Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 03, 2026 / 11:26 PM IST

GT vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: गुजरात ने जीता मुकाबला, रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दी मात

GT vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकबाले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 20 ओवर के बाद पंजाब की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई। वहीं गुजरात ने टारगेट को बड़े आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात ने 6 विकेट के खोकर टारगेट को चेज कर लिया। इस मुकाबले को गुजरात ने चार विकेट से जीत लिया

GT vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस  के बीच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।  इस मुकबाले में गुजरात की टीम ने  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में दो झटके लग गए। वहीं 20 ओवर के बाद पंजाब की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 16

 GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: 

आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस  Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा।
GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा।
MAY 03, 2026 / 11:23 PM IST

Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : गुजरात ने जीता मुकाबला, रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दी मात

आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकबाले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में दो झटके लग गए। वहीं 20 ओवर के बाद पंजाब की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई। पंजाब की ओर से युवा बल्लेबाज सूर्यांश ने ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात ने टारगेट को बड़े आसानी से हासिल कर लिया। गुजरात ने 6 विकेट के खोकर टारगेट को चेज कर लिया। इस मुकाबले को गुजरात ने चार विकेट से जीत लिया।

    MAY 03, 2026 / 11:10 PM IST

    GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: 12 गेंद में 16 रन की जरूरत

    गुजरात ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। गुजरात को जीत के लिए 12 गेंद पर 16 रन की जरूरत है।

      MAY 03, 2026 / 10:59 PM IST

      Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : रोमांचक हुआ मुकाबला

      गुजरात ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर में साई सुदर्शन 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विजयकुमार वैशाख ने जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। गुजरात को जीत के लिए 24 गेंद पर 36 रन की जरूरत है।

        MAY 03, 2026 / 10:49 PM IST

        GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: साई सुदर्शन ने जड़ा पचासा

        गुजरात ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर है। साई सुदर्शन ने 37 गेंद पर अर्धशतक जड़ा है।

          MAY 03, 2026 / 10:36 PM IST

          GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: गुजरात को लगा तीसरा झटका

          12वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। निशांत सिंधु 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन और वाशिंग्टन सुंदर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद गुजारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन है।

            MAY 03, 2026 / 10:26 PM IST

            Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : गुजरात को लगा दूसरा झटका

            गुजरात को दूसरा झटका लगा है। शानदार लय में नजर आ रहे जोस बटलर आउट हो गए हैं। उन्होंने 22 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 77 रन पर पहुंच गया है। गुजरात को जीत के लिए 60 गेंद पर 86 रन की जरूरत है।

              MAY 03, 2026 / 10:17 PM IST

              PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात की शानदार बल्लेबाजी

              गुजरात ने 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर है। साई सुदर्शन 23 गेंद पर 31 रन तो जो बटलर 20 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए।

                MAY 03, 2026 / 10:02 PM IST

                PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात का स्कोर 50 के पार

                गुजरात ने 5 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर है। कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए। 5वें ओवर में जोस बटलर ने जेवियर बार्टलेट पर दो बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी बॉल पर छक्का और चौथी बॉल पर चौका लगाया। बार्टलेट के इस ओवर से 16 रन आए।

                  MAY 03, 2026 / 9:53 PM IST

                  Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : गुजरात का स्कोर 30 के पार

                  गुजरात ने 4 ओवर में एक विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और जोस बटलर क्रीज पर है। कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए।

                    MAY 03, 2026 / 9:41 PM IST

                    Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : गुजरात को लगा पहला झटका

                    164 रन के टारगेट का पीछा करने गुजरात की टीम उतर गई है। गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने उतरे। पहले ओवर में गुजरात ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए। वहीं दूसरे ओवर की दूसरे गेंद पर कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह ने गुजरात को ये पहले झटका दिया।

                      MAY 03, 2026 / 9:20 PM IST

                      PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात के धारदार गेंदबाजी, 163 रन ही बना पाई पंजाब की टीम

                      आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकबाले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में दो झटके लग गए। वहीं 20 ओवर के बाद पंजाब की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई। पंजाब की ओर से युवा बल्लेबाज सूर्यांश ने ताबड़तोड़ 56 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और जेशन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की और दो-दो विकेट अपने नाम झटके। गुजरात को 164 रन का टारगेट मिला है।

                        MAY 03, 2026 / 9:08 PM IST

                        PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: बिखरी पंजाब की टीम

                        18वां ओनर पंजाब के लिए झटको से भरा रहा। जेसन होल्डर ने इस ओवर में बैक-टू-बैक दो विकेट झटके। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन है।

                          MAY 03, 2026 / 9:00 PM IST

                          Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : पंजाब किंग्स का स्कोर 130 के पार

                          17 ओवर में पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन है। 16वें ओवर में सूर्यांश शेडगे 29 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। रबाडा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रभसिमरन सिंह (15 रन) को भी पवेलियन भेजा।

                            MAY 03, 2026 / 8:46 PM IST

                            GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: सूर्यांश की ताबड़तोड़ पारी

                            14वें ओवर में गुजरात के मानव सुतार ने 27 रन खर्च कर दिया। इस ओवर में सूर्यांश शेडगे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यांश ने इस ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाए। पंजाब की पारी में पहली बार किसी ओवर में 20 रन आए हैं। वहीं सूर्यांश ने अपने करियर के पहले अर्धशतक भी जड़ दिया है। सूर्यांश ने 24 गेंद में पचासा जड़ा।

                              MAY 03, 2026 / 8:33 PM IST

                              Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : पंजाब किंग्स का स्कोर 60 के पार

                              पंजाब ने 12 ओवर में 66 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। 9वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। इससे पहले 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर जेसन होल्डर ने नेहल वाधेरा (0) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया।पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह (15 रन), प्रियांश आर्या (2 रन) और कूपर कोनोली (0) आउट हुए

                                MAY 03, 2026 / 8:17 PM IST

                                PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: बिखरी पंजाब की टीम, आधी टीम आउट

                                आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 9 ओवर में 47 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। 9वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। इससे पहले 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर जेसन होल्डर ने नेहल वाधेरा (0) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया।पावरप्ले में प्रभसिमरन सिंह (15 रन), प्रियांश आर्या (2 रन) और कूपर कोनोली (0) आउट हुए

                                  MAY 03, 2026 / 8:08 PM IST

                                  PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: पंजाब को लगा चौथा झटका

                                  पावर प्ले में पंजाब की टीम बिखर गई है। पावर प्ले में पंजाब की तीन विकेट गिरे वहीं सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को एक और झटका लगा है। सातवें ओवर में नेहाल वढेरा आउट हो गए हैं। सलात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 38 रन है। कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल क्रीज पर हैं।

                                    MAY 03, 2026 / 7:58 PM IST

                                    Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : संभली पंजाब किंग्स की पारी

                                    5 ओवर में पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 35 रन है। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। पंजाब ने पहले ओवर में दो विकेट गंवाए। उसने मोहम्मद सिराज की दूसरी बॉल पर प्रियांश आर्या और तीसरी बॉल पर कूपर कोनोली के विकेट गंवाए

                                      MAY 03, 2026 / 7:50 PM IST

                                      PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत

                                      तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 25 रन है। पंजाब की ओर से फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। प्रभसिमरन ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए हैं। गुजरात की ओर से चौथा ओवर रबाडा कर रहे हैं।

                                        MAY 03, 2026 / 7:38 PM IST

                                        PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात टाइटंस की धुंआधार शुरुआत

                                        गुजरात की टीम ने धुंआधार शुरुआत की है। पहले ओवर के दो गेंद पर पंजाब के दो विकेट गिरे हैं। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। सिराज ने ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश आर्या और तीसरी गेंद पर कूपर कॉन्ली को पवेलियन भेजा। पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                                          MAY 03, 2026 / 7:34 PM IST

                                          GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: पहले ही ओवर में पंजाब को बड़ा झटका

                                          पंजाब किंग्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश आर्या आउट हो गए हैं। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लिया। प्रियांश आर्या खाता भी नहीं खोल पाए।

                                            MAY 03, 2026 / 7:17 PM IST
                                            GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
                                            • पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
                                            • गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
                                              MAY 03, 2026 / 7:02 PM IST

                                              Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : गुजरात ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी पंजाब

                                              आईपीएल 2026 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकबाले में गुजरात की टीम ने टॉस जीता है। वहीं गुजरात टॉस जीतकर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं पंजाब की टीम पहले करने उतरेगी।

                                                MAY 03, 2026 / 6:38 PM IST

                                                PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                                गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।

                                                  MAY 03, 2026 / 6:15 PM IST

                                                  GT vs PBKS Live Score, IPL 2026: कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम

                                                  अहमदाबाद में आज मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि हवा में नमी भी बनी रहेगी। शाम तक तापमान थोड़ा कम होगा, लेकिन खिलाड़ियों को गर्मी का असर महसूस हो सकता है, खासकर पहले फील्डिंग करने वाली टीम को। बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है।

                                                    MAY 03, 2026 / 5:56 PM IST

                                                    Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : कहां पर देखें GT-PBKS का मुकाबला

                                                    गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                      MAY 03, 2026 / 5:49 PM IST

                                                      PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

                                                      शुभमन गिल (C), साई सुदर्शन, जोस बटलर (WK), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

                                                        MAY 03, 2026 / 5:18 PM IST

                                                        PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                        प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                          MAY 03, 2026 / 5:18 PM IST

                                                          PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                          गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ये मुकाबला आज, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                            MAY 03, 2026 / 5:14 PM IST

                                                            PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

                                                            शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड

                                                              MAY 03, 2026 / 5:13 PM IST

                                                              Gujarat Titans vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score : पंजाब किंग्स की पूरी टीम

                                                              प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

                                                                MAY 03, 2026 / 5:13 PM IST

                                                                GT vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: नमस्कार

                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ