RR vs MI IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाई। राजस्थान ने मुंबई को 151 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई मुंबई की टीम 13 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बना पाई। राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से मात दी है
RR vs MI IPL 2026 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ। बारिश होने की वजह से मुकाबले का टॉस 09:55 पर हुआ। वहीं बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर का मैच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का
RR vs MI IPL 2026 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला करीब 2 घंटे की देरी से शुरू हुआ। बारिश होने की वजह से मुकाबले का टॉस 09:55 पर हुआ। वहीं बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर का मैच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित नहीं हुआ। राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया। आईपीएल 2026 में राजस्थान का ये लगातार तीसरी जीत है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाई। राजस्थान ने मुंबई को 151 रन का टारगेट दिया। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे।
टारगेट का पीछा करने आई मुंबई की टीम 13 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन बना पाई। राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से मात दी है।
टारगेट का पीछा करने आई मुंबई की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। मुंबई को पहले ओवर में रयान रिकल्टन 8 रन पर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा 5 रन, सूर्यकुमार यादव 6 रन, तिलक वर्मा 14 रन और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड 8 गेंदों में 25 रन और नमन धीर 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए। आखिर में मुंबई की टीम 13 ओवर 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने तूफानी शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 80 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की है। वहीं 5वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके अगले ओवर में ध्रुव जुरेल 1 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई।
इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने रियान पराग के साथ मिलकर 19 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। वहीं 9वें ओवर में रियान पराग 10 गेदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इस समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 122/3 रन था। वहीं यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की टीम 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स नंद्रे बर्गर,रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा को 2-2 विकेट मिले। वहीं जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट चटकाए। वहीं मुंबई इंडियंस के एएम गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। वहीं शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला।