Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 19, 2026 / 11:38 PM IST

RR vs LSG IPL 2026 Highlights: वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी, राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से दी मात

RR vs LSG IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बना ली। राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी है। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली है

RR vs LSG IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का  64वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। राजस्थान ने इस मुकाबले में लखनऊ को हराकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाई। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया।

टा

RR vs LSG IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया है
RR vs LSG IPL 2026 Highlights: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया है
MAY 19, 2026 / 11:26 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से दी मात

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर  225 रन बना ली। राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से मात दी है।

    MAY 19, 2026 / 11:25 PM IST

    LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 2 रन दूर राजस्थान

    राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों में 2 रन की जरूरत है। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन है। ध्रुव जुरेल ने 37 गेंदों में फिफ्टी लगाई है।

      MAY 19, 2026 / 11:20 PM IST

      RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: जीत से 10 रन दूर राजस्थान

      राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 10 रन की जरूरत है। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन है। ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

        MAY 19, 2026 / 11:14 PM IST

        LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: जीत से 20 रन दूर राजस्थान

        17वें ओवर में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 7 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंस यादव ने इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 20 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन है।

          MAY 19, 2026 / 11:08 PM IST

          Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 190 के पार

          राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों में 25 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन है। ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

            MAY 19, 2026 / 11:01 PM IST

            IPL 2026 Match Live Score: जीत से 33 रन दूर राजस्थान

            ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 33 रन की जरूरत है। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन है।

              MAY 19, 2026 / 10:58 PM IST

              Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: राजस्थान को लगा बड़ा झटका

              14वें ओवर में राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। मोहसीन खान की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 38 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 45 में 105 रनों की साझेदारी की थी। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।

                MAY 19, 2026 / 10:52 PM IST

                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: शतक के करीब पहुंचे वैभव

                13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 42 गेंदों में 44 रन की जरूरत है। ध्रुव जुरेल 32 रन और वैभव सूर्यवंशी 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल 9 रन और वैभव सूर्यवंशी 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MAY 19, 2026 / 10:46 PM IST

                  RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: जयपुर में आया वैभव-ध्रुव का तूफान

                  12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 166 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 48 गेंदों में 55 रन की जरूरत है। ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मयंक यादव के इस ओवर में कुल 29 रन आए हैं।

                    MAY 19, 2026 / 10:41 PM IST

                    Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: जीत से 84 रन दूर राजस्थान

                    11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 54 गेंदों में 84 रन की जरूरत है। ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। प्रिंस यादव के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                      MAY 19, 2026 / 10:35 PM IST

                      LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: वैभव की फिफ्टी

                      वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में फिफ्टी लगाई है।  10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 60 गेंदों में 100 रन की जरूरत है।ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                        MAY 19, 2026 / 10:30 PM IST

                        Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: 9वें ओवर में आए 26 रन

                        9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। आकाश महाराज सिंह के इस ओवर में कुल 26 रन आए हैं। ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ध्रुव जुरेल 9 रन और वैभव सूर्यवंशी 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          MAY 19, 2026 / 10:24 PM IST

                          IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 80 के पार

                          8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। दिग्वेश सिंह राठी के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ध्रुव जुरेल 9 रन और वैभव सूर्यवंशी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            MAY 19, 2026 / 10:18 PM IST

                            LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका

                            टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम को पहला झटका 75 रन के स्कोर पर लगा। आकाश सिंह की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 43 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

                              MAY 19, 2026 / 10:11 PM IST

                              Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 70 के पार

                              6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 71 रन है। प्रिंस यादव के इस ओवर कुल 15 रन आए हैं। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। यशस्वी जायसवाल 39 रन और वैभव सूर्यवंशी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                MAY 19, 2026 / 10:07 PM IST

                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 50 के पार

                                5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 56 रन है। मयंक यादव के इस ओवर कुल 7 रन आए हैं। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। यशस्वी जायसवाल 38 रन और वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  MAY 19, 2026 / 10:03 PM IST

                                  Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 40 के पार

                                  4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 49 रन है। मोहसिन खान के इस ओवर कुल 19 रन आए हैं। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                    MAY 19, 2026 / 9:59 PM IST

                                    RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: वैभव-यशस्वी की तूफानी पारी

                                    3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 30 रन है। मयंक यादव के इस ओवर कुल 5 रन आए हैं। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                      MAY 19, 2026 / 9:54 PM IST

                                      LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 2 रन

                                      2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 25 रन है। मोहसिन खान के इस ओवर कुल 2 रन आए हैं। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                        MAY 19, 2026 / 9:47 PM IST

                                        LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 23 रन

                                        लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर आकाश महाराज सिंह ने किया, इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 23 रन है।

                                          MAY 19, 2026 / 9:41 PM IST

                                          IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान

                                          लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी मैदान पर आ गई है। लखनऊ की ओर से पहला ओवर आकाश महाराज सिंह कर रहे हैं।

                                            MAY 19, 2026 / 9:27 PM IST

                                            IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रन का टारगेट

                                            20वें ओवर में लखनऊ के तीन विकेट गिरे। ऋषभ पंत 35 रन और मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन  बनाकर रनआउट हुए। ऋषभ पंत और मिचेल मार्श के बीच 41 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की थी। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाई। लखनऊ ने राजस्थान को 221 रन का टारगेट दिया है

                                              MAY 19, 2026 / 9:17 PM IST

                                              IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

                                              20वें ओवर में ऋषभ पंत 35 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 41 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की है। लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन है।

                                                MAY 19, 2026 / 9:14 PM IST

                                                Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: शतक के करीब मिचेल मार्श

                                                19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन है। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 40 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हो गई है। मिचेल मार्श 91 रन और ऋषभ पंत 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  MAY 19, 2026 / 9:08 PM IST

                                                  LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: 18वें ओवर में आए 10 रन

                                                  18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 204 रन है। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 85 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                    MAY 19, 2026 / 9:03 PM IST

                                                    Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 190 के पार

                                                    17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 194 रन है। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  मिचेल मार्श 84 रन और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      MAY 19, 2026 / 8:57 PM IST

                                                      LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: पंत-मिचेल की जोड़ी क्रीज पर

                                                      16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन है। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  मिचेल मार्श 77 रन और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        MAY 19, 2026 / 8:51 PM IST

                                                        IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 160 के पार

                                                        15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 165 रन है। यशराज पुंजा के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                          MAY 19, 2026 / 8:47 PM IST

                                                          Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 160 के पार

                                                          14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं। मिचेल मार्श और ऋषभ पंत की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                            MAY 19, 2026 / 8:41 PM IST

                                                            RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

                                                            13वें ओवर में लखनऊ को दूसरा झटका लगा है। यशराज पुंजा की गेंद पर निकोलस पूरन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है।

                                                              MAY 19, 2026 / 8:36 PM IST

                                                              LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 149/1

                                                              12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 149 रन है। सुशांत मिश्रा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                MAY 19, 2026 / 8:31 PM IST

                                                                IPL 2026 Match Live Score: मिचेल मार्श की फिफ्टी

                                                                मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। दासुन शनाका के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                                  MAY 19, 2026 / 8:25 PM IST

                                                                  Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 120 के पार

                                                                  10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। सुशांत मिश्रा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 47 रन और निकोलस पूरन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                    MAY 19, 2026 / 8:19 PM IST

                                                                    LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

                                                                    9वें ओवर में लखनऊ को पहला झटका लगा है। यशराज पुंजा की गेंद पर जोश इंग्लिस 60 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 50 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी की थी। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।

                                                                      MAY 19, 2026 / 8:06 PM IST

                                                                      RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: जोश इंग्लिस की फिफ्टी

                                                                      जोश इंग्लिस 24 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 95 रन है। यशराज पुंजा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 38 रन और जोश इंग्लिस 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                        MAY 19, 2026 / 8:00 PM IST

                                                                        LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 80 के पार

                                                                        6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 83 रन बना लिया है। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 31 रन और जोश इंग्लिस 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                          MAY 19, 2026 / 7:54 PM IST

                                                                          Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 60 के पार

                                                                          5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 68 रन है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 30 रन और जोश इंग्लिस 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                            MAY 19, 2026 / 7:50 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 50 के पार

                                                                            4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 54 रन है। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मिचेल मार्श 16 रन और जोश इंग्लिस 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                              MAY 19, 2026 / 7:45 PM IST

                                                                              Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 30 के पार

                                                                              3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 38 रन है। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 18 गेंदों में 38 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                                                MAY 19, 2026 / 7:40 PM IST

                                                                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ का स्कोर 25/0

                                                                                2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 25 रन है। सुशांत मिश्रा के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                  MAY 19, 2026 / 7:34 PM IST

                                                                                  RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 12 रन

                                                                                  लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर में जोफ्रा आर्चर ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 12 रन है।

                                                                                    MAY 19, 2026 / 7:31 PM IST

                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                                    राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने लखनऊ के ओपनर बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस मैदान पर आ गए हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर में जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।

                                                                                      MAY 19, 2026 / 7:31 PM IST

                                                                                      Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में LSG के बचे हुए मैच

                                                                                      19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                      23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                        MAY 19, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                                        LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान-लखनऊ में किसका पलड़ा भारी

                                                                                        राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ की टीम 2 मुकाबले जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है।

                                                                                          MAY 19, 2026 / 7:24 PM IST

                                                                                          RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल में दूसरी बार आमने-सामने

                                                                                          राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 22 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से मात दी थी।

                                                                                            MAY 19, 2026 / 7:21 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें RR-LSG का मुकाबला

                                                                                            राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                              MAY 19, 2026 / 7:19 PM IST

                                                                                              Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                              लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्स: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी

                                                                                              राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग

                                                                                                MAY 19, 2026 / 7:13 PM IST

                                                                                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

                                                                                                मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

                                                                                                  MAY 19, 2026 / 7:09 PM IST

                                                                                                  RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

                                                                                                  यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

                                                                                                    MAY 19, 2026 / 7:05 PM IST

                                                                                                    LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

                                                                                                    आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से जयपुर में आमने-सामने है। अहम मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                                      MAY 19, 2026 / 6:53 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में RR के बचे हुए मैच

                                                                                                      19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                                      24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                                        MAY 19, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                                        Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्श

                                                                                                        लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लखनऊ के फिलहाल 12 मैचों में 8 अंक हैं और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। अब बाकी बचे दो मैच जीतकर टीम सीजन का अंत अच्छे तरीके से करना चाहेगी।

                                                                                                          MAY 19, 2026 / 6:35 PM IST

                                                                                                          LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

                                                                                                          राजस्थान रॉयल्स को 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी। टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है और पिछले पांच में से चार मुकाबले गंवा चुकी है। राजस्थान के 12 मैचों में 12 अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे अपने दोनों बाकी मैच जीतने होंगे। जयपुर में टीम को इस सीजन अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है।

                                                                                                            MAY 19, 2026 / 6:28 PM IST

                                                                                                            LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                            आईपीएल 2026 में अब तक खेले 12 मुकाबलों में राजस्थान की टीम 6 जीत और 6 हार के साथ 5वें स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 12 मैचों में 4 जीत और 8 हार के साथ अंक तालिका  में सबसे नीचे हैं।

                                                                                                              MAY 19, 2026 / 6:13 PM IST

                                                                                                              IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा जयपुर के पिच का मिजाज

                                                                                                              सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ा फायदा मिलता है। बड़े मैदान की वजह से बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मेहनत करनी पड़ती है।

                                                                                                                MAY 19, 2026 / 6:04 PM IST

                                                                                                                LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: कितने बजे होगा मुकाबले का टॉस

                                                                                                                राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच ये मुकाबला 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                  MAY 19, 2026 / 5:56 PM IST

                                                                                                                  Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

                                                                                                                  जयपुर में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन धूप रहने का अनुमान है और मुकाबले के समय तापमान करीब 41 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

                                                                                                                    MAY 19, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव

                                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस

                                                                                                                      MAY 19, 2026 / 5:41 PM IST

                                                                                                                      Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                      यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

                                                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

                                                                                                                        MAY 19, 2026 / 5:39 PM IST

                                                                                                                        LSG vs RR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम

                                                                                                                        ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

                                                                                                                          MAY 19, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                                          RR vs LSG IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                                                                                          रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

                                                                                                                            MAY 19, 2026 / 5:36 PM IST

                                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले आईपीएल के मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ