Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 20, 2025 / 11:05 PM IST

MI vs CSK Highlights Score IPL 2025: मुंबई में आया 'हिटमैन' का तूफान, चेन्नई को 9 विकेट से दी मात

MI vs CSK Highlights Score IPL 2025:IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 176 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया। मुंबई ने रोहित और सूर्यकुमार की पारी की बदौलत आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

MI vs CSK Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया। मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार याद

MI vs CSK Highlights Score: IPL 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 विकेट से हराया
MI vs CSK Highlights Score: IPL 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 9 विकेट से हराया
APRIL 20, 2025 / 10:51 PM IST

MI vs CSK Live Score, IPL 2025: मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से दी मात

IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 176 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया है। मुंबई ने रोहित और सूर्यकुमार की पारी की बदौलत आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया।

    APRIL 20, 2025 / 10:45 PM IST

    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: सूर्यकुमार की फिफ्टी

    सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 2 छक्का और 6 चौका लगाया। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 157 रन है। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 20 रनों की जरूरत है।

      APRIL 20, 2025 / 10:36 PM IST

      MI vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 41 रन दूर मुंबई

      14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 41 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत है।

        APRIL 20, 2025 / 10:28 PM IST

        IPL 2025, CSK vs MI Live Score: रोहित की फिफ्टी

        रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने 4 छ्क्का और 2 चौका लगाया है। रोहित 36 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों ममें 50 रनों की जरूरत है।

          APRIL 20, 2025 / 10:19 PM IST

          MI vs CSK Live Score, IPL 2025: मुंबई का स्कोर 100 के पार

          मुंबई के बल्लेबाज ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 30 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

            APRIL 20, 2025 / 10:17 PM IST

            IPL 2025, CSK vs MI Live Score: रोहित की तूफानी पारी

            मुंबई के बल्लेबाज ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 29 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

              APRIL 20, 2025 / 10:10 PM IST

              MI vs CSK Live Score, IPL 2025: रोहित-सूर्यकुमार क्रीज पर

              9वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                APRIL 20, 2025 / 10:04 PM IST

                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

                मुंबई को 7वें ओवर में पहला झटका लगा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर रयान रिकेल्टन 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट पर 65 रन है।

                  APRIL 20, 2025 / 10:00 PM IST

                  MI vs CSK Live Score, IPL 2025: 6 ओवर में बने 62 रन

                  रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 18 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रयान रिकेल्टन 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 62 रन है।

                    APRIL 20, 2025 / 9:56 PM IST

                    IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 5 ओवर के बाद स्कोर 50 रन के पार

                    5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 56 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रयान रिकेल्टन 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                      APRIL 20, 2025 / 9:51 PM IST

                      MI vs CSK Live Score, IPL 2025: रोहित-रिकेल्टन क्रीज पर

                      4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। रोहित शर्मा 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रयान रिकेल्टन 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                        APRIL 20, 2025 / 9:46 PM IST

                        IPL 2025, CSK vs MI Live Score: रोहित की तूफानी पारी

                        3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन है। इस ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार बॉउड्री लगाई। रोहित शर्मा 10 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद के इस ओवर में कुल 14 रन आए है।

                          APRIL 20, 2025 / 9:44 PM IST

                          MI vs CSK Live Score, IPL 2025: दुसरे ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 21/0

                          जेमी ओवर्टन ने चेन्नई की ओर से दूसरा ओवर किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद है। रयान 8 गेंदों पर 11 रन और रोहित 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है।

                            APRIL 20, 2025 / 9:36 PM IST

                            IPL 2025, CSK vs MI Live Score: पहले ओवर में आए 10 रन

                            खलील अहमद ने चेन्नई की ओर से पहला ओवर किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया है।

                              APRIL 20, 2025 / 9:32 PM IST

                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई

                              चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने के लिए मुंबई की ओपनिंग जोड़ी रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा मैदान पर आ गए है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने किया

                                APRIL 20, 2025 / 9:19 PM IST

                                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई ने मुंबई को दिया 177 रनों का टारगेट

                                IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 176 रन बनाई। चेन्नई ने मुंबई को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट दिया है।

                                  APRIL 20, 2025 / 9:12 PM IST

                                  IPL 2025, CSK vs MI Live Score: जसप्रीत बुमराह ने धोनी को भेजा पवेलियन

                                  19वें ओवर में चेन्नई को पांचवां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर धोनी 4 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने इस ओवर में कुल 9 रन दिए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

                                    APRIL 20, 2025 / 9:06 PM IST

                                    MI vs CSK Live Score, IPL 2025: 18वें ओवर में आए 6 रन

                                    18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। मिशेल सेंटनर के इस ओवर में कुल 6 रन आए। रवींद्र जड़ेजा और धोनी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 10 गेंदों में 9 रनों की पार्टनरशिप हुई है।

                                      APRIL 20, 2025 / 8:59 PM IST

                                      IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा चौथा झटका

                                      17वें ओवर में चेन्नई को चौथा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शिवम दुबे 32 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ओर जडेजा क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई का स्कोर 144 पर चार विकेट है

                                        APRIL 20, 2025 / 8:55 PM IST

                                        MI vs CSK Live Score, IPL 2025: शिवम दुबे की फिफ्टी

                                        शिवम दुबे ने 30 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शिवम ने 4 छक्का और 2 चौका लगाया। मुंबई की ओर से 16वां ओवर अश्विनी कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 24 रन आए।

                                          APRIL 20, 2025 / 8:47 PM IST

                                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 15वें ओवर में आए 15 रन

                                          15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में कुल 15 रन आए। रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 42 गेंदों में 55 रनों की पार्टनरशिप हुई है।

                                            APRIL 20, 2025 / 8:40 PM IST

                                            MI vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

                                            14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। रवींद्र जड़ेजा 21 गेंद पर 23 रन और शिवम दुबे 18 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 36 गेंदों में 40 रनों की पार्टनरशिप हुई है।

                                              APRIL 20, 2025 / 8:32 PM IST

                                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 12वें ओवर में आए 9 रन

                                              रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जड़ेजा 13 गेंद पर 11 रन और शिवम दुबे 15 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन है। ट्रेट बोल्ट के इस ओवर में मात्र 9 रन आए।

                                                APRIL 20, 2025 / 8:28 PM IST

                                                MI vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 73/3

                                                11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन है। रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जड़ेजा 11 गेंद पर 10 रन और शिवम दुबे 11 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में मात्र 3 रन आए।

                                                  APRIL 20, 2025 / 8:23 PM IST

                                                  IPL 2025, CSK vs MI Live Score: 10वें ओवर में आए 4 रन

                                                  10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन है। रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जड़ेजा 9 गेंद पर 9 रन और शिवम दुबे 7 गेंद पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। विल जैक्स के इस ओवर में कुल 4 रन आए

                                                    APRIL 20, 2025 / 8:17 PM IST

                                                    MI vs CSK Live Score, IPL 2025: 9वें ओवर के बाद स्कोर 66/3

                                                    रवींद्र जड़ेजा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जड़ेजा 6 गेंद पर 6 रन और शिवम दुबे 4 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 66 रन है।

                                                      APRIL 20, 2025 / 8:12 PM IST

                                                      IPL 2025, CSK vs MI Live Score: चेन्नई को लगा तीसरा झटका

                                                      8वें ओवर में चेन्नई को तीसरा झटका लगा है। आयुष के आउट होने के बाद मिशेल सेंटनर की गेंद पर शेख रशीद 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

                                                        APRIL 20, 2025 / 8:09 PM IST

                                                        MI vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                                        चेन्नई को 7वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। दीपक चाहर की गेंद पर आयुष म्हात्रे 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। आयुष का ये डेब्यू मैच था, इस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 58 रन है।

                                                          APRIL 20, 2025 / 8:02 PM IST

                                                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर

                                                          पावरप्ले खत्म होने के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। आयुष म्हात्रे और शेख रशीद क्रीज पर मौजूद है। आयुष म्हात्रे 10 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शेख रशीद 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                                                            APRIL 20, 2025 / 7:58 PM IST

                                                            MI vs CSK Live Score, IPL 2025: आयुष म्हात्रे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

                                                            अपने डेब्यू मैच में आयुष म्हात्रे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयुष म्हात्रे 7 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शेख रशीद 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 43 रन है।

                                                              APRIL 20, 2025 / 7:52 PM IST

                                                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: रचिन लौटे पवेलियन, 17 साल के आयुष क्रीज पर

                                                              चौथे ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई को पहला झटका लगा। अश्विनी कुमार की गेंद पर रचिन रवींद्र 5 रन बनाकर आउट हुए। रचिन के आउट होने के बाद 17 साल के आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए। ये उनका डेब्यू मैच है। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन है।

                                                                APRIL 20, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                MI vs CSK Live Score, IPL 2025: तीसरे ओवर में आए 8 रन

                                                                दीपक चाहर ने तीसरा ओवर डाला, इस ओवर में कुल 8 रन आए। ओवर की आखिरी गेंद पर शेख रशीद ने चौका लगाया। 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 16 रन है।

                                                                  APRIL 20, 2025 / 7:41 PM IST

                                                                  IPL 2025, CSK vs MI Live Score: दूसरे ओवर में आए 4 रन

                                                                  2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है। शेख रशीद और रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद है। मुंबई की ओर से दुसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए।

                                                                    APRIL 20, 2025 / 7:38 PM IST

                                                                    MI vs CSK Live Score, IPL 2025: 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर

                                                                    पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के चार रन है। शेख रशीद और रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                      APRIL 20, 2025 / 7:31 PM IST

                                                                      IPL 2025, CSK vs MI Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                      मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गई है। चेन्नई की ओर से शेख रशीद और रचिन रवींद्र पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

                                                                        APRIL 20, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                        MI vs CSK Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                        आईपीएल 2025 में अबतक CSK 7 मैचों में 2 में जीत और 5 में हार मिली है। वहीं MI 7 मैचों में 3 में जीत और 4 में हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में CSK 7 मैचों में 4 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है तो वहीं MI 7 मैचों में 6 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है।

                                                                          APRIL 20, 2025 / 7:17 PM IST

                                                                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: CSK की प्लेइंग 11

                                                                          शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना

                                                                            APRIL 20, 2025 / 7:14 PM IST

                                                                            MI vs CSK Live Score, IPL 2025: MI की प्लेइंग 11

                                                                            हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार।

                                                                              APRIL 20, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस

                                                                              IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                APRIL 20, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                IPL 2025, CSK vs MI Live Score: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई (CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 38 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 20 और CSK ने 18 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                  APRIL 20, 2025 / 6:48 PM IST

                                                                                  MI vs CSK Live Score, IPL 2025: मुंबई-चेन्नई की टीम स्टेडियम पहुंची

                                                                                  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई दोनों टीमें मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के पास तो चेन्नई ने धोनी को कप्तान बनाया है। थोड़ी देर में होगा टॉस होगा।

                                                                                    APRIL 20, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                                    MI vs CSK Live Score, IPL 2025: कैसी होगी मुंबई की पिच

                                                                                    वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस ग्राउंड पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट्स लगाने में काफी आसानी आती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। आईपीएल 2025 के पिछले मुकाबले में यहां 200 से ज्यादा रन बने थे। ऐसे में इस बार भी इस पिच पर हाई स्कोरिंग रन देखने को मिल सकता है।

                                                                                      APRIL 20, 2025 / 6:28 PM IST

                                                                                      IPL 2025, CSK vs MI Live Score: आईपीएल 2025 में दूसरी बार आमना-सामना

                                                                                      इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर यहां आई है। दोनों टीमों का इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला है, इसके पहले हुए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था।

                                                                                        APRIL 20, 2025 / 6:19 PM IST

                                                                                        MI vs CSK Live Score, IPL 2025: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                        रचिन रवींद्र, शेख रशीद, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, जेमी ओवर्टन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज और खलील अहमद ।

                                                                                          APRIL 20, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                          IPL 2025, CSK vs MI Live Score: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                          हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

                                                                                            APRIL 20, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                            MI vs CSK Live Score, IPL 2025: CSK की पूरी टीम

                                                                                            ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                              APRIL 20, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                              IPL 2025, CSK vs MI Live Score: MI की पूरी टीम

                                                                                              हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

                                                                                                APRIL 20, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                MI vs CSK Live Score, IPL 2025: मुंबई और चेन्नई आमने-सामने

                                                                                                IPL 2025 का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                                  APRIL 20, 2025 / 6:05 PM IST

                                                                                                  नमस्कार

                                                                                                  मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।