Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 28, 2025 / 11:10 PM IST

RR vs GT Highlights Score IPL 2025: 14 साल के शतकवीर के सामने पस्त हुई GT की पूरी टीम, करो या मरो मुकाबले में राजस्थान ने मारी बाजी

RR vs GT Highlights Score: IPL में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 209 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

RR vs GT Highlights Score IPL 2025: IPL में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 209 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बद

RR vs GT Highlights Score: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हराया
RR vs GT Highlights Score: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से हराया
APRIL 28, 2025 / 11:04 PM IST

RR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से दी मात

IPL में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 209 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हराया

    APRIL 28, 2025 / 10:49 PM IST

    RR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान को जीत के लिए 27 रन

    14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन है। राजस्थान का जीत के लिए 36 गेंदों पर 27 रनों की जरूरत है। रियान पराग और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद है।

      APRIL 28, 2025 / 10:46 PM IST

      GT vs RR Live Score, IPL 2025: गेंदों के हिसाब से IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी

      30 गेंद - क्रिस गेल (RCB) बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

      35 गेंद - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम GT, जयपुर, 2024

      37 गेंद - यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, मुंबई, 2010

      38 गेंद - डेविड मिलर (PBKS) बनाम RCB, मोहाली, 2013

        APRIL 28, 2025 / 10:39 PM IST

        RR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान को बैक-टू-बैक लगे झटके

        12वें ओवर में राजस्थान का पहला झटका लगा है। शानदारा पारी खेल रहे वैभव सूर्यवंशी को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड आउट किया। वैभव 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ही ओवर में राशिद खान ने नितीश राणा को 4 रन पर आउट किया। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 171 रन है।

          APRIL 28, 2025 / 10:33 PM IST

          GT vs RR Live Score, IPL 2025: वैभव का शतक

          राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए। बता दें आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है।

            APRIL 28, 2025 / 10:21 PM IST

            RR vs GT Live Score, IPL 2025: विकेट की तलाश में गुजरात

            9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 114 रन है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 26 गेंदों में 45 रन और वैभव सूर्यवंशी 28 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात का पहले विकेट की तलाश है।

              APRIL 28, 2025 / 10:18 PM IST

              GT vs RR Live Score, IPL 2025: 100 के पार राजस्थान का स्कोर

              8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 108 रन है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 23 गेंदों में 44 रन और वैभव सूर्यवंशी 25 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                APRIL 28, 2025 / 10:13 PM IST

                RR vs GT Live Score, IPL 2025: स्कोर 90 के पार

                7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 91 रन है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 18 गेंदों में 33 रन और वैभव सूर्यवंशी 24 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  APRIL 28, 2025 / 10:07 PM IST

                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर

                  पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 87 रन है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 20 गेंदों में 52 रन और वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                    APRIL 28, 2025 / 10:03 PM IST

                    RR vs GT Live Score, IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी

                    वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 6 छक्के और 3 चौके लगाए हैं। 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 81 रन है। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में कुल 21 रन आए।

                      APRIL 28, 2025 / 9:56 PM IST

                      GT vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान की स्कोर 60 के पार

                      यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के रन है। ईशांत शर्मा के इस ओवर में वैभव ने 4 बॉउड्री लगाई। इस ओवर में कुल 28 रन आए। 4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 60 रन है।

                        APRIL 28, 2025 / 9:49 PM IST

                        RR vs GT Live Score, IPL 2025: 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर

                        राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल 11 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 32 रन है।

                          APRIL 28, 2025 / 9:42 PM IST

                          GT vs RR Live Score, IPL 2025: जोस बटलर ने छोड़ा यशस्वी का कैच

                          दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल का आसान सा कैच जोस बटलर ने छोड़ दिया। ये ओवर ईशांत शर्मा ने किया इस ओवर में कुल 8 रन आए। यशस्वी जयसवाल 9 रन पर और वैभव सूर्यवंशी 8 रन पर खेल रहे हैं। 2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 19 रन है।

                            APRIL 28, 2025 / 9:37 PM IST

                            RR vs GT Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 11 रन

                            1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 11 रन आए। यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद है।

                              APRIL 28, 2025 / 9:33 PM IST

                              GT vs RR Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी आरआर

                              गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ गए हैं। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                APRIL 28, 2025 / 9:18 PM IST

                                RR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान को मिला 210 रनों का टारगेट

                                राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 209 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया है। जोस बटलर ने 26 गेंदों में फिफ्टी लगाई।

                                  APRIL 28, 2025 / 9:08 PM IST

                                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा तीसरा झटका

                                  19वें ओवर में गुजरात को तीसरा झटका लगा है। संदीप शर्मा की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 193 रन है।

                                    APRIL 28, 2025 / 9:04 PM IST

                                    RR vs GT Live Score, IPL 2025: बटलर की तूफानी पारी

                                    जोस बटलर 24 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर 4 गेंदों पर 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन है।

                                      APRIL 28, 2025 / 8:59 PM IST

                                      GT vs RR Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा दूसरा झटका

                                      17 ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा है। तूफानी पारी खेल रहे शुभमन गिल को महीश थीक्षाना ने आउट किया। शुभमन का कैच रियान पराग ने लिया। शुभमन गिल 50 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन है।

                                        APRIL 28, 2025 / 8:52 PM IST

                                        RR vs GT Live Score, IPL 2025: संदीप के ओवर में आए 9 रन

                                        16 ओवर के बाद स्कोर 158 पर 1 विकेट है। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 9 रन आए। इसी ओवर में संदीप को चोट लगा था, अब वह ठीक है। शुभमन गिल 47 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जोस बटलर 19 गेंद पर 36 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                                          APRIL 28, 2025 / 8:48 PM IST

                                          GT vs RR Live Score, IPL 2025: संदीप शर्मा को लगी चोट

                                          शुभमन गिल और जोस बटलर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। शुभमन गिल 47 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।  वहीं जोस बटलर 17 गेंद पर 32 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा को चोट लग गई है।

                                            APRIL 28, 2025 / 8:41 PM IST

                                            RR vs GT Live Score, IPL 2025: गिल- बटलर की तूफानी पारी

                                            शुभमन गिल और जोस बटलर ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। शुभमन गिल 45 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जोस बटलर 15 गेंद पर 30 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर 149 पर 1 विकेट है। वानिंदु हसरंगा के इस ओवर में कुल 24 रन आए।

                                              APRIL 28, 2025 / 8:39 PM IST

                                              GT vs RR Live Score, IPL 2025: शुभमन गिल की तबड़तोड़ बल्लेबाजी

                                              शुभमन गिल ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। शुभमन गिल 45 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जोस बटलर 9 गेंद पर 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर 125 पर 1 विकेट है।

                                                APRIL 28, 2025 / 8:31 PM IST

                                                RR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर

                                                शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद है। शुभमन गिल 40 गेंदों पर 63 रन और जोस बटलर 8 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है।

                                                  APRIL 28, 2025 / 8:27 PM IST

                                                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: गुजरात का स्कोर 100 के पार

                                                  शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद है। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। शुभमन गिल 38 गेंदों पर 62 रन और जोस बटलर 4 गेंद पर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    APRIL 28, 2025 / 8:22 PM IST

                                                    RR vs GT Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा पहला झटका

                                                    11वें ओवर में गुजरात का पहला झटका लगा है। महीश थीक्षाना की गेंद पर बेहतरीन पारी खेल रहे साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन का आसान सा कैच रियान पराग ने लिया। शुभमन गिल का साथ देने के लिए जोस बटलर मैदान पर आए है। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                                                      APRIL 28, 2025 / 8:17 PM IST

                                                      GT vs RR Live Score, IPL 2025: गिल की फिफ्टी

                                                      शुभमन गिल ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई। अपनी पारी के दौरान गिल ने 1 छक्का और 4 चौका लगाया। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 92 रन है।

                                                        APRIL 28, 2025 / 8:15 PM IST

                                                        RR vs GT Live Score, IPL 2025: 80 के पार गुजरात का स्कोर

                                                        साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। 9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 87 रन है। राजस्थान की टीम को विकेट की तलाश है। साई सुदर्शन 37 रन और शुभमन गिल 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          APRIL 28, 2025 / 8:06 PM IST

                                                          GT vs RR Live Score, IPL 2025: विकेट की तलाश में राजस्थान

                                                          साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 74 रन है। राजस्थान की टीम को विकेट की तलाश है।

                                                            APRIL 28, 2025 / 8:02 PM IST

                                                            RR vs GT Live Score, IPL 2025: 7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 67/0

                                                            साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। 7 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 67 रन है। राजस्थान की ओर से ये ओवर रियान पराग ने किया, इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                                              APRIL 28, 2025 / 7:58 PM IST

                                                              GT vs RR Live Score, IPL 2025: पावरप्ले के बाद गुजरात का स्कोर

                                                              पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 53 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है। साई सुदर्शन 26 रन और शुभमन गिल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                APRIL 28, 2025 / 7:53 PM IST

                                                                RR vs GT Live Score, IPL 2025: साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर

                                                                साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 47 रन है। गिल 25 ओर साई 22 रन बनाकर खेल रहे है।

                                                                  APRIL 28, 2025 / 7:48 PM IST

                                                                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: पहले विकेट की तलाश में राजस्थान

                                                                  साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। राजस्थान की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                    APRIL 28, 2025 / 7:44 PM IST

                                                                    RR vs GT Live Score, IPL 2025: 3 ओवर के बाद स्कोर 27/0

                                                                    साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन है। राजस्थान की ओर से ये ओवर युद्धवीर सिंह चरक ने किया, इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                                                      APRIL 28, 2025 / 7:40 PM IST

                                                                      GT vs RR Live Score, IPL 2025: साई सुदर्शन को मिला जीवनदान

                                                                      2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 17 रन है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान की ओर से दूसरा ओवर महीश थीक्षाना ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। हेटमायर ने साई सुदर्शन का एक आसान सा कैच छोड़ दिया।

                                                                        APRIL 28, 2025 / 7:35 PM IST

                                                                        RR vs GT Live Score, IPL 2025: पहले ओवर के बाद गुजराता का स्कोर

                                                                        1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                                                          APRIL 28, 2025 / 7:32 PM IST

                                                                          GT vs RR Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                          राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर आ गई है।

                                                                            APRIL 28, 2025 / 7:22 PM IST

                                                                            RR vs GT Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                            आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने अबतक खेले 8 मैचों में 6 में जीत और 2 में हार मिली है। तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को 9 मैचों में 2 में जीत और 7 में हार मिली है।

                                                                              APRIL 28, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                              GT vs RR Live Score, IPL 2025: GT की प्लेइंग 11

                                                                              साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                APRIL 28, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                RR vs GT Live Score, IPL 2025: RR की प्लेइंग 11

                                                                                यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक

                                                                                  APRIL 28, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: रियान पराग ने जीता टॉस

                                                                                  IPL 2025 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम पहले बैटिंग करेगी। दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग 11 में ये बदलाव किए है।

                                                                                    APRIL 28, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                                    GT vs RR Live Score, IPL 2025: गुजरात की नजरें नंबर-1 पर

                                                                                    राजस्थान के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है अगर आज राजस्थान हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती है। वहीं गुजरात ये मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। पॉइंट्स टेबल पर GT 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है तो वहीं राजस्थान की टीम 9 मैचों में 4 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

                                                                                      APRIL 28, 2025 / 6:48 PM IST

                                                                                      RR vs GT Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मैच

                                                                                      राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ये इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तो गुजरात ने जीत दर्ज की थी।

                                                                                        APRIL 28, 2025 / 6:40 PM IST

                                                                                        GT vs RR Live Score, IPL 2025: संजू सैमसन को लगी चोट

                                                                                        राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चोट की वजह से पिछले दो मैचों से टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। संजू सैसमन की जगह टीम की कप्तानी एक बार फिर रियान पराग को सौंपी दी गई है।फिलहाल संजू सैमसन की चोट पर टीम ने कोई अपडेट नहीं दिया है।

                                                                                          APRIL 28, 2025 / 6:34 PM IST

                                                                                          RR vs GT Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                          गुजरात और राजस्थान के बीच 7 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो गुजरात की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 7 मैचों में से 6 बार GT विनर रही है, जबकि 1 मैच में RR की जीत हुई है।

                                                                                            APRIL 28, 2025 / 6:26 PM IST

                                                                                            GT vs RR Live Score, IPL 2025: GT की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                            साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

                                                                                              APRIL 28, 2025 / 6:16 PM IST

                                                                                              GT vs RR Live Score, IPL 2025: RR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                              यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारुकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

                                                                                                APRIL 28, 2025 / 6:15 PM IST

                                                                                                RR vs GT Live Score, IPL 2025: GT की पूरी टीम

                                                                                                जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

                                                                                                  APRIL 28, 2025 / 6:14 PM IST

                                                                                                  GT vs RR Live Score, IPL 2025: RR की पूरी टीम

                                                                                                  संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

                                                                                                    APRIL 28, 2025 / 6:14 PM IST

                                                                                                    RR vs GT Live Score, IPL 2025: राजस्थान-गुजरात एक बार फिर आमने-सामने

                                                                                                    IPL 2025 का 47वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा। यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले होगा

                                                                                                      APRIL 28, 2025 / 6:12 PM IST

                                                                                                      नमस्कार

                                                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।