Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 27, 2026 / 12:23 AM IST

RCB vs GT IPL 2026 Highlights: फाइनल में पहुंची आरसीबी, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त

RCB vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज धर्मशाला में खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है

RCB vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है।

मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई आरस

RCB vs GT IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से मात दी है
RCB vs GT IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से मात दी है
MAY 27, 2026 / 12:08 AM IST

IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को हरा फाइनल में पहुंची आरसीबी

आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज धर्मशाला में खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। गुजरात की पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी ने गुजरात को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

    MAY 26, 2026 / 11:23 PM IST

    Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 130 के पार

    16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। आरसीबी की टीम जीत से 2 विकेट दूर है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 134 रन की जरूरत है।

      MAY 26, 2026 / 11:18 PM IST

      GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: जीत से दो विकेट दूर आरसीबी

      15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन है। आरसीबी की टीम जीत से 2 विकेट दूर है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों में 123 रन की जरूरत है।

        MAY 26, 2026 / 11:15 PM IST

        Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 120 के पार

        गुजरात को जीत के लिए 36 गेंदों में 134 रन की जरूरत है। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। आरसीबी की टीम जीत से 2 विकेट दूर है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

          MAY 26, 2026 / 11:11 PM IST

          GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 107/8

          गुजरात को जीत के लिए 42 गेंदों में 148 रन की जरूरत है। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। आरसीबी की टीम जीत से 2 विकेट दूर है। राहुल तेवतिया और मोहम्मद सिराज की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

            MAY 26, 2026 / 11:04 PM IST

            Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा 8वां झटका

            12वें ओवर में गुजरात को 8वां झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर कगिसो रबाडा 9 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात को जीत के लिए 50 गेंदों में 163 रन की जरूरत है। गुजरात का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन है।

              MAY 26, 2026 / 10:58 PM IST

              IPL 2026 Match Live Score: जीत से 3 विकेट दूर आरसीबी

              11वें ओवर में गुजरात को 7वां झटका लगा है। जैकब डफी की गेंद पर राशिद खान 8 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। आरसीबी की टीम जीत से 3 विकेट दूर है।

                MAY 26, 2026 / 10:52 PM IST

                Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 70 के पार

                10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में मात्र 11 रन आए हैं। गुजरात को जीत के लिए 61 गेंदों में 186 रन की जरूरत है। वहीं आरसीबी की टीम को 4 विकेट की जरूरत है।

                  MAY 26, 2026 / 10:43 PM IST

                  Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा 6वां झटका

                  8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रसिख सलाम दार के इस ओवर में मात्र 11 रन आए हैं। वहीं 9वें ओवर में जैकब डफी की गेंद पर  वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हुए।

                    MAY 26, 2026 / 10:37 PM IST

                    IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 50 के पार

                    गुजरात का स्कोर 7 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में मात्र 2 रन आए हैं।

                      MAY 26, 2026 / 10:33 PM IST

                      Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी के गेंदबाजों का कहर

                      गुजरात के 5 बल्लेबाज 6 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। 6वें ओवर में रसिख सलाम दार ने निशांत सिंधु 5 रन और जेसन होल्डर को बिना खाता खोले आउट किया। गुजरात का स्कोर 6 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                        MAY 26, 2026 / 10:27 PM IST

                        GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

                        6वें ओवर में गुजरात को चौथा झटका लगा है। रसिख सलाम दार की गेंद पर निशांत सिंधु 5 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                          MAY 26, 2026 / 10:23 PM IST

                          Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

                          5वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर जोस बटलर 11 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन है।

                            MAY 26, 2026 / 10:16 PM IST

                            GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

                            चौथे ओवर में गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात के दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

                              MAY 26, 2026 / 10:11 PM IST

                              Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा पहला झटका

                              टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की टीम को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा है। साई सुदर्शन 14 रन पर हिट विकेट आउट हुए। गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                                MAY 26, 2026 / 10:07 PM IST

                                RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए मात्र 2 रन

                                साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में मात्र 2 रन आए हैं।

                                  MAY 26, 2026 / 10:02 PM IST

                                  GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 11 रन

                                  आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट दिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के 11 रन है।

                                    MAY 26, 2026 / 9:57 PM IST

                                    IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई गुजरात

                                    आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने के लिए गुजरात के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।

                                      MAY 26, 2026 / 9:21 PM IST

                                      GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी ने गुजरात को 255 रन का टारगेट

                                      गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाई। गुजरात को 255 रन का टारगेट मिला है

                                        MAY 26, 2026 / 9:13 PM IST

                                        Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: 19वें ओवर में आए 21 रन

                                        19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन है। रजत पाटीदार और जितेश शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं।

                                          MAY 26, 2026 / 9:11 PM IST

                                          Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी को लगा 5वां झटका

                                          18वें ओवर में आरसीबी को 5वां झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर टिम डेविड 4 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 214 रन है।

                                            MAY 26, 2026 / 9:01 PM IST

                                            GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा चौाथा झटका

                                            17वें ओवर में आरसीबी को चौथा झटका लगा है। कगिसो रबाडा की गेंद पर क्रुणाल पांड्या 28 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। पांड्या ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर 45 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की थी। आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन है।

                                              MAY 26, 2026 / 8:58 PM IST

                                              GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 180 के पार

                                              16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 44 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हो गई है। राशिद खान के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं।

                                                MAY 26, 2026 / 8:52 PM IST

                                                Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: 15वें ओवर में आए 28 रन

                                                15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। रजत पाटीदार 36 रन और क्रुणाल पांड्या 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलवंत खेजरोलिया के इस ओवर में कुल 28 रन आए हैं।

                                                  MAY 26, 2026 / 8:42 PM IST

                                                  Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: रजत पाटीदार को मिला जीवनदान

                                                  14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। रजत पाटीदार 21 रन और क्रुणाल पांड्या 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। इस ओवर में रजत पाटीदार को दो बार जीवनदान मिला है।

                                                    MAY 26, 2026 / 8:36 PM IST

                                                    GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 120 के पार

                                                    13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन है। रजत पाटीदार 14 रन और क्रुणाल पांड्या 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलवंत खेजरोलिया के इस ओवर में कुल 3 रन आए है।

                                                      MAY 26, 2026 / 8:32 PM IST

                                                      Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 120 के पार

                                                      12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन है। रजत पाटीदार 12 रन और क्रुणाल पांड्या 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के इस ओवर में कुल 13 रन आए है।

                                                        MAY 26, 2026 / 8:27 PM IST

                                                        GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: 11वें ओवर में आए 13 रन

                                                        11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन है। रजत पाटीदार 11 रन और क्रुणाल पांड्या 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 13 रन आए है।

                                                          MAY 26, 2026 / 8:24 PM IST

                                                          Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 90 के पार

                                                          10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। रजत पाटीदार 3 रन और क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। राशिद खान के इस ओवर में कुल 3 रन आए है।

                                                            MAY 26, 2026 / 8:19 PM IST

                                                            IPL 2026 Match Live Score: एक ओवर में लगे दो झटके

                                                            9वें ओवर में जेसन होल्डर ने आरसीबी को दो बड़े झटके दिए है। ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली 25 गेंदों में 43 रन बनाकर और चौथी गेदं पर देवदत्त पडिक्कल 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने देवदत्त पडिक्कल के बीच मिलकर 38 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी हुई थी। आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।

                                                              MAY 26, 2026 / 8:16 PM IST

                                                              IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

                                                              9वें ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर विराट कोहली 25 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 38 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी की थी। आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन है।

                                                                MAY 26, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 80 के पार

                                                                7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। देवदत्त पडिक्कल 27 रन और विराट कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                  MAY 26, 2026 / 8:02 PM IST

                                                                  GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 70 के पार

                                                                  6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। देवदत्त पडिक्कल 23 रन और विराट कोहली 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 14 रन आए है।

                                                                    MAY 26, 2026 / 7:57 PM IST

                                                                    Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: 5वें ओवर में आए 12 रन

                                                                    5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 18 गेंदों में 41 रनों की साझेदारी हो गई है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 12 रन आए है।

                                                                      MAY 26, 2026 / 7:53 PM IST

                                                                      Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                                                                      4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में कुल 18 रन आए है।

                                                                        MAY 26, 2026 / 7:49 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 32/1

                                                                        3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 11 रन आए है।

                                                                          MAY 26, 2026 / 7:44 PM IST

                                                                          GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                                                          दूसरे ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। कगिसो रबाडा की गेंद पर वेंकटेश अय्यर 7 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

                                                                            MAY 26, 2026 / 7:38 PM IST

                                                                            Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 14 रन

                                                                            मुकाबले में वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज किया, इस ओवर में अय्यर ने 3 चौके सहित कुल 13 रन बनाए। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 14 रन है।

                                                                              MAY 26, 2026 / 7:32 PM IST

                                                                              IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ क्वालिफायर-1 का मुकाबला

                                                                              गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ गई है। आरसीबी के ओपनर वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर आ गई है। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                                                                MAY 26, 2026 / 7:26 PM IST

                                                                                GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: जानें क्वालिफायर और एलिमिनेटर के बीच अंतर

                                                                                प्लेऑफ मुकाबलों का पहला क्वालिफायर अंकतालिका में शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा, वहीं एलिमिनेटर में तीसरे और चौथे नंबर की टीम आमने-सामने होगी। एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

                                                                                  MAY 26, 2026 / 7:14 PM IST

                                                                                  GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

                                                                                  गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर

                                                                                    MAY 26, 2026 / 7:08 PM IST

                                                                                    Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

                                                                                    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                      MAY 26, 2026 / 7:07 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                                                      वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार

                                                                                        MAY 26, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                                        Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात ने जीता टॉस, क्वालिफायर 1 में पहले गेंदबाजी का फैसला

                                                                                        आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज धर्मशाला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीधा फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी। मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                          MAY 26, 2026 / 6:57 PM IST

                                                                                          GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: कब होगा एलिमिनेटर मुकाबला

                                                                                          आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचकर फाइनल की दौड़ में बनी रहेगी।

                                                                                            MAY 26, 2026 / 6:52 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: हारने वाली टीम खेलेगी क्वालिफायर-2

                                                                                            आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से 26 मई को होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म नहीं होगा और उसे क्वालिफायर-2 में फाइनल का टिकट पाने का एक और मौका मिलेगा।

                                                                                              MAY 26, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                              Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: पहले क्वालिफायर में गुजरात का प्रदर्शन

                                                                                              गुजरात टाइटंस का पहले क्वालिफायर में रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। टीम ने इस चरण में दो मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली। 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीटी ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम को पहले क्वालिफायर में मात दी थी।

                                                                                                MAY 26, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                                GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: पहले क्वालिफायर में आरसीबी का प्रदर्शन

                                                                                                पहले क्वालिफायर में आरसीबी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। टीम अब तक तीन बार इस मुकाबले में उतरी है, जिसमें दो बार जीत और एक बार हार मिली। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि 2016 में गुजरात लायंस को मात दी थी। वहीं 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

                                                                                                  MAY 26, 2026 / 6:21 PM IST

                                                                                                  RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो किसे होगा फायदा

                                                                                                  आईपीएल 2026 के पहले तीन प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता तो लीग स्टेज में जो टीम पॉइंट्स टेबल में ऊपर रही होगी, वह आगे जाएगी। जैसे अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश से रद्द हो जाता है, तो बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि वह टेबल में पहले नंबर पर थी।

                                                                                                    MAY 26, 2026 / 6:05 PM IST

                                                                                                    GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score : दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                    आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन आठ मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, वहीं गुजरात टाइटंस 4 मुकाबलों में जीत हासिल कर चुकी है। आंकड़ों को देखें तो दोनों टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे के खिलाफ लगभग समान रहा हैं।

                                                                                                      MAY 26, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                      RCB vs GT Live Score, IPL 2026 : जानें क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?

                                                                                                      धर्मशाला में मंगलवार 25 मई को शाम में मौसम ठंडा और सुहावना रहने की संभावना है। मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

                                                                                                        MAY 26, 2026 / 5:32 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: धर्मशाला की पिच पर किसको होगा फायदा

                                                                                                        धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच पहले क्वालिफायर में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां गेंद अच्छी उछाल और तेजी के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज भी बड़े शॉट खेल सकते हैं। शाम के मैच में 180 से 195 रन का स्कोर अच्छा माना जा सकता है। मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

                                                                                                          MAY 26, 2026 / 5:17 PM IST

                                                                                                          RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score: कब शुरू होगा आरसीबी और जीटी का मुकाबला

                                                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच प्लेऑफ का पहला क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                            MAY 26, 2026 / 5:06 PM IST

                                                                                                            GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                            साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

                                                                                                            इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                                              MAY 26, 2026 / 5:02 PM IST

                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                              जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड

                                                                                                              इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम दार

                                                                                                                MAY 26, 2026 / 4:57 PM IST

                                                                                                                Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: कहां पर देखें मुकाबला

                                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले प्लेऑफ के रोमांच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                  MAY 26, 2026 / 4:55 PM IST

                                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: क्या बारिश बिगाड़ेगा खेल

                                                                                                                  मंगलवार शाम धर्मशाला का मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिलेगी। हल्की बारिश की थोड़ी संभावना जरूर है, लेकिन पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। हवा में नमी भी सामान्य रहेगी और ठंडी पहाड़ी हवा का असर देखने को मिलेगा। वहीं बादलों की वजह से रात में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने में मदद मिल सकती है।

                                                                                                                    MAY 26, 2026 / 4:53 PM IST

                                                                                                                    GT vs RCB IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

                                                                                                                    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड

                                                                                                                      MAY 26, 2026 / 4:48 PM IST

                                                                                                                      RCB vs GT IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                                                                                      रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                                                                        MAY 26, 2026 / 4:46 PM IST

                                                                                                                        पहला क्वालिफायर मुकाबला आज

                                                                                                                        नमस्कार

                                                                                                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले क्वालिफायर मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ