Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 21, 2025 / 11:35 PM IST

KKR vs GT Highlights Score IPL 2025: केकेआर को उसके ही घर में गुजरात ने दी मात, नहीं काम आई अजिंक्य रहाणे की पारी

KKR vs GT Highlights Score: IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई। गुजरात के केकेआर को 39 रनों से हराया

KKR vs GT Highlights Score IPL 2025: IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 198 रन बनाई। गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई। गुजरात के केकेआर को 39 रनों से

KKR vs GT Highlights Score: गुजरात ने केकेआर  को 39 रनों से हराया
KKR vs GT Highlights Score: गुजरात ने केकेआर को 39 रनों से हराया
APRIL 21, 2025 / 11:23 PM IST

KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात ने कोलकाता को 39 रनों से हराया

IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना पाई। गुजरात के केकेआर को 39 रनों से हराया।

    APRIL 21, 2025 / 11:15 PM IST

    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा आठवां झटका

    केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों में 48 रन की जरूरत है। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 151 रन पर आठ विकेट है। 20वें ओवर की पहली गेंद पर रिंकू सिंह के तौर पर केकेआर को आठवां झटका लगा है।

      APRIL 21, 2025 / 11:11 PM IST

      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: जीत से काफी दूर केकेआर

      केकेआर को जीत के लिए 12 गेंदों में 60 रन की जरूरत है। 18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 139 रन पर सात विकेट है। रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है।

        APRIL 21, 2025 / 11:01 PM IST

        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: मुश्किलम में केकेआर

        17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने रमनदीप सिंह 1 रन और मोइन अली बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए है। केकेआर को जीत के लिए 21 गेंदों में 80 रन चाहिए।

          APRIL 21, 2025 / 10:57 PM IST

          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: 16वें ओवरे के बाद केकेआर का स्कोर

          16वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 119 रन है। केकेआर को जीत के लिए 24 गेंदों में 80 रनों की जरूरत है। रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह क्रीज पर मौजूद है।

            APRIL 21, 2025 / 10:54 PM IST

            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पांचवां झटका

            16वें ओवर में केकेआर को पांचवां झटका लगा है। राशिद खान की गेंद पर आंद्रे रसेल 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को जीत के लिए 25 गेंदों पर 81 रनों की जरूरत है।

              APRIL 21, 2025 / 10:51 PM IST

              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: केकेआर को जीत के लिए 86 रनों की जरूरत

              केकेआर को जीत के लिए 30 गेंदों में 86 रनों की जरूरत है। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद है। रिंकू सिंह 8 गेंदों पर 6 रन और आंद्रे रसेल 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 114 रन है।

                APRIL 21, 2025 / 10:45 PM IST

                IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को स्कोर 108/4

                14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 108 रन है। केकेआर को जीत के लिए 36 गेंदों में 91 रनों की जरूरत है। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद है।

                  APRIL 21, 2025 / 10:39 PM IST

                  KKR vs GT Live Score, IPL 2025: रसेल-रिंकू क्रीज पर

                  13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 101 पर चार विकेट है। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद है। आंद्रे रसेल ने लगातार दो बॉउड्री लगाई है। इसी ओवर में रहाणे आउट हुए।

                    APRIL 21, 2025 / 10:35 PM IST

                    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका

                    अजिंक्य रहाणे ने 36 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान रहाणे ने 1 छ्क्का और 5 चौका लगाया। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर अजिंक्य रहाणे आउट हो गए। रहाणे को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा।

                      APRIL 21, 2025 / 10:32 PM IST

                      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर

                      12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन है। रिंकू सिंह और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                        APRIL 21, 2025 / 10:30 PM IST

                        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका

                        12वें ओवर में केकेआर को बड़ा झटका लगा है। साई किशोर की गेंद पर वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह मैदान पर अजिंक्य रहाणे का साथ देने आए है।

                          APRIL 21, 2025 / 10:23 PM IST

                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर 68/2

                          10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। केकेआर के बल्लेबाज को रन बनाने में मुश्किल हो रही है। कोलकाता को जीत के लिए 60 गेंदों में 131 रनों की जरूरत है।

                            APRIL 21, 2025 / 10:16 PM IST

                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को जीत के लिए चाहिए 138 रन

                            कोलकाता को जीत के लिए 66 गेंदों में 138 रनों की जरूरत है। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 61 रन है। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद है।

                              APRIL 21, 2025 / 10:12 PM IST

                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: केकेआर का स्कोर 55/2

                              8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 55 रन है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 3 रन आए। अजिंक्य रहाणे 22 गेंदों पर 25 रन और वेंकटेश अय्यर 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                APRIL 21, 2025 / 10:06 PM IST

                                IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर

                                7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन है। अजिंक्य रहाणे 20 गेंदों पर 24 रन और वेंकटेश अय्यर 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                  APRIL 21, 2025 / 10:00 PM IST

                                  KKR vs GT Live Score, IPL 2025: केकेआर को लगा दूसरा झटका

                                  6वें ओवर में केकेआर को लगा दूसरा झटका लगा है। राशिद खान की गेंद पर सुनील नरेन 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 45 रन है।

                                    APRIL 21, 2025 / 9:55 PM IST

                                    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: 5 ओवर के बाद केकेआर 42/1

                                    5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 42 रन है। अजिंक्य रहाणे 14 गेंदों पर 20 रन और सुनील नरेन 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                      APRIL 21, 2025 / 9:48 PM IST

                                      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: रहाणे-नरेन क्रीज पर

                                      गुजरात की ओर से चौथा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, इस ओवर में कुल 9 रन आए। अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों पर 15 रन और सुनील नरेन 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन है।

                                        APRIL 21, 2025 / 9:43 PM IST

                                        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: तीसरे ओवर में आए 7 रन

                                        अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद है। 3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 7 रन आए। अजिंक्य रहाणे 9 गेंदों पर 11 रन और सुनील नरेन 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए।

                                          APRIL 21, 2025 / 9:38 PM IST

                                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर

                                          अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 रन है। गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया है।

                                            APRIL 21, 2025 / 9:33 PM IST

                                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                                            199 रनों के टारगेट का पीछा करने केकेआर की टीम को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज 1 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 2 रन है।

                                              APRIL 21, 2025 / 9:15 PM IST

                                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: GT ने KKR को दिया 199 रनों का टारगेट

                                              IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 198 रन बनाई। गुजरात ने केकेआर को 199 रनों का टारगेट दिया है।

                                                APRIL 21, 2025 / 9:06 PM IST

                                                KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 180/3

                                                19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन है। जोस बटलर और शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 20 गेंदों पर 30 रन और शाहरुख खान 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  APRIL 21, 2025 / 9:04 PM IST

                                                  IPL 2025, GT vs KKR Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

                                                  गुजरात को 19वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। हर्षित राणा की गेंद पर राहुल तेवतिया बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट चुके है। जोस बटलर और शाहरुख खान क्रीज पर मौजूद है। गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 178 रन है।

                                                    APRIL 21, 2025 / 8:59 PM IST

                                                    KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा दूसरा झटका

                                                    18वें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा है। ताबड़तोड़ पारी खेल रहे शुभमन गिल 55 गेंदों पर 90 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान गिल ने 3 छक्का और 10 चौका लगाया थे। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 172 रन है।

                                                      APRIL 21, 2025 / 8:54 PM IST

                                                      IPL 2025, GT vs KKR Live Score: गुजरात का स्कोर 160 के पार

                                                      17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 162 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। जोस बटलर 17 गेंदों पर 26 रन और शुभमन गिल 50 गेंदों में 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        APRIL 21, 2025 / 8:51 PM IST

                                                        KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर

                                                        केकेआर की ओर से 16वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 151 रन है।

                                                          APRIL 21, 2025 / 8:43 PM IST

                                                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर

                                                          15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 139 रन है। जोस बटलर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से 15वां ओवर हर्षित राणा ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                                            APRIL 21, 2025 / 8:37 PM IST

                                                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: 14वें ओवर में आए मात्र 3 रन

                                                            जोस बटलर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से 14वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया, इस ओवर में कुल 3 रन आए। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 129 रन है।

                                                              APRIL 21, 2025 / 8:33 PM IST

                                                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा पहला झटका

                                                              गुजरात की टीम को 13वें ओवर में पहला झटका लगा है। आंद्रे रसेल की गेंद पर साई सुदर्शन 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 126 रन पर एक विकेट है। जोस बटलर और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है।

                                                                APRIL 21, 2025 / 8:26 PM IST

                                                                IPL 2025, GT vs KKR Live Score: केकेआर को पहले विकेट की तलाश

                                                                12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 112 रन है। केकेआर के गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाज तूफानी बैटिंग कर रहे हैं।

                                                                  APRIL 21, 2025 / 8:23 PM IST

                                                                  KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गिल-सुदर्शन की फिफ्टी

                                                                  11वें ओवर में शुभमन गिल ने 34 गेंदों में शानदार फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान गिल ने 1 छक्का और 6 चौका लगाया है। इसी ओवर में साई सुदर्शन ने भी 33 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। अपनी पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 1 छक्का और 6 चौका लगाया है। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 105 रन है।

                                                                    APRIL 21, 2025 / 8:17 PM IST

                                                                    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: गुजरात का स्कोर 89/0

                                                                    10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 89 रन है। केकेआर के गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाज तूफानी बैटिंग कर रहे हैं।

                                                                      APRIL 21, 2025 / 8:13 PM IST

                                                                      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: पहले विकेट की तलाश में कोलकाता

                                                                      केकेआर के गेंदबाजों को पहले विकेट की तलाश है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ही बल्लेबाज तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। 9 ओवर के बाद जीटी का स्कोर बिना किसी विकेट के 79 रन है।

                                                                        APRIL 21, 2025 / 8:09 PM IST

                                                                        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: सुदर्शन- गिल क्रीज पर

                                                                        8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 68 रन है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 22 गेंदों पर 26 रन और शुभमन गिल 27 गेंदों पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          APRIL 21, 2025 / 8:01 PM IST

                                                                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: 7वें ओवर में आए 17 रन

                                                                          7वें ओवर में मोइन अली की गेंद पर लगातार 3 बॉउड्री आई। शुभमन गिल ने लगातार 1 छक्का और 2 चौका लगाया। इस ओवर में कुल 17 रन आए। 7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 62 रन है।

                                                                            APRIL 21, 2025 / 7:57 PM IST

                                                                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर

                                                                            पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर 45 रन है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 19 गेंदों पर 22 रन और शुभमन गिल 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                              APRIL 21, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: 5वें ओवर में आए 12 रन

                                                                              5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। केकेआर की ओर से ये ओवर हर्षित राणा ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 15 गेंदों पर 20 रन और शुभमन गिल 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                                APRIL 21, 2025 / 7:51 PM IST

                                                                                IPL 2025, GT vs KKR Live Score: विकेट की तलाश में केकेआर

                                                                                साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 13 गेंदों पर 19 रन और शुभमन गिल 11 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। केकेआर की टीम को पहले विकेट की तलाश है

                                                                                  APRIL 21, 2025 / 7:44 PM IST

                                                                                  KKR vs GT Live Score, IPL 2025: तीसरे ओवर में आए 12 रन

                                                                                  केकेआर की ओर से तीसरा ओवर वैभव अरोड़ा ने किया। इस ओवर में पहले,तीसरे,चौथे और छठवें गेंद पर सिंगल और दूसरे और पांचवे गेंद पर चौका आया। इस ओवर में कुल 12 रन आए। 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 24 रन है।

                                                                                    APRIL 21, 2025 / 7:41 PM IST

                                                                                    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: सुदर्शन-शुभमन क्रीज पर

                                                                                    साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से दूसरा ओवर मोइन अली ने किया इस ओवर में कुल 8 रन आए। 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन है

                                                                                      APRIL 21, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                                      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर

                                                                                      1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा ने किया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                        APRIL 21, 2025 / 7:31 PM IST

                                                                                        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                        केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आ गए हैं। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                                          APRIL 21, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से स्थान पर

                                                                                          पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं केकेआर 7 मैचों में 6 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। गुजरात टाइटंस के कमान शुभमन गिल के पास है तो वहीं केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया है।

                                                                                            APRIL 21, 2025 / 7:24 PM IST

                                                                                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                            कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच 4 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो गुजरात की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 4 मैचों में से 1 बार केकेआर विनर रही है, जबकि 2 मैच में गुजरात टाइटंस की जीत हुई है।

                                                                                              APRIL 21, 2025 / 7:14 PM IST

                                                                                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: GT की प्लेइंग 11

                                                                                              साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

                                                                                                APRIL 21, 2025 / 7:12 PM IST

                                                                                                IPL 2025, GT vs KKR Live Score: KKR की प्लेइंग 11

                                                                                                रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                  APRIL 21, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                                  KKR vs GT Live Score, IPL 2025: अपने घर पर केकेआर ने जीता टॉस

                                                                                                  IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                                    APRIL 21, 2025 / 6:47 PM IST

                                                                                                    IPL 2025, GT vs KKR Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

                                                                                                    कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मैच कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे है तो वहीं गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। थोड़ी ही देर में मैच का टॉस होगा।

                                                                                                      APRIL 21, 2025 / 6:36 PM IST

                                                                                                      KKR vs GT Live Score, IPL 2025: कैसा है वेदर

                                                                                                      KKR बनाम GT मैच में बारिश के कारण कैसी भी रुकावट की कोई आशंका नहीं है, क्योंकि मैच के दिन कोलकाता में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मैच के दौरान तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

                                                                                                        APRIL 21, 2025 / 6:27 PM IST

                                                                                                        IPL 2025, GT vs KKR Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                        IPL के इस सीजन में GT ने अब तक 7 मैच खेले, जिसमें से 5 में उसकी जीत और 2 में हार मिली है। जबकि केकेआर ने अब तक 7 मैच खेले और 3 में उसे जीत मिली, जबकि 4 मुकाबलों में हार हुई है।

                                                                                                          APRIL 21, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                                          KKR vs GT Live Score, IPL 2025: कैसी होगी पिच?

                                                                                                          कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। आईपीएल के इस सीजन में अभी तक यहां हुए दो मैचों में अच्छे खासे रन बने हैं जिसमें से एक में स्कोर 200 रनों तक पहुंचा है। पिछले मैच में तेज गेंदबाजों के लिए यहां अच्छी स्विंग थी। हालांकि ये पिच स्पिनरों की भी मदद करती है और बाद में टर्न लेती है।

                                                                                                            APRIL 21, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                            IPL 2025, GT vs KKR Live Score: KKR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                              APRIL 21, 2025 / 5:58 PM IST

                                                                                                              KKR vs GT Live Score, IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                              शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

                                                                                                                APRIL 21, 2025 / 5:57 PM IST

                                                                                                                KKR vs GT Live Score, IPL 2025: GT की टीम

                                                                                                                जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                                                  APRIL 21, 2025 / 5:56 PM IST

                                                                                                                  IPL 2025, GT vs KKR Live Score: KKR की पूरी टीम

                                                                                                                  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी,वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, चेतन, और स्पेंसर जॉनसन।

                                                                                                                    APRIL 21, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                                                    KKR vs GT Live Score, IPL 2025: कोलकाता और गुजरात के बीच होगा मुकाबला

                                                                                                                    IPL का 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                                      APRIL 21, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                                                      नमस्कार

                                                                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।