RR vs MI Highlights Score: IPL 2025 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने राजस्थान को 218 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान के लगातार विकेट गिर रहे थे। राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने इस मुकाबले को 100 रन से जीता
RR vs MI Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (GT) के बीच खेला गया। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाई। मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 218 रन का टारगेट दिया है
RR vs MI Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 50वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (GT) के बीच खेला गया। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाई। मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 218 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान के लगातार विकेट गिर रहे थे। राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने इस मुकाबले को 100 रन से जीता।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत काफी अच्छी रही। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने मुंबई को ताबड़तोड़ शुरुआत दी। रोहित शर्मा 53 रन और रायन रिकेल्टन 61 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुर्यकुमार यादव 48 रन और हार्दिक पॉड्या 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं राजस्थान के रियान पराग और महीश तीक्षणा को 1-1 विकेट मिला।
टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लगातार विकेट गिर रहे थे। राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर पाए। जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। राजस्थान की पूरी टीम 16.1 ओवर में ही 117 रन पर ऑल आउट हो गई।
मुंबई के ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा को 3-3 विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट, दीपक चाहर और हार्दिक पंड्या को 1-1 विकेट मिला।
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।
संजू सैमसन , यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।