Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 20, 2025 / 7:07 PM IST

RCB vs PBKS Highlights: आरसीबी ने पंजाब के घर पर लिया हार का बदला, सात विकेट जीता मुकाबला

PBKS vs RCB Highlights: IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पंजाब ने आरसीबी के सामने जीत के लिए158 रनों का टारगेट रखा था। इस टारगेट को आरसीबी ने बड़े आसानी से अपने नाम कर लिया

PBKS vs RCB Highlights: IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की। आरसीबी ने 20 ओवरों में पंजाब को 157 रनों पर ही रोक दिया। इस मैच को जीतने के लिए आरसीबी को

PBKS vs RCB : IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया।
PBKS vs RCB : IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया।
APRIL 20, 2025 / 6:50 PM IST

RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : आरसीबी ने जीता मुकाबला

आरसीबी ने पंजाब को 157 रनों पर ही रोक दिया। आरसीबी ने बड़े आसानी से मुकाबला अपने  नाम किया। इस तरह आरसीबी ने आईपीएल के सीजन में पंजाब का हाथों मिली हार का बदला आज उनके घर में जाकर लिया। आरसीबी के लिए इस मैच के हीरो विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल रहे। इस मैच को आरसीबी ने सात विकेट से अपने नाम किया। विराट कोहली ने 54 गेंदों में 73 रन बनाए।

    APRIL 20, 2025 / 6:43 PM IST

    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : जीत के करीब आरसीबी को लगा झटका

    जीत के बेहद करीब पहुंची आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। चहल ने आरसीबी के कप्तान रजट पाटीदार को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 20 गेंदों पर 15 रनों की जरुरत है।

      APRIL 20, 2025 / 6:33 PM IST

      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : कोहली ने जड़ा पचासा

      विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हेंने आज आईपीएल ता 67वां पचासा जड़ा। हांलाकि विराट का ये अर्धशतक काफी धीमा रहा। उन्होंने 42 गेंदों में 50 रन बनाए। फिलहाल आरसीबी को जीत के लिए पांच ओवर में 36 रनों की जरुरत है।

        APRIL 20, 2025 / 6:25 PM IST

        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: जीत के करीब पहुंची आरसीबी को लगा बड़ा झटका

        जीत के करीब आकर आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल 60 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हरप्रीत बरार ने उनका विकेट झटका। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली 38 गेंदों में 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों में 46 रनों की जरुरत है।

          APRIL 20, 2025 / 6:16 PM IST

          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : देवदत्त का शानदार पचासा

          11वां ओवर लेकर आए चहल की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। देवदत्त ने 30 गेंदों में 50 रन बनाए। आरसीबी के लिए फिलहाल यह रनचेज आसान दिख रही है। विराट कोहली 31 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर 95 रनो पर पहुंच गया है।

            APRIL 20, 2025 / 6:04 PM IST

            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : विराट-देवदत्त की कमाल बल्लेबाजी

            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 ओवर में 70 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली 26 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं उनका साथ देवदत्त पडिक्कल दे रहे हैं। पडिक्कल 25 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेंगलुरु ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं।

              APRIL 20, 2025 / 5:51 PM IST

              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : विराट की शानदार बल्लेबाजी

              पांचवे ओवर में आरसीबी के बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोल दिए हैं।  पावर प्ले में आरसीबी ने 54  रन बनाए हैं। क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं। विराट कोहली 20 गेंद पर 31 रन और  देवदत्त 13 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                APRIL 20, 2025 / 5:38 PM IST

                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : तीन ओवर के बाद इतना पहुंचा स्कोर

                तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 20 रनों के पार पहुंच गया है। हांलाकि पहले ही ओवर में फिल साल्ट के रुप में आरसीबी को पहला झटका लगा। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।

                  APRIL 20, 2025 / 5:29 PM IST

                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                  1 ओवर की आखिरी गेंद पर फिल सॉल्ट आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। अर्शदीप सिंह की गेंद पर फिल 1 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                    APRIL 20, 2025 / 5:27 PM IST

                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी

                    158 रनों का टारगेट का पीछा करने के लिए आरसीबी की टीम मैदान पर आ गई है। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

                      APRIL 20, 2025 / 5:07 PM IST

                      IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को मिला 158 का टारगेट

                      IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जा रहा। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाई। इस मैच को जीतने के लिए पंजाब ने आरसीबी को 158 रनों का टारगेट दिया है। आरसीबी की ओर से सूयस शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट झटके।

                        APRIL 20, 2025 / 4:58 PM IST

                        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: मुश्किल में पंजाब की टीम

                        18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 140 रनों पर पहुंच गया है। पंजाब के 6 बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।  फिलहाल क्रीज पर मार्को यान्सन और शशांक सिंह मौजूद हैं। शशंका सिंह 25 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 20, 2025 / 4:49 PM IST

                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : 16 ओवर बाद इतना पहुंचा पाकिस्तान का स्कोर

                          16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 129 रनों पर पहुंच गया है। इस दौरान पंजाब ने 6 विकेट भी गंवा दिए हैं। पंजाब की ओर से क्रीज पर इस समय मार्को यान्शन और शशांक सिंह मौजूद हैं।

                            APRIL 20, 2025 / 4:38 PM IST

                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब की आधी टीम लौटी पलेवियन

                            13 ओवर में पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सूयश शर्मा ने पहले शानदार बल्लेबाजी कर रहे जोश इंग्लिश को बोल्ड कर दिया। जोश इंग्लिश ने  22 रन बनाए। इसके बाद  उन्होंने मार्कस स्टोयनिस को बोल्ड कर दिया। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 114/6 है।

                              APRIL 20, 2025 / 4:26 PM IST

                              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : 80 के पार पहुंचा पंजाब का स्कोर

                              11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 87 के पार पहुंच गया है। पंजाब को बैक-टू-बैक झटके लगे हैं। फिलहाल पंजाब ने अपने चार विकेट गंवा दिया है। फिलहाल क्रीज पर शशांक सिंह और जोश इंग्लिश मौजूद हैं।

                                APRIL 20, 2025 / 4:14 PM IST

                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब को लगा चौथा

                                8वें ओवर में पंजाब किंग्स को बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में क्रुणाल पांड्या को कैच पकड़ा बैठे। श्रेयस अय्यर ने सात गेंदों में 6 रन बनाए। वहीं 9 ओवर के अंतिम गेंद पर नेहाल वढेरा रन आउट हो गए। 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 76/4 है।

                                  APRIL 20, 2025 / 4:03 PM IST

                                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

                                  पंजाब को दूसरा झटका लगा है। सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया। प्रभसिमरन ने 17 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 65/2 है।

                                    APRIL 20, 2025 / 3:58 PM IST

                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पावर प्ले में पंजाब ने बनाए इतने रन

                                    पावर प्ले में पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी की है। पंजाब की टीम ने पहले 6 ओवर में पंजाब ने एक विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं। पंजाब को एक मात्र झटका प्रियांश आर्या के तौर पर लगा है।

                                      APRIL 20, 2025 / 3:52 PM IST

                                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब को लगा पहला झटका

                                      पहली पारी के पांचवे ओवर में पंजाब को पहला झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे प्रियांश आर्या 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। प्रियांश का विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिया।  चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 43/1 है।

                                        APRIL 20, 2025 / 3:49 PM IST

                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब की तूफानी बल्लेबाजी

                                        चार ओवर में  पंजाब का स्कोर 40 के पार पहुंच गया है। पंजाब की ओपनिंग जोड़ी प्रियांश आर्या 14 गेंदों ंमें 22 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं उनका साथ प्रभसिमरन सिंह दे रहे हैं। प्रभसिमरन ने 10 गेंदों में 19 रन बनाए हैं। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के 41 रन पर पहुंच गया है।

                                          APRIL 20, 2025 / 3:39 PM IST

                                          IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: अपने लय में आए प्रियांश

                                          दूसरे ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोल लिए हैं। पहले ओवर में जहां 2 रन आए थे तो वहीं दूसरे ओवर में 17 रन आए। इस ओवर में प्रियांश आर्या ने शानदार छक्का और चौका जड़ा। वहीं दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना कोई विकटे खोए 19 रन है।

                                            APRIL 20, 2025 / 3:36 PM IST

                                            IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पहले ओवर बने मात्र दो रन

                                            पहले ओवर में पंजाब, केवल दो रन ही बना पाई। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। इस ओवर में चार डॉट बॉल रही।

                                              APRIL 20, 2025 / 3:32 PM IST

                                              IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                              अपने घर पर पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह बैटिंग करने उतरे हैं। वहीं आरसीबी से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं।

                                                APRIL 20, 2025 / 3:20 PM IST

                                                IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की प्लेइंग इलेवन

                                                प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                  APRIL 20, 2025 / 3:14 PM IST

                                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन

                                                  फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

                                                    APRIL 20, 2025 / 3:03 PM IST

                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : आरसीबी ने जीता टॉस

                                                    IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जा रहा। इस मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले बीते शुक्रवार को दोनों टीमें बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में भीड़ी थीं, जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी

                                                      APRIL 20, 2025 / 2:58 PM IST

                                                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों का अबतक का प्रदर्शन

                                                      आईपीएल 2025 में अबतक पंजाब किंग्स ने 7 मैचों में 5 में जीत और 2 में हार मिली है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मैचों में 4 में जीत और 3 में हार का मुंह देखना पड़ा है।

                                                        APRIL 20, 2025 / 2:52 PM IST

                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला

                                                        दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले बीते शुक्रवार को दोनों टीमें बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में भीड़ी थीं, जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी।

                                                          APRIL 20, 2025 / 2:32 PM IST

                                                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL के बीच खेले गए 34 मुकाबलों में पंजाब ने 18 और बेंगलुरु ने 16 मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                            APRIL 20, 2025 / 2:21 PM IST

                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : PBKS की संभावित प्लेइंग 11

                                                            प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।

                                                              APRIL 20, 2025 / 2:21 PM IST

                                                              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                              फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                APRIL 20, 2025 / 2:20 PM IST

                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : RCB की पूरी टीम

                                                                रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                  APRIL 20, 2025 / 2:20 PM IST

                                                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : पंजाब की टीम

                                                                  जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

                                                                    APRIL 20, 2025 / 2:19 PM IST

                                                                    PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आईपीएल का आज 37वां मुकाबला

                                                                    IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 20 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा

                                                                      APRIL 20, 2025 / 2:18 PM IST

                                                                      नमस्कार

                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।