Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 08, 2025 / 7:40 PM IST

KKR vs LSG Highlights : रनों की बारिश में लखनऊ ने मारी बाजी, केकेआर को 4 रनों से दी मात

KKR vs LSG Highlights : आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने जीत हासिल की

KKR vs LSG Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायंट्स और केकआर के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में ये मुकाबला खेला गया। मैच में  लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी।

KKR vs LSG Live Score: आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया।
KKR vs LSG Live Score: आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया।
APRIL 08, 2025 / 7:24 PM IST

KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : रनों की बारिश में लखनऊ ने मारी बाजी, केकेआर को 4 रनों से दी मात

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 में मंगलवार के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 239 रन का टारगेट दिया है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए। वहीं 239 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। हांलाकि केकेआर इस मुकाबले को अपना नाम नहीं कर पाया। उसे इतने मात्र 4 रनों से मैच को गंवाना पड़ा। कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 234

    APRIL 08, 2025 / 7:16 PM IST

    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 12 गेंदों पर चाहिए 38 रन

    18 ओवर के बाद  केकेआर को जीत के लिए 12 गेंदो में 38 रनों की जरूरत है। क्रीज पर रिंकू सिंह मौजूद हैं। केकेआर का स्कोर 201/7 है।

      APRIL 08, 2025 / 7:11 PM IST

      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को जीत के लिए चाहिए 45 रन

      जीत के करीब पहुंची केकेआर की टीम को सातवां झटका लगा है। केकेआर को जीत के लिए 18 गेंदों में 45 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और हर्षित राणा मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद  केकेआर का स्कोर 190/7 है।

        APRIL 08, 2025 / 7:06 PM IST

        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को जीत के लिए 54 रनों की जरूरत

        16 ओवर के बाद केकेआर को जीत के लिए 24 गेंदों पर 54 रनों की जरुरत है। केकेआर की ओर से अबी क्रीज पर आंद्रे रसल और रिंकू सिंह मौजूद हैं।  16 ओवर के बाद केकेआर के स्कोर 185/6 है।

          APRIL 08, 2025 / 6:59 PM IST

          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को लगा पांचवा झटका

          केकेआर का पंचवा विकेट गिर गया है। अंगकृष रघुवंशी 5 रन बनाकर आउट हो गए है। फिलहाल कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों में 66 रनों की जरूरत है।

            APRIL 08, 2025 / 6:54 PM IST

            KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को लगे बैक-टू-बैक दो झटके

            मैच में केकेआर को दो झटके लगे हैं। पहले कप्तान आजिंक्य रहाणे आउट हुए वहीं उनके बाद रमनदीप सिंह भी आउट हो गए। फिलहाल कोलकाता को जीत के लिए 34 गेंदों पर 71 रनों की जरुरत है।  15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 170/4 है।

              APRIL 08, 2025 / 6:44 PM IST

              KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : कोलकाता को बड़ा झटका

              13वें ओवर में लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने  लगातार पांच वाइट गेंद फेंकी है। वहीं इस ओवर के अंतिम गेंद पर उन्हें विकेट मिला। कप्तान आजिंक्य रहाणे 61 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  फिलहाल लखनऊ के जीत  के लिए 42 गेंदों पर 77 रनों की जरुरत है। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 161/3  है।

                APRIL 08, 2025 / 6:30 PM IST

                KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर का स्कोर 140 के पार

                11 ओवर का मैच खत्म हो गया है और केकेआर को अब जीत के लिए 54 गेंदों में 103 रनों की जरूरत है।  फिलहाल क्रीज पर कप्तान आजिंक्य रहाणे 28 गेंदों में 51 रन बना खेल रहे हैं। वहीं वेंकेटेश अय्यर 16  गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल केकेआर का स्कोर 141/2 है।

                  APRIL 08, 2025 / 6:24 PM IST

                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 10 ओवर में 130 के पार पहुंचा स्कोर

                  10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 125 के पार पहुंच गया है।   कप्तान आजिंक्य रहाणे 25 गेंदों में 47 रन बना खेल रहे हैं। वहीं वेंकेटेश अय्यर 14 गेंदों में 26  रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल केकेआर का स्कोर 131/2 है।

                    APRIL 08, 2025 / 6:17 PM IST

                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर का स्कोर 100 के पार

                    केकेआर का स्कोर 9 ओवर में 110 के पार पहुंच गया है। कप्तान आजिंक्य रहाणे 23 गेंदों में 42 रन बना खेल रहे हैं। वहीं वेंकेटेश अय्यर 9 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल केकेआर का स्कोर 116/2 है।

                      APRIL 08, 2025 / 6:09 PM IST

                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को लगा दूसरा झटका

                      केकेआर को दूसरा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे नरेन को दिग्वेश राठी ने आउट किया है। नरेन ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 95/2 है।

                        APRIL 08, 2025 / 6:03 PM IST

                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर की आंधी

                        आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीचकोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। वहीं मैच में रिषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 238 रन बनाए हैं। वहीं 239 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता ने भी अपनी शुरुआत तूफानी अंदाज मे किया है। 6 ओवर में कोलकाता ने 90 रन बना दिए हैं। केकेआर के कप्तान आजिंक्य रहाणे ने 15 गेंदों में 35 रन बनए हैं। तो वहीं रनेन 12 गेंदो में 30 रन बनाए हैं।

                          APRIL 08, 2025 / 5:54 PM IST

                          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर के जड़े 24 गेंदों में 60 रन

                          चार ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 60 रनों के पार पहुंच गया है। क्रीज पर कप्तान आजिंक्य रहाणे 6 गेंदों पर 17 रन और नरेन 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। चार ओवर बाद केकेआर का स्कोर 68/1 है।

                            APRIL 08, 2025 / 5:45 PM IST

                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को लगा पहला झटका

                            केकेआर को क्विंटन डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा है। फिलहाल क्रीज पर सुनील नरेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 45/1 है।

                              APRIL 08, 2025 / 5:39 PM IST

                              KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 35 के पार

                              239 रनों का पीछा करने उतरी  केकेआर ने भी अपनी शुरुआत तूफानी की है। केकेआर की ओर से क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। नरेन ने 6 गेंदो में 15 रन बनाए हैं। दो ओवर बाद केकेआर का स्कोर 37/0 है।

                                APRIL 08, 2025 / 5:32 PM IST

                                KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : पहले ओवर में केकेआर ने बनाए 16 रन

                                केकेआर ने अपनी बल्लेबाजी शुरु कर दी है।  239 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए केकेआर की ओर से क्विंटन डी कॉक और सुनील नरेन मैदान पर आए हैं। पहले ओवर के बाद कोलकाता ने बिना कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए हैं।

                                  APRIL 08, 2025 / 5:11 PM IST

                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर को मिला 239 का टारगेट

                                  आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीचकोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। वहीं मैच में रिषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 238 रन बनाए हैं। कोलकाता को इस मैच को जीतने के लिए 241 रन बनाने होंगे। लखनऊ की ओर से इस पारी के हीरो निकोसल पूरन रहे। उन्होंने 36 गेंदो में 86 रमों का घुंआधार पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने भी 81 रनों की पारी खेली। ईडन गार्डन्स में आज जमकर रन बरसे हैं।

                                    APRIL 08, 2025 / 5:06 PM IST

                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : लखनऊ का स्कोर 225 के पार

                                    19 ओवर के बाद लखनऊ ने का स्कोर 225 के पार पहुंच गया है। लखनऊ के निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके जड़े हैं।

                                      APRIL 08, 2025 / 5:00 PM IST

                                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 200 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                                      लखनऊ के निकोलस पूरन ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में 76 रन बनाए है। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौको जड़े हैं।  17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 215 के पार पहुंच गया है। लखनऊ ने अपने दो विकेट अभी तक खोए हैं।

                                        APRIL 08, 2025 / 4:54 PM IST

                                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : पूरन ने केकेआर को दिन में दिखाए तारे

                                        लखनऊ के निकोलस पूरन ने केकेआर के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए हैं। उन्होंने 21 गेंदों में पचासा जड़ दिया है। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 2 चौको जड़े हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 190 के पार पहुंच गया है। लखनऊ ने अपने दो विकेट अभी तक खोए हैं। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है।

                                          APRIL 08, 2025 / 4:47 PM IST

                                          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : लखनऊ को लगा दूसरा झटका

                                          15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 170 रन पर पहुंच गया है। लखनऊ को मिचेल मार्श के रूप में दूसरा झटका लगा है। मिचेल मार्श ने 46 गेंदों पर 81 रन बनकार आउट हो गए है। वहीं निकोसल पूरन 16  गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ का स्कोर 170/2 है।

                                            APRIL 08, 2025 / 4:40 PM IST

                                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 150 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                                            14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। लखनऊ के बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 44 गेंदों पर 78 रन तो निकोसल पूरन 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                              APRIL 08, 2025 / 4:31 PM IST

                                              KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : हो रही है रनों की बारिश

                                              आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। वहीं मैच में रिषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 134 रन बना लिए हैं। लखनऊ के एडेन मारक्रम ने 38 गेंदों में 58 रन बनाए हैं। वहीं उनका साथ निकोसल पूरन दे रहे हैं। लखनऊ को मिचेल मार्श के रूप में पहले झटका लगा है।

                                                APRIL 08, 2025 / 4:22 PM IST

                                                KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : मारक्रम ने जड़ा पचासा

                                                11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। लखनऊ के एडेन मारक्रम ने शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन बनाए हैं। फिलहाल लखनऊ का स्कोर 106/1 है।

                                                  APRIL 08, 2025 / 4:19 PM IST

                                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : कोलकाता को मिली बड़ी राहत

                                                  शानदार बल्लेबाजी कर रही लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी टूट गई है। मिचेल मार्श को हर्षित राणा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मार्श ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए हैं। वही 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 99/1 है।

                                                    APRIL 08, 2025 / 4:14 PM IST

                                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 10 ओवर बाद लखनऊ का स्कोर 90 के पार

                                                    10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 95 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श 33 गेंदो पर 47 रन बना हैं तो वहीं मारक्रम ने 24 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को अभी पहले विकेट की तलाश है।

                                                      APRIL 08, 2025 / 4:10 PM IST

                                                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025: 85 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                                                      9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 85 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओपनिंग जोड़ मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श 30 गेंदो पर 43 रन बना हैं तो वहीं मारक्रम ने 23  गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को अभी पहले विकेट की तलाश है।

                                                        APRIL 08, 2025 / 4:02 PM IST

                                                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : 10 की रनरेट से भाग रहा लखनऊ का स्कोर

                                                        सात ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 70  के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओपनिंग जोड़ मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श 23 गेंदो पर 34 रन बना हैं तो वहीं मारक्रम ने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को अभी पहले विकेट की तलाश है।

                                                          APRIL 08, 2025 / 3:58 PM IST

                                                          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : मार्श और मारक्रम की धुंआधार शुरुआत

                                                          आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ और केकआर के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। वहीं मैच में रिषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओपनिंग जोड़ मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श 16 गेंदो पर 20 रन बना हैं तो वहीं मारक्रम ने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोलकाता को अभी पहले विकेट की तलाश है।

                                                            APRIL 08, 2025 / 3:53 PM IST

                                                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : लखनऊ का स्कोर 40 के पार

                                                            पांच ओवर बाद लखनऊ का स्कोर  40 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओर से मार्श और मारक्रम शानदार बैटिंग कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ की ओर 43/0 है।

                                                              APRIL 08, 2025 / 3:44 PM IST

                                                              KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : तीन ओवर बाद इतना पहुंचा स्कोर

                                                              आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है।  तीन ओवर बाद लखनऊ  ने बिना कोई विकेट खोए 20 रन बना लिए हैं।

                                                                APRIL 08, 2025 / 3:40 PM IST

                                                                KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : दूसरे ओवर में बने 12 रन

                                                                मैच के दूसरे ओवर में लखनऊ के बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोल लिए हैं।  दूसरे ओवर के मार्श ने एक लंबा छक्का और एक चोका लगाया है। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 15/0 है।

                                                                  APRIL 08, 2025 / 3:36 PM IST

                                                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : पहला ओवर केकेआर के नाम

                                                                  पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना कोई विकेट खोए तीन रन है। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेन मारक्रम बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर की ओर से वैभव ने पहला ओवर किया है।

                                                                    APRIL 08, 2025 / 3:32 PM IST

                                                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : शुरू हुआ मुकाबला

                                                                    आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतक कर केकेआर पहले गेंदबाजी कर रही है तो वहीं लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श और एडेम मारक्रम बल्लेबाजी करने आए हैं।

                                                                      APRIL 08, 2025 / 3:19 PM IST

                                                                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : मैच में ये है केकेआर की प्लेइंग 11

                                                                      क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती

                                                                        APRIL 08, 2025 / 3:11 PM IST

                                                                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : मैच में ऐसी होगी LSG की प्लेइंग 11

                                                                        एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आवेश खान, आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, अब्दुल समद

                                                                          APRIL 08, 2025 / 3:03 PM IST

                                                                          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : कोलकाता में आज आएगा पंत का तूफान! पहले बल्लेबाजी करेगी लखनऊ

                                                                          आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है।  लखनऊ और केकआर के बीच ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा है। वहीं मैच का टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं रिषभ पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दें कि पिछले मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 200 का आंकड़ा पार हुआ था।

                                                                            APRIL 08, 2025 / 2:47 PM IST

                                                                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : कैसी है ईडन गार्डन्स की पिच

                                                                            ईडन गार्डन की पिच पर आम तौर पर बल्लेबाजों को फायदा होता है। हांलाकि आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में इस मैदान पर बहुत ज्यादा रन नहीं बने पर दूसरे मुकाबले में 200 का आंकड़ा पार हुआ था। गेंद खिलाड़ियों के बैट पर अच्छे तरीके से आ रही थी। वहीं अगर गेंदबाजी के नजरिए से की बात करें, तो इस पिच पर शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे जैसे बॉल पुरानी होती जाती है, तो स्पिनर को मदद मिलने लगती है और वो अच्छे विकेट भी निकाल लेते हैं।

                                                                              APRIL 08, 2025 / 2:40 PM IST

                                                                              KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                              लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें LSG ने 3 और KKR ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                APRIL 08, 2025 / 2:30 PM IST

                                                                                KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                एक तरफ लखनऊ, अपना पिछला जीत कर कोलकाता पहुंच रही है तो वहीं KKR ने भी अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल की बात करे तो लखनऊ 4 मैचों में 4 अंको के साथ छठवें स्थान पर है तो वहीं केकेआर 4 मैचों में 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

                                                                                  APRIL 08, 2025 / 2:22 PM IST

                                                                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : LSG की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                  एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, आवेश खान, आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर - दिग्वेश राठी।

                                                                                    APRIL 08, 2025 / 2:13 PM IST

                                                                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                    क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं। जबकि अंगकृष रघुवंशी और मनीष पांडे इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

                                                                                      APRIL 08, 2025 / 2:12 PM IST

                                                                                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : KKR की पूरी टीम

                                                                                      अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी,वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, चेतन, और स्पेंसर जॉनसन।

                                                                                        APRIL 08, 2025 / 2:12 PM IST

                                                                                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : लखनऊ की पूरी की टीम

                                                                                        ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आर्यन जुयाल,हिम्मत सिंह,मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आरएस हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ,रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, जोसेफ।

                                                                                          APRIL 08, 2025 / 2:11 PM IST

                                                                                          KKR vs LSG Live Score, IPL 2025 : आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला

                                                                                          आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ और केकआर के बीच ये मैच, दोपहर 3.30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। वहीं मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा

                                                                                            APRIL 08, 2025 / 2:11 PM IST

                                                                                            नमस्कार

                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।