MI vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई मुंबई इंडियंस रयान रिकेल्टन की शतकीय पारी बदौलत हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया है
MI vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई मुंबई इंडियंस रयान रिकेल्टन की शतकीय पारी बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाई। मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद 18
MI vs SRH Highlights: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई मुंबई इंडियंस रयान रिकेल्टन की शतकीय पारी बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाई। मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया।
टारगेट का पीछा करने आई सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाई। हैदराबाद को पहला झटका 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा 45 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ 129 रन की साझेदारी की। इसी ओवर में ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन हो गया। 10वें ओवर में टैविस हेड 30 गेंदों में 76 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए।
हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 17वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ 80 रन की साझेदारी की। इस समय टीम को जीत के लिए 23 गेंदों 31 रन की जरूरत थी। टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रन बना ली। हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया है। हेनरिक क्लासेन 30 गेंदों में 65 रन और सलिल अरोड़ा 30 रन बनाकर नाबाद गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई को रयान रिकेल्टन और विल जैक्स ने शानदार शुरुआत दिलाई है। रयान रिकेल्टन और विल जैक्स के बीच पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी हुई थी। नीतीश कुमार रेड्डी ने विल जैक्स 22 गेंदों में 46 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इस समय मुंबई का स्कोर 97/1 था। सूर्यकुमार यादव 5 रन, नमन धीर 22 रन, हार्दिक पांड्या 31 रन और तिलक वर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाई। मुकाबले में रयान रिकेल्टन ने 55 गेंदों पर 123 रन बनाकर नाबाद गए।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट चटकाए हैं। वहीं ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज एएम गजनफर को 2 विकेट मिले हैं। वहीं हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट को 1-1 विकेट मिला है।