Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 14, 2026 / 12:28 AM IST

RCB vs KKR IPL 2026 Highlights: रायपुर में आया विराट कोहली का तूफान, आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

RCB vs KKR IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना ली। आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है। विराट कोहली 60 गेंदों में 105 रन बनाकर नाबाद गए

RCB vs KKR IPL 2026 Highlights: आईपीएल का 57वां मुकाबला आज, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।बारिश की वजह से मुकाबले का टॉस करीब 1:30 घंटे की देरी से शुरू हुआ। आरसीबी के कप्तान  रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम 20 ओव

RCB vs KKR IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है
RCB vs KKR IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है
MAY 14, 2026 / 12:21 AM IST

KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला गया। बारिश की वजह से मुकाबला करीब 1:30 घंटे की देरी से शुरू हुआ। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना ली। आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से मात दी है।

    MAY 14, 2026 / 12:19 AM IST

    Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: जीत से 3 रन दूर आरसीबी

    19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन है। जितेश शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी को जीत के लिए 6 गेदों में 3 रन की जरूरत है।

      MAY 14, 2026 / 12:16 AM IST

      Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: विराट कोहली ने 58 गेदों में जड़ा शतक

      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने 58 गेंदों में शतक लगाया है। अपनी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने 3 छक्के और 10 चौके लगाए है। विराट कोहली के आईपीएल करियर की ये 9वीं सेंचुरी है। आरसीबी को जीत के लिए 10 गेदों में 10 रन की जरूरत है।

        MAY 14, 2026 / 12:13 AM IST

        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका

        18वें ओवर में टिम डेविड 2 रन बनाकर आउट हुए।  आरसीबी को जीत के लिए 12 गेंदों में 12 रनों की जरूरत है। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन है।

          MAY 14, 2026 / 12:05 AM IST

          RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 21 रन दूर आरसीबी

          आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों में 21 रनों की जरूरत है। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन है। टिम डेविड और विराट कोहली  की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  विराट कोहली 92 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            MAY 14, 2026 / 12:00 AM IST

            KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

            16वें ओवर में आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। सुनील नरेन की गेंद पर रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए।  आरसीबी को जीत के लिए 24 गेंदों में 36 रनों की जरूरत है। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन है।

              MAY 13, 2026 / 11:56 PM IST

              Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 140 के पार

              15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 48 रनों की जरूरत है। रजत पाटीदार और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                MAY 13, 2026 / 11:50 PM IST

                IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

                14वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल 39 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की थी। 14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 34 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।

                  MAY 13, 2026 / 11:38 PM IST

                  IPL 2026 Match Live Score: जीत से 65 रन दूर आरसीबी

                  13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों में 65 रनों की जरूरत है।

                    MAY 13, 2026 / 11:34 PM IST

                    Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 110 के पार

                    12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 118 रन है।  देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। देवदत्त पडिक्कल 33 रन और विराट कोहली 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                      MAY 13, 2026 / 11:30 PM IST

                      Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 110 के पार

                      11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 114 रन है।  देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 47 गेंदों में 78 रन की साझेदारी हो गई है। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 79 रनों की जरूरत है।

                        MAY 13, 2026 / 11:24 PM IST

                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: विराट कोहली की फिफ्टी

                        10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 60 गेंदों में 92 रनों की जरूरत है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हो गई है। विराट कोहली ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है।

                          MAY 13, 2026 / 11:21 PM IST

                          Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: विराट-पडिक्कल की जोड़ी क्रीज पर

                          9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 66 गेंदों में 104 रनों की जरूरत है। देवदत्त पडिक्कल 24 रन और विराट कोहली 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                            MAY 13, 2026 / 11:15 PM IST

                            IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 80 के पार

                            8ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 72 गेंदों में 112 रनों की जरूरत है। देवदत्त पडिक्कल 23 रन और विराट कोहली 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                              MAY 13, 2026 / 11:09 PM IST

                              IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 71/1

                              7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। आरसीबी को जीत के लिए 78 गेंदों में 122 रनों की जरूरत है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                MAY 13, 2026 / 11:03 PM IST

                                IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 66/1

                                6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है। आररीबी को जीत के लिए 85 गेंदों में 127 रनों की जरूरत है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कार्तिक त्यागी के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                  MAY 13, 2026 / 10:57 PM IST

                                  RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                                  5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। सुनील नरेन के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया है।

                                    MAY 13, 2026 / 10:50 PM IST

                                    KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                    टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी को चौथे ओवर में पहला झटका लगा है। कार्तिक त्यागी की गेंद पर जैकब बेथेल 15 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन है।

                                      MAY 13, 2026 / 10:47 PM IST

                                      KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 30 के पार

                                      जैकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 36 रन है। सौरभ दुबे के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया है।

                                        MAY 13, 2026 / 10:38 PM IST

                                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 2 रन

                                        जैकब बेथेल और विराट कोहली को जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। केकेआर की ओर से पहला ओवर सौरभ दुबे ने किया, इस ओवर में कुल 2 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 2 रन है।

                                          MAY 13, 2026 / 10:33 PM IST

                                          KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी

                                          केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने आरसीबी के ओपनर जैकब बेथेल और विराट कोहली को जोड़ी मैदान पर आ गई है। केकेआर की ओर से पहला ओवर  सौरभ दुबे कर रहे हैं।

                                            MAY 13, 2026 / 10:23 PM IST

                                            Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर ने आरसीबी को दिया 193 रन का टारगेट

                                            आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मुकाबला करीब 1:30 घंटे की देरी से शुरू हुआ। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई केकेआर की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाई। केकेआर ने आरसीबी को 193 रन का टारगेट दिया है।

                                              MAY 13, 2026 / 10:19 PM IST

                                              Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 180 के पार

                                              19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन है। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोस हेजलवुड के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                MAY 13, 2026 / 10:13 PM IST

                                                KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 170 के पार

                                                18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 172 रन है। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 68 रन और रिंकू सिंह 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। रसिख सलाम डार के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                  MAY 13, 2026 / 10:09 PM IST

                                                  Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 160 के पार

                                                  17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन है।  भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 63 रन और रिंकू सिंह 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 13, 2026 / 10:02 PM IST

                                                    IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 150 के पार

                                                    16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन है। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 62 रन और रिंकू सिंह 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                                                      MAY 13, 2026 / 9:56 PM IST

                                                      Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर

                                                      15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी 57 रन और रिंकू सिंह 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        MAY 13, 2026 / 9:53 PM IST

                                                        RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 130 के पार

                                                        अंगकृष रघुवंशी ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 131 रन है। अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                          MAY 13, 2026 / 9:46 PM IST

                                                          KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका

                                                          13वें ओवर में केकेआर को बड़ा झटका लगा है। रसिख सलाम डार की गेंद पर कैमरून ग्रीन 32 रन बनाकर आउट हुए। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के बीच 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हुई थी। केकेआर का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 117 है।

                                                            MAY 13, 2026 / 9:42 PM IST

                                                            RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: केकेआर का स्कोर 111/2

                                                            12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 44 गेंदों में 63 रन की साझेदारी हो गई है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                              MAY 13, 2026 / 9:38 PM IST

                                                              KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: 11वें ओवर में आए 11 रन

                                                              11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 38 गेंदों में 49 रन की साझेदारी हो गई है। रसिख सलाम डार के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                                                MAY 13, 2026 / 9:33 PM IST

                                                                Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 80 के पार

                                                                10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 32 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                                  MAY 13, 2026 / 9:28 PM IST

                                                                  Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 70 के पार

                                                                  9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कैमरून ग्रीन 26 रन और अंगकृष रघुवंशी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                                    MAY 13, 2026 / 9:24 PM IST

                                                                    RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: 8वें ओवर में आए 5 रन

                                                                    8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कैमरून ग्रीन 20 रन और अंगकृष रघुवंशी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                      MAY 13, 2026 / 9:20 PM IST

                                                                      Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 60 के पार

                                                                      7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                        MAY 13, 2026 / 9:11 PM IST

                                                                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

                                                                        5वें ओवर में केकेआर को बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर अजिंक्य रहाणे 19 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                                                          MAY 13, 2026 / 9:05 PM IST

                                                                          Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: केकेआर का स्कोर 30 के पार

                                                                          4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं।

                                                                            MAY 13, 2026 / 8:59 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

                                                                            तीसरे ओवर में केकेआर को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर फिन एलन 18 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन है।

                                                                              MAY 13, 2026 / 8:54 PM IST

                                                                              KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 14 रन

                                                                              अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 18 रन है। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                                                MAY 13, 2026 / 8:50 PM IST

                                                                                Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 4 रन

                                                                                अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 4 रन आए है। 1 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है।

                                                                                  MAY 13, 2026 / 8:47 PM IST

                                                                                  KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                  आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में पहले बैटिंग करने केकेआर टीम के ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी मैदान पर आ गई है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।

                                                                                    MAY 13, 2026 / 8:42 PM IST

                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                    कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब्स: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट

                                                                                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह

                                                                                      MAY 13, 2026 / 8:41 PM IST

                                                                                      Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

                                                                                      अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

                                                                                        MAY 13, 2026 / 8:38 PM IST

                                                                                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                                                        जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड

                                                                                          MAY 13, 2026 / 8:32 PM IST

                                                                                          RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

                                                                                          आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मुकाबले का टॉस करीब 1:30 घंटे की देरी से हो रहा है। आरसीबी के कप्तान  रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में केकेआर पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                            MAY 13, 2026 / 8:19 PM IST

                                                                                            KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

                                                                                              MAY 13, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                                              KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में RCB के बचे हुए मैच

                                                                                              13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                              17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: धर्मशाला: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                              22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                                MAY 13, 2026 / 8:02 PM IST

                                                                                                KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: 8:30 पर होगा टॉस

                                                                                                रायपुर में बारिश की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत होने में देरी हो रही है। मुकाबले का टॉस रात 8:30 मिनट पर होगा। वहीं मुकाबले की शुरुआत 8:45 पर होगी। मुकाबले में ओवर की कटौती नहीं हुई है।

                                                                                                  MAY 13, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                                                  RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में KKR के बचे हुए मैच

                                                                                                  13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                                  16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                                  20 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                                  24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                                    MAY 13, 2026 / 7:43 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                    आरसीबी ने अब तक आईपीएल में खेले 11 मैचों में 7 में जीत और 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं केकेआर ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में 4 में जीत और 5 में हार मिली है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और केकेआर की टीम 8वें स्थान पर है।

                                                                                                      MAY 13, 2026 / 7:34 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                                      रायपुर में बारिश रुक चुकी है और ग्राउंड स्टाफ मैदान पर पहुंच गया है। कवर पर काफी पानी जमा हो गया है, जिसे ग्राउंड स्टाफ सावधानी से उन्हें हटा रहा है। वहीं पानी पूरी तरह से हटने के बाद मुकाबले की शुरुआत होगी। वहीं अंपायर 08:15 बजे पिच का इंस्पेक्शन करेंगे।

                                                                                                        MAY 13, 2026 / 7:21 PM IST

                                                                                                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: रायपुर में रूकी बारिश

                                                                                                        रायपुर के मैदान को अभी भी पूरी तरह से कवर्स से ढका गया है। बारिश रुक गई है वहीं आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी हुई। पिच सूखने के बाद टॉस होगा। दोनों टीमें के लिए ये मुकाबला काफी अहम है।

                                                                                                          MAY 13, 2026 / 7:17 PM IST

                                                                                                          Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: आईपीएल में केकेआर का प्रदर्शन

                                                                                                          कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैचों में चार जीत हासिल की हैं और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। खराब शुरुआत के बाद केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ शानदार वापसी की है। अब टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगी।

                                                                                                            MAY 13, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                                            RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                                            रायपुर में बारिश की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकबले के टॉस में देरी हो रही है। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होना था। वहीं अंपायर 08:15 बजे पिच का इंस्पेक्शन करेंगे। मैदान को पूरी तरह से कवर्स से ढका गया है।

                                                                                                              MAY 13, 2026 / 7:04 PM IST

                                                                                                              KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: बारिश की वजह से टॉस में देरी

                                                                                                              रायपुर में बारिश की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मुकबले के टॉस में देरी हो रही है। मैदान को पूरी तरह से कवर्स से ढका गया है।

                                                                                                                MAY 13, 2026 / 6:48 PM IST

                                                                                                                RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें CSK-DC का मुकाबला

                                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।

                                                                                                                  MAY 13, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: केकेआर-आरसीबी में किसका पलड़ा भारी

                                                                                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

                                                                                                                    MAY 13, 2026 / 6:21 PM IST

                                                                                                                    Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कैसी होगी रायपुर की पिच

                                                                                                                    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं मानी जा रही है। आईपीएल 2026 के पहले मैच में देखा गया कि पिच धीमी थी और गेंद नीचे रह रही थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, वहीं बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

                                                                                                                      MAY 13, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                                                                      KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का प्रदर्शन

                                                                                                                      रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में है और 11 मैचों में सात जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद अब टीम की नजर अगला मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर है।

                                                                                                                        MAY 13, 2026 / 5:59 PM IST

                                                                                                                        KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा रायपुर का मौसम

                                                                                                                        रायपुर में केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

                                                                                                                          MAY 13, 2026 / 5:47 PM IST

                                                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: कितने बजे होगा टॉस

                                                                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ये मुकाबला 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                            MAY 13, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                                            Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders IPL 2026 Match Score: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                            अजिंक्य रहाणे (C), अंगकृष रघुवंशी (WK), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

                                                                                                                              MAY 13, 2026 / 5:36 PM IST

                                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                              विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार।

                                                                                                                              इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

                                                                                                                                MAY 13, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                                KKR vs RCB IPL 2026 Match Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

                                                                                                                                अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                                                                  MAY 13, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                                                  RCB vs KKR IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                                                                                                  रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                                                                                    MAY 13, 2026 / 5:32 PM IST

                                                                                                                                    नमस्कार

                                                                                                                                    मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ