Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 12, 2025 / 7:36 PM IST

LSG vs GT Highlights Score : अपने घर में लखनऊ का धमाल, गुजरात को दी करारी शिकस्त

LSG vs GT Highlights : लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स का मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट से जीता। निकोलस पूरन और एडेन मारक्रम ने लखनऊ की टीम को जीत दिलाई

LSG vs GT Highlights :  IPL का 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।  इस मैच में गुजरात की टीम ने लखनऊ के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को लखनऊ की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और इस मैच को 6 विकेटों से अपने नाम किया। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली वहीं एडेन मारक्र

LSG vs GT : लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में मैच खेला गया।
LSG vs GT : लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में मैच खेला गया।
APRIL 12, 2025 / 7:24 PM IST

LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : अपने घर में लखनऊ का धमाल

लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम ने लखनऊ के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को लखनऊ की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया और इस मैच को 6 विकेटों से अपने नाम किया। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेली वहीं एडेन मारक्रनम ने भी 58 रनों का पारी खेली।

    APRIL 12, 2025 / 7:20 PM IST

    LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : रोमांचक हुआ मुकाबला

    19वें ओवर में लखनऊ ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने डेविड मिलर को बोल्ड किया।  फिलहाल लखनऊ को जीत के लिए अंतिम ओवर में 6 रनों की जरूरत है।

      APRIL 12, 2025 / 7:10 PM IST

      LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : तबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे पूरन आउट

      ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। निकोलस पूरन ने अपनी पारी में सात छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 61 रन बनाए। लखनऊ की तीन विकेट गिर चुके हैं। वहीं उन्हें जीत के लिए अब 21 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है।

        APRIL 12, 2025 / 6:56 PM IST

        LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : जीत के करीब लखनऊ

        निकोलस पूरन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और 6 छक्कों की मदद से पचासा जड़ा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217 से ज्यादा का रहा। फिलहाल इस मैच को जीतने के लिए लखनऊ को 38 गेंदों में 36 रनों की जरुरत है।

          APRIL 12, 2025 / 6:46 PM IST

          LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : लखनऊ को लगा दूसरा झटका

          लखनऊ को दूसरा झटका लगा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे एडेन मारक्रम आउट हो गए हैं। मारक्रम ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 131/2 है। लखनऊ को अब जीत के लिए 47 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत है।

            APRIL 12, 2025 / 6:38 PM IST

            LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 120 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

            11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 120 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओर से एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पूरन ने 17 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं मारक्रम 30 गेंदों में 58 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

              APRIL 12, 2025 / 6:29 PM IST

              LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 90 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

              9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 90 के पार पहुंच गया है। लखनऊ की ओर से एडेन मारक्रम और निकोलस पूरन  बल्लेबाजी कर रहे हैं।  पूरन ने 12 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं मारक्रम 24 गेंदों में 45 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                APRIL 12, 2025 / 6:18 PM IST

                LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : पंत का फिर नहीं चला बल्ला

                लखनऊ को पहला झटका लगा है। कप्तान पंत को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।  पंत ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए हैं।  6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 66/1 है।

                  APRIL 12, 2025 / 6:10 PM IST

                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 60 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                  लखनऊ की पारी की धाकड़ शुरुआत हुई है। पॉवर प्ले में लखनऊ ने बिना कोई विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।  लखनऊ के ओर से क्रीज पर कप्तान पंत और एडेन मारक्रम मौजूद हैं। पंत 16 गेंदों में 17 रन बनाकर तो मारक्रम 20 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    APRIL 12, 2025 / 6:01 PM IST

                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : लखनऊ की तूफानी बल्लेबाजी

                    चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 40 के पार पहुंच गया है। लखनऊ के ओर से कप्तान पंत और एडेन मारक्रम बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत 11 गेंदों में 10 रन बनाकर तो मारक्रम 14 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल लखनऊ ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं खोया है।

                      APRIL 12, 2025 / 5:55 PM IST

                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 25 के पार पहुंचा लखनऊ का स्कोर

                      तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 25 के पार पहुंच गया है। लखनऊ के ओर से क्रीज पर कप्तान पंत और एडेन मारक्रम मौजूद हैं। पंत 9 गेंदों में 7 रन बनाकर तो मारक्रम 9 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल लखनऊ ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं खोया है।

                        APRIL 12, 2025 / 5:49 PM IST

                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : लखनऊ की धीमी शुरुआत

                        दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 8 रनों के पार पहुंच गया है। लखनऊ के ओर से क्रीज पर कप्तान पंत और एडेन मारक्रम मौजूद हैं। पंत 5 गेंदों में 2 रन बनाकर तो मारक्रम 5 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल लखनऊ ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं खोया है।

                          APRIL 12, 2025 / 5:40 PM IST

                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : पंत ने की पारी की शुरुआत

                          181 रनों का पीछा करने के लिए लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर गई है। लखनऊ की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए खुद कप्तान पंत आए हैं। पंत का साथ एडेन मारक्रम दे रहे हैं।

                            APRIL 12, 2025 / 5:23 PM IST

                            LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात ने पंत की टीम को दिया 181 का टारगेट

                            लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे मैच में लखनऊ की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। स्कोर 100 के पार हो गया था, लेकिन कोई विकेट नहीं गिरा था। 13वें ओवर के बाद गुजरात को बैक-टू-बैक पांच झटके लगे। एक समय 200 का आंकड़ा बनाती दिख रही गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई। गुजरात ने लास्ट ओवर में अपने दो विकेट गंवाए। बता दें कि IPL का ये 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                              APRIL 12, 2025 / 5:12 PM IST

                              LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 165 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

                              19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 165 के पार पहुंच गया है।  गुजरात की ओर से फिलहाल क्रीज पर रदरफोर्ड और शाहरुख खान मौजूद हैं। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 169/4 है।

                                APRIL 12, 2025 / 5:05 PM IST

                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 150 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

                                18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। 13 ओवर के बाद गुजरात के विकेट लगातार गिरे और  उनके रनों पर ब्रेक सा लग गया। गुजरात की ओर से फिलहाल क्रीज पर रदरफोर्ड और शाहरुख खान मौजूद हैं। लखनऊ ने पिछले चार ओवर में चार विकेट झटके हैं।

                                  APRIL 12, 2025 / 4:56 PM IST

                                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात को लगा चौथा झटका

                                  गुजरात को चौथा झटका लगा है। गुजरात की ओर से जोश बटलर आउट हो गए हैं। दिग्वेश राठी ने उनका विकेट झटका है। जोश 16 गेंदों पर बस 16 रन ही बना सके। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 145/4 है।

                                    APRIL 12, 2025 / 4:48 PM IST

                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : मैच में लखनऊ की जबरदस्त वापसी

                                    रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर लखनऊ सुपर जायंट्स की वापसी कराई। 14वें ओवर में लखनऊ के लिए बिश्नोई ने पहले साई सुदर्शन फिर वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया। 15 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 133/3 है। बता दें कि IPL का ये 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                      APRIL 12, 2025 / 4:42 PM IST

                                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : लखनऊ को लगा बैक-टू-बैक झटका

                                      लखनऊ ने गुजरात की ओपनिंग जोड़ी के पवेलियन भेज दिया है।  13वें ओवर में गिल का विकेट गिरा तो 14वें ओवर में साई सुदर्शन का विकेट झटका है। गिल ने 60 रनों की पारी खेली तो साई सुदर्शन ने 56 रनों की पारी खेली।  फिलहाल गुजरात का स्कोर 124/2 है।

                                        APRIL 12, 2025 / 4:31 PM IST

                                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात को लगा पहला झटका

                                        12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है। 13वें ओवर में गुजरात ने  अपना पहला विकेट खोया है।  गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी टूट गई है। कप्तान गिल 38 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली वहीं साई सुदर्शन 35 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 120/1 है।

                                          APRIL 12, 2025 / 4:24 PM IST

                                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात का स्कोर 100 के पार

                                          गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान गिल 33 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे तो वहीं साई सुदर्शन 32 गेंदों में 52  रन बनाए हैं। 11 ओवर बाद गुजरात का स्कोर 109/0 है।

                                            APRIL 12, 2025 / 4:15 PM IST

                                            LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गिल ने जड़ा पचासा

                                            IPL का 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में  गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। गुजरात टाइटन्स ने पहले नौ ओवर में तोबतोड़ बल्लेबाजी किया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बिना विकेट खोए पहले 9 ओवर में 88 जोड़े लिए हैं। गिल ने शानदारा अर्धशतक लगाया है। गिल ने 31 गेंदों में अपना पचासा जड़ा है।

                                              APRIL 12, 2025 / 4:07 PM IST

                                              LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की तूफानी बल्लेबाजी

                                              सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 66 रन पर पहुंच गया है। गुजरात ने अभी तक अपना एक भी विकेट नहीं खोया है। क्रीज पर फिलहाल  गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी मौजूद है। कप्तान गिल 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे तो वहीं साई सुदर्शन 18 गेंदों में 30 रन बनाए हैं। सात ओवर बाद गुजरात का स्कोर 66/0 है।

                                                APRIL 12, 2025 / 3:59 PM IST

                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : लखनऊ को पहले विकेट की तलाश

                                                पॉवर प्ले के बाद गुजरात का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। इन 6 ओवरों में लखनऊ के गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिली है।  गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान गिल 20 गेंदों पर 27  रन बनाकर खेल रहे तो वहीं साई सुदर्शन 16  गेंदों में 26 रन बनाए हैं। पांच ओवर बाद गुजरात का स्कोर 54/0 है।

                                                  APRIL 12, 2025 / 3:57 PM IST

                                                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : 50 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

                                                  पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। लखनऊ में  गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान गिल 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे तो वहीं साई सुदर्शन 14 गेंदों में 24 रन बनाए हैं। पांच ओवर बाद गुजरात का स्कोर 52/0 है।

                                                    APRIL 12, 2025 / 3:46 PM IST

                                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : तीन ओवर बाद 25 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

                                                    तीन ओवर बाद गुजरात का स्कोर 25 के पार पहुंच गया है। गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। कप्तान गिल 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे तो वहीं साई सुदर्शन 7 गेंदों में 11 रन बनाए हैं। तीन ओवर बाद गुजरात का स्कोर 28/0 है।

                                                      APRIL 12, 2025 / 3:38 PM IST

                                                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की सधी हुई बल्लेबाजी

                                                      पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 10 के पार पहुंच गया है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल खेल रहे हैं। एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 18/0 है।

                                                        APRIL 12, 2025 / 3:30 PM IST

                                                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : शुरू हुआ मुकाबला

                                                        गुजरात की ओपनिंग जोड़ी  बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर गई है। गुजरात की ओर से ओपनिंग करने कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने आए हैं। वहीं लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर पहला ओवर कर रहे हैं।

                                                          APRIL 12, 2025 / 3:11 PM IST

                                                          LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों ने किया ये बदलाव

                                                          इस मैच में लखनऊ और गुजरात दोनों ने एक-एक बदलाव किया है। एलएसजी को मिचेल मार्श को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना पड़ा है। उनकी बेटी ठीक नहीं है। उनकी जगह हिम्मत सिंह खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर जीटी की प्लेइंग इलेवन में आए हैं।

                                                            APRIL 12, 2025 / 3:02 PM IST

                                                            LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : अपने घर में पहले गेंदबाजी करेगी लखनऊ

                                                            LSG vs GTIPL का 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीत कर लखनऊ की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दें कि IPL के इस सीजन में LSG ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 3 में उसकी जीत हुई और 2 में हार। जबकि GT ने अब तक 5 मैच खेले और 4 में उसे जीत मिली, जबकि 1 में हार हुई।

                                                              APRIL 12, 2025 / 3:00 PM IST

                                                              LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : कैसी है लखनऊ की पिच?

                                                              लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है। लाल मिट्टी की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। इस वजह से बल्लेबाजों को इस पिच पर रन बनाने में मुश्किल हो सकती है। इस मैदान पर केवल एक बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। उम्मीद है कि शनिवार को टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करेगी और टारगेट का पीछा करेगी।

                                                                APRIL 12, 2025 / 2:50 PM IST

                                                                LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                IPL के इस सीजन में LSG ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 3 में उसकी जीत हुई और 2 में हार। जबकि GT ने अब तक 5 मैच खेले और 4 में उसे जीत मिली, जबकि 1 में हार हुई।

                                                                  APRIL 12, 2025 / 2:46 PM IST

                                                                  LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : LSG की संभावित प्लेइंग 11

                                                                  एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह, आकाश दीप, अवेश खान। जबकि रवि बिश्नोई बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे।

                                                                    APRIL 12, 2025 / 2:36 PM IST

                                                                    LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                    शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। जबकि शाहरुख खान और महिपाल लोमरोर इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

                                                                      APRIL 12, 2025 / 2:34 PM IST

                                                                      LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की पूरी टीम

                                                                      जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                        APRIL 12, 2025 / 2:34 PM IST

                                                                        LSG vs GT Live Score, IPL 2025 : LSG की पूरी टीम

                                                                        ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, आर्यन जुयाल,हिम्मत सिंह,मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, आरएस हंगारगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ,रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, जोसेफ।

                                                                          APRIL 12, 2025 / 2:33 PM IST

                                                                          IPL 2025 GT vs LSG Live Score: लखनऊ और गुजरात के बीच मुकाबला

                                                                          IPL का 26वां मैच लखनऊ सपुर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 12 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

                                                                            APRIL 12, 2025 / 2:32 PM IST

                                                                            नमस्क

                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।