Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 17, 2025 / 11:33 PM IST

MI vs SRH Highlights Score IPL 2025: पुराने फॉर्म में लौटी मुंबई, हैदराबाद को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

MI vs SRH Highlights Score: IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया। मुंबई ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

MI vs SRH Highlights Score IPL 2025: IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन ही बना पाई। हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। मुंबई ने 19वें ओव

MI vs SRH Highlights Score: IPL का 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 विकेट से हराया
MI vs SRH Highlights Score: IPL का 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 विकेट से हराया
APRIL 17, 2025 / 11:21 PM IST

MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से दी मात

IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की।हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन ही बना पाई। हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। मुंबई ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया।

    APRIL 17, 2025 / 11:05 PM IST

    MI vs SRH Live Score, IPL 2025: जीत से 17 रन दूर मुंबई

    मुंबई को 24 गेंदों में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत है। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 146 रन पर चार विकेट है। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या क्रीज पर मौजूद है।

      APRIL 17, 2025 / 10:57 PM IST

      IPL 2025, SRH vs MI Live Score: मुंबई को लगा चौथा झटका

      15वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर विल जैक्स आउट हो कर पवेलिन लौट चुके हैं। विल जैक्स 26 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137 रन पर चार विकेट है।

        APRIL 17, 2025 / 10:51 PM IST

        MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई का स्कोर 127/3

        मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 36 रनों की जरूरत है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 127 रन है। 14वां ओवर हर्षल पटेल ने किया, इस ओवर में कुल 5 रन आए।

          APRIL 17, 2025 / 10:45 PM IST

          IPL 2025, SRH vs MI Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

          13वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो कर पवेलिन लौट चुके हैं। सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 122 रन पर तीन विकेट है।

            APRIL 17, 2025 / 10:39 PM IST

            MI vs SRH Live Score, IPL 2025: 12वें ओवर में आए 11 रन

            मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 46 रनों की जरूरत है। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 117 रन है। 12वां ओवर ईशान मलिंगा ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए।

              APRIL 17, 2025 / 10:35 PM IST

              IPL 2025, SRH vs MI Live Score: जीत के लिए चाहिए 57 रन

              मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 57 रनों की जरूरत है। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 106 रन है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                APRIL 17, 2025 / 10:30 PM IST

                MI vs SRH Live Score, IPL 2025: 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 91 रन है। विल जैक्स 17 गेंदों पर 22 रन और सूर्यकुमार यादव 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने मुंबई को 163 रनों का टारगेट दिया है

                  APRIL 17, 2025 / 10:28 PM IST

                  IPL 2025, SRH vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 82/2

                  9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 82 रन है। विल जैक्स 12 गेंदों पर 14 रन और सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने मुंबई को 163 रनों का टारगेट दिया है

                    APRIL 17, 2025 / 10:22 PM IST

                    MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                    7वें ओवर में मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए रयान रिकेल्टन। इसके अगले ही ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर रिकेल्टन 23 गेदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन है।

                      APRIL 17, 2025 / 10:17 PM IST

                      IPL 2025, SRH vs MI Live Score: रयान रिकेल्टन को मिला जीवनदान

                      रयान रिकेल्टन को जीवनदान मिला है, जीशान अंसारी की गेंद पर रिकेल्टन आउट हुए, लेकिन वह नो बॉल थी। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 59 रन है। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है।

                        APRIL 17, 2025 / 10:05 PM IST

                        MI vs SRH Live Score, IPL 2025: पारवप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर

                        पारवप्ले खत्म होने के बाद 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान 55 रन है। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। रयान रिकेल्टन 14 गेंदों पर 21 रन और विल जैक्स 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 17, 2025 / 9:59 PM IST

                          IPL 2025, SRH vs MI Live Score: 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                          5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट के नुकसान 40 रन है। विल जैक्स और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। विल जैक्स 4 गेंदों पर 5 रन और रयान रिकेल्टन 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            APRIL 17, 2025 / 9:54 PM IST

                            MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई को लगा पहला झटका

                            मुंबई को लगा पहला झटका लगा है, रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस की गेंद पर रोहित शर्मा कैट आउट हो गए। रोहित शर्मा का कैच ट्रेविस हेड ने लिया। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

                              APRIL 17, 2025 / 9:49 PM IST

                              MI vs SRH Live Score, IPL 2025: तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर

                              रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन तूफानी पारी खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 24 रन है। रोहित शर्मा 12 गेंदों पर 19 रन और रयान रिकेल्टन 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                APRIL 17, 2025 / 9:42 PM IST

                                IPL 2025, SRH vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर

                                2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। रोहित शर्मा 6 गेंदों पर 2 रन और रयान रिकेल्टन 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 17, 2025 / 9:39 PM IST

                                  MI vs SRH Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 4 रन

                                  1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने मुंबई को 163 रनों का टारगेट दिया है। मोहम्मद शमी के इस ओवर में कुल 4 रन आए।

                                    APRIL 17, 2025 / 9:34 PM IST

                                    IPL 2025, SRH vs MI Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई

                                    163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम मैदान पर आ गई है। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने किया। हैदराबाद ने मुंबई को 163 रनों का टारगेट दिया है

                                      APRIL 17, 2025 / 9:18 PM IST

                                      MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई को मिला 163 का टारगेट

                                      मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने अपनी धारदार गेंदबाजी के कारण हैदराबाद 162 रनों पर ही रोक दिया। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रंग में नहीं दिखा। फिलहाल इस मैच को जीतने के लिए मुंबई को 163 रनों की जरूरत है।

                                        APRIL 17, 2025 / 9:09 PM IST

                                        MI vs SRH Live Score, IPL 2025: बुमराह ने झटका बड़ा विकेट

                                        मुंबई को पांचवी सफलता मिली है। 19वां ओवर करने आए बुमराह ने पहली ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे क्लासेन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 18वें ओवर में क्लासेन ने 20 रन जड़े थे। फिलहाल हैदराबाद का स्कोर 137/5 है।

                                          APRIL 17, 2025 / 9:02 PM IST

                                          MI vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

                                          हैदराबाद के बल्लेबाज रनों के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। 17वें ओवर में नीतिश कुमार रेड्डी के रुप में उन्हें चौथा झटका लगा है। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कार 115/4 है। पहली पारी में 13 गेंदों का खेल और बाकी है।

                                            APRIL 17, 2025 / 8:56 PM IST

                                            MI vs SRH Live Score, IPL 2025: रनों के लिए तरसे हैदराबाद के बल्लेबाज

                                            16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 112 रनों पर पहुंच गया है। हैदराबाद को मैच में अबतक तीन झटके लगे हैं। फिलहाल क्रीज पर नीतिश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं। 16वें ओवर में बुमराह ने 7 रन दिया है।

                                              APRIL 17, 2025 / 8:44 PM IST

                                              MI vs SRH Live Score, IPL 2025: रेड्डी-क्लासेन क्रीज पर

                                              14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन है। नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद है। नितीश कुमार रेड्डी 15 गेदों पर 14 रन और हेनरिक क्लासेन 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                APRIL 17, 2025 / 8:38 PM IST

                                                IPL 2025, SRH vs MI Live Score: SRH का स्कोर

                                                हैदाराबाद की टीम को तीन झटके लग चुके हैं। नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद है। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन है।

                                                  APRIL 17, 2025 / 8:33 PM IST

                                                  MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई को मिली बड़ी सफलता

                                                  11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 80 क पार पहुंच गया है। वहीं 12वें ओवर में मुंबई को तीसरी सफलता मिली। विल जैक्स ने ट्रेविस हेड को चलता किया। ट्रेविस हेड की पारी आज काफी धीमी रही। उन्होंने 29 गेंदों में मात्र 28 रन ही बनाए। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 82/3  है।

                                                    APRIL 17, 2025 / 8:26 PM IST

                                                    MI vs SRH Live Score, IPL 2025: ट्रेविस हेड को मिला जीवनदान

                                                    10वें ओवर में  हार्दिक पांड्या ने ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया पर वो गेंदो नो बॉल निकली। इस ओवर में हार्दिक ने 6 रन दिए। वहीं 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 75/2 है। हैदराबाद की ओर से इस समय क्रीज पर ट्रेविस हेड और नीतिश रेड्डी मौजूद हैं।

                                                      APRIL 17, 2025 / 8:18 PM IST

                                                      MI vs SRH Live Score, IPL 2025: दो ओवर में गिरे दो विकेट

                                                      हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन तीन गेंदों में दो रन बनाकर आउट हो गए हैं।  इससे पहले आठवे ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हुए थे। वहीं नौ ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 68/2  है।

                                                        APRIL 17, 2025 / 8:13 PM IST

                                                        MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई को मिली पहली सफलता

                                                        चार कैच छूटन के बाद मुंबई को पहली सफलता मिली है। मुंबई को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिलाई है। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल हैदराबाद का स्कोर आठ ओवर के बाद 65/1 है।

                                                          APRIL 17, 2025 / 8:09 PM IST

                                                          MI vs SRH Live Score, IPL 2025: हार्दिक को लगी चोट

                                                          सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 55 के पार पहुंच गया है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 27 गेंदों में 40 रन और ट्रेविस हेड 17 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।  आठवे ओवर में हार्दिक पांड्या को पैरों में चोट लगी है।

                                                            APRIL 17, 2025 / 8:03 PM IST

                                                            MI vs SRH Live Score, IPL 2025: पावर प्ले में बने इतने रन

                                                            पावर प्ले का अंतिम ओवर बुमराह ने किया। उन्होंने इस ओवर में मात्र तीन ही रन दिए। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 46 रन है। हैदराबाद ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं खोए हैं। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और  ट्रेविस हेड मौजूद हैं।

                                                              APRIL 17, 2025 / 7:57 PM IST

                                                              MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई में संघर्ष कर रहे हैदराबाद का बल्लेबाज

                                                              पांचवे ओवर में अभिषेक शर्मा ने अपने हाथ खोले हैं।  इस ओवर में अभिषेक शर्मा ने दीपक चाहर को लगातार तीन चौके मारे। इस ओवर में कुल 14 रन आए।  वहीं पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना कोई विकेट खोए 43 रन है।

                                                                APRIL 17, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                MI vs SRH Live Score, IPL 2025: शानदार रहा बुमराह का पहला ओवर

                                                                मुंबई की ओर से चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। इस ओवर में उन्होंने मात्र सात रन दिए। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 28 रनों पर पहुंच गया है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मौजूद हैं।

                                                                  APRIL 17, 2025 / 7:47 PM IST

                                                                  MI vs SRH Live Score, IPL 2025: हैदराबाद की धीमी शुरुआत

                                                                  तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 21 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल हैदराबाद के दोनों ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा 11 गेंदों में 13 रन तो वहीं ट्रेविस हेड ने 6 गेंदों मे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    APRIL 17, 2025 / 7:42 PM IST

                                                                    MI vs SRH Live Score, IPL 2025: दो ओवर के बाद इतना हुआ स्कोर

                                                                    दो ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 15 रनों पर पहुंच गया है। पहले ओवर में मुंबई ने दो कैच छोड़े। हैदराबाद की ओर से क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड मौजूद हैं।

                                                                      APRIL 17, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                      MI vs SRH Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में छूटे दो कैच

                                                                      मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला शुरू हो गया है। पहले ओवर के दो गेंदों पर ही मुंबई ने दो कैच छोड़ दिए हैं। पहला ओवर डालने आए दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की। पहली बॉल पर अभिषेक शर्मा का कैच छूटा तो वहीं दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड का कैच छूट गया। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 5 रन है।

                                                                        APRIL 17, 2025 / 7:32 PM IST

                                                                        IPL 2025, SRH vs MI Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                        मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदाराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गए है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                                                          APRIL 17, 2025 / 7:24 PM IST

                                                                          MI vs SRH Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से नंबर पर

                                                                          पॉइंट्स टेबल में मुंबई 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। MI और SRH दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर यहां आई है।

                                                                            APRIL 17, 2025 / 7:08 PM IST

                                                                            IPL 2025, SRH vs MI Live Score: SRH की प्लेइंग 11

                                                                            ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल।

                                                                              APRIL 17, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                              MI vs SRH Live Score, IPL 2025: MI की प्लेइंग 11

                                                                              रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।

                                                                                APRIL 17, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                                IPL 2025, SRH vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस

                                                                                IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                  APRIL 17, 2025 / 6:56 PM IST

                                                                                  MI vs SRH Live Score, IPL 2025: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

                                                                                  मुकाबले के लिए मुंबई और हैदराबाद की टीम स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में है। थोड़ी ही देर में मैच का टॉस होगा।

                                                                                    APRIL 17, 2025 / 6:51 PM IST

                                                                                    IPL 2025, SRH vs MI Live Score: कैसी होगी मुंबई की पिच

                                                                                    वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस ग्राउंड पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट्स लगाने में काफी आसानी आती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। आईपीएल 2025 के पिछले मुकाबले में यहां 200 से ज्यादा रन बने थे।

                                                                                      APRIL 17, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                      MI vs SRH Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                      IPL के इस सीजन में MI ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 2 में उसकी जीत हुई और 4 में हार मिली है। जबकि SRH इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 2 में जीत और 4 में हार का मुंह देखना पड़ा।

                                                                                        APRIL 17, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                        IPL 2025, SRH vs MI Live Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                        मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 23 मुकाबले हुए हैं, जिनमें मुंबई ने 13 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैच जीते हैं।

                                                                                          APRIL 17, 2025 / 6:21 PM IST

                                                                                          MI vs SRH Live Score, IPL 2025: SRH की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                          ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।

                                                                                            APRIL 17, 2025 / 6:13 PM IST

                                                                                            IPL 2025, SRH vs MI Live Score: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                            रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

                                                                                              APRIL 17, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                              MI vs SRH Live Score, IPL 2025: SRH की टीम

                                                                                              हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर,सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जंपा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस।

                                                                                                APRIL 17, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                                IPL 2025, SRH vs MI Live Score: MI की पूरी टीम

                                                                                                हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

                                                                                                  APRIL 17, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                  MI vs SRH Live Score, IPL 2025: मुंबई और हैदराबाद आमने-सामने

                                                                                                  IPL का 33वां मुकाबला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। MI और SRH के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। MI और SRH दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर यहां आई है

                                                                                                    APRIL 17, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।