Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 23, 2026 / 11:35 PM IST

MI vs CSK IPL 2026 Match Highlights: संजू सैमसन ने तूफान में उड़ी MI, चेन्नई ने 103 रन से दी करारी शिकस्त

MI vs CSK IPL 2026 Match Highlights:आईपीएल का 33वां मैच आज पुराने राइवल मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। दोनों टीमों का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं। वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 104 रन पर सिमट गई। मुंबई को 103 रन से करारी शिकस्त मिली है

MI vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल का 33वां मैच आज पुराने राइवल मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। दोनों टीमों का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने

MI vs CSK IPL 2026 Match 
Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है
MI vs CSK IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच खेला जा रहा है
APRIL 23, 2026 / 11:23 PM IST

MI vs CSK Live Score, IPL 2026: संजू सैमसन ने तूफान में उड़ी MI, चेन्नई ने 103 रन से दी करारी शिकस्त

आईपीएल का 33वां मैच आज पुराने राइवल मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। दोनों टीमों का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 53 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 104 रन पर सिमट गई। मुंबई को 103 रन से करारी शिकस्त मिली है।

    APRIL 23, 2026 / 11:11 PM IST

    MI vs CSK Live Score, IPL 2026: बड़ी हार की ओर मुंबई

    17वें ओवर में मुंबई ने 100 रन बनाए हैं। 17 ओवर के बाद 8 विकेट खोकर 100 रन ही बना पाई हैं। क्रिष भगत के रुप में मुंबई को 8वां झटका लगा है। अकील हुसैन ने चार विकेट झटके हैं। उन्होंने दानिश मलेवर, नमन धीर और तिलक वर्मा को आउट किया। वहीं नूर अहमद ने हार्दिक पंड्या और शेरफेन रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा।

      APRIL 23, 2026 / 11:01 PM IST

      MI vs CSK Live Score, IPL 2026: हार के करीब मुंबई

      मुंबई की टीम हार के करीब पहुंच गई है। मुंबई को 7वां झटका लगा है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 92 रन है। फिलहाल मुंबई को जीत के लिए 33 गेंद पर 116 रन की जरूरत है।

        APRIL 23, 2026 / 10:53 PM IST

        MI vs CSK Live Score, IPL 2026: मुश्किल में मुंबई की टीम

        मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। कप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट चुके है। 12वें ओवर की पहली हार्दिक पांड्या आउट हुए उसके अलगी ही गेंद पर रदरफोर्ड आउट हो गए। मुंबई का स्कोर 13 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन है।  फिलहाल मुंबई को जीत के लिए 42 गेंद पर 121 रन है।

          APRIL 23, 2026 / 10:41 PM IST

          MI vs CSK Live Score, IPL 2026: 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 80 के पार

          12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80 के पार पहुंच गया है। मुंबई ने 12 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए हैं। फिलहाल मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 28 रन तो तिलक वर्मा 25 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 56 गेंद पर 133 रन की जरूरत है।

            APRIL 23, 2026 / 10:28 PM IST

            MI vs CSK Live Score, IPL 2026: मुंबई का स्कोर 50 के पार

            9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। मुंबई ने 9 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं। फिलहाल मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव 21 गेंद पर 26 रन तो तिलक वर्मा 19 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              APRIL 23, 2026 / 10:14 PM IST

              MI vs CSK Live Score, IPL 2026: सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 30 के पार

              सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 30 रन है। सूर्यकुमार यादव 14 गेंद पर 11 रन बनाकर तो तिलक वर्मा 14 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 78 गेंद पर 178 रन की जरूरत है।

                APRIL 23, 2026 / 10:01 PM IST

                MI vs CSK Live Score, IPL 2026: मुंबई की खराब शुरुआत

                पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 24 रन है। मुंबई के शुरूआत के तीन ओवर में ही तीन बड़े झटके लगे हैं। चेन्नई के अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। फिलहाल मुंबई की ओर से क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव हैं।

                  APRIL 23, 2026 / 9:51 PM IST

                  MI vs CSK Live Score, IPL 2026: मुंबई को लगा तीसरा झटका

                  तीसरे ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा है। अकील हुसैन ने नमन धीर को चलता किया। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट खोकर 11 रन ही बना पाई हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। इससे पहले अकील हुसैन ने दानिश मलेवर को शून्य पर आउट किया।

                    APRIL 23, 2026 / 9:47 PM IST

                    MI vs CSK Live Score, IPL 2026: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                    दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट खोकर 11 रन ही बना पाई हैं। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। अकील हुसैन ने दानिश मलेवर को शून्य पर आउट किया। मुकेश चौधरी ने क्विंटन डी कॉक को बोल्ड कर दिया।

                      APRIL 23, 2026 / 9:40 PM IST

                      MI vs CSK Live Score, IPL 2026: पहले ओवर में ही मुंबई को लगा झटका

                      208 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए मुंबई की टीम उतर गई है। मुंबई की ओर क्विंटन डिकॉक और दानिश मालेवर उतरे हैं।  चेन्नई की ओर से पहला ओवर अकील हुसैन ने किया। पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर सात रन है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अकील ने दानिश को चलता किया।

                        APRIL 23, 2026 / 9:20 PM IST

                        MI vs CSK Live Score, IPL 2026: संजू सैमसन का तूफानी शतक, चेन्नई ने मुंबई को दिया 208 का टारगेट

                        आईपीएल का 33वां मैच आज पुराने राइवल मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए हैं। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 53 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। 20वें ओवर नें संजू ने दो छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया। फिलहाल मुंबई को ये मैच जीतने के लिए 208 रन बनाने होंगे। बता दें कि, इस मैच में चेन्नई से महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई से रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं।

                          APRIL 23, 2026 / 9:09 PM IST

                          MI vs CSK Live Score, IPL 2026: चेन्नई को लगा 6वां झटका

                          18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 180 के पार पहुंच गया है। 17वें ओवर के आखिरी गेंद पर चेन्नई को 6वां झटका लगा। फिलहाल चेन्नई के लिए बल्लेबाजी करने अकील हुसैन आए हैं। संजू सैमसन 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            APRIL 23, 2026 / 9:00 PM IST

                            MI vs CSK Live Score, IPL 2026: चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

                            17वें ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। बुमराह ने कार्तिक शर्मा को आउट कर दिया है। कार्तिक ने 19 गेंद पर 18 रन बनाए। 17 ओवर के बाद चेन्नई के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन है। संजू सैमसन फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

                              APRIL 23, 2026 / 8:55 PM IST

                              CSK vs MI Live Score, IPL 2026: संजू सैमसन खेल रहे शानदार पारी

                              16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 164 रन पर पहुंच गया है। चेन्नई ने फिलहाल चार विकेट गंवाए हैं। संजू सैमसन, चेन्नई के लिए तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 43 गेंद में 78 रन बनाए हैं। संजू का साथ कार्तिक शर्मा दे रहे हैं। 17वां ओवर बुमराह कर रहे हैं।

                                APRIL 23, 2026 / 8:45 PM IST

                                CSK vs MI Live Score, IPL 2026:चेन्नई का स्कोर 140 के पार

                                14 ओवर के चेन्नई का स्कोर 140 के पार पहुंच गया है। संजू सैमसन ने चेन्नई की पारी संभाल के रखी है। 14वें ओवर नें चेन्नई के लिए कुल 14 रन आए। क्रीज पर फिलहाल संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा है। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

                                  APRIL 23, 2026 / 8:31 PM IST

                                  MI vs CSK Live Score, IPL 2026: सूंज सैमसन की तूफानी फिफ्टी, चेन्नई को लगा चौथा झटका

                                  11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 122  रन है। मुंबई के खिलाफ  संजू सैमसन ने तूफानी फिफ्टी जड़ी है। अपनी पारी में संजू ने 26 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन का साथ डेवाल्ड ब्रेविस दे रहे थे। 11वें ओवर के आखिरी गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए। बुमराह ने उनका विकेट झटका। ब्रेविस ने 11 गेंद पर 21 रन बनाए।

                                    APRIL 23, 2026 / 8:17 PM IST

                                    MI vs CSK Live Score, IPL 2026: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                                    चेन्नई की टीम को तीसरा झटका लगा है।  मुंबई के गजनफर ने खतरनाक बल्लेबाजी शिवम दुबे को आउट कर दिया है। शिवम दुबे ने 8 गेंद पर पांच रन बनाए। 8.1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

                                      APRIL 23, 2026 / 8:11 PM IST

                                      CSK vs MI Live Score, IPL 2026:चेन्नई का स्कोर 80 के पार

                                      सात ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 83 रन है। चेन्नई की ओर से फिलहाल संजू सैमसन और शिवम दुबे खेल रहे हैं। संजू ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए हैं। बता दें कि, सरफराज खान के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा।

                                        APRIL 23, 2026 / 8:02 PM IST

                                        CSK vs MI Live Score, IPL 2026:चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                        ताबड़तोड़ शुरुआत के बीच चेन्नई को एक और झटका लगा है। सरफराज खान 8 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सरफराज का विकेट मिशेल सेंटनर ने लिया। 5.3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

                                          APRIL 23, 2026 / 7:59 PM IST

                                          CSK vs MI Live Score, IPL 2026: संजू सैमसन की तूफानी पारी

                                          पहला विकेट गिरने के बाद चेन्नई की रनों की रफ्तार उसी तरह से जारी है। कप्तान गायकवा़ड़ के आउट होने के बाद चेन्नई की कामन संजू सैमसन ने संभाली है। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 64 रन पर पहुंच गया है। संजू सैमसन तूफानी पारी खेल रहे हैं ृ। उन्होंने 14 गेंदों में 31 रन बनाए हैं।

                                            APRIL 23, 2026 / 7:53 PM IST

                                            CSK vs MI Live Score, IPL 2026:चेन्नई का स्कोर 50 के पार, गायकवाड़ आउट

                                            तीसरे ओवर में चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आउट हो गए हैं।  आउट होने से पहले उन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।  क्रीज पर फिलहाल संजू सैमसन और सरफराज खान की जोड़ी मौजूद है। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                                              APRIL 23, 2026 / 7:47 PM IST

                                              MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई के लिए महंगा ओवर, CSK की ताबड़तोड़ शुरुआत

                                              चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे ओवर में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के ओवर में 19 रन बटोर लिए। सिर्फ 2 ओवर के बाद CSK का स्कोर 26/0 हो गया है और टीम ने आक्रामक शुरुआत कर दी है। पांड्या ने भी इस ओवर में नो-बॉल डाली, जिससे CSK को फ्री-हिट का फायदा मिला।

                                                APRIL 23, 2026 / 7:41 PM IST

                                                MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में सिर्फ 7 रन, बुमराह ने बनाया दबाव

                                                जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन दिए। शुरुआत से ही वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाते नजर आए और विकेट लेने की कोशिश में आक्रामक लाइन-लेंथ रखी। संजू सैमसन ने ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर एक चौका जरूर लगाया, लेकिन उसी गेंद पर बुमराह ने नो-बॉल भी कर दी। हालांकि, फ्री-हिट मिलने के बावजूद सैमसन कोई रन नहीं बना पाए, जिससे ओवर का अंत मुंबई के लिए फायदेमंद रहा।

                                                  APRIL 23, 2026 / 7:39 PM IST

                                                  MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: टॉस जीतने के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या का बयान

                                                  हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करेगी। उनका मानना है कि पिछले मैच में टीम ने हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया और वही लय बरकरार रखना जरूरी है।

                                                  उन्होंने कहा कि टीम की इंटेंसिटी ही सबसे बड़ी ताकत है और खिलाड़ी उसी पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि टीम अब खेल को ज्यादा एंजॉय करने पर फोकस कर रही है, क्योंकि जब खिलाड़ी मजे लेकर खेलते हैं तो प्रदर्शन अपने आप बेहतर होता है।

                                                  पिच को लेकर पांड्या ने कहा कि यह देखने में हरी लग रही है, लेकिन पिछली बार भी ऐसी ही पिच पर टीम अच्छी खेली थी। उनके मुताबिक, ये एक अच्छी बैटिंग ट्रैक हो सकती है और टीम टारगेट चेज करने के लिए तैयार है। आखिर में उन्होंने साफ किया कि टीम सेम प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतरी है।

                                                    APRIL 23, 2026 / 7:34 PM IST

                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

                                                    Chennai Super Kings इस मैच में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है-

                                                    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

                                                    संजू सैमसन

                                                    सरफराज खान

                                                    डेवाल्ड ब्रेविस

                                                    शिवम दुबे

                                                    कार्तिक शर्मा

                                                    जेमी ओवरटन

                                                    नूर अहमद

                                                    अंशुल कंबोज

                                                    गुरजपनीत सिंह

                                                    मुकेश चौधरी

                                                      APRIL 23, 2026 / 7:21 PM IST

                                                      MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI

                                                      Mumbai Indians इस मैच में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है-

                                                      हार्दिक पांड्या (कप्तान)

                                                      क्विंटन डी कॉक

                                                      नमन धीर

                                                      सूर्यकुमार यादव

                                                      तिलक वर्मा

                                                      शेरफेन रदरफोर्ड

                                                      मिचेल सैंटनर

                                                      जसप्रीत बुमराह

                                                      कृष भगत

                                                      एएम गजनफर

                                                      अश्वानी कुमार

                                                        APRIL 23, 2026 / 7:12 PM IST

                                                        MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: रुतुराज बनाम हार्दिक: कप्तानों की परीक्षा

                                                        चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जिन्होंने लगातार तीन हार के बाद टीम को वापसी तो दिलाई, लेकिन पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 10 रन से मिली हार ने फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी।

                                                          APRIL 23, 2026 / 7:07 PM IST

                                                          MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

                                                          Mumbai Indians ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैदान आमतौर पर चेज करने के लिए आसान माना जाता है, ऐसे में दूसरे इनिंग्स में MI को फायदा मिल सकता है।

                                                          बड़ी खबर ये है कि रोहित शर्मा इस मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। इतना ही नहीं, वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी नहीं खेल रहे हैं। इससे MI की बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है और टीम को नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरना होगा।

                                                            APRIL 23, 2026 / 7:02 PM IST

                                                            MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा भारी, लेकिन रिकॉर्ड्स कर रहे हैं कुछ और इशारा

                                                            अगर इतिहास के पन्नों को पलटें, तो मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों के बीच खेले गए 38 मैचों में से MI ने 21 बार जीत हासिल की है, जबकि CSK 17 मौकों पर विजयी रही है। हालांकि, एक चौंकाने वाला आंकड़ा यह भी है कि 2024 के बाद से ये दोनों दिग्गज टीमें सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में हैं। दोनों ने अब तक 21-21 मैच गंवाए हैं, जो लीग की अन्य 10 टीमों की तुलना में सबसे खराब प्रदर्शन है। आज देखना होगा कि वानखेड़े के मैदान पर कौन अपनी साख बचाने में कामयाब होता है।

                                                              APRIL 23, 2026 / 7:00 PM IST

                                                              MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: वानखेड़े में 'एल क्लासिको' का रोमांच, 5-5 बार की चैंपियन टीमें आमने-सामने

                                                              MI vs CSK Live: आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में दो सबसे सफल टीमें, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों ही टीमों के नाम 5-5 आईपीएल खिताब हैं, लेकिन इस सीजन की कहानी थोड़ी अलग है। फिलहाल दोनों टीमें संघर्ष कर रही हैं और 6 मैचों में केवल 2-2 जीत के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश में हैं। आज का मुकाबला जो भी जीतेगा, उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी आसान होगी।

                                                                APRIL 23, 2026 / 6:59 PM IST

                                                                MI vs CSK IPL 2026 Match Live Score: रोहित-धोनी खेलेंगे या नहीं? अभी भी सस्पेंस बरकरार

                                                                रोहित शर्मा और एसएस धोनी के खेलने को लेकर अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं आई है।

                                                                रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से कुछ मैच मिस कर चुके हैं, वहीं धोनी भी IPL 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें काफ (पिंडली) में चोट लग गई थी।

                                                                ऐसे में दोनों स्टार खिलाड़ियों के मैदान पर उतरने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

                                                                  APRIL 23, 2026 / 6:52 PM IST

                                                                  MI vs CSK IPL 2026 Match Live: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) संभावित प्लेइंग 11

                                                                  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/धोनी, उर्विल पटेल, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, जेमी ओवरटन।

                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह

                                                                    APRIL 23, 2026 / 6:47 PM IST

                                                                    MI vs CSK IPL 2026 Match Live: मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11

                                                                    रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार

                                                                      APRIL 23, 2026 / 6:40 PM IST

                                                                      MI vs CSK IPL 2026 Match Live: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला?

                                                                      मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ये मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                        APRIL 23, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                        MI vs CSK IPL 2026 Match Live: चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                        रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                                          APRIL 23, 2026 / 6:32 PM IST

                                                                          MI vs CSK IPL 2026 Match Live: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                                          हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

                                                                            APRIL 23, 2026 / 6:32 PM IST

                                                                            नमस्कार

                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ