LSG vs PBKS IPL 2026 Match Highlights: पंजाब किंग्स ने शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखी। कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने धमाकेदार पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना बेहद जरूरी था
LSG vs PBKS IPL 2026 Match Highlights जोश इंग्लिस की 72 रन की आक्रामक पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शनिवार (23) को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में छह विकेट पर 196 रन बनाए। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम सातवें ओवर में ती
LSG vs PBKS IPL 2026 Match Highlights जोश इंग्लिस की 72 रन की आक्रामक पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शनिवार (23) को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में छह विकेट पर 196 रन बनाए। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी एलएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम सातवें ओवर में तीन विकेट पर 69 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद इंग्लिस और कप्तान ऋषभ पंत (21 गेंद में 26 रन) ने चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर पारी को संभाला।
इंग्लिस की 42 गेंदों की पारी दो हिस्सों में बंटी नजर आई। उन्होंने शुरुआत में ही अर्शदीप सिंह पर हमला बोलते हुए पहले ओवर में चार चौकों की मदद से 16 रन बटोरे। वह इसके बाद कुछ समय तक वह शांत रहे और इस दौरान आयुष बदोनी ने मोर्चा संभाला। मिचेल मार्श की जगह पारी की शुरुआत करने उतरे अर्शिन कुलकर्णी (शून्य) और निकोलस पूरन (दो) के जल्दी आउट होने के बाद बदोनी ने तेजतर्रार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन बनाए और इंग्लिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े।
बदोनी ने आईसीसी रैंकिंग के शीर्ष ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में 24 रन ठोक दिए। इस ओवर में उन्होंने दो छक्के और इतने ही छक्के जड़े। इससे एलएसजी ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए पावरप्ले में दो विकेट पर 66 रन बना लिए। बदोनी की तूफानी पारी ज्यादा देर नहीं चली। युजवेंद्र चहल की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार स्टंपिंग कर उनकी आक्रामक पारी पर रोक लगाई।
इंग्लिस ने इसके बाद फिर से तेजी दिखाई और अर्शदीप के एक ओवर में लगातार छक्का, चौका और चौका जड़ दिया। उन्होंने अर्शदीप के खिलाफ कुल छह चौके और दो छक्के लगाए, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज का निराशाजनक सत्र जारी रहा। इंग्लिस ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी ओर, ऋषभ पंत 18 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर द्वारा छोड़े गए कैच का फायदा नहीं उठा सके लेकिन उन्होंने इंग्लिस का अच्छा साथ निभाया। पंत युजवेंद्र चहल (25 रन पर दो विकेट) का शिकार बने।
इंग्लिस भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और कामचालऊ गेंदबाज शशांक सिंह की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। अब्दुल समद ने अंत में 20 गेंदों में नाबाद 37 रन की तेज पारी खेली और कुछ बड़े शॉट लगाए। लेकिन मुकुल चौधरी (1) के सस्ते में आउट होने के बाद एलएसजी 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। मार्को यानसेन ने दो विकेट लेकर पंजाब की ओर से प्रभावी गेंदबाजी की। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (नाबाद 5) ने भी इस मुकाबले में एलएसजी के लिए पदार्पण किया। यह हालांकि उनके आईपीएल करियर का छठा मैच था।