GT vs SRH IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात ने हैदराबाद को 169 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। गुजरात ने हैदराबाद को 82 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है
GT vs SRH IPL 2026 Highlights: आईपीएल का 56वां मुकाबला आज 12 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाई। गुजरात ने हैदराबाद को 169 रन का टारगेट दिया।
GT vs SRH IPL 2026 Highlights: आईपीएल का 56वां मुकाबला आज 12 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाई। गुजरात ने हैदराबाद को 169 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। गुजरात ने हैदराबाद को 82 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
169 रन के टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम के चार बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा 6 रन, ईशान किशन 11 रन और स्मरण रविचंद्रन 9 रन पर आउट हुए। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 34/4 रन था। वहीं सलिल अरोड़ा 16 रन और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर आउट हुए। इस समय हैदराबाद का स्कोर 56/5 विकेट था।
11वें ओवर में हेनरिक क्लासेन 14 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 2 रन बनाकर आउट किया।वहीं पैट कमिंस 19 रन बनाकर आउट हुए। 15वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे 3 रन पर आउट होने के साथ हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। गुजरात ने हैदराबाद ने 82 रन से मात दी है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम खराब शुरुआत हुई थी। शुभमन गिल 5 रन और जोस बटलर 7 रन बनाकर आउट हुए। निशांत सिंधु 22 रन बनाकर आउट हुए। निशांत ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 26 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की थी।
साई सुदर्शन 61 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 41 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की थी। इस समय गुजरात का स्कोर 124/4 रन था। 20वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। फिफ्टी लगाने के बाद सुंदर 33 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाई।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन को 2-2 विकेट मिले। पैट कमिंस को 1 विकेट मिला। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 3-3 विकेट चटकाए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिला, मोहम्मद सिराज और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।