KKR vs PBKS Highlights Score:बारिश वजह से पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रुका मैच अब रद्द हो गया है, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट्स मिला है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 201 रन बनाई। पंजाब ने केकेआर को 202 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन कोलकाता में जारी बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया
KKR vs PBKS Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 44वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन बनाई। पंजाब ने केके
KKR vs PBKS Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 44वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 201 रन बनाई। पंजाब ने केकेआर को 202 रनों का टारगेट दिया। केकेआर की टीम 1 ओवर ही खेल पाई। कोलकाता में तेज बारिश की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या 120 रनों की पॉर्टनरशिप की। प्रियांश आर्या 69 रन और प्रभसिमरन सिंह 83 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 25 रन और जोश इंग्लिस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर के वैभव अरोड़ा को 2 विकेट मिला। आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला। केकेआर की टीम एक ओवर ही खेल पाई, जिसके बाद बारिश आ गई और फिर खेल शुरू नहीं हो सका।
दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तब पंजाब ने जीत दर्ज की थी। इस मैच में पंजाब ने आईपीएल के इतिहास के सबसे छोटा स्कोर 111 रन डिफेंड किया था।
जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी,वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, चेतन, और स्पेंसर जॉनसन।