Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 02, 2025 / 11:38 PM IST

RCB vs GT Highlights IPL 2025: गुजरात ने आरसीबी को दिया उसके घर में ही मात, आसानी से जीता मुकाबला

RCB vs GT Highlights IPL 2025: आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। 170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने शानदार शुरुआत की। गुजरात ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर इस मुकाबले को अपने नाम किया है

RCB vs GT Highlights IPL 2025: आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी और गुजरात के बीच ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया। गुजरात ने आसानी से ये मुकाबला अपने नाम किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 170 रन का टारगेट 17.5 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। जोस बटलर ने 39 बॉल पर नाबाद 73 रन और शेरफन रदरफोर

RCB vs GT Highlights Score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया
RCB vs GT Highlights Score IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया
APRIL 02, 2025 / 10:59 PM IST

RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात ने जीता मुकाबला

170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने शानदार शुरुआत की। गुजरात ने 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर इस मुकाबले को अपने नाम किया है।

    APRIL 02, 2025 / 10:48 PM IST

    RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : 24 गेंदों में इतने रनों की जरूरत

    170 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने शानदार शुरुआत की है। गुजरात ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए गुजरात को 24 गेंदों पर 29 रनों की जरुरत है।

      APRIL 02, 2025 / 10:41 PM IST

      RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : जीत के करीब पहुंची गुजरात

      15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है। गुजरात को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 36 रनों की जरुरत है। फिलहाल क्रीज पर जोश बटलर और इम्पैक्ट प्लेयर रदर फोर्ड मौजूद हैं।

        APRIL 02, 2025 / 10:35 PM IST

        RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : रोमांचक हुआ मुकाबाला

        गुजरात को 13वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन आउट हो गए हैं। फिलहाल गुजरात का स्कोर 110/2 है।

          APRIL 02, 2025 / 10:23 PM IST

          RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात तरफ झुक रहा मैच

          11 ओवर के बाद मैच अब गुजरात की तरफ झुकती नजर आ रही है। साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 38 रन जड़ दिए हैं तो वहीं जोश बटलर ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए हैं। फिलहाल 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।

            APRIL 02, 2025 / 10:12 PM IST

            RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की शानदार शुरुआत

            वहीं शुभमन गिल के आउट होने के बाद पारी को साईं सुदर्शन और जोश बटलर ने संभाला। साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 33 रन जड़ दिए हैं तो वहीं जोश बटलर ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए हैं। फिलहाल 9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 75 रन बना लिए हैं।

              APRIL 02, 2025 / 10:02 PM IST

              RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की धीमी शुरुआत

              गुजरात टाइटंस ने पॉवर प्ले यानी 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। टीम से साई सुदर्शन और जोस बटलर पिच पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात को बड़ा झटका दिया। कप्तान शुभमन गिल को कैच कराया। शुभमन ने 14 रन बनाकर आउट हो गए।

                APRIL 02, 2025 / 9:53 PM IST

                RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को मिली पहली संजीवनी

                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ी सफलता मिली है। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को आउट कर दिया है। चार ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 32/1 है।

                  APRIL 02, 2025 / 9:45 PM IST

                  RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : तीसरे ओवर में आए इतने रन

                  3 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 15 रन है। बेंगलुरु ने गुजरात को जीत के लिए 170 टारगेट दिया है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरा ओवर डाला। इस ओवर में गुजरात को कुल 4 रन मिले

                    APRIL 02, 2025 / 9:40 PM IST

                    RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : दूसरे ओवर में आए इतने रन

                    बेंगलुरु की ओर से दूसरा ओवर जोस हेजलवुड ने डाला। 2 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 10 रन है। दूसरे ओवर में गुजरात को कुल 6 रन मिले। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है।

                      APRIL 02, 2025 / 9:35 PM IST

                      RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : 1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर

                      1 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 5 रन है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेंगलुरु ने गुजरात को जीत के लिए 170 टारगेट दिया है।

                        APRIL 02, 2025 / 9:33 PM IST

                        RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : शुरू हुई गुजरात की बैटिंग

                        बेंगलुरु ने गुजरात को जीत के लिए 170 टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने गुजरात टाइटंस की टीम मैदान पर आ गई है। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

                          APRIL 02, 2025 / 9:16 PM IST

                          RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी ने गुजरात को दिया ये टरगेट

                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। आरसीबी की ओर से लियम लिविंगस्टन और टिम डेविड ने शानदार पारी खेली। लिविंगस्टन ने 39 गेंदों में पचासा जड़ा। उन्होंने राशिद खान द्वारा डाले गए 18वें ओवर में तीन छक्के मारे। गुजरात को इस मैच में जीत के लिए 170 टारगेट मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है।

                            APRIL 02, 2025 / 9:09 PM IST

                            RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : लियम लिविंगस्टन आउट

                            आरसीबी की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में पचासा जड़ा। उन्होंने राशिद खान द्वारा डाले गए 18वें ओवर में तीन छक्के मारे।19वें ओवर में लियम लिविंगस्टन (54 रन) को मोहम्मद सिराज ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

                              APRIL 02, 2025 / 9:05 PM IST

                              RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : मैच में आरसीबी की वापसी

                              बेंगलुरु ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टन और टिम डेविड क्रीज पर हैं। लियम लिविंगस्टन ने अपना शानदार पचासा जड़ा है तो वहीं टिन डेविड 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                                APRIL 02, 2025 / 9:01 PM IST

                                RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : 17 ओवर बाद 125 के पार आरसीबी

                                17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। गुजरात की ओर से साई किशोर ने शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट अपने नाम किए तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। फिलहाल क्रीज पर लियम लिविंगस्टन और टिम डेविड हैं।

                                  APRIL 02, 2025 / 8:54 PM IST

                                  RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी का स्कोर 115 के पार

                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16 ओवर के बद 6 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। आरसीबी की ओर से इस समय क्रीज पर लियम लिविंगस्टन और टीम डेविड मौजूद हैं।

                                    APRIL 02, 2025 / 8:47 PM IST

                                    RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : घर पर ही आरसीबी की हालत पतली

                                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15वें ओवर में 6वां झटका लगा है। गुजरात के साई किशोर ने जितेश शर्मा के बाद अब क्रुणाल पांड्या को आउट कर दिया है। जितेश शर्मा ने 33 रन को क्रुणाल पांड्या ने मात्र 5 रन बनाए ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 104/6

                                      APRIL 02, 2025 / 8:39 PM IST

                                      RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को पांचवा झटका

                                      मैच में आरसीबी के लगातार विकेट गिर रहे हैं। 12 ओवर के बाद आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।  जितेश शर्मा को साईं किशोर मे पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

                                        APRIL 02, 2025 / 8:30 PM IST

                                        RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी का स्कोर 75 के पार

                                        रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 ओवर के बद 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं।  आरसीबी की ओर से इस समय क्रीज  पर  लियम लिविंगस्टन और जितेश शर्मा मौजूद हैं। 11वें ओवर के पांचवें गेंद पर जितेश शर्मा का कैच छूटा।

                                          APRIL 02, 2025 / 8:22 PM IST

                                          RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी का पचासा

                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 में अपना पचासा जड़ा है। फिलहाल आरसीबी ने अपने 4 विकेट खो दिए हैं। आरसीबी की ओर से इस समय क्रीज पर लियम लिविंगस्टन और जितेश शर्मा मौजूद हैं। इस मैच में आरसीबी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 9 ओवर के बाद टीम की स्कोर 66/4

                                            APRIL 02, 2025 / 8:17 PM IST

                                            RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी की काफी धीमी शुरुआत

                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। लियम लिविंगस्टन और जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। ईशांत शर्मा ने रजत पाटीदार को पवेलिय का रास्ता दिखाया है।

                                              APRIL 02, 2025 / 8:07 PM IST

                                              RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : बैकफुट पर आरसीबी, लगा चौथा झटका

                                              पावर प्ले के खत्म होने पर आरसीबी ने 38 रन चार विकेट खोकर बनाए हैं। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके तो वहीं अरशद खान ने एक और ईशांत शर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया है। मैच के शुरुआत से ही आरसीबी संघर्ष करते हुए नजर आ रही है।

                                                APRIL 02, 2025 / 7:58 PM IST

                                                RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा है। 5वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने फिल सॉल्ट को बोल्ड कर दिया है। इससे पहले अरशद खान ने कोहली को आउट किया तो वहीं मोहम्मद सिराज ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया।

                                                  APRIL 02, 2025 / 7:52 PM IST

                                                  RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : चार ओवर के बाद आरसीबी का ऐसा हाल

                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। विराट कोहली 7 और देवदत्त पडिक्कल 4 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान ने कोहली को आउट किया तो वहीं मोहम्मद सिराज ने देवदत्त पडिक्कल को बोल्ड किया।

                                                    APRIL 02, 2025 / 7:47 PM IST

                                                    RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : घर पर ही बैकफुट पर आई आरसीबी

                                                    अपने घर पर खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैक-टू-बैक झटका लगा है। पहले अरशद खान ने विराट कोहली को आउट किया तो उसके बाद सिराज ने देवदत्त को पवेलियन भेजा। फिलहाल आरसीबी का स्कोर दो ओवर के बाद 14/2 है।

                                                      APRIL 02, 2025 / 7:39 PM IST

                                                      RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : विराट कोहली आउट

                                                      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है। अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे अरशद खान ने विराट कोहली को पलेवियन का रास्ता दिखाया है। दूसरे ओवर में ही आरसीबी ये झटका लगा है।

                                                        APRIL 02, 2025 / 7:34 PM IST

                                                        RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : सिराज और कोहली का मुकाबला

                                                        गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। सिराज ने आईपीएल में पहली बार विराट कहोली के खिलाफ गेंदबाजी किया। सिराज की दूसरी ही गेंद पर विराट ने शानदार चौका भी मारा। वहीं पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 /0

                                                          APRIL 02, 2025 / 7:30 PM IST

                                                          RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : शुरू हुआ हाईवोल्टेज मुकाबला

                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। आरसीबी की ओर से पहले बल्लेबाजी करने विराट कोहली और फिल सॉल्ट आए हैं। वहीं गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                                            APRIL 02, 2025 / 7:26 PM IST

                                                            RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

                                                            शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।

                                                              APRIL 02, 2025 / 7:15 PM IST

                                                              RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : RCB की प्लेइंग 11

                                                              फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हैं।

                                                                APRIL 02, 2025 / 7:03 PM IST

                                                                RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : पहले बैटिंग करेगी RCB

                                                                आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बैटिंग करेगी। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं तो वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं।

                                                                  APRIL 02, 2025 / 6:50 PM IST

                                                                  RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : कैसी है चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच

                                                                  बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। वहीं इस सीजन में आईपीएल का पहला मैच गुजरात और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं।

                                                                    APRIL 02, 2025 / 6:46 PM IST

                                                                    RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : बेंगलुरु में किसे मिलता है फायदा

                                                                    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 91 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 49 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर टॉस किरदार निभाता है। RCB ने यहां 91 मैच खेले, 43 में टीम को जीत और इतने ही मैचों में हार भी मिली। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

                                                                      APRIL 02, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                      RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : इस सीजन में दोनो टीमों का प्रदर्शन

                                                                      आईपीएल 2025 में आरसीबी अबतक खेले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं गुजरात 2 मैचों में एक में जीत और एक में हार मिली है। पाइंट्स टेबल में आरसीबी 4 अंको के साथ पहले स्थान पर है। वहीं गुजरात 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

                                                                        APRIL 02, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                        RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                        फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल शामिल हो सकते हैं। जबकि सूयस शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

                                                                          APRIL 02, 2025 / 6:28 PM IST

                                                                          RCB vs GT Live Score, IPL 2025 : हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें RCB ने 3 और GT ने 2 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                            APRIL 02, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                            RCB vs GT Live Score, IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                            शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा। जबकि शाहरुख खान और महिपाल लोमरोर इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं।

                                                                              APRIL 02, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                              RCB vs GT Live Score, IPL 2025: GT की टीम

                                                                              जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                APRIL 02, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                RCB vs GT Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                  APRIL 02, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                                  RCB vs GT Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु और गुजरात आमने सामने

                                                                                  आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आरसीबी और गुजरात के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                    APRIL 02, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                                    नमस्कार

                                                                                    मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।