LSG vs GT Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम ने गुजरात को 165 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम 18.4 में 3 विकेट खोकर 165 रन बना ली। गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी है
LSG vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाई। लखनऊ ने गुजरात को 165 रन का टारगेट दिया। गुजरात की टीम 18.4 ओवर में 3 वि
LSG vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाई। लखनऊ ने गुजरात को 165 रन का टारगेट दिया। गुजरात की टीम 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया।
165 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार शुरुआत की। लेकिन छठे ओवर में दिग्वेश सिंह राठी ने साई सुदर्शन को 15 रन पर आउट कर गुजरात को पहला झटका दिया, उस समय स्कोर 45 रन था। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 12वें ओवर में शुभमन गिल ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं 14वें ओवर में जोस बटलर ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई।
15वें ओवर में प्रिंस यादव ने शुभमन गिल को 56 रन पर आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया, इससे पहले गिल और बटलर के बीच 84 रन की अहम साझेदारी हुई थी। 15 ओवर में टीम का स्कोर 130/2 हो गया था। इसके बाद 16वें ओवर में मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को 60 रन पर आउट किया। हालांकि इसके बावजूद गुजरात ने मैच पर पकड़ बनाए रखी और 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी में शुरुआत में ही झटके देखने को मिले। दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा ने मिचेल मार्श को 11 रन पर आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने ऋषभ पंत को 18 रन पर पवेलियन भेजा, जिससे 5 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 48 रन हो गया। फिर सातवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने एडेन मार्करम को 30 रन और आठवें ओवर मेंआयुष बदोनी को 9 रन पर आउट कर लखनऊ को चौथा झटका दिया। उस समय टीम का स्कोर 74 रन था। लखनऊ की पारी में विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
17वें ओवर में अशोक कुमार ने अब्दुल समद को 18 रन पर आउट किया। फिर 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकुल चौधरी को 18 रन पर पवेलियन भेजा और सातवां विकेट गिराया। आखिरी ओवर में अशोक शर्मा ने जॉर्ज लिंडे को 16 रन पर आउट कर लखनऊ को आठवां झटका दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए और गुजरात को 165 रन का लक्ष्य दिया।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए। वही अशोक कुमार को 2 विकेट मिले। कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव को 1-1 विकेट मिला है।