LSG vs DC Highlights: आईपीएल (IPL) 2026 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ में खेला गया। दिल्ली टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ ने दिल्ली को 142 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाई। दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेटों से मात दी है
LSG vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 5वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
LSG vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 5वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।
एलएसजी की पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गई। लखनऊ ने दिल्ली को 142 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाई। दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेटों से मात दी है।
142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को आउट कर दिया। इसके बाद नीतीश राणा 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांचवें ओवर में प्रिंस यादव ने पथुम निसांका और अक्षर पटेल भी जल्दी पवेलियन भेज दिया, जिससे टीम का स्कोर 4 विकेट पर 30 रन हो गया।
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 119 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिसमें समीर रिजवी ने 38 गेंदों में अर्धशतक लगाया। ट्रिस्टन स्टब्स 39 रन और समीर रिजवी 70 रन बनाकर नाबाद गए। उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाते हुए लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। तीसरे ओवर में ऋषभ पंत 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने एडेन मार्करम (11 रन) को आउट किया और फिर टी नटराजन ने आयुष बडोनी को आउट किया। 7 ओवर तक लखनऊ का स्कोर 3 विकेट पर 50 रन था।
इसके बाद लुंगी एनगिडी ने निकोलस पूरन (8 रन) को आउट किया, जबकि कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श (35 रन) और मुकुल चौधरी (14 रन) को पवेलियन भेजकर टीम की हालत और खराब कर दी। 14 ओवर तक लखनऊ सुपर जायंट्स 6 विकेट खोकर 105 रन ही बनाई थी। 18वें ओवर में टी नटराजन ने पहले अब्दुल समद को 36 रन पर आउट किया, जिन्होंने शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी की थी और फिर मोहम्मद शमी को भी पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद 19वें ओवर में लुंगी एनगिडी ने एनरिक नॉर्टजे और मोहसिन खान को बिना खाता खोले आउट कर दिया। मोहसिन के आउट होते ही लखनऊ की पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई और दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य मिला।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। दिल्ली के लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं कुलदीप यादव को 2 विकेट और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।