Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 07, 2025 / 11:38 PM IST

MI vs RCB Highlights Score, IPL 2025: मुंबई के घर में आरसीबी ने किया कमाल, रोमांचक मुकाबले में MI को दी मात

MI vs RCB Highlights Score: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने 12 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने एमआई को 222 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई। आरसीबी ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया

MI vs RCB Highlights Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने 12 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 221 रन बनाई। आरसीबी ने एमआई को 222 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई।

MI Vs RCB Highlights  Score: आईपीएल 2025 का 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया है
MI Vs RCB Highlights Score: आईपीएल 2025 का 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया है
APRIL 07, 2025 / 11:27 PM IST

MI vs RCB Live Score, IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मारी बाजी, मुंबई को 12 रनों से हराया

आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले को आरसीबी ने 12 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 221 रन बनाई। आरसीबी ने एमआई को 222 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई। आरसीबी ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया।

    APRIL 07, 2025 / 11:13 PM IST

    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा छठवा झटका

    मुंबई को लगा छठवा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर हार्दिक पांड्या वापस पवेलियन लौट चुके हैं। हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए 11 गेदों में 28 रन की जरूरत है।

      APRIL 07, 2025 / 11:09 PM IST

      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा पांचवां झटका

      18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर तिलक वर्मा आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। तिलक वर्मा 29 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए 14 गेंदों में 42 रन की जरूरत है।

        APRIL 07, 2025 / 11:05 PM IST

        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 41 रन

        17वां ओवर यश दयाल ने डाला, इस ओवर में कुल 11 रन आए। 17 ओवर के बाद मंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 181 रन है। मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है।

          APRIL 07, 2025 / 11:04 PM IST

          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: तिलक की तूफानी फिफ्टी

          तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। तिलक वर्मा काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तिलक 27 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 19 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है।

            APRIL 07, 2025 / 10:56 PM IST

            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 52 रन

            मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में 52 रनो की जरूरत है। 16 ओवर के बाद मंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 170 रन है। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा अबतक 26 गेंदों में 28 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप किए हैं।

              APRIL 07, 2025 / 10:50 PM IST

              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 15वें ओवर में आए 19 रन

              आरसीबी की ओर से 15वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला, इस ओवर में कुल 19 रन आए। मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों में 65 रनो की जरूरत है। 15 ओवर के बाद मंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 157 रन है। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा अबतक 18 गेंदों में 58 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप किए हैं।

                APRIL 07, 2025 / 10:45 PM IST

                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 84 रन

                आरसीबी की ओर से 14वां ओवर जोस हेजलवुड ने डाला, इस ओवर में कुल 22 रन आए। मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 84 रनो की जरूरत है। 14 ओवर के बाद मंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 138 रन है।

                  APRIL 07, 2025 / 10:40 PM IST

                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को जीत के लिए चाहिए इतने रन

                  13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 111 रन पर चार विकेट है। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा अभी क्रीज पर है। हार्दिक पांड्या 0 गेंदों पर 0 रन और तिलक वर्मा 15 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 42 गेंदों पर 106 रनों की जरुरत है

                    APRIL 07, 2025 / 10:37 PM IST

                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुश्किल में मुंबई इंडियंस, गिरा चौथा विकेट

                    मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। यश दयाल की गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो कर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

                      APRIL 07, 2025 / 10:26 PM IST

                      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

                      मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या के गेंद पर विल जैक्स आउट हुए। विल जैक्स का आसान सा कैच विराट कोहली ने लिया। विल जैक्स 18 गेदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए।

                        APRIL 07, 2025 / 10:16 PM IST

                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: नौवें ओवर में आए मात्र 5 रन

                        आरसीबी की ओर से 9वां ओवर सूयश शर्मा ने डाला, इस ओवर में मात्र 5 रन आए। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 78 रन पर दो विकेट है। मुंबई को जीत के लिए 66 गेंदो में 78 रनों की जरुरत है।

                          APRIL 07, 2025 / 10:12 PM IST

                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आठवें ओवर में आए इतने रन

                          आरसीबी की ओर से 8वां ओवर क्रुणाल पांड्या ने डाला, इस ओवर में 14 रन आए। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 73 रन पर दो विकेट है। मुंबई को जीत के लिए 72 गेंदो में 149 रनों की जरुरत है।

                            APRIL 07, 2025 / 10:08 PM IST

                            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 59/2

                            7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 59 रन पर दो विकेट है। सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स अभी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों पर 8 रन और विल जैक्स 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 163 रनों की जरुरत है।

                              APRIL 07, 2025 / 10:00 PM IST

                              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: छठे ओवर में आए 2 रन

                              आरसीबी की ओर से 6वां ओवर जोश हेजलवुड ने डाला, इस ओवर में मात्र 2 रन आए। 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54 रन पर दो विकेट है। सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स अभी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 10 गेंदों पर 6 रन और विल जैक्स 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                APRIL 07, 2025 / 9:56 PM IST

                                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 52/2

                                5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 52 रन पर दो विकेट है। सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स अभी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 5 गेंदों पर 5 रन और विल जैक्स 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की ओर से 5वां ओवर यश दयाल ने डाला, इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                  APRIL 07, 2025 / 9:50 PM IST

                                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                                  चौथा ओवर जोश हेजलवुड ने मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका दिया है। जोश हेजलवुड की गेंद पर रयान रिकेल्टन आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। रयान रिकेल्टन 10 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 39 रन है।

                                    APRIL 07, 2025 / 9:44 PM IST

                                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                                    3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 34 रन पर एक विकेट है। रयान रिकेल्टन और विल जैक्स अभी क्रीज पर है। आरसीबी ने एमआई को जीत के लिए 222 रनों का टारगेट दिया है।

                                      APRIL 07, 2025 / 9:41 PM IST

                                      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 25/1

                                      आरसीबी की ओर से दूसरा ओवर यश दयाल ने डाला, इस ओवर में एक विकेट के साथ कुल 12 रन आए। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 25 रन पर एक विकेट है। आरसीबी ने एमआई को जीत के लिए 222 रनों का टारगेट दिया है।

                                        APRIL 07, 2025 / 9:38 PM IST

                                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा पहला झटका

                                        222 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा के तौर पर पहला झटका लग गया है। दूसरे ओवर में यश दयाल ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। रोहित 9 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।

                                          APRIL 07, 2025 / 9:34 PM IST

                                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 13 रन

                                          1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी ने एमआई को जीत के लिए 222 रनों का टारगेट दिया है।

                                            APRIL 07, 2025 / 9:32 PM IST

                                            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: MI की बैंटिंग शुरू

                                            222 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत हो गई है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। MI और RCB के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                              APRIL 07, 2025 / 9:16 PM IST

                                              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB ने MI को दिया 222 रनों का टारगेट

                                              आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर रन बनाए। आरसीबी ने एमआई को जीत के लिए 222 रनों का टारगेट दिया है। MI और RCB के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                                APRIL 07, 2025 / 9:09 PM IST

                                                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पांचवां झटका

                                                19वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 213 रन पर पांच विकेट है। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे रजत पाटीदार ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। रजत पाटीदार 32 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए

                                                  APRIL 07, 2025 / 9:02 PM IST

                                                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: रजत- जितेश क्रीज पर

                                                  रजत पाटीदार और जितेश शर्मा क्रीज पर मौजूद है। रजत पाटीदार 31 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 198 रन पर चार विकेट है।

                                                    APRIL 07, 2025 / 8:59 PM IST

                                                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: रजत पाटीदार की तूफानी फिफ्टी

                                                    रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रजत पाटीदार 28 गेंदों पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 192 रन है। 17वें ओवर हार्दिक पांड्या ने किया, इस ओवर में कुल 23 रन आए।

                                                      APRIL 07, 2025 / 8:53 PM IST

                                                      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

                                                      16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 169 रन है। रजत पाटीदार और जितेश शर्मा क्रीज पर मौजूद है। रजत पाटीदार 24 गेंदों पर 44 रन और जितेश शर्मा 4 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        APRIL 07, 2025 / 8:45 PM IST

                                                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को बैक-टू-बैक लगे झटके

                                                        आरसीबी को लगा तीसरा झटका लगा है। 15वें ओवर में हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगान के चक्कर में आउट हुए। विराट कोहली 42 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। कोहली के आउट होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट चुके हैं।

                                                          APRIL 07, 2025 / 8:39 PM IST

                                                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 14वें ओवर में आए 20 रन

                                                          मिशेल सेंटनर ने 14वां ओवर किया, इस ओवर की पहली गेंद पर रजत ने शानदार छक्का मारा। इस ओवर में कुल 20 रन आए। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 143 पर दो विकेट है।

                                                            APRIL 07, 2025 / 8:32 PM IST

                                                            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट-रजत क्रीज पर

                                                            विराट कोहली और रजत पाटीदार तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। विराट कोहली 38 गेंदों पर 60 और रजत पाटीदार 16 पर 19 रन बना कर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 123 रन है।

                                                              APRIL 07, 2025 / 8:27 PM IST

                                                              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 12वें ओवर में आए 7 रन

                                                              मुंबई की ओर से 12वां ओवर मिशेल सेंटनर ने किया। इस ओवर में कुल 7 रन आए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 112 रन है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद है। विराट कोहली 38 गेंदों पर 60 और रजत पाटीदार 10 पर 8 रन बना कर खेल रहे हैं।

                                                                APRIL 07, 2025 / 8:23 PM IST

                                                                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 11वें ओवर में आए 5 रन

                                                                मुंबई की ओर से 11वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। इस ओवर में कुल 5 रन आए। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 105 रन है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                  APRIL 07, 2025 / 8:15 PM IST

                                                                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: कोहली की फिफ्टी

                                                                  विराट कोहली ने शानदार छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई। इसी ओवर में विग्नेश पुथुर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल कैट आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 37 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 95 रन है

                                                                    APRIL 07, 2025 / 8:12 PM IST

                                                                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 80 के पार

                                                                    8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 86 रन है। विराट 27 गेंदों पर 44 रन और देवदत्त पडिक्कल 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई की ओर से आठवां ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला, इस ओवर में कुल 4 रन आए

                                                                      APRIL 07, 2025 / 8:06 PM IST

                                                                      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 81/1

                                                                      7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। विराट 23 गेंदों पर 42 रन और देवदत्त पडिक्कल 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                        APRIL 07, 2025 / 8:00 PM IST

                                                                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 6 ओवरे के बाद आरसीबी का स्कोर

                                                                        6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। विराट 19 गेंदों पर 36 रन और देवदत्त पडिक्कल 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          APRIL 07, 2025 / 7:55 PM IST

                                                                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 55/1

                                                                          5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 55 रन है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                            APRIL 07, 2025 / 7:51 PM IST

                                                                            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 43/1

                                                                            मुंबई की ओर से चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में कुल 10 रन आए। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 43/1

                                                                              APRIL 07, 2025 / 7:46 PM IST

                                                                              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु का स्कोर 33/1

                                                                              विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। विराट 9 गेंदों पर 18 रन और देवदत्त पडिक्कल 7 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है।

                                                                                APRIL 07, 2025 / 7:42 PM IST

                                                                                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: दूसरे ओवर में आए 9 रन

                                                                                2 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 18 रन है। दिपक चाहर के दूसरे ओवर में कुल 9 रन आए। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                  APRIL 07, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा पहला झटका

                                                                                  पहले ही ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। ट्रेंट बोल्ट ने फिल साल्ट को किया क्लीन बोल्ड आउट करके वापस पवेलियन भेजा है। फिल साल्ट 4 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर एक विकेट पर 8 रन है।

                                                                                    APRIL 07, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                    मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की ओर से पारी की शुरुआत करने विराट कोहली और फिल साल्ट मैदान पर आ गए हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                                      APRIL 07, 2025 / 7:19 PM IST

                                                                                      MI Vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

                                                                                      फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                                        APRIL 07, 2025 / 7:13 PM IST

                                                                                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: MI की प्लेइंग 11

                                                                                        हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर

                                                                                          APRIL 07, 2025 / 7:09 PM IST

                                                                                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB

                                                                                          आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाला मैच बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले में टॉस जीत कर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा और ज

                                                                                            APRIL 07, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                            MI vs RCB Live Score, IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का रिकॉर्ड

                                                                                            वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के कुल 112 मैच खेले गए, जिसमें से मुंबई इंडियंस की टीम को 64 बार जीत मिली, जबकि बाकी टीमों को 48 मैचों में जीत मिली।

                                                                                              APRIL 07, 2025 / 6:42 PM IST

                                                                                              MI vs RCB Live Score, IPL 2025: पिछला मैच हार चुकी है दोनों टीमें

                                                                                              MI और RCB दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मैच गंवा कर यहां आई है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस अबतक खेले 4 मैचों में 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 मैचों में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

                                                                                                APRIL 07, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                                MI vs RCB Live Score, IPL 2025: हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                                मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 19 और RCB ने 14 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                                  APRIL 07, 2025 / 6:23 PM IST

                                                                                                  MI vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हो सकते हैं।

                                                                                                    APRIL 07, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                                    MI vs RCB Live Score, IPL 2025: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, राज अंगद बावा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।

                                                                                                      APRIL 07, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                                      MI vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                                      रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                                        APRIL 07, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                        MI vs RCB Live Score, IPL 2025: MI की पूरी टीम

                                                                                                        हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

                                                                                                          APRIL 07, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                          MI vs RCB Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला

                                                                                                          आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। MI और RCB के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                            APRIL 07, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।