RCB vs DC Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी ने दिल्ली को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बना लिए। आखिरी ओवर तक चलने वाले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को उसके घर में 6 विकेट से हराया है
RCB vs DC IPL 2026 Highlights: आईपीएल का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बना पाई। आरसीबी ने दिल्ली को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 19
RCB vs DC IPL 2026 Highlights: आईपीएल का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बना पाई। आरसीबी ने दिल्ली को 176 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बना लिए। आखिरी ओवर तक चलने वाले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को उसके घर में 6 विकेट से हराया है।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पथुम निसांका को आउट कर दिया। वहीं तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने करुण नायर (5 रन) और समीर रिजवी (3 रन) लगातार दो विकेट लेकर दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 28 रन हो गया। मुश्किल हालात में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला और 44 गेंदों में 69 रन की अहम साझेदारी की।
राहुल ने 34 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन 11वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने उन्हें आउट कर दिया, उस समय टीम का स्कोर 93/4 था। इसके बाद मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा, जहां दिल्ली को जीत के लिए 6 गेंदों में 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लगातार 2 छक्के और 1 चौका लगाकर मैच पलट दिया। मिलर 10 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 27 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली। आखिरकार दिल्ली ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके ही घर में 6 विकेट से हरा दिया।
आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 176 रन का टारगेट दिया। पारी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 6वें ओवर में लुंगी एनगिडी ने विराट कोहली को 19 रन पर आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल को 18 रन और फिलिप साल्ट को 63 रन पर आउट हुए। साल्ट और पडिक्कल के बीच 29 गेंदों में 47 रन की अहम साझेदारी हुई थी, जिससे टीम का स्कोर 3 विकेट पर 105 रन तक पहुंच गया।
मिडिल ओवरों में आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। 13वें ओवर में रजत पाटीदार को 8 रन और रोमारियो शेफर्ड को 1 रन पर आउट हुए। 17 ओवर में टीम का स्कोर 6 विकेट पर 153 रन हो गया। आखिरी ओवरों में भी विकेट गिरते रहे—20वें ओवर में क्रुणाल पांड्या 12 रन और जितेश शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।