Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MARCH 29, 2026 / 11:37 PM IST

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस ने जीत से साथ किया आगाज, केकेआर को 6 विकेट से दी मात...रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

MI vs KKR Highlights: आईपीएल का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बना ली। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है

MI vs KKR IPL 2026 Highlights:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई केकेआर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाई। केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा कर

MI vs KKR Highlights: एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है
MI vs KKR Highlights: एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है
MARCH 29, 2026 / 11:14 PM IST

MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: MI ने केकेआर को 6 विकेट से दी मात

आईपीएल का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बना ली। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है।

    MARCH 29, 2026 / 11:12 PM IST

    KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: जीत से 1 रन दूर मुंबई

    19वें ओवर में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। सुनील नरेन की गेंद पर तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन है। मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों में 1 रन की जरूरत है।

      MARCH 29, 2026 / 11:08 PM IST

      Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: जीत से 9 रन दूर मुंबई

      18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन है। मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 9 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

        MARCH 29, 2026 / 11:03 PM IST

        MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 200 के पार

        17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन है। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 20 रन की जरूरत है। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

          MARCH 29, 2026 / 10:54 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

          16वें ओवर में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। रयान रिकल्टन 43 गेंदों पर 81 रन बनाकर रनआउट हुए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 193 रन है। मुंबई को जीत के लिए 24 ओवर में 28 रन की जरूरत है।

            MARCH 29, 2026 / 10:45 PM IST

            KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को लगा दूसरा झटका

            15वें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा है। कार्तिक त्यागी की गेंद पर सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन है।

              MARCH 29, 2026 / 10:37 PM IST

              Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 163/1

              13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। सूर्यकुमार यादव और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                MARCH 29, 2026 / 10:34 PM IST

                MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

                12वें ओवर में मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है। वैभव अरोड़ा की गेंद पर रोहित शर्मा 38 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और रयान रिकल्टन के बीच 71 गेंदों में 148 रन का साझेदारी हुई थी। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 152 रन है।

                  MARCH 29, 2026 / 10:26 PM IST

                  KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: मंबई इंडियंस का स्कोर 135/0

                  11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 135 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 66 गेंदों में 135 रनों की साझेदारी हो गई है। मुंबई को जीत के लिए 54 ओवर में 86 रन की जरूरत है।

                    MARCH 29, 2026 / 10:23 PM IST

                    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: मुंबई इंडियंस का स्कोर 122/0

                    10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 122 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 60 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी हो गई है। कार्तिक त्यागी के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। मुंबई को जीत के लिए 10 ओवर में 99 रन की जरूरत है।

                      MARCH 29, 2026 / 10:15 PM IST

                      IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 110 .0

                      9वें ओवर में रयान रिकल्टन ने 24 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 110 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                        MARCH 29, 2026 / 10:13 PM IST

                        Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 8वें ओवर में आए 8 रन

                        8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 96 रन हैं।  रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 49 गेंदों में 96 रनों की साझेदारी हो गई है।  वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                          MARCH 29, 2026 / 10:09 PM IST

                          MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 88/0

                          7 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 88 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 52 रन और रयान रिकल्टन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                            MARCH 29, 2026 / 10:04 PM IST

                            KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: रोहित शर्मा की तूफानी फिफ्टी

                            6वें ओवर में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 80 रन हैं। रोहित शर्मा 51 रन और रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है।

                              MARCH 29, 2026 / 9:58 PM IST

                              MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 64/0

                              5 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 64 रन है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 35 रन और रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                MARCH 29, 2026 / 9:50 PM IST

                                Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 49/0

                                4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन हैं।  केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है।  रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 24 गेंदों में 49 रन का साझेदारी हो गई है।

                                  MARCH 29, 2026 / 9:45 PM IST

                                  IPL 2026 Match Live Score: तीसरे ओवर में आए 19 रन

                                  3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 34 रन है। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                    MARCH 29, 2026 / 9:39 PM IST

                                    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: दूसरे ओवर में आए 9 रन

                                    2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 15 रन हैं। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ब्लेसिंग मुजरबानी के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं। केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है।

                                      MARCH 29, 2026 / 9:35 PM IST

                                      MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 6 रन

                                      केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन हैं।

                                        MARCH 29, 2026 / 9:31 PM IST

                                        KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस

                                        केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने मुंबई इंडियंस की टीम के ओपनर रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन मैदान पर आ गए हैं। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा कर रहे हैं।

                                          MARCH 29, 2026 / 9:15 PM IST

                                          IPL 2026 Match Live Score: केकेआर ने मुंबई को दिया 221 का टारगेट

                                          मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाई। केकेआर ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया है।

                                            MARCH 29, 2026 / 9:08 PM IST

                                            IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 210/4

                                            19वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों में फिफ्टी लगाई। वहीं इसके अगले ही गेंद पर अंगकृष रघुवंशी 29 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन है।

                                              MARCH 29, 2026 / 9:04 PM IST

                                              Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 200 के करीब पहुंची केकेआर की टीम

                                              18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन है। रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। रिंकू सिंह 23 रन और अंगकृष रघुवंशी 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                MARCH 29, 2026 / 8:59 PM IST

                                                MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 190 के पार

                                                17 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम  स्कोर 3 विकेट खोकर 191 रन बना ली है। रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                  MARCH 29, 2026 / 8:54 PM IST

                                                  KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: 16वें ओवर में आए 10 रन

                                                  16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। अरिंकू सिंह 16 रन और अंगकृष रघुवंशी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                    MARCH 29, 2026 / 8:48 PM IST

                                                    Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 167/3

                                                    15 ओवर के मैच खत्म हो गया है और पहले बल्लेबाजी करते केकेआर ने 160 का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल मुंबई ने तीन विकेट झटके हैं।  केकेआर की ओर से कप्तान रहाणे ने 67 रनों की शानदार पारी खेली है। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन हो गया है।

                                                      MARCH 29, 2026 / 8:40 PM IST

                                                      KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को बड़ा झटका, कप्तान रहाणे आउट

                                                      मुंबई की ओर से 14वां ओवर मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे शार्दुल ठाकुर लेकर आए हैं। इस ओवर में उन्होंने बड़ा झटका दिया है। कप्तान रहाणे को उन्होंने 67 रनों पर आउट कर दिया है। शार्दुल ने अब तक मैच में शानदार गेंदबाजी की है और तीन विकेट अपने नाम की है। फिलहाल केकेआर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

                                                        MARCH 29, 2026 / 8:34 PM IST

                                                        KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 140 के पार

                                                        मुंबई की ओर से 13वां ओवर तेज गेंदबाद ट्रेंट बोल्ट लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए। केकेआर की ओर से कप्तान आजिंक्य रहाणे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 39 गेंदों पर 67 रन बनाए हैं। वहीं उनका साथ युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी दे रहे हैं। फिलहाल 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 144 रन है।

                                                          MARCH 29, 2026 / 8:30 PM IST

                                                          MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: बुमराह ने दिए मात्र 6 रन

                                                          मुंबई की ओर से 12वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। इस ओवर में उन्होंने मात्र 6 रन दिए। केकेआर की ओर से इस समय क्रीज पर कपतान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी जमे हुए हैं। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 136 रन पर पहुंच गया है ।

                                                            MARCH 29, 2026 / 8:26 PM IST

                                                            Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: 11वें ओवर में आए 11 रन

                                                            11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है। अजिंक्य रहाणे 63 रन और अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                                              MARCH 29, 2026 / 8:21 PM IST

                                                              Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: रहाणे की तूफानी फिफ्टी

                                                              10वें अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                MARCH 29, 2026 / 8:17 PM IST

                                                                KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: शार्दुल ठाकुर ने केकेआर को दिया दूसरा झटका

                                                                9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने केकेआर को दूसरा झटका दिया है। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कैमरून ग्रीन 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी हुई थी। 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन है।

                                                                  MARCH 29, 2026 / 8:12 PM IST

                                                                  MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

                                                                  8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। कैमरून ग्रीन 11 रन और अजिंक्य रहाणे 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    MARCH 29, 2026 / 8:06 PM IST

                                                                    KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: 7वें ओवर में आए 16 रन

                                                                    7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। मयंक मारकंडे के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। कैमरून ग्रीन 8 रन और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                      MARCH 29, 2026 / 8:00 PM IST

                                                                      IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                                                                      6वें ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर  फिन एलन 37 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

                                                                        MARCH 29, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 68/0

                                                                        5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 68 रन है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। फिन एलन 37 रन और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          MARCH 29, 2026 / 7:49 PM IST

                                                                          Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: चौथे ओवर में आए 26 रन

                                                                          4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 57 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 26 रन आए हैं। केकेआर के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। फिन एलन 32 रन और अजिंक्य रहाणे 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                            MARCH 29, 2026 / 7:45 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score: तीसरे ओवर में आए 9 रन

                                                                            3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 31 रन है। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं। केकेआर के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। फिन एलन 20 रन और अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                              MARCH 29, 2026 / 7:40 PM IST

                                                                              KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 4 रन

                                                                              2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं। केकेआर के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                MARCH 29, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                                Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 10 रन

                                                                                केकेआर के फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एमआई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 10 रन है।

                                                                                  MARCH 29, 2026 / 7:32 PM IST

                                                                                  MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                  एमआई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। केकेआर टीम के ओपनर बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गए हैं। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एमआई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं।

                                                                                    MARCH 29, 2026 / 7:25 PM IST

                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस में IPL 2026 का शेड्यूल

                                                                                    29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: मुंबई, शाम 7:30 बजे

                                                                                    4 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    7 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस: गुवाहाटी: शाम 7:30 बजे

                                                                                    12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    20 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                    23 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    2 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                    10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                                    20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                    24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                      MARCH 29, 2026 / 7:12 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

                                                                                      रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

                                                                                      इम्पैक्ट सब्स: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार

                                                                                        MARCH 29, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                        Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर की प्लेइंग 11

                                                                                        फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                        इम्पैक्ट सब्स: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया

                                                                                          MARCH 29, 2026 / 7:03 PM IST

                                                                                          KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: MI ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी केकेआर

                                                                                          आईपीएल का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई और केकेआर की दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

                                                                                            MARCH 29, 2026 / 6:59 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: केकेआर के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

                                                                                            अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार नए जोश और बदली हुई टीम के साथ मैदान में उतरने वाली है। टीम में सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और कैमरन ग्रीन जैसे दमदार खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोलकाता की टीम इस बार बेहतर खेल दिखाकर मजबूत वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

                                                                                              MARCH 29, 2026 / 6:51 PM IST

                                                                                              Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

                                                                                              हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस इस बार अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। पिछली बार उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद इस सीजन में टीम ज्यादा संतुलित और तैयार नजर आ रही है और वह इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है।

                                                                                                MARCH 29, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                                KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: टॉस जीतकर क्या करना चाहिए?

                                                                                                वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 मुकाबलों के आंकड़े काफी दिलचस्प रहे हैं। यहां अब तक 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 बार जीत हासिल की है, जबकि पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम 10 बार सफल रही है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 180 रन रहता है, वहीं दूसरी पारी में यह लगभग 158 रन के आसपास होता है।

                                                                                                  MARCH 29, 2026 / 6:35 PM IST

                                                                                                  MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कैसी है वानखेड़े स्टेडियम की पिच

                                                                                                  वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है, जहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और उछाल भी बढ़िया मिलता है। इसी वजह से खिलाड़ी यहां आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं और अक्सर हाई स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर स्विंग के रूप में, जबकि बाद में स्पिन गेंदबाज असर दिखा सकते हैं। अगर मुकाबला रात में हो तो ओस का असर पड़ता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना थोड़ा आसान हो जाता है।

                                                                                                    MARCH 29, 2026 / 6:25 PM IST

                                                                                                    KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: 3 बार चैंपियन टीम रही है केकेआर

                                                                                                    कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 3 बार खिताब अपने नाम किया है। टीम ने 2012, 2014 और 2024 में ट्रॉफी उठाई है। आईपीएल 2026 में केकेआर की निगाहें अपने चौथे खिताब जीतने पर हैं।

                                                                                                      MARCH 29, 2026 / 6:17 PM IST

                                                                                                      MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: एमआई तोड़ना चाहेगा ये रिकॉर्ड

                                                                                                      मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2012 में अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। उसके बाद से हर सीजन में टीम को पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई आईपीएल 2026 इस खराब सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

                                                                                                        MARCH 29, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में केकेआर का पूरा शेड्यूल

                                                                                                        29 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: मुंबई, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        6 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        9 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: चेन्नई, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        17 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: अहमदाबाद, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: कोलकाता, दोपहर 3:30 बजे

                                                                                                        26 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                                        3 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद, दोपहर 3:30 बजे

                                                                                                        8 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: दिल्ली, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                        24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता, शाम 7:30 बजे

                                                                                                          MARCH 29, 2026 / 6:00 PM IST

                                                                                                          Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कैसा था दोनों टीमों का पिछला मुकाबला

                                                                                                          मुंबई इंडियंस ने 31 मार्च 2025 को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट लेकर सबको प्रभावित किया था, वहीं रायन रिकेल्टन ने नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

                                                                                                            MARCH 29, 2026 / 5:52 PM IST

                                                                                                            MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: 5 बार चैंपियन टीम रही है एमआई

                                                                                                            मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है, जिसने अब तक कुल 5 बार खिताब जीता है। टीम ने यह ट्रॉफी साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में अपने नाम की थी। अब हार्दिक की कप्तानी वाली एमआई अपने छठे खिताब की तलाश में हैं।

                                                                                                              MARCH 29, 2026 / 5:45 PM IST

                                                                                                              Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                                                                              मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                MARCH 29, 2026 / 5:35 PM IST

                                                                                                                KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 की पूरी

                                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

                                                                                                                चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

                                                                                                                गुजरात टाइटंस (GT)

                                                                                                                सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

                                                                                                                कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

                                                                                                                पंजाब किंग्स (PBKS)

                                                                                                                लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

                                                                                                                मुंबई इंडियंस (MI)

                                                                                                                राजस्थान रॉयल्स (RR)

                                                                                                                दिल्ली कैपिटल्स (DC)

                                                                                                                  MARCH 29, 2026 / 5:30 PM IST

                                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                                  मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                    MARCH 29, 2026 / 5:24 PM IST

                                                                                                                    MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                                    मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई का दबदबा रहा है, जहां उसने 24 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को सिर्फ 11 मुकाबलों में जीत मिली है।

                                                                                                                      MARCH 29, 2026 / 5:15 PM IST

                                                                                                                      MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय

                                                                                                                      रजत पाटीदार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

                                                                                                                      रुतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

                                                                                                                      शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस (GT)

                                                                                                                      ईशान किशन (पैट कमिंस की गैरमौजूदगी तक): सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

                                                                                                                      अजिंक्य रहाणे: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

                                                                                                                      श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स (PBKS)

                                                                                                                      ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

                                                                                                                      हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस (MI)

                                                                                                                      रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स (RR)

                                                                                                                      अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स (DC)

                                                                                                                        MARCH 29, 2026 / 5:07 PM IST

                                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                        फिन एलन (WK), अजिंक्य रहाणे (C), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                                                        इम्पैक्ट प्लेयर: उमरान मलिक

                                                                                                                          MARCH 29, 2026 / 5:06 PM IST

                                                                                                                          Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                          रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (WK), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (C), विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

                                                                                                                          इम्पैक्ट प्लेयर: शार्दुल ठाकुर

                                                                                                                            MARCH 29, 2026 / 5:05 PM IST

                                                                                                                            KKR vs MI IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

                                                                                                                            अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                                                              MARCH 29, 2026 / 5:04 PM IST

                                                                                                                              MI vs KKR IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                                                                                              हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

                                                                                                                                MARCH 29, 2026 / 5:03 PM IST

                                                                                                                                नमस्कार

                                                                                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ