Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News APRIL 19, 2025 / 12:48 AM IST

RCB vs PBKS Highlights Score IPL 2025: आरसीबी ने अपने घर में लगाई हार की हैट्रिक, पंजाब ने 5 विकेट से दी मात

RCB vs PBKS Highlights Score: IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस में देरी से हुआ। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगेट दिया है। पंजाब ने इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया

RCB vs PBKS Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस में देरी से हुआ। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगे

RCB vs PBKS Highlights Score: IPL 2025 का 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया
RCB vs PBKS Highlights Score: IPL 2025 का 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हराया
APRIL 19, 2025 / 12:16 AM IST

RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब ने बेंगलुरु को 5 विकेट से दी मात

IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले पर बारिश ने खलल डाला। बारिश की वजह से ये मैच 14 ओवर का करना पड़ा। वहीं 14-14 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 14 ओवर में 95 रन बनाए। 96 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया

    APRIL 19, 2025 / 12:12 AM IST

    IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा पांचवां झटका

    12वें ओवर के बाद पंजाब को पांचवां झटका लगा है। शशांक सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 14 गेंदों में 14 रन की जरूरत है। पंजाब को आरसीबी ने 96 रनों का टारगेट दिया है।

      APRIL 19, 2025 / 12:03 AM IST

      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: जीत से 31 रन दूर पंजाब

      10वें ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर रन है। पंजाब को जीत के लिए 24 गेंदों पर 31 रन की जरूरत है। नेहल वढेरा और शशांक सिंह क्रीज पर मौजूद है।

        APRIL 18, 2025 / 11:54 PM IST

        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आठवें ओवर में लगे 2 झटके

        आठवें ओवर में पंजाब को दो झटका लगा है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में श्रेयस अय्यर 7 रन और जोश इंग्लिस 14 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। पंजाब को जीत के लिए 35 गेदों में 43 रन की जरूरत है।

          APRIL 18, 2025 / 11:46 PM IST

          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: 7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 50/7

          7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन है। श्रेयस अय्यर और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 6 गेंदों पर 5 रन और जोश इंग्लिस 15 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों पर 46 रनों की जरूरत है।

            APRIL 18, 2025 / 11:41 PM IST

            IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को जीत के लिए चाहिए इतने रन

            6 ओवर के बाद पंजाबा का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 45 रन है। श्रेयस अय्यर और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत है।

              APRIL 18, 2025 / 11:33 PM IST

              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब को लगा दूसरा झटका

              पंजाब को चौथे ओवर में प्रियांश आर्या के तौर पर दूसरा झटका लगा है। प्रियांश आर्या 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 60 गेंदों पर 64 रनों की जरूरत है। 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन है।

                APRIL 18, 2025 / 11:28 PM IST

                IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

                तीसरे ओवर में पंजाब की टीम को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 23 रन पर एक विकेट है।

                  APRIL 18, 2025 / 11:21 PM IST

                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब का स्कोर 12/0

                  प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन है। आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगेट दिया है।

                    APRIL 18, 2025 / 11:18 PM IST

                    IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: पहले ओवर में आए 3 रन

                    प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर के पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। पहले ओवर में 3 रन आए। आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगेट दिया है।

                      APRIL 18, 2025 / 11:15 PM IST

                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब

                      96 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज मैदान पर आ गए हैं। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर के पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया।

                        APRIL 18, 2025 / 11:05 PM IST

                        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने पंजाब को दिया 96 रनों का टारगेट

                        IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 95 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगेट दिया है।

                          APRIL 18, 2025 / 10:57 PM IST

                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 74/9

                          13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। टिम डेविड और जोश हेजलवुड ने पारी को संभाला है। टिम डेविड 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। हरप्रीत बराड़ की इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                            APRIL 18, 2025 / 10:53 PM IST

                            IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: 12वें ओवर में गिरे 2 विकेट

                            12वें ओवर के में आरसीबी को दो झटके लगे हैं। हरप्रीत बराड़ ने 12वें ओवर के चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार 6 रन बनाकर आउट हो कर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर यश दयाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके है। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर नौ विकेट पर 63 रन है।

                              APRIL 18, 2025 / 10:47 PM IST

                              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 59/7

                              11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 59 रन है। टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर मौजूद है। टिम डेविड 13 गेंदों पर 19 रन और भुवनेश्वर कुमार 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 14-14 ओवर का मैच होगा।

                                APRIL 18, 2025 / 10:43 PM IST

                                IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

                                10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 47 रन है। टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार क्रीज पर मौजूद है। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 14-14 ओवर का मैच होगा।

                                  APRIL 18, 2025 / 10:38 PM IST

                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: लगातार गिर रहे आरसीबी का विकेट

                                  आरसीबी की टीम को 9वां झटका लगा है। मार्को जानसन की गेंद पर मनोज भांडागे 1 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 43 रन है। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 14-14 ओवर का मैच हो रहा है।

                                    APRIL 18, 2025 / 10:33 PM IST

                                    IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा 6वां झटका

                                    आरसीबी के लगातार विकेट गिर रहे हैं। आरसीबी को 6वां झटका लगा है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर रजत पाटीदार 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।

                                      APRIL 18, 2025 / 10:27 PM IST

                                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 39/5

                                      7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 39 रन है। आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रजत पाटीदार और टिम डेविड क्रीज पर मौजूद है।

                                        APRIL 18, 2025 / 10:23 PM IST

                                        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा बड़े झटके

                                        आरसीबी को 6वें ओवर में बड़ा झटका लगा है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर जितेश शर्मा आउट होकर पवेवलियन लौट चुके हैं। जितेश शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ही ओवर में मार्को जानसन की गेंद पर क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

                                          APRIL 18, 2025 / 10:13 PM IST

                                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025 : आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                                          आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। लियाम लिविंगस्टोन चार रन बनाकर आउट हो गए हैं। 14 ओवर के इस मैच में चार ओवर में ही आरसीबी के तीन विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल आरसीबी का स्कोर 27/3 है।  आरसीबी की ओर से क्रीज पर कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा मौजूद हैं।

                                            APRIL 18, 2025 / 10:03 PM IST

                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

                                            आरसीबी को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा है,अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली को वापल पवेलियन भेजा है। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                                              APRIL 18, 2025 / 10:00 PM IST

                                              IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: दूसरे ओवर में आए 11रन

                                              आरसीबी के बल्लेबाज ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद है। दूसरे ओवर में कुल 11 रन आए

                                                APRIL 18, 2025 / 9:53 PM IST

                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                                पहले ही ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा है। अर्शदीप सिंह के पहले ओवर की चौथी गेंद पर फिल सॉल्ट आउट हुए। फिल सॉल्ट 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 9 रन है।

                                                  APRIL 18, 2025 / 9:50 PM IST

                                                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                  पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली मैदान पर आ गए है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

                                                    APRIL 18, 2025 / 9:45 PM IST

                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: PBKS की प्लेइंग 11

                                                    प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                      APRIL 18, 2025 / 9:42 PM IST

                                                      IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: RCB की प्लेइंग 11

                                                      फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

                                                        APRIL 18, 2025 / 9:35 PM IST

                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब ने जीता टॉस

                                                        IPL 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरु होगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु की टीम अपने घर में पहले बल्लेबाजी करेगी। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और दोनों टीमों के बीच 14-14 ओवर का मैच होगा।

                                                          APRIL 18, 2025 / 9:32 PM IST

                                                          IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: 14 ओवर का होगा मुकाबला

                                                          पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मैच 14 ओवर का होगा मैच, जिसमें शुरुआत के चार ओवर पावरप्ले का होगा। दोनों टीमों के बीज कुछ ही देर में टॉस होगा।

                                                            APRIL 18, 2025 / 9:26 PM IST

                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: कितने बजे होगा टॉस

                                                            पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टॉस रात 9.30 बजे होगा, वहीं मुकाबला रात 9.45 पर शुरू होगा। बता दें इससे पहले मैच का टॉस शाम 7 बजे और मुकाबला शाम 7.30 पर होना था, लेकिन बारीश की वजह से टॉस नहीं हो पाया।

                                                              APRIL 18, 2025 / 9:20 PM IST

                                                              IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: कब होगा टॉस

                                                              आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होगा। बेंगलुरु में बारिश बंद हो गई है। फील्ड अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर वार्म-अप करते हुए नजर आ रहे हैं।

                                                                APRIL 18, 2025 / 9:05 PM IST

                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु में रुकी बारिश

                                                                बेंगलुरु में बारिश रुक गई है मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में मुकाबले का टॉस होगा। मैदान से पानी को हटाया जा रहा है। आरसीबी और पंजाब के बीच 20-20 ओवर का मैच नहीं होगा, मैच में ओवर कट सकते हैं।

                                                                  APRIL 18, 2025 / 8:58 PM IST

                                                                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: कट सकते हैं ओवर

                                                                  आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 20-20 ओवर का मैच नहीं हो पाएगा। ये मुकाबला 7.30 पर शुरू होना था लेकिन एक घंटा से ज्यादा समय होने के बाद भी मैच नहीं शुरू हुआ। इसी वजह से ओवर घटाया जाएगा।

                                                                    APRIL 18, 2025 / 8:43 PM IST

                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: अभी भी हो रही बारिश

                                                                    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। बेंगलुरु में बारिश बंद होने का इंतजार किया जा रहा है, बारिश बंद होने के 10 मिनट बाद मैच शुरू हो जाएगा। क्योंकि एम चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है। मैदान को सूखाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। अभी तक मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है।

                                                                      APRIL 18, 2025 / 8:34 PM IST

                                                                      IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: बेंगलुरु में हो रही बारिश

                                                                      बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। बारिश बंद होने के बाद दोनों टीमों के बीच टॉस होगा। मैच में ओवर कम किए जा सकते हैं। मैदान पर अभी भी कवर लगा हुआ है।

                                                                        APRIL 18, 2025 / 8:27 PM IST

                                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मौजूद

                                                                        बारिश की वजह से आरसीबी और पंजाब के मैच में देरी हो रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बारिश बंद होने का इंतजार कर रहे हैं। मुकाबले का टॉस भी अभी तक नहीं हो पाया है।

                                                                          APRIL 18, 2025 / 8:14 PM IST

                                                                          IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: बेंगलुरु में अभी भी बारिश जारी

                                                                          बेंगलुरु और पंजाब के बीच होने वाले 34वें मुकाबले में देरी हो सकती है। अभी तक मुकाबले का टॉस भी नहीं हुआ है। बेंगलुरु में अभी भी बारिश हो रही है। बारिश रुकने के बाद मैच के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

                                                                            APRIL 18, 2025 / 8:04 PM IST

                                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB का रिकॉर्ड

                                                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 93 मैच खेले है, जिसमें 43 में टीम को जीत और 45 मैचों में हार मिली है। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

                                                                              APRIL 18, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                              IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: घटाए जा सकते हैं 5-5 ओवर

                                                                              बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी बूंदाबांदी हो रही है। बूंदाबांदी हो रही है पर स्टेडियम से अभी कवर नहीं हटाया गया है। कवर हटाए जाने के तुरंत बाद मैच शुरू होगा। अभी तक मैच का टॉस नहीं हो पाया है। अगर आठ बजे तक मैच शुरू नहीं हो पाता है तो मैच में 5-5 ओवर कम किया जा सकता है।

                                                                                APRIL 18, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु में बारिश जारी

                                                                                पंजाब और बेंगलुरु के मैच में टॉस में देरी हो रही है। बारिश कुछ देर के लिए रुकी थी पर फिर से तेज होने लगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फील्ड अंपायर और मैदानकर्मियों ने मैदान का निरीक्षण भी किया है।

                                                                                  APRIL 18, 2025 / 7:36 PM IST

                                                                                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: चिन्नास्वामी में इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है आरसीबी

                                                                                  बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का होम ग्राउंड स्टेडियम है। इस सीजन में RCB अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बेंगलुरु की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंटस से हार चुकी है।

                                                                                    APRIL 18, 2025 / 7:26 PM IST

                                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB का रिकॉर्ड

                                                                                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 93 मैच खेले है, जिसमें 43 में टीम को जीत और 45 मैचों में हार मिली है। यहां टीम का 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

                                                                                      APRIL 18, 2025 / 7:16 PM IST

                                                                                      IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

                                                                                      RCB और PBKS के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब ने 17 और बेंगलुरु ने 16 मैच जीता है। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                                        APRIL 18, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु में हो रही बारिश, टॉस में होगी देरी

                                                                                        पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच में टॉस में देरी होगी क्योंकि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश हो रही है। बारिश बंद होने के बाद मुकाबले का टॉस होगा

                                                                                          APRIL 18, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                          IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

                                                                                          पंजाब और बेंगलुरु की टीम मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार है तो वहीं पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है। थोड़ी ही देर में मैच का टॉस होगा।

                                                                                            APRIL 18, 2025 / 6:43 PM IST

                                                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: कैसी है चिन्नास्वामी की पिच

                                                                                            बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर पिछले आईपीएल पर काफी रन बने थे। हांलाकि इस सीजन में यहां पर हुए पिछले दोनों मैच हाई स्कोररिंग नहीं थे। इस मैदान की बॉउंड्री काफी छोटी है, जिसके कारण यहां रन काफी बनते हैं।

                                                                                              APRIL 18, 2025 / 6:33 PM IST

                                                                                              IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: आईपीएल का रिकॉर्ड

                                                                                              एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 93 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 51 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। यानी साफ है कि टॉस इस मैदान पर टॉस किरदार निभाता है।

                                                                                                APRIL 18, 2025 / 6:24 PM IST

                                                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से स्थान पर

                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 4 में जीत और 2 में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स 6 मैचों में 4 में जीत और 2 में हार के साथ चौथे स्थान पर है।

                                                                                                  APRIL 18, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                                  IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: PBKS की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल

                                                                                                    APRIL 18, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                                                      APRIL 18, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                                      रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                                        APRIL 18, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                        IPL 2025, PBKS vs RCB Live Score: PBKS की टीम

                                                                                                        जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

                                                                                                          APRIL 18, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब और बेंगलुरु आमने-सामने

                                                                                                          आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच ये मुकाबला 18 अप्रैल को शाम 7.30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                            APRIL 18, 2025 / 6:06 PM IST

                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।