Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 01, 2026 / 11:36 PM IST

RR vs DC Highlights: दिल्ली की दमदार वापसी, राजस्थान को उसके घर में 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

RR vs DC Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट का हासिल कर लिया। दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से मात दी है

RR vs DC Highlights: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाई। राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया।

टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम

RR vs DC Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
RR vs DC Highlights: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया
MAY 01, 2026 / 11:27 PM IST

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट का हासिल कर लिया। दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से मात दी है

    MAY 01, 2026 / 11:23 PM IST

    RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: जीत से 5 रन दूर दिल्ली

    19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 221 है। आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को जीत के लिए 6 गेदों में 5 रन की जरूरत है। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

      MAY 01, 2026 / 11:19 PM IST

      DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 14 रन दूर दिल्ली

      18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 है। आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को जीत के लिए 12 गेदों में 14 रन की जरूरत है। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

        MAY 01, 2026 / 11:10 PM IST

        Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: जीत से 30 रन दूर दिल्ली

        17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 196 है। आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेदों में 30 रन की जरूरत है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

          MAY 01, 2026 / 11:00 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

          16वें ओवर में दिल्ली को तीसरा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर केएल राहुल 40 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। इससे पिछले ओवर में नीतीश राणा 33 रन बनाकर आउट हुए थे। नीतीश ने केएल राहुल के साथ मिलकर 30 में 61 रन की साझेदारी की थी। दिल्ली को जीत के लिए 28 गेंदों में 48 रन की जरूरत है।

            MAY 01, 2026 / 10:51 PM IST

            Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

            15वें ओवर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। तुषार देशपांडे की गेंद पर नीतीश राणा 33 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश ने केएल राहुल के साथ मिलकर 30 में 61 रन की साझेदारी की थी। दिल्ली को जीत के लिए 32 गेंदों में 55 रन की जरूरत है।

              MAY 01, 2026 / 10:45 PM IST

              DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 166/1

              14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 166 है। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 69 रन और नीतीश राणा 33 रन बनाकर खेल रहे है। दिल्ली को जीत के लिए 60 रन की जरूरत है।

                MAY 01, 2026 / 10:40 PM IST

                Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: जीत से 78 रन दूर दिल्ली

                13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 148 है। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 62 रन और नीतीश राणा 22 रन बनाकर खेल रहे है। दिल्ली को जीत के लिए 78 रन की जरूरत है।

                  MAY 01, 2026 / 10:34 PM IST

                  Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 138/1

                  12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 138 है। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 58 रन और नीतीश राणा 17 रन बनाकर खेल रहे है।

                    MAY 01, 2026 / 10:21 PM IST

                    IPL 2026 Match Live Score: निसांका लौटे पवेलियन

                    दिल्ली की टीम को पहला झटका 110 रन के स्कोर पर लगा। रवींद्र जडेजा की गेंद पर पथुम निसांका 62 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 120 है।

                      MAY 01, 2026 / 10:18 PM IST

                      DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: 9वें ओवर में आए 20 रन

                      9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 108 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है। केएल राहुल 46 रन और पथुम निसांका 61 रन बनाकर खेल रहे है। रवि बिश्नोई के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं।

                        MAY 01, 2026 / 10:13 PM IST

                        RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 80 के पार

                        8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 88 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली की टीम जीत से 138 रन दूर है। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 10 रन आए है।

                          MAY 01, 2026 / 10:09 PM IST

                          Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 78/0

                          7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 78 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली की टीम जीत से 148 रन दूर है।

                            MAY 01, 2026 / 10:04 PM IST

                            DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: पथुम निसांका की फिफ्टी

                            पथुम निसांका ने 23 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 70 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं।

                              MAY 01, 2026 / 10:00 PM IST

                              IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को पहले विकेट की तलाश

                              5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 59 रन है। तुषार देशपांडे

                              के इस ओवर में कुल 10 रन आए है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 14 और पथुम निसांका 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                MAY 01, 2026 / 9:54 PM IST

                                DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 49/0

                                4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 49 रन है। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 15 रन आए है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली जीत से 177 रन दूर है।

                                  MAY 01, 2026 / 9:49 PM IST

                                  Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 34/0

                                  3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 34 रन है। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 15 रन आए है। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं।

                                    MAY 01, 2026 / 9:43 PM IST

                                    DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 19/0

                                    दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 19 रन है। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 8  रन आए है।

                                      MAY 01, 2026 / 9:37 PM IST

                                      Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 11/0

                                      राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया। दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसांका क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए है। 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन है।

                                        MAY 01, 2026 / 9:33 PM IST

                                        DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली

                                        राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने दिल्ली की टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और पथुम निसांका मैदान पर आ गए हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।

                                          MAY 01, 2026 / 9:17 PM IST

                                          Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट

                                          टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाई। राजस्थान ने दिल्ली को 226 रन का टारगेट दिया है। रियान पराग 90 रन की बेहतरीन पारी खेली। डोनोवन फरेरा 14 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद गए।

                                            MAY 01, 2026 / 9:10 PM IST

                                            Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 200 के पार

                                            19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 207 रन पर 5 विकेट है। मिचेल स्टार्क के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। डोनोवन फरेरा 31 रन और शुभम दुबे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 14 गेंदों में 40 रन की तेज साझेदारी हो गई है।

                                              MAY 01, 2026 / 9:05 PM IST

                                              Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: 18वें ओवर में आए 20 रन

                                              18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 193 रन पर 5 विकेट है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं। डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                MAY 01, 2026 / 8:56 PM IST

                                                Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

                                                17वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर रवींद्र जडेजा 20 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और रियान पराग के बीच 27 गेंदों में 53 रन की साझेदारी हुई थी। राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन है।

                                                  MAY 01, 2026 / 8:52 PM IST

                                                  RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: शतक के करीब पहुंच रियान

                                                  16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन है। रवींद्र जडेजा और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जडेजा 16 रन और रियान पराग 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    MAY 01, 2026 / 8:46 PM IST

                                                    RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 140 के पार

                                                    15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 147 रन है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं। रवींद्र जडेजा और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रवींद्र जडेजा 14 रन और रियान पराग 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      MAY 01, 2026 / 8:39 PM IST

                                                      Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 130/3

                                                      14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। रवींद्र जडेजा और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 14 गेंदों में 16 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                        MAY 01, 2026 / 8:34 PM IST

                                                        DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 121/3

                                                        13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। रवींद्र जडेजा और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                          MAY 01, 2026 / 8:29 PM IST

                                                          IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

                                                          12वें ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर ध्रुव जुरेल 30 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव ने रियान पराग के साथ 59 गेंदों में 102 रन की साझेदारी की थी। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।

                                                            MAY 01, 2026 / 8:24 PM IST

                                                            Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: रियान पराग की फिफ्टी

                                                            रियान पराग ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान रियान ने 4 छक्के और 2 चौके लगाए हैं। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

                                                              MAY 01, 2026 / 8:19 PM IST

                                                              IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को विकेट की तलाश

                                                              10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 49 गेंदों में 79 रन की साझेदारी हो गई है। दिल्ली की टीम को विकेट की तलाश है।

                                                                MAY 01, 2026 / 8:14 PM IST

                                                                IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 80 के पार

                                                                9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 43 गेंदों में 73 रन की साझेदारी हो गई है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                                  MAY 01, 2026 / 8:10 PM IST

                                                                  DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 70 के पार

                                                                  8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                                    MAY 01, 2026 / 8:06 PM IST

                                                                    Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 60 के पार

                                                                    7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ध्रुव जुरेल 27 रन और रियान पराग 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                      MAY 01, 2026 / 8:02 PM IST

                                                                      IPL 2026 Match Live Score: 6वें ओवर में आए 20 रन

                                                                      पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ध्रुव जुरेल 21 रन और रियान पराग 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। काइल जैमीसन के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं।

                                                                        MAY 01, 2026 / 7:56 PM IST

                                                                        IPL 2026 Match Live Score: पांचवें ओवर में आए 7 रन

                                                                        5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन है।  ध्रुव जुरेल और रियान पराग के बीच 19 गेंदों में 24 रन की साझेदारी हो गई है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                                          MAY 01, 2026 / 7:52 PM IST

                                                                          DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 29/2

                                                                          4 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 13 गेंदों में 17 रन की साझेदारी हो गई है। काइल जैमीसन के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                                            MAY 01, 2026 / 7:48 PM IST

                                                                            Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 21/2

                                                                            3 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। ध्रुव जुरेल और रियान पराग की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल स्टार्क के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                              MAY 01, 2026 / 7:43 PM IST

                                                                              DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दो ओवर में राजस्थान को लगे दो झटके

                                                                              दूसरे ओवर में राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है। काइल जैमीसन की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हुए। 2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 12 रन है।

                                                                                MAY 01, 2026 / 7:35 PM IST

                                                                                Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: पहले ही ओवर में राजस्थान को लगा बड़ा झटका

                                                                                पहले ही ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है। मिचेल स्टार्क की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                                                                                  MAY 01, 2026 / 7:31 PM IST

                                                                                  DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                  राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर आ गई है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं।

                                                                                    MAY 01, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                                    RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में RR के बचे हुए मैच

                                                                                    1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                    19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                      MAY 01, 2026 / 7:23 PM IST

                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में DC के बचे हुए मैच

                                                                                      1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                      5 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                      8 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                      11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                                      17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                      24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

                                                                                        MAY 01, 2026 / 7:16 PM IST

                                                                                        DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                        दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार

                                                                                        राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे

                                                                                          MAY 01, 2026 / 7:08 PM IST

                                                                                          RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

                                                                                          केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

                                                                                            MAY 01, 2026 / 7:06 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान की प्लेइंग 11

                                                                                            यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा

                                                                                              MAY 01, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

                                                                                              आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले गेंदबाजी करेगी।

                                                                                                MAY 01, 2026 / 6:58 PM IST

                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                राजस्थान आईपीएल 2026 के इस सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार दर्ज की हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीते हैं और 5 हारे हैं। अंक तालिका में राजस्थान की टीम चौथे स्थान और दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर है।

                                                                                                  MAY 01, 2026 / 6:47 PM IST

                                                                                                  DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का रिकॉर्ड

                                                                                                  जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। आईपीएल 2026 में यहां खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रन का बड़ा लक्ष्य भी आसानी से 5 विकेट और 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था।

                                                                                                    MAY 01, 2026 / 6:38 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: जयपुर की पिच किसे करेगी फायदा

                                                                                                    जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। स्पिनर्स को बीच के ओवरों में टर्न मिलता है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मूवमेंट मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 173 रन रहता है।

                                                                                                      MAY 01, 2026 / 6:25 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                      राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है, क्योंकि राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने भी 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई मैच बेनतीजा नहीं रहा है।

                                                                                                        MAY 01, 2026 / 6:14 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: वैभव का प्रदर्शन

                                                                                                        राजस्थान रॉयल्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इस सीजन में युवा बाएं हाथ के ओपनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं। उनकी बेहतरीन फॉर्म टीम के लिए बड़ा फायदा बन सकती है।

                                                                                                          MAY 01, 2026 / 6:05 PM IST

                                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: कब होगा टॉस

                                                                                                          दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ये मुकाबला 1 मई को जयपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                            MAY 01, 2026 / 5:52 PM IST

                                                                                                            DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का घरेलू रिकॉर्ड

                                                                                                            राजस्थान रॉयल्स का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। टीम ने इस मैदान पर अब तक 45 मैच खेले हैं, जिनमें से 26 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने यहां 7 मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है।

                                                                                                              MAY 01, 2026 / 5:41 PM IST

                                                                                                              RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: कैसा है जयपुर का मौसम

                                                                                                              जयपुर में मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मैदान पर फील्डिंग करने वाली टीम के लिए हालात थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। वहीं नमी (ह्यूमिडिटी) लगभग 14 प्रतिशत रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

                                                                                                                MAY 01, 2026 / 5:25 PM IST

                                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें DC-RR का मुकाबला

                                                                                                                दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                  MAY 01, 2026 / 5:18 PM IST

                                                                                                                  DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स (DC) की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                  अभिषेक पोरेल (WK), केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (C), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।

                                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

                                                                                                                    MAY 01, 2026 / 5:17 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स (RR)की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), दसुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुनिया।

                                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

                                                                                                                      MAY 01, 2026 / 5:16 PM IST

                                                                                                                      DC vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                                                                                      रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

                                                                                                                        MAY 01, 2026 / 5:15 PM IST

                                                                                                                        RR vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

                                                                                                                        नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन

                                                                                                                          MAY 01, 2026 / 5:13 PM IST

                                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                                          मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ