Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 24, 2026 / 11:04 PM IST

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी विराट की पारी, आरसीबी ने जीता मुकाबला

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं इस टारगेट को आरसीबी ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया। 19वें ओवर में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार पारी खेली

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights  :  आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के खिलाफ साई सु

RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026  का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT)  के बीच खेला गया
RCB vs GT IPL 2026 Match Highlights: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया
APRIL 24, 2026 / 11:01 PM IST

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी विराट की पारी, आरसीबी ने जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। आरसीबी के खिलाफ साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेली। साई ने 57 गेंद पर 100 रन बनाए हैं। वहीं इस टारगेट को आरसीबी ने बड़े आसानी से हासिल कर लिया। 19वें ओवर में आरसीबी ने 5 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार पारी खेली। विराट ने 44 गेंद में 81 रन बनाए तो देवदत्त ने 27 गेंद में 55 रन की पारी खेली।

    APRIL 24, 2026 / 10:52 PM IST

    Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : रोमांचक हुआ मुकाबला

    206 रन का टारगेट चेज कर रही बेंगलुरु ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने पडीक्कल को 55 रन पर बोल्ड किया। जेसन होल्डर ने कोहली को पवेलियन भेजा। फिलहाल आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंद में 22 रन की जरूरत है।

      APRIL 24, 2026 / 10:41 PM IST

      RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : आरसीबी को लगा बैक-टू-बैक झटका

      206 रन का टारगेट चेज कर रही बेंगलुरु ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। राशिद खान ने पडीक्कल को 55 रन पर बोल्ड किया। जेसन होल्डर ने कोहली को पवेलियन भेजा। फिलहाल आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंद में 35 रन की जरूरत है।

        APRIL 24, 2026 / 10:31 PM IST

        Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : आरसीबी को लगा दूसरा झटका

        रनो की बारिश के बीच आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पड्डिकल आउट हो गए हैं। उन्होंने 27 गेंद में 55 रनों की शानदार पारी खेली। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली हैं। विराट 69 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 43 गेंद में 65 रन की जरूरत है।

          APRIL 24, 2026 / 10:21 PM IST

          Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : विराट कोहली की ताबड़तोड़ फिफ्टी

          10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 118 रन पर पहुंच गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। कोहली ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो देवदत्त पड्डिकल ने 20 गेंदों में पचासा जड़ा। फिलहाल आरसीबी को जीत के लिए 58 गेंद में 86 रन की जरूरत है।

            APRIL 24, 2026 / 10:03 PM IST

            RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : विराट की शानदार बैटिंग

            विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। सातवें ओवर में उन्होंने बैक-टू-बैक दो चौके लगाए। विराट 19 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं । वहीं सात ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 70 रन पर पहुंच गया है।

              APRIL 24, 2026 / 9:56 PM IST

              RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : आरसीबी का स्कोर 50 के पार

              पहले झटके के बाद आरसीबी की पारी संभल गई है। देवदत्त पड्डिकल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पड्डिकल ने 9 गेंद में 18 रन बनाए है। वहीं विराट कोहली 11 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                APRIL 24, 2026 / 9:45 PM IST

                RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : आरसीबी को लगा पहला झटका

                तीसरे ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। जैकब बेथेल 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  फिलहाल आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 26 रन है।

                  APRIL 24, 2026 / 9:40 PM IST

                  Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : बैटिंग करने उतरे कोहली

                  206 रन के टारगेट का पीछा करने आरसीबी की टीम उतर गई है। विराट कोहली और जैकब बैथल बैटिंग करने उतरे हैं। विराट कोहली शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे ओवर में शानदार चौका लगाया है। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 15 रन है।

                    APRIL 24, 2026 / 9:17 PM IST

                    RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : साई सुदर्शन का तूफानी शतक, आरसीबी को मिला 206 का टारगेट

                    इस मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले गेंदबाजी किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी के खिलाफ साई सुदर्शन ने तूफानी पारी खेली। साई ने 57 गेंद पर 100 रन बनाए हैं। वहीं साई और गिल के बीच 100 रन की साझेदारी हुई। अब आरसीबी को ये मैच जीतने के लिए 206 रन का टारगेट मिला है।

                      APRIL 24, 2026 / 8:58 PM IST

                      Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : गुजरात को लगा तीसरा झटका

                      गुजरात को तीसरा झटका लगा है। बलटल 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ्भुवनेश्वर कुमार ने तीसरा विकेट झटका। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर  तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन है।

                        APRIL 24, 2026 / 8:49 PM IST

                        RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : गुजरात को लगा दूसरा झटका

                        रनों की बारिश के बीच गुजरात को दूसरा झटका लगा है। शानदार पारी खेल साई सुदर्शन आउट हो गए हैं। उन्होंने 58 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 170 रन है।

                          APRIL 24, 2026 / 8:44 PM IST

                          RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

                          आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा है। साई सुदर्शन ने 57 गेंद में शतक बनाया। साई ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 11 चौके और पांच छक्के जड़े हैं। गुजरात ने 15 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं।

                            APRIL 24, 2026 / 8:31 PM IST

                            RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : गुजरात को लगा पहला झटका

                            रनों की बारिश के बीच गुजरात को पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्होंने 24 गेंद पर 32 रन की पारी खेली। 12.3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 128 रन है।  साई सुदर्सन 52 गेंद में 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में  10 चौके और चार छक्के जड़े हैं।

                              APRIL 24, 2026 / 8:20 PM IST

                              GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score : साई की ताबड़तोड़ पारी

                              गुजरात ने 11 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन धाकड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। शुभमन गिल 21 गेंद पर 30 रन बनाकर तो साई सुदर्सन 45 गेंद में 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े हैं।

                                APRIL 24, 2026 / 8:14 PM IST

                                Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : गुजरात का स्कोर 100 के पार

                                गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। गुजरात ने 10 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन धाकड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। शुभमन गिल 16 गेंद पर 20 रन बनाकर तो साई सुदर्सन 40 गेंद में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। साई ने 9 चौके और चार छक्के जड़े हैं।

                                  APRIL 24, 2026 / 8:05 PM IST

                                  GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score : साई सुदर्शन शानदार फिफ्टी

                                  गुजरात की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है। गुजरात ने 8 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन धाकड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं। शुभमन गिल 13 गेंद पर 17 रन बनाकर तो साई सुदर्शन 35 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                    APRIL 24, 2026 / 7:59 PM IST

                                    RCB vs GT Live Score, IPL 2026: साई सुदर्शन खेल रहे शानदार पारी

                                    पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 7 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन बैटिंग कर रहे हैं। शुभमन गिल 8 गेंद पर 10 रन बनाकर तो साई सुदर्सन 31 गेंद में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                      APRIL 24, 2026 / 7:56 PM IST

                                      Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : गुजरात का स्कोर 50 के पार

                                      IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 6 ओवर के बाद बगैर नुकसान 57 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन पिच पर हैं।

                                        APRIL 24, 2026 / 7:39 PM IST

                                        Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : दो ओवर में बने 11 रन

                                        दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन है। पहले ओवर में सात रन आए तो वहीं  दूसरे ओवर में गुजरात के लिए चार रन आए।  आरसीबी के लिए दूसरा ओवर जोश हेजलवुड ने किया।

                                          APRIL 24, 2026 / 7:36 PM IST

                                          RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : पहले ओवर में आए सात रन

                                          गुजरात और  आरसीबी के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। टॉस जीतकर आरसीबी की टीम पहले गेंदबाजी कर रही है तो वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्नर कुमार ने किया। वहीं गुजरात की ओर से बैटिंग करने के लिए साई सुदर्शन और  कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं। पहला ओवर के बाद गुजरात का स्करो बिना किसी विकेट के नुकसान पर सात रन है।

                                            APRIL 24, 2026 / 7:23 PM IST

                                            RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : आरसीबी की प्लेइंग 11

                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

                                              APRIL 24, 2026 / 7:22 PM IST

                                              Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : गुजरात की प्लेइंग 11

                                              गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

                                                APRIL 24, 2026 / 7:03 PM IST

                                                RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस

                                                आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला  जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं गुजरात की टीम पहले बल्लेबजी करेगी।  बता दें कि, RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं GT की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।

                                                  APRIL 24, 2026 / 6:54 PM IST

                                                  RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : शानदार फॉर्म में हैं कोहली

                                                  इस सीजन विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 247 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। 157.32 के स्ट्राइक रेट से कोहली टीम के लिए रन बना रहे हैं।

                                                    APRIL 24, 2026 / 6:40 PM IST

                                                    Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्क्वॉड

                                                    विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

                                                      APRIL 24, 2026 / 6:29 PM IST

                                                      GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score : गुजरात की पूरी टीम

                                                      गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन

                                                        APRIL 24, 2026 / 6:12 PM IST

                                                        RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : दोनों टीमों का ऐसा रहा है सफर

                                                        इस सीजन RCB 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं GT 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है।

                                                          APRIL 24, 2026 / 6:11 PM IST

                                                          Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                          विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

                                                          इम्पेक्ट प्लेयर: अभिनंदन सिंह

                                                            APRIL 24, 2026 / 6:10 PM IST

                                                            RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम

                                                            24 अप्रैल को बेंगलुरु का मौसम साफ रहने की उम्मीद है और तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, हल्की नमी रहने के कारण शाम के समय ओस गिर सकती है, जिससे गेंदबाजों को पकड़ बनाने में दिक्कत हो सकती है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।

                                                              APRIL 24, 2026 / 6:10 PM IST

                                                              Royal Chllengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score : कैसी होगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच

                                                              बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान होता है और अक्सर हाई स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। शाम के समय ओस गिरने की वजह से कप्तान आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 179 रन रहता है।

                                                                APRIL 24, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score : आरसीबी और गुजरात के बीच होगा मुकाबला

                                                                नमस्कार

                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आरसीबी  (LSG) और  गुजरात टाइटंस  (PBKS) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ