Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MARCH 28, 2026 / 11:22 PM IST

RCB vs SRH Highlights: RCB ने SRH को हरा जीता पहला मुकाबला, कोहली ने खेली 'विराट' पारी

RCB vs SRH Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई एसआरएच ने आरसीबी को 202 रन का टारगेट दिया। आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर में ही आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से मात दी है

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights:  इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई एसआरएच की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाई। हैदराबाद ने आरसीबी को 202 रन का टा

RCB vs SRH Highlights: आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से मात दी है
RCB vs SRH Highlights: आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से मात दी है
MARCH 28, 2026 / 11:06 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: RCB ने जीता पहला मुकाबला

आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और एसआरएच के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई एसआरएच ने आरसीबी को 202 रन का टारगेट दिया। आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर में ही आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से मात दी है।

    MARCH 28, 2026 / 11:00 PM IST

    SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: विराट की फिफ्टी

    14 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन हैं। 15वें ओवर में विराट कोहली ने 33 गेंदों में फिफ्टी  लगाई है। अपनी पारी के दौरान विराट ने 4 छक्के और 2 छक्के लगाए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 17 की जरूरत है। 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन हैं।

      MARCH 28, 2026 / 10:48 PM IST

      RCB vs SRH Live Score, IPL 2026: एक ही ओवर में RCB को लगे दो झटके

      13वें ओवर में आरसीबी को दो झटके लगे हैं। डेविड पेन की गेंद पर रजत पाटीदार 31 रन और जितेश शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन हैं। आरसीबी को जीत के लिए 42 गेंदों में 38 की जरूरत है।

        MARCH 28, 2026 / 10:33 PM IST

        RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 140/2

        11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन हैं। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 62 रन की जरूरत है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 15 गेंदों में 34 रन की साझेदारी हुई है।

          MARCH 28, 2026 / 10:31 PM IST

          SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 126/2

          10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन हैं। आरसीबी को जीत के लिए 60 गेंदों में 76 रन की जरूरत है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं। हर्षल पटेल के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

            MARCH 28, 2026 / 10:26 PM IST

            RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

            9वें ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। हर्ष दुबे की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर 45 गेंदों में 101 रन की साझेदारी हुई थी। 9 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन हैं।

              MARCH 28, 2026 / 10:20 PM IST

              Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: देवदत्त पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी

              8वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। पडिक्कल ने विराट कोहली के साथ मिलकर 41 गेंदों में 90 रन की साझेदारी की है। आरसीबी को जीत के लिए 72 गेंदों में 103 रन की जरूरत है। 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन हैं।

                MARCH 28, 2026 / 10:15 PM IST

                RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 89/1

                7 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 35 गेंदों में 80 रन की साझेदारी हुई है। आरसीबी को जीत के लिए 78 गेंदों में 113 रन की जरूरत है।

                  MARCH 28, 2026 / 10:09 PM IST

                  IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 70 के पार

                  6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 29 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हुई है। आरसीबी को जीत के लिए 84 गेंदों में 126 रन की जरूरत है।

                    MARCH 28, 2026 / 10:06 PM IST

                    SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 67/1

                    5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल तेजी से रन बना रहे हैं। विराट कोहली 10 गेंदों में 18 रन और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                      MARCH 28, 2026 / 10:00 PM IST

                      Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                      4 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। विराट कोहली 6 गेंदों में 7 रन और देवदत्त पडिक्कल 11 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        MARCH 28, 2026 / 9:56 PM IST

                        RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 33/1

                        एसआरएच ने आरसीबी को 202 रन का टारगेट दिया है। 3 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन हैं। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 12 रन आए है।

                          MARCH 28, 2026 / 9:50 PM IST

                          IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                          दूसरे ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा है। जयदेव उनादकट की गेंद पर फिल साल्ट 8 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच ने आरसीबी को 202 रन का टारगेट दिया है। 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन हैं।

                            MARCH 28, 2026 / 9:44 PM IST

                            IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 9 रन

                            एसआरएच ने आरसीबी को 202 रन का टारगेट दिया है। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं। विराट कोहली और फिल साल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।

                              MARCH 28, 2026 / 9:26 PM IST

                              SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: SRH ने RCB को दिया 202 का टारगेट

                              आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई एसआरएच की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाई। आरसीबी को 202 रन का टारगेट मिला है। ईशान किशन ने 80 रनों की शानदार पारी खेली है।

                                MARCH 28, 2026 / 9:23 PM IST

                                Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 190 के पार

                                19वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 9वां झटका लगा है। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर अनिकेत वर्मा 18 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन हैं।

                                  MARCH 28, 2026 / 9:14 PM IST

                                  SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच को लगा 8वां झटका

                                  18वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 8वां झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हर्षल पटेल 0 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन हैं।

                                    MARCH 28, 2026 / 9:09 PM IST

                                    SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा 7वां झटका

                                    17वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 7वां झटका लगा है। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर हर्ष दुबे 3 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन हैं।

                                      MARCH 28, 2026 / 9:03 PM IST

                                      RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद को लगा 6वां झटका

                                      16वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6वां झटका लगा है। अभिनंदन सिंह की गेंद पर ईशान किशन 38 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन हैं।

                                        MARCH 28, 2026 / 8:54 PM IST

                                        SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद को लगा 5वां झटका

                                        15वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को 5वां झटका लगा है। सुयश शर्मा की गेंद पर सलिल अरोड़ा 9 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। सुयश शर्मा के इस ओवर में 1 विकेट सहित कुल 7 रन आए हैं।

                                          MARCH 28, 2026 / 8:47 PM IST

                                          IPL 2026 Match Live Score: SRH को लगा चौथा झटका

                                          14वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर हेनरिक क्लासेन 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने ईशान किशन के साथ मिलकर 53 गेंदों में 97 रन की साझेदारीकी थी। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन है।

                                            MARCH 28, 2026 / 8:40 PM IST

                                            IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को विकेट की तलाश

                                            13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हो गई है। आरसीबी की टीम को विकेट के तलाश है।

                                              MARCH 28, 2026 / 8:35 PM IST

                                              RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: ईशान की तूफानी फिफ्टी

                                              12वें ओवर में ईशान किशन ने 27 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान ईशान ने 2 छक्के और 7 चौके लगाए हैं। 12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन है। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                MARCH 28, 2026 / 8:31 PM IST

                                                SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच का स्कोर 90 के पार

                                                11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 गेंदों में 63रन की साझेदारी हो गई है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                  MARCH 28, 2026 / 8:21 PM IST

                                                  IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच का स्कोर 79/3

                                                  9 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो गई है। अभिनंदन सिंह के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                    MARCH 28, 2026 / 8:16 PM IST

                                                    Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 70/3

                                                    8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 30 रन और हेनरिक क्लासेन 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                                                      MARCH 28, 2026 / 8:12 PM IST

                                                      SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: ईशान-क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर

                                                      7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 25 रन और हेनरिक क्लासेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जैकब डफी के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                        MARCH 28, 2026 / 8:07 PM IST

                                                        Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 49/3

                                                        6 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अभिनंदन सिंह के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                                                          MARCH 28, 2026 / 8:00 PM IST

                                                          RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच को लगा तीसरा झटका

                                                          5वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। जैकब डफी की गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले डफी ने हेड और अभिषेक को पवेलियन भेजा था। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।

                                                            MARCH 28, 2026 / 7:57 PM IST

                                                            SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच का स्कोर 29/2

                                                            4 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                              MARCH 28, 2026 / 7:53 PM IST

                                                              Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: SRH को एक ओवर में लगे दो झटके

                                                              तीसरे ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को दो झटके लगे हैं। जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा 7 रन और ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन है।

                                                                MARCH 28, 2026 / 7:48 PM IST

                                                                IPL 2026 Match Live Score: SRH को लगा पहला झटका

                                                                तीसरे ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा है। जैकब डफी की गेंद पर अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए।  सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। हेड का साथ देने ईशान किशन मैदान पर आए हैं।

                                                                  MARCH 28, 2026 / 7:46 PM IST

                                                                  SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 17/0

                                                                  2 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से दूसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                                                    MARCH 28, 2026 / 7:40 PM IST

                                                                    IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 7 रन

                                                                    1 ओवर के बाद एसआरएच का स्कोर बिना किसी विकेट के 7 रन है। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी ने किया, इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                      MARCH 28, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                      SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                      आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर आ गई है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।

                                                                        MARCH 28, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                        SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 RCB का पूरा शेड्यूल

                                                                        28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: बेंगलुरु: शाम 7:30 बजे

                                                                        5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: बेंगलुरु: शाम 7:30 बजे

                                                                        10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: गुवाहाटी: शाम 7:30 बजे

                                                                        12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                        15 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स: बेंगलुरु: शाम 7:30 बजे

                                                                        18 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स: बेंगलुरु: दोपहर 3:30 बजे

                                                                        24 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस: बेंगलुरु: शाम 7:30 बजे

                                                                        27 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                        30 अप्रैल: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                        7 मई: लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                        10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                        13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: रायपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                        17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: धर्मशाला: दोपहर 3:30 बजे

                                                                        22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                          MARCH 28, 2026 / 7:22 PM IST

                                                                          SRH vs RCB Live Score, IPL 2026: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 11 जीत मिली है। एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था, जिससे आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

                                                                            MARCH 28, 2026 / 7:14 PM IST

                                                                            SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                                            विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा

                                                                            इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर

                                                                              MARCH 28, 2026 / 7:09 PM IST

                                                                              IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                                              अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

                                                                              इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन

                                                                                MARCH 28, 2026 / 7:05 PM IST

                                                                                SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: RCB ने जीता टॉस, पहले मुकाबले में बैटिंग करेगी SRH

                                                                                आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और एसआरएच के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया है। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                  MARCH 28, 2026 / 6:52 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को इन गेंदबाजों की कमी खलेगी

                                                                                  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस बार अपने दो अहम तेज गेंदबाजों की कमी खलेगी, क्योंकि जोश हेजलवुड और यश दयाल शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हेज़लवुड अभी ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबर रहे हैं और बाद में टीम से जुड़ सकते हैं, जबकि दयाल पूरे सीजन से बाहर हैं। ऐसे में टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और युवा गेंदबाज मंगेश यादव पर रहेगी।

                                                                                    MARCH 28, 2026 / 6:44 PM IST

                                                                                    RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2025 में विराट का प्रदर्शन

                                                                                    आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से कुल 657 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक भी लगाए और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार ट्रॉफी जीती थी।

                                                                                      MARCH 28, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: इन गेंदबाजों पर होगी नजर

                                                                                      सनराइजर्स हैदराबाद भी शुरुआत में अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस के बिना खेलेगी और टीम की कमान ईशान किशन संभालेंगे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी में ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन आसान बल्लेबाजी पिचों पर इन्हें मुश्किल हो सकती है।

                                                                                        MARCH 28, 2026 / 6:16 PM IST

                                                                                        SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

                                                                                        आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबले के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन गर्मी और उमस ज्यादा रहेगी। दिन में तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात में यह गिरकर 18 से 20 डिग्री तक आ सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है और इस सीजन की शुरुआत एक हाई स्कोरिंग मैच से हो सकती है।

                                                                                          MARCH 28, 2026 / 6:07 PM IST

                                                                                          RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच

                                                                                          एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आईपीएल में हमेशा से हाई स्कोरिंग मानी जाती है, जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज आसानी से रन बना लेते हैं। यहां पहले क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों ने खूब रन बनाए हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के पावर हिटर्स से सावधान रहना होगा।

                                                                                            MARCH 28, 2026 / 5:54 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                                                            रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                              MARCH 28, 2026 / 5:45 PM IST

                                                                                              SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: हेजलवुड मिस करेंगे शुरुआती मैच

                                                                                              जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिए उनके खिताबी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वहीं आईपीएल 2026 में उनकी उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है। खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। पैट कमिंस की तरह हेजलवुड भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाए थे।

                                                                                                MARCH 28, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ये मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                  MARCH 28, 2026 / 5:25 PM IST

                                                                                                  Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय

                                                                                                  रजत पाटीदार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

                                                                                                  रुतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

                                                                                                  शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस (GT)

                                                                                                  ईशान किशन (पैट कमिंस की गैरमौजूदगी तक): सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

                                                                                                  अजिंक्य रहाणे: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

                                                                                                  श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स (PBKS)

                                                                                                  ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

                                                                                                  हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस (MI)

                                                                                                  रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स (RR)

                                                                                                  अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स (DC)

                                                                                                    MARCH 28, 2026 / 5:19 PM IST

                                                                                                    RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे कमिंस

                                                                                                    पैट कमिंस की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी फिलहाल ईशान किशन को सौंपी गई है। जब तक कमिंस टीम में वापसी नहीं करते, तब तक ईशान ही टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

                                                                                                      MARCH 28, 2026 / 5:10 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: एसआरएच की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                      ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

                                                                                                      इम्पैक्ट सब: शिवम मावी/हर्ष दुबे।

                                                                                                        MARCH 28, 2026 / 5:09 PM IST

                                                                                                        Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score: आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                        फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार।

                                                                                                        इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा।

                                                                                                          MARCH 28, 2026 / 5:08 PM IST

                                                                                                          SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                                                          पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                                            MARCH 28, 2026 / 5:07 PM IST

                                                                                                            RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                                                                            रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                                                              MARCH 28, 2026 / 5:06 PM IST

                                                                                                              नमस्कार

                                                                                                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ