PBKS vs GT Highlights: आईपीएल (2026) में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने पीबीकेएस को 163 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाई। पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से मात दी है।
PBKS vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाई। गुजरात ने पीबीकेएस को 163 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 19.1 ओवर मे
PBKS vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाई। गुजरात ने पीबीकेएस को 163 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाई। पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से मात दी है।
गुजरात टाइटन्स की पारी की शुरुआत ठीक रही, लेकिन चौथे ओवर में साई सुदर्शन (13 रन) के आउट होने से पहला झटका लगा। इसके बाद शुभमन गिल ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन 10वें ओवर में वह भी पवेलियन लौट गए, जिससे टीम का स्कोर 83/2 हो गया। ग्लेन फिलिप्स (25 रन) और जोस बटलर के बीच 36 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 14वें ओवर में फिलिप्स आउट हो गए। फिर 16वें ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बटलर 38 रन पर युजवेंद्र चहल ने आउट किया।
19वें ओवर में विजयकुमार वैशाख ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए वाशिंगटन सुंदर (18 रन) और शाहरुख खान (4 रन) को आउट किया। अंत में राहुल तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद रहे और गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए, जिससे पंजाब किंग्स को 163 रन का टारगेट मिला।
163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में प्रियांश आर्या (7 रन) आउट हो गए। इसके बाद 10वें ओवर में राशिद खान ने प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन पर पवेलियन भेज दिया। प्रभसिमरन ने कूपर कोनोली के साथ 76 रन की अहम साझेदारी की थी। फिर श्रेयस अय्यर (18 रन) 13वें ओवर में आउट हुए, जबकि नेहाल वढेरा (3 रन) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। 15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने शशांक सिंह (4 रन) और मार्कस स्टोइनिस (0) को आउट कर पंजाब को दबाव में ला दिया और स्कोर 118/6 हो गया।
हालांकि कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अर्धशतक जमाया और अंत तक टिके रहे। आखिरी ओवरों में टीम ने वापसी की, हालांकि मार्को जानसन भी आउट हुए, लेकिन कोनोली (72 रन) और जेवियर बार्टलेट ने मिलकर मैच खत्म किया। पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाते हुए गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हरा दिया।
पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट और मार्को जानसन को 1 विकेट चटकाए हैं। गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान, कगिसो रबाडा, वाशिंगटन सुंदर और अशोक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।