PBKS vs RR IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा किया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। राजस्थान ने चार विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया
PBKS vs RR IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा किया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विक
PBKS vs RR IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा किया। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। वहीं इस टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। राजस्थान ने चार विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। पंजाब को इस सीजन की पहली हार मिली है। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन की तो यशस्वी ने 51 रन की शानदार पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने पहले 20 ओवर में 222 बनाए हैं। इस दौरान पंजाब को चार झटके लगे । प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनली आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की शानदार पारी खेली
बता दें कि, अपने पिछले मुकाबले में पंजाब ने 264 का रिकॉर्डतोड़ टारगेट को चेज किया था। पंजाब की टीम इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। पंजाब अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं राजस्थान पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है। राजस्थान को पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार का सामना कर पड़ा।
पंजाब किंग्स टेबल टॉपर हैं। टीम ने 8 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है।