Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 31, 2026 / 11:48 PM IST

RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: फाइनल में विराट का धमाल, आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन...गुजरात को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: आईपीएल 2026 का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर आईपीएल की लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की है। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात ने आरसीबी को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बना ली। मुकाबले में विराट कोहली 42 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली है

RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला आज, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर आईपीएल की लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की है।

फाइनल में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बै

RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है
RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है
MAY 31, 2026 / 11:31 PM IST

GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी

आईपीएल 2026 का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात ने आरसीबी को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बना ली। आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया है।

    MAY 31, 2026 / 11:21 PM IST

    GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: जीत से 8 रन दूर आरसीबी

    17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 18 गेदों में 8 रन की जरूरत है। विराट कोहली 64 रन और जितेश शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

      MAY 31, 2026 / 11:17 PM IST

      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: जीत के करीब पहुंची आरसीबी

      16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 24 गेदों में 11 रन की जरूरत है। विराट कोहली 63 रन और जितेश शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।

        MAY 31, 2026 / 11:11 PM IST

        RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: जीत से 17 रन दूर आरसीबी

        15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 30 गेदों में 17 रन की जरूरत है। विराट कोहली 58 रन और जितेश शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

          MAY 31, 2026 / 11:05 PM IST

          GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी को लगा 5वां झटका

          14वें ओवर में आरसीबी को 5वां झटका लगा है। अरशद खान की गेंद पर टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 36 गेदों में 24 रन की जरूरत है।

            MAY 31, 2026 / 10:57 PM IST

            IPL 2026 Match Live Score: जीत से 30 रन दूर आरसीबी

            13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 42 गेदों में 30 रन की जरूरत है। विराट कोहली 56 रन और टिम डेविड 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              MAY 31, 2026 / 10:53 PM IST

              Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: विराट कोहली की तूफानी फिफ्टी

              आईपीएल के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान कोहली ने 2 छक्के और 7 चौके लगाए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 48 गेदों में 40 रन की जरूरत है।

                MAY 31, 2026 / 10:48 PM IST

                RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

                11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 54 गेदों में 47 रन की जरूरत है। विराट कोहली और टिम डेविड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है

                  MAY 31, 2026 / 10:41 PM IST

                  GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

                  10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 60 गेदों में 56 रन की जरूरत है। विराट कोहली और टिम डेविड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                    MAY 31, 2026 / 10:36 PM IST

                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आरसीबी को एक ओवर में लगे दो झटके

                    9वें ओवर में आरसीबी को राशिद खान ने दो झटके दिए हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार 15 रन और  क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 91 रन है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 67 गेदों में 65 रन की जरूरत है।

                      MAY 31, 2026 / 10:29 PM IST

                      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 80 के पार

                      8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                        MAY 31, 2026 / 10:25 PM IST

                        GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: विराट-रजत की जोड़ी क्रीज पर

                        7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। विराट कोहली 36 रन और रजत पाटीदार 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          MAY 31, 2026 / 10:16 PM IST

                          IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

                          6वें ओवर में आरसीबी की टीम को दूसरा झटका लगा है। कगिसो रबाडा की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल 1 रन बनाकर आउट हुए।  आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

                            MAY 31, 2026 / 10:13 PM IST

                            GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                            5वें ओवर में आरसीबी की टीम को पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर वेंकटेश अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए। विराट और अय्यर तेजी से रन बना रहे थे। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है।

                              MAY 31, 2026 / 10:06 PM IST

                              Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: विराट-अय्यर की तूफानी बैटिंग

                              4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 55 रन है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। विराट कोहली 28 रन और वेंकटेश अय्यर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                MAY 31, 2026 / 10:02 PM IST

                                RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: विराट-अय्यर की जोड़ी क्रीज पर

                                3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 36 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                  MAY 31, 2026 / 9:56 PM IST

                                  GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 23/0

                                  गुजरात ने आरसीबी को 156 रन का टारगेट दिया है। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 23 रन है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 18 रन आए हैं।

                                    MAY 31, 2026 / 9:52 PM IST

                                    IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 5 रन

                                    गुजरात ने आरसीबी को 156 रन का टारगेट दिया है। विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं, इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 5 रन है।

                                      MAY 31, 2026 / 9:47 PM IST

                                      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: टारगेट की पीछा करने आई आरसीबी

                                      गुजरात ने आरसीबी को 156 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने आरसीबी के विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी क्रीज पर आ गई है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                        MAY 31, 2026 / 9:22 PM IST

                                        GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात ने आरसीबी को दिया 156 रन का टारगेट

                                        20वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर 37 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाई। आरसीबी टीम को मुकाबला जीतने के लिए 156 रन बनाने की जरूरत है।

                                          MAY 31, 2026 / 9:15 PM IST

                                          RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात को लगा 7वां झटका

                                          19वें ओवर गुजरात को 7वां झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

                                            MAY 31, 2026 / 9:09 PM IST

                                            GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: 18वें ओवर में आए 16 रन

                                            18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वाशिंगटन सुंदर 42 रन और जेसन होल्डर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                                              MAY 31, 2026 / 9:01 PM IST

                                              IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा 6वां झटका

                                              17वें ओवर में गुजरात को 6वां झटका लगा है। रसिख सलाम दार की गेंद पर राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन है।

                                                MAY 31, 2026 / 8:56 PM IST

                                                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: 16वें ओवर में आए 10 रन

                                                16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 115 रन है। वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                  MAY 31, 2026 / 8:45 PM IST

                                                  Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा 5वां झटका

                                                  15वें ओवर में गुजरात को पांचवां झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर अरशद खान 15 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 100 रन है।

                                                    MAY 31, 2026 / 8:43 PM IST

                                                    IPL 2026 Match Live Score: 14वें ओवर में आए 16 रन

                                                    14 ओवर के बाद गुजरात की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। वाशिंगटन सुंदर और अरशद खान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                                                      MAY 31, 2026 / 8:38 PM IST

                                                      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 80 के पार

                                                      13 ओवर के बाद गुजरात की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर और अरशद खान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                        MAY 31, 2026 / 8:33 PM IST

                                                        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

                                                        12 ओवर के बाद गुजरात की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाज धीरे-धीरे रन बना रहे हैं। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। 13वें ओवर में जोस बटलर 19 रन बनाकर आउट हुए।

                                                          MAY 31, 2026 / 8:28 PM IST

                                                          GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात के बल्लेबाजों को रन बनाने में हो रही दिक्कत

                                                          11 ओवर के बाद गुजरात की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन है। वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                                            MAY 31, 2026 / 8:25 PM IST

                                                            RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात का स्कोर 60 के पार

                                                            10 ओवर के बाद गुजरात की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वाशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिला है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                                              MAY 31, 2026 / 8:18 PM IST

                                                              GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात का स्कोर 50 के पार

                                                              9 ओवर के बाद गुजरात की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                                                MAY 31, 2026 / 8:13 PM IST

                                                                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

                                                                8वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। रसिख सलाम दार की गेंद पर निशांत सिंधु 20 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन है।

                                                                  MAY 31, 2026 / 8:08 PM IST

                                                                  GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: रन बनाने में बल्लेबाजों को हो रही दिक्कत

                                                                  7 ओवर के बाद गुजरात की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। निशांत सिंधु और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हो गई है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                                    MAY 31, 2026 / 8:05 PM IST

                                                                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: पावरप्ले के बाद GT का स्कोर 40 के पार

                                                                    पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। निशांत सिंधु और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रसिख सलाम दार के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                                      MAY 31, 2026 / 8:01 PM IST

                                                                      GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात का स्कोर 30 के पार

                                                                      5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। निशांत सिंधु और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                        MAY 31, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: 4 ओवर में दोनों ओपनर लौटे पवेलियन

                                                                        चौथे ओवर में गुजरात की टीम को दूसरा झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए थे। गुजरात के दोनों ओपनर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

                                                                          MAY 31, 2026 / 7:46 PM IST

                                                                          IPL 2026 Match Live Score: गुजराता को लगा पहला झटका

                                                                          तीसरे ओवर में गुजरात की टीम को बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर बिना 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन है।

                                                                            MAY 31, 2026 / 7:43 PM IST

                                                                            Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: दूसरे ओवर में आए 5 रन

                                                                            साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 18 रन है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                                              MAY 31, 2026 / 7:38 PM IST

                                                                              GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                              मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी ने किया, इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है।

                                                                                MAY 31, 2026 / 7:27 PM IST

                                                                                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आईपीएल के प्लेऑफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                आईपीएल के क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई। वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-1 में हार के बाद शानदार वापसी की और क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब दोनों टीमों की नजरें फाइनल मुकाबलों को जीतने पर हैं।

                                                                                  MAY 31, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                  गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

                                                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

                                                                                    MAY 31, 2026 / 7:12 PM IST

                                                                                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

                                                                                    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज

                                                                                      MAY 31, 2026 / 7:06 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                                                      विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

                                                                                        MAY 31, 2026 / 7:04 PM IST

                                                                                        GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी GT

                                                                                        आईपीएल 2026 का आज फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर आईपीएल की दूसरी ट्रॉफी जीतना चाहेंगी। मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। खिताबी मुकाबले में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

                                                                                          MAY 31, 2026 / 6:53 PM IST

                                                                                          RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात का प्रदर्शन

                                                                                          गुजरात टाइटंस ने पूरे सीजन में समझदारी और संतुलन के साथ क्रिकेट खेला है। टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि मध्यक्रम कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। इसके बावजूद गुजरात की मजबूत गेंदबाजी उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है, जो किसी भी टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकती है।

                                                                                            MAY 31, 2026 / 6:47 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का प्रदर्शन

                                                                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पूरे सीजन में बेखौफ और शानदार क्रिकेट खेला है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही अच्छी फॉर्म में हैं, जिसकी वजह से आरसीबी खिताब की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। अब देखना होगा कि फाइनल में भी आरसीबी इसी आत्मविश्वास के साथ खेलती है या नहीं।

                                                                                              MAY 31, 2026 / 6:41 PM IST

                                                                                              RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                              फाइनल की मेजबानी करने वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल का पसंदीदा मैदान भी माना जाता है। 26 वर्षीय गिल ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 4,588 रन बनाए हैं, जिनमें से 1,374 रन इसी मैदान पर आए हैं। इतना ही नहीं, अपने पूरे टी20 करियर में उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 32 पारियां खेलते हुए 165.56 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1,500 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और सात अर्धशतक भी निकले हैं, जो इस मैदान पर उनके शानदार रिकॉर्ड को दर्शाते है।

                                                                                                MAY 31, 2026 / 6:36 PM IST

                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: भुवनेश्वर पर होंगी निगाहें

                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। इस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट हासिल किए हैं। अहम मुकाबले में उनकी नजर गुजरात के प्रमुख बल्लेबाजों, खासकर शुभमन गिल और साई सुदर्शन को जल्दी आउट करने पर होगी, ताकि आरसीबी मैच पर शुरुआत से ही दबाव बना सके।

                                                                                                  MAY 31, 2026 / 6:26 PM IST

                                                                                                  GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: अहमदाबाद की पिच

                                                                                                  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। लाल मिट्टी की इस सतह पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और अच्छा उछाल भी मिलता है। ऐसे में फाइनल में बड़े स्कोर के साथ चौके-छक्कों की भरमार देखने को मिल सकती है।

                                                                                                    MAY 31, 2026 / 6:19 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: प्लेऑफ में दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                    बेंगलुरु ने क्वालिफायर-1 में जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, वहीं गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें आईपीएल 2026 का खिताब जीतने और अपने नाम दूसरी ट्रॉफी करने के टारगेट के साथ मैदान में उतरेंगी

                                                                                                      MAY 31, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                                                      RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: रिजर्व डे में रखा गया है मुकाबला

                                                                                                      फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर 31 मई को खराब मौसम या बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो इसे 1 जून को वहीं से आगे खेला जाएगा। हालांकि, यदि मैच तय दिन और रिजर्व डे दोनों पर पूरा नहीं हो सका, तो विजेता का फैसला लीग चरण की अंक तालिका के आधार पर होगा। ऐसे में शीर्ष स्थान पर रहने वाली आरसीबी को चैंपियन घोषित किया जा सकता है।

                                                                                                        MAY 31, 2026 / 5:57 PM IST

                                                                                                        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: शानदार फॉर्म में हैं गिल-कोहली

                                                                                                        आईपीएल 2026 के फाइनल में विराट कोहली और शुभमन गिल पर सभी की नजरें रहेंगी। एक तरफ अनुभवी विराट कोहली हैं, तो दूसरी ओर शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल। अहमदाबाद में होने वाले इस बड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन फैंस के लिए खास आकर्षण रहेगा।

                                                                                                          MAY 31, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                                                                                          आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटन्स ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा है और अभी तक कोई भी मैच टाई या बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

                                                                                                            MAY 31, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                            GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: बारिश डाला खलल तो कितने ओवर का होगा खेल

                                                                                                            अगर फाइनल के दौरान बारिश होती है, तो मैच को उसी दिन पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ओवर घटाए जा सकते हैं और अतिरिक्त समय का इस्तेमाल किया जा सकता है। नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होगा, जबकि मौसम के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है।

                                                                                                              MAY 31, 2026 / 5:31 PM IST

                                                                                                              RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: अहमदाबाद का मौसम

                                                                                                              मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में फाइनल के दिन गर्मी काफी ज्यादा रहेगी। दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि शाम में भी पारा 30 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश की कोई बड़ी आशंका नहीं है और मैच बिना रुकावट पूरा होने की उम्मीद है।

                                                                                                                MAY 31, 2026 / 5:16 PM IST

                                                                                                                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा (wk), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार

                                                                                                                इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड/फिल सॉल्ट

                                                                                                                  MAY 31, 2026 / 5:12 PM IST

                                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                  साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), जोस बटलर (wk), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

                                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

                                                                                                                    MAY 31, 2026 / 5:00 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: कितने बजे होगा मुकाबले का टॉस

                                                                                                                    गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच फाइनल मुकाबला आज, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                      MAY 31, 2026 / 5:00 PM IST

                                                                                                                      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: कहां पर देखें GT-RCB का मुकाबला

                                                                                                                      गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन जियो हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                        MAY 31, 2026 / 4:59 PM IST

                                                                                                                        GT vs RCB IPL 2026 Final Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                                                                                        रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                                                                          MAY 31, 2026 / 4:57 PM IST

                                                                                                                          RCB vs GT IPL 2026 Final Match Live Score: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

                                                                                                                          शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड

                                                                                                                            MAY 31, 2026 / 4:54 PM IST

                                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ