Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 16, 2026 / 11:45 PM IST

KKR vs GT IPL 2026 Highlights: केकेआर ने किया बड़ा उलटफेर, गुजरात को 29 रन से दी करारी शिकस्त

KKR vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई। केकेआर ने गुजरात को 29 रन से मात दी है

KKR vs GT IPL 2026 Highlights:  आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग  करने आई केकेआर की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बना ली। केकेआर  ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा

KKR vs GT IPL 2026 Highlights: केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराया है
KKR vs GT IPL 2026 Highlights: केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराया है
MAY 16, 2026 / 11:31 PM IST

GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर ने गुजरात को 29 रन से दी करारी शिकस्त

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई। केकेआर ने गुजरात को 29 रन से मात दी है।

    MAY 16, 2026 / 11:26 PM IST

    KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

    19वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। कार्तिक त्यागी की गेंद पर जोस बटलर 57 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन है। गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।

      MAY 16, 2026 / 11:19 PM IST

      GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 45 रन दूर गुजरात

      गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों में 45 रन की जरूरत है। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन है। जोस बटलर और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

        MAY 16, 2026 / 11:09 PM IST

        GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

        17वें ओवर में गुजरात को 177 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है। सुनील नरेन की गेंद पर शुभमन गिल 49 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर और शुभमन गिल के बीच 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी हो गई थी। गुजरात को जीत के लिए 22 गेंदों में 71 रन की जरूरत है।

          MAY 16, 2026 / 11:02 PM IST

          KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: जोस बटलर की फिफ्टी

          जोस बटलर ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 71 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। जोस बटलर 50 रन और शुभमन गिल 85 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            MAY 16, 2026 / 10:55 PM IST

            GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: शतक के करीब गिल

            15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 37 रन और शुभमन गिल 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों में 85 रन की जरूरत है।

              MAY 16, 2026 / 10:51 PM IST

              Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: जीत से 93 रन दूर गुजरात

              14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 34 रन और शुभमन गिल 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 96 रन की जरूरत है।

                MAY 16, 2026 / 10:46 PM IST

                GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 130 के पार

                13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 53 गेंदों में 81 रन की साझेदारी हो गई है। गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 118 रन की जरूरत है।

                  MAY 16, 2026 / 10:40 PM IST

                  KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 122/1

                  12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 47 गेंदों में 73 रन की साझेजारी हो गई है। गुजरात को जीत के लिए 48 गेंदों में 126 रन की जरूरत है।

                    MAY 16, 2026 / 10:34 PM IST

                    GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: शुभमन गिल की फिफ्टी

                    शुभमन गिल ने 33 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 54 गेंदों में 137 रन की जरूरत है।

                      MAY 16, 2026 / 10:29 PM IST

                      KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

                      10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 12 रन और शुभमन गिल 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 60 गेंदों में 147 रन की जरूरत है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                        MAY 16, 2026 / 10:22 PM IST

                        GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 92/1

                        9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 6 रन और शुभमन गिल 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को जीत के लिए 66 गेंदों में 156 रन की जरूरत है।

                          MAY 16, 2026 / 10:17 PM IST

                          Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: 8वें ओवर में आए 5 रन

                          8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 72 गेंदों में 174 रन की जरूरत है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                            MAY 16, 2026 / 10:14 PM IST

                            GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: 7वें ओवर में आए 13 रन

                            7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 78 गेंदों में 179 रन की जरूरत है। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                              MAY 16, 2026 / 10:10 PM IST

                              KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 50 के पार

                              पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 84 गेंदों में 192 रन की जरूरत है।

                                MAY 16, 2026 / 10:09 PM IST

                                GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: रिटायर्ड हर्ट हुए पथिराना

                                मथीशा पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरने के बाद उन्होंने अच्छी रफ्तार से गेंदबाजी भी की। वहीं पथिराना को रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा। इससे पहले साई रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए है।

                                  MAY 16, 2026 / 9:57 PM IST

                                  IPL 2026 Match Live Score:गुजरात को लगा पहला झटका

                                  साई सुदर्शन चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए।  साई सुदर्शन के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी करने आई निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                    MAY 16, 2026 / 9:46 PM IST

                                    IPL 2026 Match Live Score: तीसरे ओवर में आए 15 रन

                                    3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 42 रन है। कार्तिक त्यागी  के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                      MAY 16, 2026 / 9:41 PM IST

                                      GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 27/2

                                      2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन है। कैमरून ग्रीन के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                        MAY 16, 2026 / 9:36 PM IST

                                        KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 15 रन

                                        केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से पहला ओवर सौरभ दुबे ने किया, इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 15 रन है।

                                          MAY 16, 2026 / 9:30 PM IST

                                          IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात

                                          केकेआर ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर आ गई है। केकेआर की ओर से पहला ओवर सौरभ दुबे कर रहे हैं।

                                            MAY 16, 2026 / 9:16 PM IST

                                            Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: केकेआर ने गुजरात को दिया 248 रन का टारगेट

                                            कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अंगकृष रघुवंशी 44 गेंदों में 82 रन और कैमरून ग्रीन 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 गेंदों में 108 रन की साझेदारी नाबाद साझेदारी की। बैटिंग  करने आई केकेआर की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बना ली। केकेआर  ने गुजरात को 248 रन का टारगेट दिया है।

                                              MAY 16, 2026 / 9:11 PM IST

                                              KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 230 के पार

                                              19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 73 रन और कैमरून ग्रीन 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 25 रन आए हैं।

                                                MAY 16, 2026 / 9:04 PM IST

                                                Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 210 के पार

                                                18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 53 रन और कैमरून ग्रीन 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                  MAY 16, 2026 / 9:00 PM IST

                                                  GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: अंगकृष रघुवंशी की फिफ्टी

                                                  अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 35 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                    MAY 16, 2026 / 8:53 PM IST

                                                    Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 192/2

                                                    16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 गेंदों में 53 रन की साझेदारी हो गई है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                      MAY 16, 2026 / 8:48 PM IST

                                                      GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 179/2

                                                      15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 22 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हो गई है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                        MAY 16, 2026 / 8:42 PM IST

                                                        KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 170 के पार

                                                        14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साई किशोर के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं।

                                                          MAY 16, 2026 / 8:38 PM IST

                                                          GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 157/2

                                                          13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 157 रन है। अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                            MAY 16, 2026 / 8:34 PM IST

                                                            KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: शतक से चूके फिन एलन

                                                            12वें ओवर में केकेआर को दूसरा झटका लगा है। साई किशोर की गेंद पर फिन एलन 32 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। एलन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की थी। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन है।

                                                              MAY 16, 2026 / 8:30 PM IST

                                                              GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 138/1

                                                              11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अरशद खान के इस ओवर में कुल 22रन आए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हो गई है। अंगकृष रघुवंशी 28 रन और फिन एलन 93 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                MAY 16, 2026 / 8:24 PM IST

                                                                Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: 10वें ओवर में आए 16 रन

                                                                10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  साई किशोर के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 33 गेंदों में 72 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                                  MAY 16, 2026 / 8:20 PM IST

                                                                  GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

                                                                  9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 गेंदों में 59 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                                    MAY 16, 2026 / 8:12 PM IST

                                                                    IPL 2026 Match Live Score: फिन एलन की फिफ्टी

                                                                    8वें ओवर में फिन एलन ने 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 18 रन आए हैं।

                                                                      MAY 16, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                      Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: फिन एलन को मिला जीवनदान

                                                                      7वें ओवर में फिन एलन को सिराज ने जीवनदान दे दिया। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                                                        MAY 16, 2026 / 8:03 PM IST

                                                                        GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 59/1

                                                                        6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                          MAY 16, 2026 / 7:53 PM IST

                                                                          Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                                                                          5वें ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन है।

                                                                            MAY 16, 2026 / 7:50 PM IST

                                                                            GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: चौथे ओवर में आए 14 रन

                                                                            4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। 4 ओवर के बाद केकेआर की टीम बिना कोई विकेट खोए 39 रन बना ली है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                                              MAY 16, 2026 / 7:44 PM IST

                                                                              KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 25/0

                                                                              3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 25 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद

                                                                                MAY 16, 2026 / 7:40 PM IST

                                                                                GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 10 के पार

                                                                                अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                                                  MAY 16, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                                  Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 5 रन

                                                                                  अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया, इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 5 रन है।

                                                                                    MAY 16, 2026 / 7:32 PM IST

                                                                                    KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                    गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया है। केकेआर के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर आ गई है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                                                                      MAY 16, 2026 / 7:27 PM IST

                                                                                      Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में GT के बचे हुए मैच

                                                                                      16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                      21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                        MAY 16, 2026 / 7:21 PM IST

                                                                                        GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में KKR के बचे हुए मैच

                                                                                        16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                        20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                        24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                          MAY 16, 2026 / 7:15 PM IST

                                                                                          KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                          गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स

                                                                                          कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा

                                                                                            MAY 16, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                            Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

                                                                                            अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी

                                                                                              MAY 16, 2026 / 7:08 PM IST

                                                                                              KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

                                                                                              साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

                                                                                                MAY 16, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                                                GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

                                                                                                आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                                  MAY 16, 2026 / 6:58 PM IST

                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में दूसरी बार आमने-सामने

                                                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) दोनों टीमों का इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने थी तो गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से मात दी थी। वहीं इस मुकाबले में केकेआर की टीम पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

                                                                                                    MAY 16, 2026 / 6:50 PM IST

                                                                                                    GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच

                                                                                                    ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन में थोड़ी धीमी नजर आई है। यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिल रही है। स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिल रहा है, जबकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग और उछाल का फायदा मिलता है। वहीं मैदान का आउटफील्ड तेज है, इसलिए बल्लेबाज अगर गैप में शॉट खेल दें तो गेंद तेजी से बाउंड्री तक पहुंच सकती है।

                                                                                                      MAY 16, 2026 / 6:38 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: ईडन गार्डन्स में केकेआर का रिकॉर्ड

                                                                                                      कोलकाता नाइट राइडर्स का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। टीम ने इस मैदान पर अब तक 99 मैच खेले हैं, जिनमें से 55 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 42 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अपने घरेलू मैदान पर KKR का प्रदर्शन हमेशा मजबूत माना जाता है।

                                                                                                        MAY 16, 2026 / 6:32 PM IST

                                                                                                        Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

                                                                                                        मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल समेत कोलकाता में भी आंधी, बिजली गिरने और तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर में फिलहाल बारिश होने की संभावना करीब 70 प्रतिशत बताई जा रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों के मुकाबले तापमान में थोड़ी राहत है और अभी कोलकाता का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

                                                                                                          MAY 16, 2026 / 6:22 PM IST

                                                                                                          KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                          कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ 1 मुकाबला जीत पाई है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

                                                                                                            MAY 16, 2026 / 6:17 PM IST

                                                                                                            GT vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में गुजरात का प्रदर्शन

                                                                                                            गुजरात टाइटंस इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम 12 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात लगातार पांच मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म में चल रही है। अगर टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जीत हासिल कर लेती है, तो उसकी टॉप पर पकड़ और मजबूत हो जाएगी और वह आईपीएल 2026 प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन सकती है।

                                                                                                              MAY 16, 2026 / 6:10 PM IST

                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में केकेआर का प्रदर्शन

                                                                                                              कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। टीम ने 11 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल की हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार से KKR की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब टीम के पास सिर्फ तीन लीग मैच बचे हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

                                                                                                                MAY 16, 2026 / 6:01 PM IST

                                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें KKR-GT का मुकाबला

                                                                                                                कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                  MAY 16, 2026 / 5:53 PM IST

                                                                                                                  KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: कब होगा मुकाबले का टॉस

                                                                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ये मुकाबला 16 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                    MAY 16, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    शुभमन गिल (c), साई सुदर्शन, जोस बटलर (wk), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

                                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                                                      MAY 16, 2026 / 5:39 PM IST

                                                                                                                      Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                      अजिंक्य रहाणे (C), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक

                                                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: रोवमन पॉवेल/मथीशा पथिराना

                                                                                                                        MAY 16, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                                        KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

                                                                                                                        शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड

                                                                                                                          MAY 16, 2026 / 5:35 PM IST

                                                                                                                          KKR vs GT IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

                                                                                                                          अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                                                            MAY 16, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ