेल 8 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की ओर से 12वां ओवर सूयश शर्मा ने किया।

                                                        APRIL 27, 2025 / 8:25 PM IST

                                                        DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

                                                        10वें ओवर में दिल्ली को तीसरा झटका लगा है। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस आउट हुए। फाफ का आसान सा कैच विराट कोहली ने लिया। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

                                                          APRIL 27, 2025 / 8:18 PM IST

                                                          RCB vs DC Live Score, IPL 2025: 9 ओवर के बाद इतना पहुंचा दिल्ली का स्कोर

                                                          9 ओवर के बाददिल्ली का स्कोर 69 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल दिल्ली के दो विकेट गिरे हैं। दिल्ली की ओर से क्रीज पर केएल राहुल 16 गेंदों में 14 रन और फाफ डु प्लेसी 24 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की ओर से नौवां ओवर सूयश शर्मा ने किया।

                                                            APRIL 27, 2025 / 8:12 PM IST

                                                            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: 60 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

                                                            आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 62 रनों पर पहुंच गया है। दिल्ली को पावर प्ले में दो झटके लगे हैं। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस हैं। आरसीबी को अब तीसरे विकेट की तलाश है।

                                                              APRIL 27, 2025 / 8:05 PM IST

                                                              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर

                                                              पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 52 रन है। फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली ने पाररप्ले में दो विकेट गवा दिए।

                                                                APRIL 27, 2025 / 7:58 PM IST

                                                                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

                                                                अभिषेक पोरेल के आउट होने के बाद करुण नायर आउट हो कर पवेलियन लौट चुके हैं। 5वें ओवर में यश दयाल की गेंद पर करुण नायर 4 रन बनाकर आउट हुए। फाफ डु प्लेसिस का साथ देने के लिए केएल राहुल मैदान पर आए है। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 45 रन पर दो विकेट है।

                                                                  APRIL 27, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: अभिषेक पोरेल हुए आउट

                                                                  चोथे ओवर में दिल्ली को पहला झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर अभिषेक पोरेल 28 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक का कैच जितेश शर्मा ने लिया। 4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।

                                                                    APRIL 27, 2025 / 7:47 PM IST

                                                                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: तीसरे ओवर में आए 17 रन

                                                                    फाफ डु प्लेसिस 4 और अभिषेक पोरेल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की ओर से तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। इस ओवर में कुल 17 रन आए। 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकट के 30 रन है।

                                                                      APRIL 27, 2025 / 7:40 PM IST

                                                                      RCB vs DC Live Score, IPL 2025: फाफ-अभिषेक क्रीज पर

                                                                      फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की ओर से दूसरा ओवर यश दयाल ने किया। इस ओवर में कुल 7 रन आए। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकट के 15 रन है।

                                                                        APRIL 27, 2025 / 7:38 PM IST

                                                                        DC vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 8 रन

                                                                        1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकट के 8 रन है। फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया।

                                                                          APRIL 27, 2025 / 7:31 PM IST

                                                                          RCB vs DC Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                          आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर आ गई है। फाफ डु प्लेसिस और अभिषेक पोरेल क्रीज पर आ गए हैं।

                                                                            APRIL 27, 2025 / 7:23 PM IST

                                                                            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: जैकब बेथेल का आईपीएल डेब्यू

                                                                            जैकब बेथेल इस मैच से आईपीएल में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा।

                                                                              APRIL 27, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

                                                                              विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल

                                                                                APRIL 27, 2025 / 7:09 PM IST

                                                                                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: DC की प्लेइंग 11

                                                                                फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

                                                                                  APRIL 27, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: रजत पटीदार ने जीता टॉस

                                                                                  IPL 2025 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                    APRIL 27, 2025 / 6:56 PM IST

                                                                                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                    इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अबतक काफी अच्छा रहा है। दिल्ली ने जहां 8 में से 6 मुकाबलों में जीत और 2 में हार मिली है तो वहीं आरसीबी ने 9 में से 6 में जीत और 3 में हार मिली है।

                                                                                      APRIL 27, 2025 / 6:47 PM IST

                                                                                      DC vs RCB Live Score, IPL 2025: कैसा है दिल्ली का मौसम

                                                                                      26 अप्रैल को होने वाले IPL के इस 46वें मैच के दिन बारिश पड़ने की आशंका ना के बराबर है। पिछले काफी दिनों से दिल्ली में काफी गर्मी पड़ रही है। मैच वाले दिन भी यहां काफी गर्मी पड़ने की संभावना है। अगर मौसम किसी तरह से मुकाबले को खराब करता है तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिलेगा।

                                                                                        APRIL 27, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                                        RCB vs DC Live Score, IPL 2025: दोनों टीमें पहुंची स्टेडियम

                                                                                        दिल्ली और आरसीबी के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं आरसीबी 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

                                                                                          APRIL 27, 2025 / 6:25 PM IST

                                                                                          DC vs RCB Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                          बेंगलुरु और दिल्ली के बीच 32 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 19 बार RCB विनर रही है, जबकि 12 मैच में DC की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं आया था।

                                                                                            APRIL 27, 2025 / 6:16 PM IST

                                                                                            DC vs RCB Live Score, IPL 2025: DC की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                            अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा।

                                                                                              APRIL 27, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                              RCB vs DC Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                              फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                                                APRIL 27, 2025 / 6:06 PM IST

                                                                                                DC vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                                रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                                  APRIL 27, 2025 / 6:05 PM IST

                                                                                                  RCB vs DC Live Score, IPL 2025: DC की पूरी टीम

                                                                                                  अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

                                                                                                    APRIL 27, 2025 / 6:05 PM IST

                                                                                                    DC vs RCB Live Score, IPL 2025: एक बार फिर बेंगलुरु-दिल्ली आमने-सामने

                                                                                                    IPL 2025 का 46वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                                      APRIL 27, 2025 / 6:04 PM IST

                                                                                                      नमस्कार

                                                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।