Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 03, 2025 / 11:36 PM IST

RCB vs CSK Highlights Score IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मारी बाजी, चेन्नई को 2 रन से दी मात

RCB vs CSK Highlights Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 213 रन बनाई। आरसीबी ने चेन्नई को 214 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बना पाई। आरसीबी ने चेन्नई को 2 रन से हराया

RCB vs CSK Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा गया। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 213 रन बनाई। आरसीबी ने चेन्नई को

RCB vs CSK Highlights Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराया
RCB vs CSK Highlights Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 रन से हराया
MAY 03, 2025 / 11:27 PM IST

CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी ने चेन्नई को 2 रन से दी मात

आरसीबी ने चेन्नई को 214 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 211 रन बना पाई। आखिरी ओवर में चेन्नई 12 रन ही बना पाई। आरसीबी ने चेन्नई को 2 रन से हराया।

    MAY 03, 2025 / 11:15 PM IST

    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को 6 गेंदों में चाहिए 16 रन

    चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रन की जरूरत है। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन है। धोनी 11 रन और रवींद्र जडेजा 75 रन बनाकर खेल रहे हैं।

      MAY 03, 2025 / 11:10 PM IST

      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 29 रन

      18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 29 रन की जरूरत है। धोनी 3 रन और रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        MAY 03, 2025 / 11:04 PM IST

        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 35 रन दूर चेन्नई

        धोनी 1 रन और रवींद्र जडेजा 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 35 रन की जरूरत है।

          MAY 03, 2025 / 11:01 PM IST

          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई को 1 ओवर में लगे 2 झटके

          17वें ओवर में चेन्नई को बैक-टू-बैक झटके लगे हैं। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे आयुष म्हात्रे, लुंगी एनगिडी की गेंद पर 48 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर की अगली ही गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। चेन्नई की ओर से जडेजा का साथ देने धोनी क्रीज पर आए है।

            MAY 03, 2025 / 10:53 PM IST

            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: जीत से 43 रन दूर चेन्नई

            आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। आयुष म्हात्रे 94 रन और रवींद्र जडेजा 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 43 रन की जरूरत है। आरसीबी की टीम ने आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा का आसान सा कैच छोड़ दिया।

              MAY 03, 2025 / 10:47 PM IST

              RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: जडेजा की फिफ्टी

              रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान जडेजा 1 छक्का और 6 चौका लगाया है। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 54 रन की जरूरत है।

                MAY 03, 2025 / 10:40 PM IST

                CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 64 रन दूर चेन्नई

                आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। आयुष म्हात्रे 83 रन और रवींद्र जडेजा 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई को जीत के लिए 36 गेंदों में 64 रन की जरूरत है। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन है।

                  MAY 03, 2025 / 10:34 PM IST

                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 74 रन दूर चेन्नई

                  13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 42 गेंदों में 74 रन की जरूरत है। आयुष म्हात्रे 81 रन और रवींद्र जडेजा 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    MAY 03, 2025 / 10:29 PM IST

                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा क्रीज पर

                    आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा के बीच 38 गेंदों में 69 रन की पार्टनरशिप हुई है। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंदों में 87 रन की जरूरत है। आयुष म्हात्रे 73 रन और रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      MAY 03, 2025 / 10:24 PM IST

                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आयुष-जडेजा की ताबड़तोड़ पारी

                      आयुष म्हात्रे और रवींद्र जडेजा के बीच 32 गेंदों में 63 रन की पार्टनरशिप हुई है। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 60 गेंदों में 93 रन की जरूरत है।

                        MAY 03, 2025 / 10:17 PM IST

                        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

                        आयुष म्हात्रे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई की स्कोर 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। आयुष म्हात्रे 67 रन और रवींद्र जडेजा क्रीज 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में कुल 18 रन आए।

                          MAY 03, 2025 / 10:11 PM IST

                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आयुष म्हात्रे की फिफ्टी

                          आयुष म्हात्रे ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान आयुष ने 2 छक्के और 7 चौके लगाए है। चेन्नई को जीत के लिए 66 गेंदों पर 126 रन की जरूरत है। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 88 रन पर 2 विकेट है।

                            MAY 03, 2025 / 10:06 PM IST

                            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 79/2

                            8वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। आयुष म्हात्रे 48 रन और रवींद्र जडेजा क्रीज 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 11 रन आए। चेन्नई को जीत के लिए 72 गेंदों पर 135 रन की जरूरत है।

                              MAY 03, 2025 / 10:02 PM IST

                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

                              7वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। आयुष म्हात्रे 47 रन और रवींद्र जडेजा क्रीज 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                MAY 03, 2025 / 9:56 PM IST

                                RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                                6वें ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका है। लुंगी एनगिडी की गेंद पर सैम करन 5 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। इस ओवर में मात्र 1 रन आया।

                                  MAY 03, 2025 / 9:49 PM IST

                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा पहला झटका

                                  5वें ओवर में चेन्नई की पहला झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर शेख रशीद 17 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 57 है।

                                    MAY 03, 2025 / 9:46 PM IST

                                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चौथे ओवर में आए 26 रन

                                    आरसीबी की ओर से चौथा ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 6 बॉउड्री सहित कुल 26 रन आए। आयुष म्हात्रे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन है।

                                      MAY 03, 2025 / 9:40 PM IST

                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: तीसरे ओवर में आए 12 रन

                                      3 ओवर के बाद चेन्नई की स्कोर बिना किसी विकेट के 23 रन है। यश दयाल के इस ओवर में कुल 12 रन आए। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी ने चेन्नई को 214 रन का टारगेट दिया है।

                                        MAY 03, 2025 / 9:37 PM IST

                                        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर

                                        2 ओवर के बाद चेन्नई की स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। शेख रशीद और आयुष म्हात्रे क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी ने चेन्नई को 214 रन का टारगेट दिया है।

                                          MAY 03, 2025 / 9:33 PM IST

                                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 6 रन

                                          214 रनों की पीछा करने के लिए चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी उतर गई है। चेन्नई की ओर से शेख रासीद और आयुष म्हात्रे बैटिंग करने उतरे हैं। पहले ओवर में चेन्नईने बिना कोई विकेट खोए 6 रन बनाए हैं।

                                            MAY 03, 2025 / 9:19 PM IST

                                            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आरसीबी ने चेन्नई को दिया 214 रन का टारगेट

                                            आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक लगाया। रोमारियो शेफर्ड 14 गेंदों में 53 रन नाबाद रहे। आरसीबी की टीम 20 ओवर में 213 रन बनाई। आरसीबी ने चेन्नई को 214 रन का टारगेट दिया है

                                              MAY 03, 2025 / 9:08 PM IST

                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: 19वें ओवर में आए 33 रन

                                              19वें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर मौजूद है। रोमारियो शेफर्ड ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। शेफर्ड 9 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। खलील अहमद के इस ओवर में कुल 33 रन आए।

                                                MAY 03, 2025 / 8:59 PM IST

                                                RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                                18वें ओवर में आरसीबी को पांचवां झटका लगा है। मथीश पथिराना की गेंद पर रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन है।

                                                  MAY 03, 2025 / 8:53 PM IST

                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा चौथा झटका

                                                  16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। 17वें ओवर में आरसीबी को चौथा झटका लगा है। डेवाल्ड ब्रेविस की गेंद पर जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 154 रन है।

                                                    MAY 03, 2025 / 8:45 PM IST

                                                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                                                    15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। 16वें ओवर में आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। मथीश पथिराना की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर आउट हुए।

                                                      MAY 03, 2025 / 8:39 PM IST

                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 140 के पार

                                                      14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। रजत पाटीदार 7 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। सैम करन के इस ओवर में कुल 12 रन आए।

                                                        MAY 03, 2025 / 8:32 PM IST

                                                        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 128/2

                                                        रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन है। आरसीबी को ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

                                                          MAY 03, 2025 / 8:28 PM IST

                                                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट कोहली लौटे पवेलियन

                                                          विराट कोहली ने 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। 12वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगाया है। ताबड़तोड़ पारी खेल रहे विराट कोहली सैम करन की गेंद पर आउट हुए। विराट 33 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।

                                                            MAY 03, 2025 / 8:19 PM IST

                                                            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                                            10वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। मथीश पथिराना की गेंद पर जैकब बेथेल 33 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। विराट का साथ देने देवदत्त पडिक्कल मैदान पर आए है। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                                                              MAY 03, 2025 / 8:15 PM IST

                                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: जैकब बेथेल की फिफ्टी

                                                              जैकब बेथेल ने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान बेथेल ने 2 छक्का और 8 चौका लगाया। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 94 रन है।जैकब बेथेल 30 गेंदों पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                MAY 03, 2025 / 8:10 PM IST

                                                                RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: विराट और जैकब की ताबड़तोड़ पारी

                                                                8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 87 रन हो गया है। विराट कोहली और जैकब बेथेल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। विराट कोहली 21 गेंदों पर 38 रन और जैकब बेथेल 27 गेंदों पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                  MAY 03, 2025 / 8:04 PM IST

                                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी की शानदार बल्लेबाजी

                                                                  विराट कोहली 18 गेंदों पर 30 रन और जैकब बेथेल 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीएसके की टीम को पहले विकेट की तलाश है। 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 73 रन हो गया है।

                                                                    MAY 03, 2025 / 8:00 PM IST

                                                                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: पावरप्ले खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर

                                                                    पावरप्ले खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 71 रन है। विराट कोहली 13 गेंदों पर 29 रन और जैकब बेथेल 23 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। सीएसके की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                      MAY 03, 2025 / 7:55 PM IST

                                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: विकेट की तलाश में सीएसके

                                                                      चेन्नई की टीम को पहले विकेट की तलाश है, 5 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 60 रन है। विराट कोहली और जैकब बेथेल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। विराट कोहली 18 रन और जैकब बेथेल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                        MAY 03, 2025 / 7:51 PM IST

                                                                        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: RCB का स्कोर 46/0

                                                                        विराट कोहली और जैकब बेथेल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। विराट कोहली 18 रन और जैकब बेथेल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की ओर से चौथा ओवर अंशुल कंबोज ने किया, इस ओवर में 2 छक्के सहित कुल 11 रन आए। 3 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 46 रन है।

                                                                          MAY 03, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 35/0

                                                                          विराट कोहली और जैकब बेथेल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। विराट कोहली 13 रन और जैकब बेथेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की ओर से तीसरा ओवर खलील अहमद ने किया, इस ओवर में 3 छक्के सहित कुल 19 रन आए। 3 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 35 रन है।

                                                                            MAY 03, 2025 / 7:40 PM IST

                                                                            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: विराट-जैकब क्रीज पर

                                                                            विराट कोहली 1 रन और जैकब बेथेल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई की ओर से दूसरा ओवर अंशुल कंबोज ने किया, इस ओवर में कुल 3 रन आए। 2 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 16 रन है।

                                                                              MAY 03, 2025 / 7:36 PM IST

                                                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 13 रन

                                                                              जैकब बेथेल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने किया, इस ओवर में कुल 13 रन आए। 1 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है।

                                                                                MAY 03, 2025 / 7:33 PM IST

                                                                                RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की ओर से जैकब बेथेल और विराट कोहली पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर खलील अहमद कर रहे हैं।

                                                                                  MAY 03, 2025 / 7:24 PM IST

                                                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: अबतक चेन्नई को 2 में मिली जीत तो बेंगलुरु ने जीते 7 मैच

                                                                                  आरसीबी ने इस सीजन में दस में से सात मुकाबले अपने नाम किया है तो वहीं चेन्नई को 10 मैचों में केवल दो मुकाबलों में ही जीत मिल पाई है। चेन्नई इस समय प्वांइट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें पायदान पर है तो आरसीबी तीसरे स्थान पर है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 21 बार CSK विनर रही है, जबकि 13 मैच में RCB की जीत हुई है।

                                                                                    MAY 03, 2025 / 7:12 PM IST

                                                                                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

                                                                                    जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल

                                                                                      MAY 03, 2025 / 7:08 PM IST

                                                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: CSK की प्लेइंग 11

                                                                                      एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना

                                                                                        MAY 03, 2025 / 7:06 PM IST

                                                                                        RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: धोनी ने जीता टॉस, अपने घर में पहले बैटिंग करेगी बेंगलुरु

                                                                                        IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु अपने घर में पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                          MAY 03, 2025 / 6:57 PM IST

                                                                                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई और बेंगलुरु के बीच दूसरा मुकाबला

                                                                                          चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इस सीजन में ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो बेंगलुरु ने चेन्नई को उसके घर में 50 रन से हराया था। चेन्नई इस हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेगी।

                                                                                            MAY 03, 2025 / 6:43 PM IST

                                                                                            RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

                                                                                            चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मुकाबले के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई है। चेन्नई टीम की कप्तानी धोनी के पास है तो वहीं बेंगलुरु ने रजत पटीदार को अपना कप्तान बनाया है।

                                                                                              MAY 03, 2025 / 6:36 PM IST

                                                                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                              चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 35 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 21 बार CSK विनर रही है, जबकि 13 मैच में RCB की जीत हुई है।

                                                                                                MAY 03, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                                RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: बारिश डाल सकती है खलल

                                                                                                आज बेंगलुरु में मौसम हल्के बादलों वाला रहेगा और बारिश या हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं शाम में बारिश के आसार ज्यादा हैं। दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे के बीच 15% से 51% तक बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, आज शाम में बारिश की संभावना है। बेंगलुरु के लिए अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

                                                                                                  MAY 03, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना।

                                                                                                    MAY 03, 2025 / 6:06 PM IST

                                                                                                    RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    रजत पाटीदार (कप्तान), जैकब बेथेल, विराट कोहली, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल और सुयश शर्मा।

                                                                                                      MAY 03, 2025 / 6:06 PM IST

                                                                                                      RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: CSK की पूरी टीम

                                                                                                      ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                                        MAY 03, 2025 / 6:05 PM IST

                                                                                                        CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                                        रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                                          MAY 03, 2025 / 6:04 PM IST

                                                                                                          RCB vs CSK Live Score, IPL 2025: चेन्नई और बेंगलुरु आमने-सामने

                                                                                                          IPL 2025 में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                                            MAY 03, 2025 / 6:04 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।