Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 22, 2025 / 11:53 PM IST

GT vs LSG IPL Match Highlights: अहमदाबाद में लखनऊ ने किया कमाल, गुजरात को 33 रन से दी मात

GT vs LSG Highlights: IPL 2025 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में खेला गया। लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस पहले ही बाहर हो चुकी है, वहीं गुजरात ये मुकाबला जीतकर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर करना चाहेगी। लखनऊ की टीम ने ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। गुजरात की टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना पाई। लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया

GT vs LSG Highlights: IPL 2025 का 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया गुजरात और लखनऊ के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया है। गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोक

GT vs LSG Highlights Score IPL 2025:लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT)  को 33 रन से हराया
GT vs LSG Highlights Score IPL 2025:लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रन से हराया
MAY 22, 2025 / 11:44 PM IST

LSG vs GT Live Score, IPL 2025: लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया है। गुजरात की टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना पाई। लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया।

    MAY 22, 2025 / 11:40 PM IST

    GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 38 रन

    19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन है। आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 38 रन की जरुरत है। राशिद खान और रबाडा क्रीज पर है।

      MAY 22, 2025 / 11:27 PM IST

      LSG vs GT Live Score, IPL 2025: एक ओवर में गिरे 2 विकेट

      17वें ओवर में गुजरात को लगातार दो झटके लगे हैं। विलियम ओ'रूर्के की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड 38 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में शाहरुख खान ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। इसी ओवर में राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों पर 50 रन की जरुरत है।

        MAY 22, 2025 / 11:21 PM IST

        GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात को जीत के लिए 54 रन की जरुरत

        गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रन की जरुरत है। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान 182 रन है। शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 38 रन और शाहरुख खान 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

          MAY 22, 2025 / 11:13 PM IST

          LSG vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को 30 गेंदों में चाहिए 71 रन

          15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान 165 रन है। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 71 रन की जरुरत है। शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 37 रन और शाहरुख खान 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            MAY 22, 2025 / 11:08 PM IST

            GT vs LSG Live Score, IPL 2025: 14वें ओवर में आए 17 रन

            शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 25 रन और शाहरुख खान 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन है। आवेश खान के इस ओवर में कुल 17 रन आए। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 90 रन की जरुरत है।

              MAY 22, 2025 / 11:03 PM IST

              LSG vs GT Live Score, IPL 2025: शेरफेन- शाहरुख क्रीज पर

              शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 19 रन और शाहरुख खान 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 129 रन है। शाहबाज अहमद के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                MAY 22, 2025 / 10:57 PM IST

                GT vs LSG Live Score, IPL 2025: 12वें ओवर में आए 15 रन

                12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन है। आकाश दीप के इस ओवर में कुल 15 रन आए। शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 15 रन और शाहरुख खान 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MAY 22, 2025 / 10:52 PM IST

                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025: 100 के पार गुजरात का स्कोर

                  11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन है। विलियम ओ'रूर्के के इस ओवर में कुल 10 रन आए। शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। शेरफेन रदरफोर्ड 7 रन और शाहरुख खान 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    MAY 22, 2025 / 10:46 PM IST

                    GT vs LSG Live Score, IPL 2025: जोस बटलर हुए आउट

                    10वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। आकाश सिंह की गेंद पर जोस बटलर 18 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड और शाहरुख खान क्रीज पर मौजुद है। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                      MAY 22, 2025 / 10:37 PM IST

                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा दूसरा झटका

                      8वें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा। आवेश खान की गेंद पर शुभमन गिल 35 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद है। 9 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन है।

                        MAY 22, 2025 / 10:28 PM IST

                        GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 70 के पार

                        7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 17 गेंदों पर 30 रन और जोस बटलर 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          MAY 22, 2025 / 10:23 PM IST

                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025: 6वें ओवर में आए 21 रन

                          पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। शुभमन गिल 12 गेंदों पर 24 रन और जोस बटलर 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ की ओर से छवां ओवर आवेश खान ने किया। इस ओवर में 2 चौका और 2 छक्का सहित कुल 21 रन आए है।

                            MAY 22, 2025 / 10:12 PM IST

                            GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा पहला झटका

                            5वें ओवर में विलियम ओ'रूर्के की गेंद पर साई सुदर्शन 21 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 93 गेंदों में 190 रन की जरुरत है। शुभमन गिल का साथ देने जोस बटलर मैदान पर आए है।

                              MAY 22, 2025 / 10:09 PM IST

                              LSG vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 40 के पार

                              शुभमन गिल 11 गेंदों पर 23 रन और साई सुदर्शन 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ की ओर से चौथा ओवर आकाश दीप ने किया। इस ओवर में कुल 9 रन आए है। 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 42 रन है।

                                MAY 22, 2025 / 10:03 PM IST

                                GT vs LSG Live Score, IPL 2025: शुभमन और सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर

                                शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 15 रन और साई सुदर्शन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ की ओर से तीसरा ओवर आकाश सिंह कर रहे है। इस ओवर में कुल 14 रन आए है। 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 33 रन है।

                                  MAY 22, 2025 / 9:58 PM IST

                                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 8 रन

                                  2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है। गुजरात को जीत के लिए 217 रन की जरुरत है। आकाश दीप के इस ओवर में कुल 8 रन आए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                    MAY 22, 2025 / 9:53 PM IST

                                    GT vs LSG Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 11 रन

                                    शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर आकाश सिंह कर रहे है। इस ओवर में कुल 11 रन आए है। लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया है।

                                      MAY 22, 2025 / 9:48 PM IST

                                      GT vs LSG Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम

                                      लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गई है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर आकाश सिंह कर रहे है।

                                        MAY 22, 2025 / 9:36 PM IST

                                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को मिला 236 रन का टारगेट

                                        आखिरी ओवर में 14 रन बने। ऋषभ पंत 16 रन और निकोलस पूरन 56 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। लखनऊ ने गुजरात को 236 रन का टारगेट दिया है।

                                          MAY 22, 2025 / 9:27 PM IST

                                          GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

                                          लखनऊ को 19वें ओवर में 212 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मिचेल मार्श 64 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 221 रन पर दो विकेट है।

                                            MAY 22, 2025 / 9:20 PM IST

                                            LSG vs GT Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 200 के पार

                                            निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 4 छक्का और 4 चौका लगाया है। 18 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 212 रन है। गुजरात की ओर से ये ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, इस ओवर में कुल 18 रन आए।

                                              MAY 22, 2025 / 9:13 PM IST

                                              GT vs LSG Live Score, IPL 2025: मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक

                                              मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक लगाया है। निकोलस पूरन 49 रन बनाकर मिचेल का साथ दे रहे हैं। अपनी पारी के दौरान मिचेल ने 6 छक्का और 4 चौका लगाया। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 194 रन है।

                                                MAY 22, 2025 / 9:08 PM IST

                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 180 के पार

                                                मिचेल मार्श 54 गेदों में 94 रन और निकोलस पूरन 19 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 38 गेंदों में 90 रन की पार्टनरशिप हो गई है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 20 रन आए। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 180 रन है।

                                                  MAY 22, 2025 / 8:57 PM IST

                                                  GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 160 के पार

                                                  15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 160 रन है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन तूफानी पारी खेल रहे है। मिचेल मार्श 51 गेदों में 89 रन और निकोलस पूरन 15 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 22, 2025 / 8:52 PM IST

                                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 140 के पार

                                                    मिचेल मार्श और निकोलस पूरन तूफानी पारी खेल रहे है। मिचेल मार्श 49 गेदों में 87 रन और निकोलस पूरन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 25 गेंदों में 56 रन की पार्टनरशिप हो गई है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 11 रन आए। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 147 रन है।

                                                      MAY 22, 2025 / 8:47 PM IST

                                                      GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 130 के पार

                                                      मिचेल मार्श तूफानी पारी खेल रहे है। मिचेल मार्श 48 गेदों में 86 रन और निकोलस पूरन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में कुल 4 रन आए। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 136 रन है।

                                                        MAY 22, 2025 / 8:41 PM IST

                                                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025: मिचेल मार्श की तूफानी पारी

                                                        मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 46 गेदों में 84 रन और निकोलस पूरन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 132 रन है। राशिद खान के इस ओवर में 5 बॉउड्री सहित कुल 25 रन आए।

                                                          MAY 22, 2025 / 8:37 PM IST

                                                          GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

                                                          11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 107 रन है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 59 रन और निकोलस पूरन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                                            MAY 22, 2025 / 8:31 PM IST

                                                            LSG vs GT Live Score, IPL 2025: लखनऊ को लगा पहला झटका

                                                            मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान मिचेल मार्श ने 4 छक्के और 4 छक्के लगाए है। इसी ओवर में साई किशोर की गेंद पर ऐडन मार्करम 24 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।  10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                                                              MAY 22, 2025 / 8:26 PM IST

                                                              GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर

                                                              ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। ऐडन मार्करम 35 रन और मिचेल मार्श 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 83 रन है। गुजरात का टीम को विकेट के तलाश है, प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                                                MAY 22, 2025 / 8:21 PM IST

                                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को विकेट की तलाश

                                                                ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। ऐडन मार्करम 29 रन और मिचेल मार्श 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 70 रन है। गुजरात का टीम को विकेट के तलाश है।

                                                                  MAY 22, 2025 / 8:19 PM IST

                                                                  GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ का स्कोर 60 के पार

                                                                  7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 63 रन है। ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। ऐडन मार्करम 28 रन और मिचेल मार्श 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    MAY 22, 2025 / 8:12 PM IST

                                                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025: 50 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                                                                    6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसा विकेट के नुकसान पर 53 रनों पर पहुंच गया है लखनऊ की ओर से पहले बैटिंग करने  ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी कमाल कर रही है ऐडन मार्करम 17 गेंदों में 28 रन ो मिचेश मार्श 19 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल गुजरात को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                      MAY 22, 2025 / 7:58 PM IST

                                                                      GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात को पहले विकेट की तलाश

                                                                      चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर एडेन माक्रमर 11 गेंदों में 15 रन और मिशेल मार्श 12 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात की ओर से चौथा ओवर कगिसो रबाडा ने किया। फिलहाल गुजरात को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                        MAY 22, 2025 / 7:49 PM IST

                                                                        GT vs LSG Live Score, IPL 2025: दो ओवर में 22 पर पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                                                                        दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन है। गुजरात की ओर से दूसरा ओवर अरसद खान ने किया। अरसद की इस ओवर में कुल 14 रन आए। लखनऊ की ओर से फिलहाल मारक्रम 9 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          MAY 22, 2025 / 7:40 PM IST

                                                                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में 8 रन

                                                                          पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 8 रन है। मिशेल मार्श एक रन और माक्ररम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला ओवर गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने किया।

                                                                            MAY 22, 2025 / 7:32 PM IST

                                                                            GT vs LSG Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबाला

                                                                            गुजरात और लखनऊ की टीमों का मुकाबला शुरू हो गया है। लखनऊ की ओर से पहले बैटिंग करने ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी मैदान पर आ गई है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने कर रहे हैं।

                                                                              MAY 22, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                              GT vs LSG Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                              लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइंटस (GT) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें गुजरात ने 4 और लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                MAY 22, 2025 / 7:18 PM IST

                                                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025: GT की प्लेइंग 11

                                                                                शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                  MAY 22, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                                  GT vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की प्लेइंग 11

                                                                                  ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, आवेश खान, विलियम ओ'रूर्के, आकाश दीप

                                                                                    MAY 22, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                                    GT vs LSG Live Score, IPL 2025: गुजरात ने जीता टॉस

                                                                                    IPL 2025 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऋषभ पंत की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                      MAY 22, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025: स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                      इस सीजन में यहां खेले गए पांच मुकाबलों में बहुत बड़ा स्कोर देखने को मिला है। चार मुकाबलों में तो स्कोर 200 के पार पहुंचा है। अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 41 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते। चेज करने वाली टीम ने 21 मैच जीते। 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

                                                                                        MAY 22, 2025 / 6:50 PM IST

                                                                                        GT vs LSG Live Score, IPL 2025: कैसी है अहमदाबाद की पिच

                                                                                        नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की सतह आम तौर पर सपाट होती है और बाउंस सही होता है, जो इसे स्ट्रोक खेलने के लिए बहुत अनुकूल बनाता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर आम तौर पर बल्लेबाजों को फायदा होता है। अगर गेंदबाजी के नजरिए से की बात करें, तो इस पिच पर शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे जैसे बॉल पुरानी होती जाती है, तो स्पिनर को मदद मिलने लगती है और वो अच्छे विकेट भी निकाल लेते हैं।

                                                                                          MAY 22, 2025 / 6:40 PM IST

                                                                                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025: दूसरी बार आमने-सामने

                                                                                          लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। लखनऊ इस मैच को जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

                                                                                            MAY 22, 2025 / 6:30 PM IST

                                                                                            GT vs LSG Live Score, IPL 2025: ये टीमें प्लेऑफ के लिए कर चुकी है क्वालीफाई

                                                                                            गुजरात प्वाइंटस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडिंयस और पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब इन टीमों के बीच प्वाइंटस टेबल में टॉप पर रहने को लेकर लड़ाई है। लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

                                                                                              MAY 22, 2025 / 6:21 PM IST

                                                                                              LSG vs GT Live Score, IPL 2025: LSG की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                              ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, आवेश खान, शार्दूल ठाकुर और आकाश दीप।

                                                                                                MAY 22, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

                                                                                                  MAY 22, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                                  GT vs LSG Live Score, IPL 2025: GT की टीम

                                                                                                  जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                                    MAY 22, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025: LSG की टीम

                                                                                                    ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आर्यन जुयाल,हिम्मत सिंह,मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आरएस हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ,रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, जोसेफ।

                                                                                                      MAY 22, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                      GT vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ और गुजरात आमने-सामने

                                                                                                      IPL 2025 का 64वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। गुजरात और लखनऊ के बीच ये मैच आज शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे से होगा।

                                                                                                        MAY 22, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                        नमस्कार

                                                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।