Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 22, 2026 / 11:29 PM IST

LSG vs RR Highlights: ऋषभ पंत की टीम को फिर लगा झटका, राजस्थान ने 40 रन से दी शिकस्त

LSG vs RR Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन मात दी है

LSG vs RR Highlights: आईपीएल के 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ये मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाई। राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने आ

LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया
LSG vs RR Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हराया
APRIL 22, 2026 / 11:20 PM IST

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से दी मात

18वे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मयंक यादव 5 रन और मोहसिन खान बिना खाता खोले आउट हुए। मोहसिन खान के आउट होने के साथ लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन मात दी है।

    APRIL 22, 2026 / 11:09 PM IST

    IPL 2026 Match Live Score: जीत से 2 विकेट दूर राजस्थान

    17वें ओवर में बृजेश शर्मा की गेंद पर मोहम्मद शमी और मुकुल चौधरी आउट हुए। 17 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 114 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 18 गेंदों में 46 रन की जरूरत है।

      APRIL 22, 2026 / 11:02 PM IST

      LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लकनऊ को लगा 7वां झटका

      16 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन की जरूरत है। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। मोहम्मद शमी और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं। 17वें ओवर में मुकुल चौधरी 7 रन बनाकर आउट हुए।

        APRIL 22, 2026 / 10:56 PM IST

        Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लकनऊ को लगा 7वां झटका

        मिचेल मार्श 39 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। 16वें ओवर में नंद्रे बर्गर की गेंद पर मिचेल मार्श 55 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को जीत के लिए 27  गेंदों में 55 रन की जरूरत है।

          APRIL 22, 2026 / 10:51 PM IST

          RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा 5वां झटका

          15वें ओवर में लखनऊ का 5वां झटका लगा है। रवि बिश्नोई की गेंद पर हिम्मत सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को जीत के लिए 33 गेंदों में 68 रन की जरूरत है। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन है।

            APRIL 22, 2026 / 10:45 PM IST

            Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 80/4

            13 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 42 गेंदों में 80 रन की जरूरत है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। हिम्मत सिंह 7 रन और मिचेल मार्श 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              APRIL 22, 2026 / 10:40 PM IST

              Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 74/4

              12 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 48 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                APRIL 22, 2026 / 10:38 PM IST

                IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 62/4

                11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 54 गेंदों में 98 रन की जरूरत है। रवि बिश्नोई के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                  APRIL 22, 2026 / 10:30 PM IST

                  RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: मुश्किल में लखनऊ, लगां चौथा झटका

                  10वें ओवर में लखनऊ का चौथा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर निकोलस पूरन 22 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के बीच 41 गेंदों में 43 रन की साझेदारी हो गई थी। लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन है।

                    APRIL 22, 2026 / 10:26 PM IST

                    RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 50 के पार

                    9 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 66 गेंदों में 111 रन की जरूरत है। रवि बिश्नोई के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। निकोलस पूरन 18 रन और मिचेल मार्श 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      APRIL 22, 2026 / 10:22 PM IST

                      Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 44/3

                      8 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन है। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं। निकोलस पूरन 16 रन और मिचेल मार्श 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        APRIL 22, 2026 / 10:17 PM IST

                        RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 40/3

                        7 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं। निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद है। निकोलस पूरन 14 रन और मिचेल मार्श 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 22, 2026 / 10:11 PM IST

                          Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 32/3

                          पावरप्ले खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन है। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                            APRIL 22, 2026 / 10:07 PM IST

                            RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 22/3

                            5 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। जोफ्रा आर्चर ने मेडन ओवर डाला। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है।

                              APRIL 22, 2026 / 10:03 PM IST

                              Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 22/3

                              चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 22 रन है। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद है। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                APRIL 22, 2026 / 9:54 PM IST

                                RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

                                तीसरे ओवर में एडेन मार्करम बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन है। राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया है।

                                  APRIL 22, 2026 / 9:49 PM IST

                                  Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

                                  दूसरे ओवर में ऋषभ पंत बिना खाता खोले आउट हुए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर पंत का कैच ध्रुव जुरेल ने लिया। लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन है। राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया है।

                                    APRIL 22, 2026 / 9:45 PM IST

                                    LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा पहली झटका

                                    राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने लखनऊ को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। आयुष बडोनी बिना खाता खोले आउट हुए। 1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन है।

                                      APRIL 22, 2026 / 9:23 PM IST

                                      RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने लखनऊ को दिया 160 रन का टारगेट

                                      आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाई। राजस्थान ने लखनऊ को 160 रन का टारगेट दिया है

                                        APRIL 22, 2026 / 9:17 PM IST

                                        Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 139/6

                                        19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। शुभम दुबे 19 रन और रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रिंस यादव के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                                          APRIL 22, 2026 / 9:10 PM IST

                                          RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 127/6

                                          18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। दिग्वेश सिंह राठी के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                            APRIL 22, 2026 / 9:08 PM IST

                                            Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 116/6

                                            17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। मोहसिन खान के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                              APRIL 22, 2026 / 9:01 PM IST

                                              RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 6वां झटका

                                              16वें ओवर में राजस्थान को 6वां झटका लगा है। डोनोवन फरेरा 20 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                APRIL 22, 2026 / 8:55 PM IST

                                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 107/5

                                                15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं। रवींद्र जडेजा 11 रन और डोनोवन फरेरा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक यादव के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                                                  APRIL 22, 2026 / 8:48 PM IST

                                                  IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 95/5

                                                  14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन है। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं। रवींद्र जडेजा 6 रन और डोनोवन फरेरा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    APRIL 22, 2026 / 8:42 PM IST

                                                    RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 89/5

                                                    13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं। रवींद्र जडेजा 4 रन और डोनोवन फरेरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                      APRIL 22, 2026 / 8:38 PM IST

                                                      Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 81/5

                                                      12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। दिग्वेश सिंह राठी के इस ओवर में कुल 3 रन आए हैं। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा क्रीज पर मौजूद हैं। रवींद्र जडेजा 3 रन और डोनोवन फरेरा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        APRIL 22, 2026 / 8:31 PM IST

                                                        RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 5वां झटका

                                                        11वें ओवर में राजस्थान की टीम को 5वां झटका लगा है। मोहसिन खान की गेंद पर शिमरोन हेटमायर 22 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

                                                          APRIL 22, 2026 / 8:26 PM IST

                                                          Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 76/4

                                                          10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। मयंक यादव के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। रवींद्र जडेजा और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। रवींद्र जडेजा 0 रन और शिमरोन हेटमायर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                            APRIL 22, 2026 / 8:23 PM IST

                                                            IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

                                                            9वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लगा है। प्रिंस यादव की गेंद पर रियान पयाग 20 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

                                                              APRIL 22, 2026 / 8:17 PM IST

                                                              Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 60 के पार

                                                              8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। दिग्वेश सिंह राठी के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। रियान पराग 19 रन और शिमरोन हेटमायर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                APRIL 22, 2026 / 8:09 PM IST

                                                                Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 54/3

                                                                7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। मयंक यादव के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं। रियान पराग 15 रन और शिमरोन हेटमायर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                  APRIL 22, 2026 / 8:03 PM IST

                                                                  IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 44/3

                                                                  6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन है। मोहसीन खान के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                                    APRIL 22, 2026 / 8:00 PM IST

                                                                    RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 37/3

                                                                    5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। रियान पराग और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद है।

                                                                      APRIL 22, 2026 / 7:56 PM IST

                                                                      Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

                                                                      चौथे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लगा है। मोहसिन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 8 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 37 रन है।

                                                                        APRIL 22, 2026 / 7:49 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को एक ओवर में लगे दो झटके

                                                                        तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने राजस्थान रॉयल्स को दो झटके दिए हैं। मोहम्मद शमी की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 22 रन और ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले आउट हुए। 2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

                                                                          APRIL 22, 2026 / 7:42 PM IST

                                                                          Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 20/0

                                                                          2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 20 रन है। प्रिंस यादव के इस ओवर में कुल 13 रन आए। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                            APRIL 22, 2026 / 7:38 PM IST

                                                                            RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर मेें आए 7 रन

                                                                            राजस्थान के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी किया, इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है।

                                                                              APRIL 22, 2026 / 7:32 PM IST

                                                                              IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुई मुकाबला

                                                                              लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद है। लकनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी कर रहे हैं।

                                                                                APRIL 22, 2026 / 7:28 PM IST

                                                                                Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में RR के बचे हुए मैच

                                                                                22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: नया चंडीगढ़: शाम 7:30 बजे

                                                                                1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                  APRIL 22, 2026 / 7:23 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                  लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद

                                                                                  राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे

                                                                                    APRIL 22, 2026 / 7:13 PM IST

                                                                                    RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

                                                                                    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर

                                                                                      APRIL 22, 2026 / 7:03 PM IST

                                                                                      RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ ने जीता, पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान

                                                                                      आईपीएल में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                        APRIL 22, 2026 / 6:57 PM IST

                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी इकाना की पिच

                                                                                        लखनऊ की इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित माना जाता है। यहां की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। ये पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए थोड़ी फायदेमंद रहती है और यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास होता है। बल्लेबाजों के लिए यहां बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता, लेकिन हाल के मैचों में पिच ने बल्लेबाजों का भी साथ दिया है। साथ ही, इसमें अच्छी बाउंस और गति भी मिलती है, जिससे मुकाबला दोनों पक्षों के बीच बराबरी का बना रहता है।

                                                                                          APRIL 22, 2026 / 6:51 PM IST

                                                                                          RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में LSG के बचे हुए मैच

                                                                                          22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                          26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                          4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                          7 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                          10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: चेन्नई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                          15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                          19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                          23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                            APRIL 22, 2026 / 6:41 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का प्रदर्शन

                                                                                            लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतर रही है और टीम अपने पिछले दो अवे मैच भी हार चुकी है। घरेलू मैदान पर भी लखनऊ का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम ने यहां खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम अपने होम ग्राउंड पर वापसी करने और दर्शकों के सामने जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

                                                                                              APRIL 22, 2026 / 6:30 PM IST

                                                                                              LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लगातार चार जीत के बाद मिली हार

                                                                                              आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने शानदार शुरुआत की थी और फिलहाल छह में से चार जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। लगातार चार जीत से सीजन का आगाज करने वाली टीम को पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

                                                                                                APRIL 22, 2026 / 6:22 PM IST

                                                                                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: 'सिक्सर किंग' वैभव बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

                                                                                                आईपीएल के इतिहास में अपनी शुरुआती 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। वैभव ने इन 13 पारियों में  44 छक्के जड़े हैं। अपने 50 छक्के से केवल 6 कदम दूर हैं वैभव।

                                                                                                  APRIL 22, 2026 / 6:12 PM IST

                                                                                                  LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: जानें ऑनलाइन कहां देखें मुकाबला

                                                                                                  लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                    APRIL 22, 2026 / 6:04 PM IST

                                                                                                    LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों का कैसा रहा है सफर

                                                                                                    आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अब तक खेले 6 मुकाबलों में 2 में जीत और 4 में हार मिली है। वहीं पॉइंट्स टेबल में लखनऊ 9वें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक खेले 6 मुकाबलों में 4 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान की टीम तीसरे नंबर पर है।

                                                                                                      APRIL 22, 2026 / 5:53 PM IST

                                                                                                      LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                      लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि उसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं हुआ है और न ही कोई मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ है।

                                                                                                        APRIL 22, 2026 / 5:48 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगा लखनऊ का मौसम

                                                                                                        लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हल्की नमी खिलाड़ियों को थोड़ा परेशान कर सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है और मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकेगा।

                                                                                                          APRIL 22, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                          LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                          यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

                                                                                                          इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी

                                                                                                            APRIL 22, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (C & WK), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान

                                                                                                            इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह

                                                                                                              APRIL 22, 2026 / 5:35 PM IST

                                                                                                              RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                              लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ये मुकाबला 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                APRIL 22, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

                                                                                                                ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

                                                                                                                  APRIL 22, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                                  LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                                                                                  रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

                                                                                                                    APRIL 22, 2026 / 5:31 PM IST

                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                    मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। लखनऊ सुपर जायट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ