PBKS vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने पंजाब को 223 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है
RCB vs PBKS IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 223 रन का
RCB vs PBKS IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने पंजाब को हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 223 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पिछा करने आई पंजाब की टीम को 4 ओवर के अंदर ही 3 झटके लग गए। प्रियांश आर्या (0 रन), प्रभसिमरन सिंह 2 रन और श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। इस समय पंजाब का स्कोर 19/3 रन हो गया। कूपर कोनोली 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। कूपर कोनोली ने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर 25 गेंदों में 43 रनों की साझेदारी की थी। पंजाब का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन है।
सूर्यांश शेडगे 35 रन और मार्कस स्टोइनिस 37 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस ने शशांक सिंह के साथ मिलकर 32 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की थी। इस समय पंजाब को जीत के लिए 21 गेंदों में 62 रन की जरूरत थी।
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 33 रन की जरूरत थी। शशांक सिंह 56 रन और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई आरसीबी की टीम को खराब शुरुआत हुई। टीम के ओपनर जैकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 41 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हुई। 10वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल 25 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने 31 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। वहीं विराट 37 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए।
20वें ओवर में टिम डेविड 28 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर 40 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद गए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की है। आरसीबी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 223 रन का टारगेट दिया है।
पंजाब किंग्स के गेंदबाज हरप्रीत बराड़ को 2 विकेट मिले। वहीं युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज रसिख सलाम डार को 3 विकेट मिला। वहीं भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिला। जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड के खाते में 1-1 विकेट आया है।
वहीं इस मुकाबले में रजत पाटीदार की जगह आरसीबी की कमान जितेश शर्मा ने संभाला।