Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 04, 2026 / 11:37 PM IST

MI vs LSG IPL 2026 Highlights: रोहित शर्मा की तूफानी पारी, मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

MI vs LSG IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बना ली। मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है

MI vs LSG IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज, सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बना पाई। लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का

MI vs LSG highlights: मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है
MI vs LSG highlights: मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है
MAY 04, 2026 / 11:24 PM IST

LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की टीम 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बना ली। मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से मात दी है।

    MAY 04, 2026 / 10:39 PM IST

    Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 150 के पार

    12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 71 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 70 रन और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे है।

      MAY 04, 2026 / 10:34 PM IST

      Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मुंबई को लगा पहला झटका

      11वें ओवर में 143 रन के स्कोर पर मुंबई को पहला झटका लगा है। मोहसिन खान की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे रयान रिकेल्टन 32 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 144 रन है।

        MAY 04, 2026 / 10:28 PM IST

        Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ को विकेट की तलाश

        10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 127 रन है। लखनऊ की टीम को विकेट की तलाश है। मुंबई को जीत के लिए 60 गेंदों में 102 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 58 रन और रयान रिकेल्टन 67 रन बनाकर खेल रहे है।

          MAY 04, 2026 / 10:22 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: रोहित-रयान की तूफानी फिफ्टी

          8वें ओवर में रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। वहीं 9वें ओवर में रोहित शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरार रोहित ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए हैं। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 121 रन है। मुंबई को जीत के लिए 108 रन की जरूरत है। रोहित शर्मा 53 रन और रयान रिकेल्टन 66 रन बनाकर खेल रहे है।

            MAY 04, 2026 / 10:12 PM IST

            IPL 2026 Match Live Score: रोहित-रयान की तूफानी पारी

            7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 87 रन है। मणिमारन सिद्धार्थ के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। रोहित शर्मा 44 रन और रयान रिकेल्टन 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 142 रन की जरूरत है।

              MAY 04, 2026 / 10:07 PM IST

              Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 70 के पार

              6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 71 रन है। आवेश खान के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 36 रन और रयान रिकेल्टन 34  रन बनाकर खेल रहे हैं।

                MAY 04, 2026 / 10:01 PM IST

                MI vs LSG IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 50 के पार

                5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 50 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 15 रन और रयान रिकेल्टन 34  रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MAY 04, 2026 / 9:54 PM IST

                  LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 44/0

                  4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 44 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 12 रन और रयान रिकेल्टन 31  रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहसिन खान के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                    MAY 04, 2026 / 9:50 PM IST

                    Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मुंबई का स्कोर 35/0

                    3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया है।

                      MAY 04, 2026 / 9:43 PM IST

                      LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 11 रन

                      2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहसिन खान के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया है।

                        MAY 04, 2026 / 9:39 PM IST

                        Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 10 रन

                        लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए है।

                          MAY 04, 2026 / 9:37 PM IST

                          IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई मुंबई

                          लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने मुंबई के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मैदान पर आ गए हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी कर रहे हैं।

                            MAY 04, 2026 / 9:20 PM IST

                            LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रन का टारगेट

                            टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बना पाई। लखनऊ ने मुंबई को 229 रन का टारगेट दिया है।

                              MAY 04, 2026 / 9:16 PM IST

                              Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 222/5

                              19 ओवर के  बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 42 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हो गई है।

                                MAY 04, 2026 / 9:13 PM IST

                                LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score:18वें ओवर में आए 9 रन

                                18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 35 गेंदों में 55 रन की साझेदारी हो गई है। दीपक चाहर के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                  MAY 04, 2026 / 9:05 PM IST

                                  Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 200 के पार

                                  17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 गेंदों में 46 रन की साझेदारी हो गई है। रघु शर्मा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                    MAY 04, 2026 / 9:01 PM IST

                                    IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 190 के पार

                                    16 ओवर के  बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं।

                                      MAY 04, 2026 / 8:57 PM IST

                                      Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 170 के पार

                                      15ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रघु शर्मा के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                        MAY 04, 2026 / 8:54 PM IST

                                        IPL 2026 Match Live Score: हिम्मत सिंह को मिला जीवनदान

                                        14वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने हिम्मत सिंह को चलता किया, लेकिन ये नोबॉल थी। इस ओवर में बुमराह ने 1 नोबॉल डाली, इस ओवर में कुल 7 रन आए। 14 ओवर के  बाद लखनऊ का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                          MAY 04, 2026 / 8:44 PM IST

                                          MI vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 162/5

                                          13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन है। हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रघु शर्मा के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 4 रन आए हैं।

                                            MAY 04, 2026 / 8:39 PM IST

                                            LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                            12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। अक्षत रघुवंशी और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। 13वें ओवर में रघु शर्मा की गेदं पर अक्षत रघुवंशी 11 रन बनाकर आउट हुए।

                                              MAY 04, 2026 / 8:34 PM IST

                                              Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: सस्ते में लौटे पंत

                                              11वें ओवर में विल जैक्स की गेंद पर ऋषभ पंत 15 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन है।

                                                MAY 04, 2026 / 8:29 PM IST

                                                LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 141/3

                                                10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। ऋषभ पंत और एडेन मार्करम की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रघु शर्मा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                  MAY 04, 2026 / 8:24 PM IST

                                                  Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ को एक ओवर में लगे दो झटके

                                                  9वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने लखनऊ को दो झटके दिए हैं। तूफानी पारी खेल रहे निकोलस पूरन 21 गेंदों में 63 रन और मिचेल मार्श 25 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के बीच 34 गेंदों में 93 रन की तेज साझेदारी हुई थी। लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।

                                                    MAY 04, 2026 / 8:16 PM IST

                                                    IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा दूसराझटका

                                                    9वें ओवर में लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। कॉर्बिन बॉश की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे निकोलस पूरन 21 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के बीच 34 गेंदों में 93 रन की तेज साझेदारी हुई थी। लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 है।

                                                      MAY 04, 2026 / 8:09 PM IST

                                                      IPL 2026 Match Live Score: निकोलस पूरन की फिफ्टी

                                                      7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज के बीच 27 गेंदों में 77 रन की तेज साझेदारी हो गई है। कॉर्बिन बॉश के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। 8वें ओवर में निकोलस पूरन ने 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई है।

                                                        MAY 04, 2026 / 8:03 PM IST

                                                        Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 90 के पार

                                                        6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 20 गेंदों में 35 रन और निकोलस पूरन 12 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। एएम गजनफर के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं।

                                                          MAY 04, 2026 / 7:56 PM IST

                                                          MI vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 71/1

                                                          मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। मिचेल मार्श 18 गेंदों में 33 रन और निकोलस पूरन 8 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।

                                                            MAY 04, 2026 / 7:53 PM IST

                                                            LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई का स्कोर 51/1

                                                            4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं।

                                                              MAY 04, 2026 / 7:43 PM IST

                                                              Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

                                                              तीसरे ओवर में लखनऊ का बड़ा झटका लगा है। एएम गजनफर की गेंद पर जोश इंग्लिस 13 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

                                                                MAY 04, 2026 / 7:41 PM IST

                                                                LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 10 रन

                                                                2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                                  MAY 04, 2026 / 7:33 PM IST

                                                                  IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                  मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस मैदान पर आ गए हैं। मुंबई की ओर से पहला ओवर में दीपक चाहर ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए है।

                                                                    MAY 04, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                    IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में LSG के बचे हुए मैच

                                                                    4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                    7 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                    10 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: चेन्नई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                    15 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                    19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                    23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                      MAY 04, 2026 / 7:24 PM IST

                                                                      LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में MI के बचे हुए मैच

                                                                      4 मई: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                      10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                      14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                      20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                      24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                        MAY 04, 2026 / 7:20 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                        आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों ने अब तक सिर्फ 2-2 मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस 7 मैच हार चुकी है वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी 6 मैच हार चुकी है।

                                                                          MAY 04, 2026 / 7:17 PM IST

                                                                          Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                          लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद

                                                                          मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट

                                                                            MAY 04, 2026 / 7:16 PM IST

                                                                            LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

                                                                            रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

                                                                              MAY 04, 2026 / 7:15 PM IST

                                                                              MI vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

                                                                              मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव

                                                                                MAY 04, 2026 / 7:11 PM IST

                                                                                LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: सूर्या कर रहे कप्तानी

                                                                                आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या कप्तानी कर रहे हैं। मैच के दौरान सूर्या ने बताया की हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उसकी जगह वह कप्तानी कर रहे हैं।

                                                                                  MAY 04, 2026 / 7:03 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score:मुंबई ने जीता टॉस, लखनऊ के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

                                                                                  आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में लखनऊ की टीम पहले बैटिंग करेगी। आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्या कप्तानी कर रहे हैं। इस मुकाबले में रोहित की वापसी हुई है।

                                                                                    MAY 04, 2026 / 6:54 PM IST

                                                                                    Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: निकोलस पूरन की खराब फॉर्म

                                                                                    लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे बड़ी निराशा उनके विदेशी स्टार निकोलस पूरन रहे हैं, जिन्होंने आठ पारियों में सिर्फ 82 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 81.18 ही रहा है।

                                                                                      MAY 04, 2026 / 6:46 PM IST

                                                                                      Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: कहां पर देखें LSG-MI का मुकाबला

                                                                                      मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                        MAY 04, 2026 / 6:41 PM IST

                                                                                        LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा मुंबई का मौसम

                                                                                        मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। वानखेड़े स्टेडियम में शाम के समय तापमान करीब 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और नमी भी ज्यादा होगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना रुकावट पूरा हो सकता है।

                                                                                          MAY 04, 2026 / 6:28 PM IST

                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मुकाबला

                                                                                          रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, उन्होंने मैच से एक दिन पहले फिटनेस टेस्ट दिया और नेट्स में बल्लेबाजी भी की। अगर “हिटमैन” मैच खेलते हैं, तो मुंबई इंडियंस को बड़ा फायदा मिल सकता है।

                                                                                            MAY 04, 2026 / 6:10 PM IST

                                                                                            LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                            मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच बेनतीजा नहीं रहा है।

                                                                                              MAY 04, 2026 / 5:57 PM IST

                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: मुंबई की पिच पर किसे मिलेगा फायदा

                                                                                              वानखेड़े स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। यहां खासकर पहली पारी में रन बनाना आसान माना जाता है। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच संतुलित बनी रहती है। तेज गेंदबाजों को अच्छी बाउंस और कैरी मिलती है, जबकि स्पिनर्स को भी टर्न से मदद मिलती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

                                                                                                MAY 04, 2026 / 5:51 PM IST

                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी

                                                                                                इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ

                                                                                                  MAY 04, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                  Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट

                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार

                                                                                                    MAY 04, 2026 / 5:46 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                    मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ये मुकाबला 4 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                      MAY 04, 2026 / 5:46 PM IST

                                                                                                      LSG vs MI IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

                                                                                                      ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

                                                                                                        MAY 04, 2026 / 5:45 PM IST

                                                                                                        MI vs LSG IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                                                                        हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

                                                                                                          MAY 04, 2026 / 5:43 PM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ