Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 30, 2025 / 11:52 PM IST

MI vs GT IPL Eliminator Highlights: आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर हुआ खत्म, एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने दी करारी शिकस्त

MI vs GT IPL Match Highlights: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चड़ीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाई। मुंबई ने गुजरात को 229 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात का टीम 20 ओवर मकें 6 विकेट खोकर मात्र 208 रन ही बना पाई। मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया। इस जीत के साथ मुंबई क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है, जहां पर इसका मुकाबला पंजाब से 1 जून को होगा

MI vs GT IPL Match Highlights: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज न्यू चड़ीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाई। मुंबई ने गुजरात को 229 रन का टारगेट द

MI vs GT IPL Match 2025: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराया
MI vs GT IPL Match 2025: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराया
MAY 30, 2025 / 11:45 PM IST

GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात को मुंबई ने 20 रन से हराया

आखिरी ओवर में गुजरात को 6वां झटका लगा। शाहरुख खान 13 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की टीम को आखिरी ओवर में 24 रन चाहिए थे लेकिन गुजरात की टीम 3 रन ही बना पाई। मुंबई ने गुजरात को 229 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात का टीम 20 ओवर मकें 6 विकेट खोकर मात्र 208 रन ही बना पाई। मुंबई ने गुजरात को 20 रन से हराया

    MAY 30, 2025 / 11:32 PM IST

    MI vs GT Live Score IPL 2025: जीत से 24 रन दूर गुजरात

    गुजरात को जीत के लिए 6 गेंदों में 24 रन की जरूरत है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राहुल तेवतिया 15 रन और शाहरुख खान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन है।

      MAY 30, 2025 / 11:27 PM IST

      GT vs MI Live Score IPL 2025: शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट

      गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन की जरूरत है। राहुल तेवतिया और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राहुल तेवतिया 14 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन है। 19वें ओवर में गुजरात को पांचवा झटका लगा। शेरफेन रदरफोर्ड 24 रन बनाकर आउट हुए।

        MAY 30, 2025 / 11:22 PM IST

        MI vs GT Live Score IPL 2025: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 59 रन

        गुजरात को जीत के लिए 18 गेंदों में 59 रन की जरूरत है। राहुल तेवतिया और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन है।

          MAY 30, 2025 / 11:13 PM IST

          GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात को लगा चौथा झटका

          16वें ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा है। रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर बेहतरीन पारी खेल रहे साई सुदर्शन 49 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 26 गेंदों में 59 रन की जरूरत है।

            MAY 30, 2025 / 11:08 PM IST

            MI vs GT Live Score IPL 2025: जीत से 68 रन दूर गुजरात

            15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। गुजरात को जीत के लिए 30 गेदों में 68 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और शेरफेन रदरफोर्ड की जोड़ी तेज गति से रन बना रही है। साई सुदर्शन 81 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              MAY 30, 2025 / 11:02 PM IST

              GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात को लगा तीसरा झटका

              14वें ओवर में गुजरात का तीसरा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तुफानी पारी खेल रहे वाशिंगटन सुंदर 48 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन है। गुजरात को जीत के लिए 36 गेदों में 77 रन की जरूरत है।

                MAY 30, 2025 / 10:54 PM IST

                MI vs GT Live Score IPL 2025: गुजरात का स्कोर 140 के पार

                13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। गुजरात को जीत के लिए 42 गेदों में 81 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी तेज गति से रन बना रही है। साई सुदर्शन 77 रन और वाशिंगटन सुंदर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MAY 30, 2025 / 10:48 PM IST

                  GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात का स्कोर 130 के पार

                  11 ओवर के बाद गुजरात की स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन है। गुजरात को जीत के लिए 54 गेदों में 116 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 70 रन और वाशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन है।

                    MAY 30, 2025 / 10:37 PM IST

                    MI vs GT Live Score IPL 2025: गुजरात का स्कोर 100 के पार

                    10 ओवर के बाद गुजरात की स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। गुजरात को जीत के लिए 60 गेंदों में 106 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन  और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 67 रन और वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      MAY 30, 2025 / 10:31 PM IST

                      GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात को 66 गेदों में चाहिए 134 रन

                      गुजरात को जीत के लिए 66 गेंदों में 134 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 61 रन और वाशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                        MAY 30, 2025 / 10:27 PM IST

                        MI vs GT Live Score IPL 2025: जीत से 144 रन दूर गुजरात

                        गुजरात को जीत के लिए 12 ओवर में 144 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 59 रन और वाशिंगटन सुंदर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। नमन धीर के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                          MAY 30, 2025 / 10:22 PM IST

                          GT vs MI Live Score IPL 2025: साई की फिफ्टी

                          सातवें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा। इस ओवर में कुसल मेंडिस 20 रन पर हिट विकेट आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 13 ओवर में 153 रन की जरूरत है। इसी ओवर में साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। अपनी पारी के दौरान साई ने 1 छक्का और 8 चौका लगाया।

                            MAY 30, 2025 / 10:14 PM IST

                            MI vs GT Live Score IPL 2025: पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर

                            पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। गुजरात को जीत के लिए 84 गेंदों में 163 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 43 रन और कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                              MAY 30, 2025 / 10:10 PM IST

                              GT vs MI Live Score IPL 2025: पांचवें ओवर में आए 14 रन

                              गुजरात को जीत के लिए 90 गेंदों में 174 रन की जरूरत है। साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 32 रन और कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन हो गया है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                MAY 30, 2025 / 10:04 PM IST

                                MI vs GT Live Score IPL 2025: चौथे ओवर में आए 11 रन

                                साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 23 रन और कुसल मेंडिस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन हो गया है। रिचर्ड ग्लीसन के इस ओवर में कुल 11 रन आए। गुजरात को जीत के लिए 16 ओवर में 188 रन की जरूरत है।

                                  MAY 30, 2025 / 9:58 PM IST

                                  GT vs MI Live Score IPL 2025: जीत से 199 रन दूर गुजरात

                                  साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद है। साई सुदर्शन 14 रन और कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया है। गुजरात को जीत के लिए 17 ओवर में 199 रन की जरूरत है।

                                    MAY 30, 2025 / 9:53 PM IST

                                    MI vs GT Live Score IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 4 रन

                                    2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 4 रन आए। साई सुदर्शन और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 229 रन का टारगेट दिया है।

                                      MAY 30, 2025 / 9:47 PM IST

                                      GT vs MI Live Score IPL 2025: पहले ही ओवर में गुजरात को लगा पहला झटका

                                      पहले ही ओवर में गुजरात की टीम को बड़ा झटका लगा है। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 229 रन का टारगेट दिया है।

                                        MAY 30, 2025 / 9:30 PM IST

                                        GT vs MI Live Score IPL 2025: गुजरात को मिला 229 रन का टारगेट

                                        गुजरात की ओर से आखिरी ओवर गेराल्ड कोएत्जी ने किया। इस ओवर में कुल 22 रन आए। हार्दिक पांड्या रन 22 और मिचेल सेंटनर 0 रन पर नाबाद रहे। मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाई। गुजरात को 229 रन का टारगेट मिला है।

                                          MAY 30, 2025 / 9:18 PM IST

                                          MI vs GT Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा पांचवा झटका

                                          19वें ओवर में मुंबई को पांचवा झटका लगा है। नमन धीर 9 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन है। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में 1 विकेट के साथ कुल 8 रन आए। हार्दिक पांड्या का साथ देने मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए है।

                                            MAY 30, 2025 / 9:05 PM IST

                                            GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा चौथा झटका

                                            18वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर तिलक वर्मा 11 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 194 रन है। हार्दिक पांड्या का साथ देने नमन धीर क्रीज पर आए है।

                                              MAY 30, 2025 / 9:02 PM IST

                                              MI vs GT Live Score IPL 2025: रोहित शर्मा हुए आउट

                                              17वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोहित शर्मा 50 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन है। तिलक वर्मा का साथ देने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए है।

                                                MAY 30, 2025 / 8:58 PM IST

                                                GT vs MI Live Score IPL 2025: मूंबई का स्कोर 170 के पार

                                                16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 175 रन है। रोहित शर्मा 48 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा 11 रन बनकार उनका साथ दे रहे हैं। गेराल्ड कोएत्जी के इस ओवर में कुल 15 रन आए।

                                                  MAY 30, 2025 / 8:51 PM IST

                                                  MI vs GT Live Score IPL 2025: रोहित की तूफानी पारी

                                                  14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन है। रोहित शर्मा 41 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं तिलक वर्मा 1 रन बनकार उनका साथ दे रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में कुल 17 रन आए। 15 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। रोहित 45 गेंदों में 74 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 30, 2025 / 8:43 PM IST

                                                    GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                                                    13वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। साई किशोर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 143 रन है। रोहित शर्मा 36 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      MAY 30, 2025 / 8:36 PM IST

                                                      MI vs GT Live Score IPL 2025: सूर्यकुमार यादव को मिला जीवनदान

                                                      रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तूफानी बैटिंग कर रहे है। रोहित शर्मा 32 गेंदों में 56 रन और सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेराल्ड कोएत्जी के इस ओवर में कुल 14 रन आए। कुसल मेंडिस के इस ओवर में सूर्यकुमार का आसान सा कैच छोड़ दिया। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन है।

                                                        MAY 30, 2025 / 8:26 PM IST

                                                        GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 110 के पार

                                                        10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 113 रन है। रोहित शर्मा 31 गेंदों में 56 रन और सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई किशोर के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                                          MAY 30, 2025 / 8:22 PM IST

                                                          MI vs GT Live Score IPL 2025: रोहित की फिफ्टी

                                                          9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन हो गया है। रोहित शर्मा 27 गेंदों में 46 रन और सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान के इस ओवर में कुल 12 रन आए। 10वें ओवर में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है।

                                                            MAY 30, 2025 / 8:15 PM IST

                                                            GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा पहला झटका

                                                            आठवें ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा। साई किशोर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो 22 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा का साथ देने मैदान पर आए है। मुंबई का स्करो 86 रन पर 1 विकेट है।

                                                              MAY 30, 2025 / 8:12 PM IST

                                                              MI vs GT Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 80 के पार

                                                              रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। रोहित शर्मा 22 गेंदों में 34 रन और जॉनी बेयरस्टो 20 गेंदों में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 82 रन है।

                                                                MAY 30, 2025 / 8:07 PM IST

                                                                GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई की तूफानी बैटिंग

                                                                रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। रोहित शर्मा 19 गेंदों में 33 रन और जॉनी बेयरस्टो 17 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 79 रन है। साई किशोर के इस ओवर में 2 चौका और 1 छक्के के साथ कुल 14 रन आए।

                                                                  MAY 30, 2025 / 8:02 PM IST

                                                                  MI vs GT Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 60 के पार

                                                                  5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65 रन है। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में 2 चौका सहित कुल 11 रन आए। रोहित शर्मा 19 रन और जॉनी बेयरस्टो 17 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    MAY 30, 2025 / 7:54 PM IST

                                                                    GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 50 के पार

                                                                    रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। चौथे ओवर में 3 छक्का और 2 चौका सहित कुल 26 रन आए। गुजरात की ओर से ये ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 54 रन है।

                                                                      MAY 30, 2025 / 7:48 PM IST

                                                                      MI vs GT Live Score IPL 2025: रोहित शर्मा का मिला जीवनदान

                                                                      तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा का आसान सा कैच कुसल मेंडिस ने छोड़ दिया। इससे पहले भी रोहित को एक जीवनदान मिल चुका है। रोहित शर्मा 10 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 28 रन है।

                                                                        MAY 30, 2025 / 7:42 PM IST

                                                                        GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 18/0

                                                                        मुंबई के रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात का ओर से दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 18 रन है। गेराल्ड कोएत्जी ने रोहित शर्मा का आसान सा कैच छोड़ दिया।

                                                                          MAY 30, 2025 / 7:35 PM IST

                                                                          MI vs GT Live Score IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                          मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात का ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए। 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।

                                                                            MAY 30, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                            GT vs MI Live Score IPL 2025: कैसी रही मुंबई की शुरूआत

                                                                            मुंबई इंडियंस ने इस साल भी खराब शुरुआत की। टीम ने शुरुआती 5 में से 4 मैच गंवा दिए थे। इसके बाद मुंबई ने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल कर जबरदस्त वापसी की, लेकिन गुजरात ने 3 विकेट से हराकर टीम का विजयी रथ रोक दिया। मुंबई ने 21 मई को दिल्ली को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल की, लेकिन पंजाब से हारकर क्वालिफायर-1 में जगह नहीं बना सकी।

                                                                              MAY 30, 2025 / 7:22 PM IST

                                                                              MI vs GT Live Score IPL 2025: गुजरात की कैसी रही शुरुआत

                                                                              गुजरात आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत गिल की टीम ने भले हार से की पर इसके बाद टाइटंस ने लगातार 4 मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की। फिर टीम ने अगले 7 में से 5 मैच जीते और प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, लेकिन आखिरी दो मैच गंवाकर टॉप पोजिशन गंवा दी। इस तरह टीम फाइनल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही।

                                                                                MAY 30, 2025 / 7:14 PM IST

                                                                                MI vs GT Live Score IPL 2025: GT की प्लेइंग 11

                                                                                शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                  MAY 30, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                  GT vs MI Live Score IPL 2025: MI की प्लेइंग 11

                                                                                  रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

                                                                                    MAY 30, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                                    MI vs GT Live Score IPL 2025: मुंबई ने जीता टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

                                                                                    आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चड़ीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम पहले बॉलिंग करेगी।

                                                                                      MAY 30, 2025 / 6:58 PM IST

                                                                                      GT vs MI Live Score IPL 2025: कैसी है न्यू PCA स्टेडियम की पिच?

                                                                                      न्यू PCA स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलती है, जिससे शुरुआत में विकेट लेना आसान हो जाता है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल होती है। लेकिन कुछ ओवर के बाद बॉल आसानी से बैट पर आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े हिट्स लगा सकते हैं। इस मैदान पर फिलहाल ओस की कोई भूमिका नजर नहीं आती है, हांलाकि बारिश होने पर मामला बदल सकता है।

                                                                                        MAY 30, 2025 / 6:51 PM IST

                                                                                        MI vs GT Live Score IPL 2025: न्यू PCA स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                        मुल्‍लांपुर के न्यू PCA स्टेडियम ने अब तक 8 IPL मैचों की मेजबानी की है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीमों ने 4 मौकों पर जीत हासिल की है। मौजूदा सीजन में इस स्टेडियम में अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन बार मुकाबला जाती है।

                                                                                          MAY 30, 2025 / 6:41 PM IST

                                                                                          GT vs MI Live Score IPL 2025: कितनी बार प्लेऑफ में पहुंची है टीम

                                                                                          साल 2022 में बनी गुजरात टाइटंस ने अब तक चार सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे कंसिस्टेंट टीम रही है। टीम 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2023 में भी टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2024 में गुजरात की टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई। टीम तब आठवें स्थान पर रही थी। इस बार गुजरात की टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया है।

                                                                                            MAY 30, 2025 / 6:35 PM IST

                                                                                            MI vs GT Live Score IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                            मुंबई और गुजरात के बीच 7 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ 2 बार जीत पाई है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में गुजरात ने ही बाजी मारी है।

                                                                                              MAY 30, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                              GT vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई 11वीं बार प्लेऑफ में

                                                                                              मुंबई इंडियंस 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार आईपीएल का खिताब को अपने नाम किया है। मुंबई के प्लेऑफ का रिकॉर्ड्स देखें तो वो भी कमाल का है। मुंबई की टीम कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। पांच चैंपियन बनने के सीजन के अलावा टीम 2010, 2011, 2012, 2014, 2023 और इस साल प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

                                                                                                MAY 30, 2025 / 6:19 PM IST

                                                                                                MI vs GT Live Score IPL 2025: कैसा है चंडीगढ़ का मौसम?

                                                                                                मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मैच के दौरान चंडीगढ़ में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इसका असर IPL के इस मैच पर भी पड़ सकता है। शुक्रवार को यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अगर मैच के पहले या बीच में बारिश हुई तो मैच रुकने के साथ कम ओवरों का हो सकता है।

                                                                                                  MAY 30, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                                  GT vs MI Live Score IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

                                                                                                    MAY 30, 2025 / 6:02 PM IST

                                                                                                    MI vs GT Live Score IPL 2025: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

                                                                                                      MAY 30, 2025 / 6:01 PM IST

                                                                                                      MI vs GT Live Score IPL 2025: GT की टीम

                                                                                                      जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                                        MAY 30, 2025 / 6:00 PM IST

                                                                                                        GT vs MI Live Score IPL 2025: MI की पूरी टीम

                                                                                                        हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

                                                                                                          MAY 30, 2025 / 6:00 PM IST

                                                                                                          MI vs GT Live Score IPL 2025: एलिमिनेटर मुकाबला आज

                                                                                                          आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चड़ीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच हारेगी उसका आईपीएल 2025 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                            MAY 30, 2025 / 5:59 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।