Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 12, 2026 / 11:58 PM IST

MI vs RCB Highlights: आरसीबी ने मुंबई को उसके घर में दी करारी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला

MI vs RCB Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग में आज सुपर संडे रहा। आज के दिन का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 216 रन बना सकी। मुंबई को 18 रन से हार मिली है

MI vs RCB IPL 2026 Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग में आज सुपर संडे रहा। आज के दिन का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी की। पहले ब

MI vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी है
MI vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी है
APRIL 12, 2026 / 11:52 PM IST

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : RCB ने 18 रन से जीता मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग में आज सुपर संडे रहा। आज के दिन का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 216 रन बना सकी। मुंबई को 18 रन से हार मिली है। मुंबई की ओर से अकेले रदरफोर्ड ने फिफ्टी जड़ा। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की ये लगातार तीसरी हार है। वहीं आरसीबी की ये तीसरी जीत है।

    APRIL 12, 2026 / 11:39 PM IST

    MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : मुंबई इंडियंस जीत के लिए 12 गेंद पर 54 रन की जरूरत

    मुंबई को आखिरी 12 गेंदों पर जीत के लिए 54 रन की जरूरत है। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन है। मुंबई ओर से क्रीज पर शेरफन रदरफोर्ड और नमन धीर हैं।

      APRIL 12, 2026 / 11:27 PM IST

      Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : मुंबई इंडियंस को 24 गेंद पर 84 रन की जरूरत

      मुंबई को आखिरी 4 ओवर में 84 रन चाहिए। टीम से शेरफन रदरफोर्ड और नमन धीर पिच पर हैं। बेंगलुरु से रसिक सलाम और भुवनेश्वर कुमार के 2-2 ओवर बचे हैं।

        APRIL 12, 2026 / 11:14 PM IST

        MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score: मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 94 रनों की जरूरत

        15वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या आउट हो गए हैं। उन्होंने 22 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। इससे पहले 13वें ओवर में मुंबई ने तीसरा विकेट गंवाया। ओवर की दूसरी बॉल क्रुणाल पंड्या ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्या ने 22 गेंद पर 33 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 94 रनों की जरूरत है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 147 रन है।

          APRIL 12, 2026 / 10:58 PM IST

          Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score :सूर्यकुमार यादव आउट

          13वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका लगा है। शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे सूर्य कुमार यादव आउट हो गए हैं। सूर्या ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए।  सूर्या का विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिया।  12.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन है। मुंबई को जीत के लिए 45 गेंद पर 119 रन की जरूरत है।

            APRIL 12, 2026 / 10:45 PM IST

            Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : मुंबई का स्कोर 100 के पार

            हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। दो विकेट गिरने के बाद  मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक 8 गेंदों पर 21 रन तो सूर्या 17 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 107 रन है।

              APRIL 12, 2026 / 10:33 PM IST

              MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : एक ही ओवर गिरे दो विकेट

              आठवें ओवर में मुंबई को बैक-टू-बैक दो झटके लगे हैं। 8वें ओवर की पहली गेंद पर सुयश शर्मा ने पहले रायन रिकल्टन को औप फिर पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा को आउट किया। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 80 रन है। बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए।

                APRIL 12, 2026 / 10:19 PM IST

                Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : रोहित शर्मा हुए रिटायर्ड हर्ट

                5 ओवर में मुंबई ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई के ओर से रोहित शर्मा और रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं। रायन रिकेल्टन ने रोहित शर्मा के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। रोहित शर्मा 13 गेंद पर 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए क्रीज से बाहर चले गए हैं। फिलहाल रिकल्टन 19 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  APRIL 12, 2026 / 10:04 PM IST

                  MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : मुंबई की शानदार शुरुआत

                  241 रन के टारगेट का पीछा करने मुंबई की टीम उतर गई है। पहले तीन ओवर में मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 43 रन है। मुंबई के ओर से रोहित शर्मा और रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा 6 गेंद पर 13 रन और रिकल्टन 13 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    APRIL 12, 2026 / 9:55 PM IST

                    MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : बैटिंग करते उतरे रोहित शर्मा

                    मुंबई की टीम 241 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है।  पहले ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

                      APRIL 12, 2026 / 9:33 PM IST

                      Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : मुंबई इंडियंस को मिला 241 का टारगेट

                      मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस का मुकबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी के टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटिदार, फिल सॉल्ट और विराट कोहली की धाकड़ पारियों के बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 240 रन बनाए। कप्तान रजत पाटिदार ने 17 गेंदों में पचासा जड़ा। इस मुकाबले को जीतने के लिए मुंबई को 20 ओवर में 241 बनाने होंगे।

                        APRIL 12, 2026 / 9:15 PM IST

                        RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : आरसीबी का स्कोर 200 के पार

                        16वें ओवर में बेंगलुरु ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान रजत पाटीदार 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी पारी में रजत ने पांच छक्के और चार चौके जड़े हैं। इससे पहले 15वें ओवर में विराट कोहली 50 रन बनाकर आउट हो गए। 17 ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर 206 रन पर पहुंच गया है।

                          APRIL 12, 2026 / 9:04 PM IST

                          Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : रजत पाटिदार ने मचाई तबाही

                          आरसीबी के कप्तान रजत पाटिदार ने क्रीज पर आते ही तबाही मचा दी है। उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी पारी में रजत ने पांच छक्के और चार चौके जड़े हैं। इससे पहले 15वें ओवर में विराट कोहली 50 रन बनाकर आउट हो गए। 16 ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर 194 रन पर पहुंच गया है।

                            APRIL 12, 2026 / 8:58 PM IST

                            Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : विराट कोहली आउट

                            रनों की बारिश के बीच आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली आउट हो गए। उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। विराट का विकेट मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लिया। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन है।

                              APRIL 12, 2026 / 8:46 PM IST

                              MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : मुंबई में हो रही रनों की बरसात

                              RCB के लिए कप्तान रजत पाटिदार और विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेंगलुरु ने 13 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए। विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट ने 33 गेंदों पर 47 रन बनाकर तो रजत पाटिदार 10 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। रजत पाटिदार तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं ने 11 ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए।

                                APRIL 12, 2026 / 8:32 PM IST

                                Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : मुंबई को मिली पहली सफलता

                                आरसीबी को पहला झटका लगा है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे फिल सॉल्ट आउट हो गए हैं। आउट होने से पहले सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए। उनका विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया।सॉल्ट ने  पांचवें ओवर में मिचेल सैंटनर के खिलाफ लगातार 3 छक्के और 8वें ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ लगातार 3 चौके लगाए। वहीं विराट कोहली 29 गेंदों में 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 12, 2026 / 8:20 PM IST

                                  MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : मुंबई इंडियंस को पहले विकेट की तलाश

                                  RCB के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेंगलुरु ने 9 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 107 रन बना लिए। सॉल्ट ने पांचवें ओवर में मिचेल सैंटनर के खिलाफ लगातार 3 छक्के और 8वें ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ लगातार 3 चौके लगाए। विराट ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट 32 गेंदों में 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                    APRIL 12, 2026 / 8:12 PM IST

                                    RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : फिल सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाजी

                                    बेंगलुरु ने 8 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 95 रन बना लिए। टीम से विराट कोहली और फिल सॉल्ट शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। सॉल्ट ने पांचवें ओवर में मिचेल सैंटनर के खिलाफ लगातार 3 छक्के और 8वें ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ लगातार 3 चौके लगाए। विराट ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट 29 गेंदों में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                      APRIL 12, 2026 / 8:05 PM IST

                                      RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : आरसीबी का स्कोर 60 के पार

                                      RCB के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं पावर प्ले के अंतिम ओवर में बुमराह ने 8 रन दिए। मुंबई की ओर से पांचवा ओवर सैंटनर ने किया। उनके खिलाफ फिल सॉल्ट ने शुरुआती 3 गेंदों पर ही लगातार 3 छक्के लगा दिए। चौथी गेंद पर सॉल्ट ने चौका लगाया। ओवर से फिर भी 22 रन बन गए। इस ओवर में फिलसॉल्ट ने 22 रन बनाए। 6 ओवर में आरसीबी ने 72 रन बनाए हैं। विराट ने 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट 23 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                        APRIL 12, 2026 / 7:58 PM IST

                                        Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : पांचवे ओवर में आए 22 रन

                                        RCB के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई की ओर से पांचवा ओवर सेंटेंनर ने किया। इस ओवर में फिलसॉल्ट ने 22 रन बनाए। इससे पहले चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। बुमराह के दूसरे ही गेंद पर विराट ने शानदार चौका लगाया। पांच ओवर में आरसीबी ने 65 रन बनाए हैं। विराट ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट 19 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                          APRIL 12, 2026 / 7:51 PM IST

                                          RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : बुमराह और विराट के बीच चल रहा शानदार मुकाबला

                                          RCB के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे। मुंबई से चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। बुमराह के दूसरे ही गेंद पर विराट ने शानदार चौका लगाया। इससे पहले तीन ओवर में आरसीबी ने 33 रन बनाए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर फेंका। विराट ने ओवर की तीसरी गेंद पर स्क्वेयर लेग की दिशा में मैच का पहला सिक्स लगाया। विराट ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट 12 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            APRIL 12, 2026 / 7:41 PM IST

                                            Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : आरसीबी की शानदार शुरुआत

                                            दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज शानदार लय में नजर आ रहे हैं। विराट ने पांच गेंदों पर 8 रन बनाकर तो फिल सॉल्ट सात गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                              APRIL 12, 2026 / 7:33 PM IST

                                              MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई

                                              मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस का मुकबला शुरु हो गया है। आरसीबी की ओर बैटिंग करने विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी उतरी है। मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों की ओर से आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी गई।

                                                APRIL 12, 2026 / 7:15 PM IST

                                                RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

                                                  APRIL 12, 2026 / 7:02 PM IST

                                                  Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी

                                                  इंडियन प्रीमियर लीग में आज सुपर संडे हैं। आज के दिन का दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मुकाबले में फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि, मुंबई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

                                                    APRIL 12, 2026 / 6:30 PM IST

                                                    MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                    मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                      APRIL 12, 2026 / 5:57 PM IST

                                                      MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

                                                      मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी और उमस महसूस होगी। बारिश की संभावना बहुत कम है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है। तापमान मैच की शुरुआत में करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो धीरे-धीरे शाम तक लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। मैच के दूसरे हिस्से में ओस का असर देखने को मिल सकता है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

                                                        APRIL 12, 2026 / 5:35 PM IST

                                                        MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : कैसी होगी मुंबई की पिच

                                                        वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, इसलिए यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। इस सीजन में यहां खेले गए एक मैच में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 19.1 ओवर में 221 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था, जिससे पता चलता है कि पिच कितनी रन बनाने वाली है। वानखेड़े में ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, यानी लक्ष्य का पीछा करना आसान माना जाता है। इसकी वजह है छोटी बाउंड्री, तेज आउटफील्ड और रात में पड़ने वाली ओस, जो बल्लेबाजी को और आसान बना देती है।

                                                          APRIL 12, 2026 / 5:16 PM IST

                                                          Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                          मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, क्योंकि उसने 19 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 15 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

                                                            APRIL 12, 2026 / 4:59 PM IST

                                                            RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score: मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

                                                            हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

                                                              APRIL 12, 2026 / 4:59 PM IST

                                                              IPL 2026 Match Live Score : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                              रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                APRIL 12, 2026 / 4:57 PM IST

                                                                RCB vs MI IPL 2026 Match Live Score : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

                                                                विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड

                                                                  APRIL 12, 2026 / 4:56 PM IST

                                                                  Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score : मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

                                                                  रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गज़नफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

                                                                    APRIL 12, 2026 / 4:56 PM IST

                                                                    MI vs RCB IPL 2026 Match Live Score : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला

                                                                    नमस्कार

                                                                    मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ