Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 25, 2026 / 11:35 PM IST

RR vs SRH IPL 2026 Match Highlights: वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी पड़ी ईशान की पारी, हैदराबाद ने जीता मुकाबला

RR vs SRH IPL 2026 Match Highlights : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने 36 गेंद में शतक जड़ा है। वहीं हैदराबाद की टीम ने 229 रन के टारगेट को बड़े आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद ने पांच विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया

RR vs SRH IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पंजाब किंग्स ने जीता। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया।  जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने ब

RR vs SRH IPL 2026 Match : आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबाल राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया ।
RR vs SRH IPL 2026 Match : आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबाल राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया ।
APRIL 25, 2026 / 11:28 PM IST

RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : वैभव सूर्यवंशी के शतक पर भारी परी ईशान की पारी, हैदराबाद ने जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पंजाब किंग्स ने जीता। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने 36 गेंद में शतक जड़ा है। वहीं हैदराबाद की टीम ने 229 रन के टारगेट को बड़े आसानी से हासिल कर लिया। 19वें ओवर में हैदराबाद ने पांच विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल कर लिया। हैदराबाद ने पांच विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम किया।

    APRIL 25, 2026 / 11:13 PM IST

    Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : हैदराबाद को 18 गेंद में 16 रन की जरूरत

    हैदराबाद जीत के करीब पहुंच गया है। हैदराबाद ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन पिच पर हैं। हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंद पर 16 रन की जरूरत है।

      APRIL 25, 2026 / 11:06 PM IST

      Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : जीत के करीब पहुंचा हैदराबाद

      हैदराबाद जीत के करीब पहुंच गया है। हैदराबाद ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासन पिच पर हैं। ईशान 74 और अभिषेक 57 रन बनाकर आउट हुए। ट्रैविस हेड को 6 रन पर जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन भेजा। हैदराबाद को जीत के लिए 30 गेंद पर 41 रन की जरूरत है।

        APRIL 25, 2026 / 10:48 PM IST

        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : हैदराबाद का स्कोर 160 के पार

        हैदराबाद ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। इससे पहले 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गिर गया। फुल गेंद पर वह बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई और जोफ्रा आर्चर ने शानदार कैच लपक लिया। अभिषेक 29 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। वहीं हैदराबाद को जीत के लिए 49 गेंद पर 63 रन की जरूरत है।

          APRIL 25, 2026 / 10:36 PM IST

          Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

          हैदराबाद ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने 25 गेंदें में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वहीं ईशान 22 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            APRIL 25, 2026 / 10:25 PM IST

            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : हैदराबाद का स्कोर 90 के पार

            राजस्थान ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अभिषेक 17 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं तो ईशान 14 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              APRIL 25, 2026 / 10:12 PM IST

              Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : हैदराबाद का स्कोर 50 के पार

              पहले विकेट के बाद हैदराबाद ने शानदार वापसी की है। हैदराबाद का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 61 रन है।  अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार लय में नजर आ रहे हैं। अभिषेक 11 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं तो ईशान 9 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                APRIL 25, 2026 / 10:01 PM IST

                RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : राजस्थान का स्कोर 35 के पार

                राजस्थान ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पिच पर हैं। पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड 5 गेंद पर 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए।

                  APRIL 25, 2026 / 9:52 PM IST

                  Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : पहले ओवर में हैदराबाद को लगा झटका

                  229 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है।राजस्थान  की ओर से पहला ओवर कर रहे जोफ्रा आर्चर ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया है। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 13 रन है। अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं।

                    APRIL 25, 2026 / 9:31 PM IST

                    RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : हैदराबाद को मिला 229 का टारगेट

                    आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम पहले गेंदबाजी की । वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाया। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने 36 गेंद में शतक जड़ा है। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए।

                      APRIL 25, 2026 / 9:19 PM IST

                      Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : राजस्थान का स्कोर 200 के पार

                      18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 213 रन हैं। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। सूर्यवंशी ने 36 बॉल पर शतक जड़ा। वहीं अभी फरेरा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 15 गेंद पर 33 रन बनाए हैं।

                        APRIL 25, 2026 / 9:07 PM IST

                        Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : राजस्थान को लगा चौथा झटका

                        17वें ओवर में राजस्थान को चौथा झटका लगा है। कप्तान रियान पराग आउट हो गए हैं। 17.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 191 रन हैं। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। सूर्यवंशी ने 36 बॉल पर शतक जड़ा।

                          APRIL 25, 2026 / 8:53 PM IST

                          SRH vs RR, IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक, लगाए 12 छक्के

                          आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने 36 गेंद में शतक जड़ा है। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के लगाए। इससे पहले सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में चार छक्के जमाए। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर 50 रन बनाए। 14 ओवर में राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 170 के पार पहुंच गया है।

                            APRIL 25, 2026 / 8:44 PM IST

                            Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : राजस्थान को लगा दूसरा झटका

                            रनों की बारिश के बीच राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। शानदार पारी खेल रहे ध्रुव जुरेल आउट हो गए है। उन्होंने 35 गेंद पर 51 रन बनाए। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 152 रन हैं। सूर्यवंशी 33 गेंदों में 87 रन बनाकर शानदार लय में हैं।

                              APRIL 25, 2026 / 8:31 PM IST

                              RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : ध्रुव जुरेल भी खेल रहे शानदार पारी

                              10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 122 रन हैं। सूर्यवंशी 30 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार लय में हैं, जबकि जुरेल 38 रन पर उनका साथ दे रहे हैं।

                                APRIL 25, 2026 / 8:20 PM IST

                                Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : 100 के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर

                                9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 104 रन हैं। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेल रहे हैं। सूर्यवंशी ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 25 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 25, 2026 / 8:11 PM IST

                                  SRH vs RR, IPL 2026 Live Score: राजस्थान का स्कोर 90 के पार

                                  7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 92 रन हैं। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेल रहे हैं। सूर्यवंशी ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

                                    APRIL 25, 2026 / 8:01 PM IST

                                    RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी, 15 गेंद में जड़ दिया पचासा

                                    आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत की है। सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में चार छक्के जमाए। वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

                                      APRIL 25, 2026 / 7:55 PM IST

                                      Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : राजस्थान का स्कोर 60 के पार

                                      राजस्थान ने तूफानी शुरुआत की है। राजस्थान ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में चार छक्के जमाए। वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।

                                        APRIL 25, 2026 / 7:49 PM IST

                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

                                        राजस्थान ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 47 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में चार छक्के जमाए। यशस्वी जायसवाल 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

                                          APRIL 25, 2026 / 7:38 PM IST

                                          RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी

                                          राजस्थान और हैदराबाद के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।  राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पहले  ओवर में ही वैभव सूर्यवंशी ने तीन छक्के जड़े हैं। पहले ओवर में कुल 24 रन आए। 1.3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

                                            APRIL 25, 2026 / 7:21 PM IST
                                            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : दोनों टीमों का प्लेइंग 11
                                            • सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
                                            • राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा
                                              APRIL 25, 2026 / 7:04 PM IST

                                              Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : हैदराबाद नें जीता टॉस

                                              SRH Vs RR

                                              आईपीएल 2026 में आज दो मैच खेले जा रहे हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता है। वहीं टॉस जीतकर हैदराबाद ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दें कि इस सीजन में दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था।

                                                APRIL 25, 2026 / 6:14 PM IST

                                                SRH vs RR, IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा। ओंकार तरमाले, अमित कुमार

                                                  APRIL 25, 2026 / 5:55 PM IST

                                                  Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                  यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक। क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला

                                                    APRIL 25, 2026 / 5:33 PM IST

                                                    Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों का अबतक का सफर

                                                    सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 मैच में 4 में जीत दर्ज की है। वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। पिछले मैच में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया था। हैदराबाद ने अपने पिछले तीनों मुकाबले लगातार जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स 7 मैच में 5 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पिछले मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था।

                                                      APRIL 25, 2026 / 5:32 PM IST

                                                      SRH vs RR Live Score, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                      राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा शामिल हो सकते हैं। जबकि संदीप शर्मा बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं।

                                                        APRIL 25, 2026 / 5:31 PM IST

                                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

                                                        सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल। जबकि जयदेव उनादकट इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                          APRIL 25, 2026 / 5:31 PM IST

                                                          Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर

                                                          इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो हैदराबाद का हाईएस्ट स्कोर 286 और राजस्थान का 242 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो हैदराबाद का 127 और राजस्थान का 102 रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटिदार के पास है।

                                                            APRIL 25, 2026 / 5:30 PM IST

                                                            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score : दोनों टीमों के बीच हेड -टू -हेड मुकाबला

                                                            हैदराबाद और राजस्थान के बीच 21 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो हैदराबाद की टीम काफी आगे नजर आती है। 21 मैचों में से 12 बार हैदराबाद विनर रही है, जबकि 9 मैचों में राजस्थान की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच बिना रिजल्ट नहीं रहा है।