GT vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बना ली। गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी
GT vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने मुकाबले का टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजर
GT vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने मुकाबले का टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बना ली। गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी।
दोनों टीमों का इस सीजन में ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले हुए मैच में आरसीबी ने गुजरात को हराया था।
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को शुरुआत में ही झटका लग गया। भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन 6 रन और शुभमन गिल 18 गेंदों में 43 रन पर पवेलियन भेजा। इस समय गुजरात का स्कोर 57/2 था। वहीं 8वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को 19 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन भेजा। जोस बटलर ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 15 गेंदों में 35 रन की साझेदारी की थी। इस समय गुजरात का स्कोर 93/3 हो गया।
11वें ओवर में गुजरात को दो झटके लगे हैं। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर शाहरुख खान 8 रन और वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर आउट हुए हैं। इस समय गुजरात को जीत के लिए 40 गेंदों में 45 रन की जरूरत थी। जेसन होल्डर 12 रन पर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 15 रन की जरूरत थी। गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बना ली। गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से मात दी है। राहुल तेवतिया 27 रन बनाकर नाबाद गए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। तीसरे ओवर में जैकब बेथेल 5 रन और चोथे ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 39/2 विकेट था। आरसीबी ने चार ओवर में कुल 4 विकेट गंवा दिए हैं। रजत पाटीदार 19 रन, जितेश शर्मा 1 रन, टिम डेविड 9 रन और क्रुणाल पांड्या 4 रन बनाकर आउट हुए। इस समय आरसीबी का स्कोर 96/6 हो गया।
14वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल 40 रन और 15वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड 17 रन बनाकर आउट हुए। इस समय आरसीबी का स्कोर 130/8 रन था। वहीं 20वें ओवर की पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर 12 रन और दूसरी गेंद पर जोश हेजलवुड रन आउट हुए। हेजलवुड के आउट होने के साथ आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 156 रन का टारगेट दिया।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अरशद खान ने कुल 3 विकेट चटकाए। वहीं जेसन होल्डर और राशिद खान को 1-1 विकेट मिले हैं। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने भी एक-एक विकेट चटकाए हैं। आरसीबी के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए। वहीं रोमारियो शेफर्ड को 2 विकेट और सुयश शर्मा को 1 विकेट मिला है।