Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 21, 2026 / 11:35 PM IST

SRH vs DC Highlights: हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी में उड़ी दिल्ली

SRH vs DC Highlights: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाई। हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से मात दी है

SRH vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद अभिषेक शर्मा की 135 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए। हैदराब

SRH vs DC Highlights: हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया है
SRH vs DC Highlights: हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया है
APRIL 21, 2026 / 11:26 PM IST

DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाई। हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से मात दी है।

    APRIL 21, 2026 / 11:21 PM IST

    IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा 7वां झटका

    19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 5 गेंदों में 51 रन की जरूरत है। 20वें ओवर में अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए।

      APRIL 21, 2026 / 11:16 PM IST

      SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा 6वां झटका

      18वें ओवर में ईशान मलिंगा की गेंद पर आशुतोष शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6विकेट के नुकसान पर 188 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 12 गेंदों में 57 रन की जरूरत है।

        APRIL 21, 2026 / 11:10 PM IST

        Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: 17वें ओवर में आए 10 रन

        17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 18 गेंदों में 66 रन की जरूरत है। हर्ष दुबे के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

          APRIL 21, 2026 / 11:02 PM IST

          DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा 5वां झटका

          16वें ओवर में दिल्ली को पांचवां लगा है। ईशान मलिंगा की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 27 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की जीत के लिए 25 गेंदों में 77 रन की जरूरत है। दिल्ली का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन है।

            APRIL 21, 2026 / 10:57 PM IST

            Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: जीत से 88 रन दूर दिल्ली

            15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 30 गेंदों में 88 रन की जरूरत है। ट्रिस्टन स्टब्स 17 रन और समीर रिजवी क्रीज 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              APRIL 21, 2026 / 10:51 PM IST

              IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 146/4

              14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 36 गेंदों में 97 रन की जरूरत है। ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                APRIL 21, 2026 / 10:48 PM IST

                DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 130/4

                13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 42 गेंदों में 113 रन की जरूरत है। ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी क्रीज पर मौजूद है। दिलशान मदुशंका के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                  APRIL 21, 2026 / 10:36 PM IST

                  Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: लड़खड़ाई दिल्ली की पारी

                  11वें ओवर में दिल्ली को ईशान मलिंगा ने दो झटके दिए हैं। ओवर की पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज नीतीश राणा 57 रन और दूसरी गेंद पर डेविड मिलर बिना खाता खोले आउट हुए। दिल्ली का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 107 रन है।

                    APRIL 21, 2026 / 10:31 PM IST

                    IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

                    10वें ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। साकिब हुसैन की गेंद पर केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 60 गेंदों में 136 रन की जरूरत है। इसी ओवर में नीतीश राणा ने अपनी फिफ्टी लगाई है।

                      APRIL 21, 2026 / 10:25 PM IST

                      DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 98/1

                      9 ओवर के बाद दिल्ली की टीम 1 विकेट खोकर 98 रन है। दिल्ली की जीत के लिए 66 गेंदों में 145 रन की जरूरत है।नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। नीतीश राणा 48 रन और केएल राहुल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        APRIL 21, 2026 / 10:19 PM IST

                        IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 86/1

                        8 ओवर के बाद दिल्ली की टीम 1 विकेट खोकर 86 रन बना ली है। दिल्ली की जीत के लिए 72 गेंदों में 157 रन की जरूरत है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं। नीतीश राणा 47 रन और केएल राहुल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 21, 2026 / 10:15 PM IST

                          Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 67/1

                          7 ओवर के बाद दिल्ली की टीम 1 विकेट खोकर 67 रन बना ली है। दिल्ली की जीत के लिए 78 गेंदों में 176 रन की जरूरत है। दिलशान मदुशंका के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। नीतीश राणा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                            APRIL 21, 2026 / 10:06 PM IST

                            IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 59/1

                            पावरप्ले खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम 1 विकेट खोकर 59 रन बना ली है। दिल्ली की जीत के लिए 84 गेंदों में 184 रन की जरूरत है। साकिब हुसैन के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                              APRIL 21, 2026 / 10:00 PM IST

                              SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 54/1

                              5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। नीतीश राणा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा 23 रन और केएल राहुल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए 189 रन की जरूरत है।

                                APRIL 21, 2026 / 9:55 PM IST

                                Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 45/1

                                4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45रन है। नीतीश राणा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली को जीत के लिए 198 रन की जरूरत है।

                                  APRIL 21, 2026 / 9:50 PM IST

                                  IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 29/1

                                  3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। नीतीश राणा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया है।

                                    APRIL 21, 2026 / 9:45 PM IST

                                    DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

                                    तीसरे ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लगा है। दिलशान मदुशंका की गेंद पर पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                                      APRIL 21, 2026 / 9:43 PM IST

                                      SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 21/0

                                      पथुम निसांका और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है।

                                        APRIL 21, 2026 / 9:37 PM IST

                                        DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का स्कोर 8/0

                                        हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने दिल्ली के टीम के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर दिलशान मदुशंका ने किया, इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है।

                                          APRIL 21, 2026 / 9:33 PM IST

                                          Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम

                                          हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने दिल्ली के टीम के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर दिलशान मदुशंका कर रहे हैं।

                                            APRIL 21, 2026 / 9:18 PM IST

                                            DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 रन का टारगेट

                                            आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाई। हैदराबाद ने दिल्ली को 243 रन का टारगेट दिया है। मुकाबले में अभिषेक शर्मा 68 गेंदों में 135 रन बनाकर नाबाद रहे।

                                              APRIL 21, 2026 / 9:12 PM IST

                                              Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 222/2

                                              19 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 222 रन है। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों की बीच 26 गेंदों में 46 रन की साझेदारी हो गई है। अभिषेक शर्मा 130 रन और हेनरिक क्लासेन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                APRIL 21, 2026 / 9:07 PM IST

                                                IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 216/2

                                                18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 216 रन है। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों की बीच 21 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हो गई है। अभिषेक शर्मा 128 रन और हेनरिक क्लासेन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  APRIL 21, 2026 / 9:00 PM IST

                                                  Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: हैदराबादा का स्कोर 202/2

                                                  17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन है। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 127 रन और हेनरिक क्लासेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                    APRIL 21, 2026 / 8:57 PM IST

                                                    DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 189/2

                                                    16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन है। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 123 रन और हेनरिक क्लासेन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                      APRIL 21, 2026 / 8:48 PM IST

                                                      Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

                                                      15वें ओवर में नीतीश राणा की गेंद पर ईशान किशन 25 रन बनाकर आउट हुए। ईशान और अभिषेक के बीच 35 गेंदों में 79 रन की साझेदारी हो गई थी। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 183 रन है।

                                                        APRIL 21, 2026 / 8:43 PM IST

                                                        DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: अभिषेक ने 47 गेंदों में ठोका शतक

                                                        सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 47 गेदों में सेंचुरी लगाई है। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 9 छक्के और 8 चौका लगाया है। अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर का ये 2 शतक है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 176 रन है।

                                                          APRIL 21, 2026 / 8:40 PM IST

                                                          IPL 2026 Match Live Score: अभिषेक को मिला जीवनदान

                                                          नीतीश राणा ने अभिषेक शर्मा का आसान सा कैच छोड़ दिया। अभिषेक शर्मा 92 रन और ईशान किशन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 31 गेंदों में 63 रन की साझेदारी हो गई है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

                                                            APRIL 21, 2026 / 8:35 PM IST

                                                            DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 151/1

                                                            हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 25 गेंदों में 54 रन की साझेदारी हो गई है। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। मुकेश कुमार के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                              APRIL 21, 2026 / 8:28 PM IST

                                                              Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: 12वें ओवर में आए 12 रन

                                                              12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                                                                APRIL 21, 2026 / 8:23 PM IST

                                                                IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 126/1

                                                                हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 13 गेंदों में 29 रन की साझेदारी हो गई है। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 126 रन है।

                                                                  APRIL 21, 2026 / 8:20 PM IST

                                                                  DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 110/1

                                                                  10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

                                                                    APRIL 21, 2026 / 8:12 PM IST

                                                                    Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

                                                                    9वें ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रेविस हेड को आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया है। ट्रेविस हेड 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन की साझेदारी की थी। हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन है।

                                                                      APRIL 21, 2026 / 8:09 PM IST

                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: अभिषेक की तूफानी फिफ्टी

                                                                      अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 97 रन है। अभिषेक शर्मा 58 रन और ट्रैविस हेड 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                        APRIL 21, 2026 / 8:07 PM IST

                                                                        DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: फिफ्टी के करीब अभिषेक

                                                                        दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है। अभिषेक शर्मा 49 रन और ट्रैविस हेड 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 82 रन है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                                          APRIL 21, 2026 / 8:03 PM IST

                                                                          SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 70 के पार

                                                                          हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड तेजी से रन बना रहे हैं।  दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है।  अभिषेक शर्मा 44 रन और ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 74 रन है।

                                                                            APRIL 21, 2026 / 8:01 PM IST

                                                                            Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली का स्कोर 60 के पार

                                                                            हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड तेजी से रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा 42 रन और ट्रैविस हेड 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 67 रन है।

                                                                              APRIL 21, 2026 / 7:54 PM IST

                                                                              IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली को विकेट की तलाश

                                                                              हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड तेजी से रन बना रहे हैं। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 56 रन है। नीतीश राणा के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं। दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                                APRIL 21, 2026 / 7:49 PM IST

                                                                                Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 30 के पार

                                                                                मुकाबले में 4 ओवर हो गए हैं। 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 36 रन है। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                                                                  APRIL 21, 2026 / 7:44 PM IST

                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 26/0

                                                                                  3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। मुकेश कुमार के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                    APRIL 21, 2026 / 7:39 PM IST

                                                                                    DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 15/0

                                                                                    दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 15 रन है। नीतीश राणा के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                                      APRIL 21, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में 9 रन

                                                                                      दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मुकेश कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                                                                                        APRIL 21, 2026 / 7:25 PM IST

                                                                                        Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में SRH के बचे हुए मैच

                                                                                        21 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                        25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                        29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                        2 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                        6 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                        12 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                        18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                        22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                          APRIL 21, 2026 / 7:20 PM IST

                                                                                          SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                          दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी

                                                                                          सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल

                                                                                            APRIL 21, 2026 / 7:17 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                                                            अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

                                                                                              APRIL 21, 2026 / 7:15 PM IST

                                                                                              DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

                                                                                              पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिज़वी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी

                                                                                                APRIL 21, 2026 / 7:03 PM IST

                                                                                                DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस

                                                                                                आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबले में हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                                  APRIL 21, 2026 / 6:57 PM IST

                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी पिच

                                                                                                  हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में देखा गया कि अगर गेंदबाज सही लाइन-लेंथ रखें तो वे भी असर डाल सकते हैं। यहां अक्सर टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्यादा सफल रहती हैं, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, जो इस मैदान पर एक सही फैसला माना जाता है।

                                                                                                    APRIL 21, 2026 / 6:51 PM IST

                                                                                                    Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: अभिषेक पर होंगी निगाहें

                                                                                                    अभिषेक शर्मा इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम बल्लेबाज हो सकते हैं। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 188 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 229 से ज्यादा है, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म दिखाता है। ओपनिंग में ट्रैविस हेड के साथ उनकी तेज शुरुआत टीम के लिए काफी जरूरी होगी।

                                                                                                      APRIL 21, 2026 / 6:43 PM IST

                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली का प्रदर्शन

                                                                                                      दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है और टीम के पास 6 अंक हैं। उन्होंने अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया है। पिछले मैच में मिली करीबी जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वह इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहती है।

                                                                                                        APRIL 21, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: लुंगी एनगिडी होंगे अहम

                                                                                                        लुंगी एनगिडी इस मैच में टीम के लिए अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं, जो उनकी अच्छी फॉर्म दिखाता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी अलग-अलग तरह की गेंदें हैं, जिसे समझना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता।

                                                                                                          APRIL 21, 2026 / 6:25 PM IST

                                                                                                          Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                          आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। इनमें हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली की टीम 11 बार जीतने में सफल रही है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

                                                                                                            APRIL 21, 2026 / 6:20 PM IST

                                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का प्रदर्शन

                                                                                                            सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है और टीम के पास 6 अंक हैं। उन्होंने अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है। टीम अच्छी फॉर्म में है और अब अगला मैच जीतकर अपनी चौथी जीत दर्ज करना चाहती है।

                                                                                                              APRIL 21, 2026 / 6:13 PM IST

                                                                                                              DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कब होगा पैट कमिंस की वापसी?

                                                                                                              सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस अभी भी टीम से बाहर हैं और इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वह 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।

                                                                                                                APRIL 21, 2026 / 6:03 PM IST

                                                                                                                IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा हैदराबाद का मौसम

                                                                                                                हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। शाम के समय तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                                                  APRIL 21, 2026 / 5:58 PM IST

                                                                                                                  DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद के स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                                                  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 86 मैच खेले गए हैं। इनमें 37 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 47 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। इससे साफ पता चलता है कि इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

                                                                                                                    APRIL 21, 2026 / 5:52 PM IST

                                                                                                                    SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें SRH-DC का मुकाबला

                                                                                                                    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                      APRIL 21, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                                      IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                      पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

                                                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा

                                                                                                                        APRIL 21, 2026 / 5:38 PM IST

                                                                                                                        Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                        अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

                                                                                                                        इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे

                                                                                                                          APRIL 21, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                                          IPL 2026 Match Live Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                                          सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच ये मुकाबला 21 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                            APRIL 21, 2026 / 5:35 PM IST

                                                                                                                            DC vs SRH IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                                                                            पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                                                              APRIL 21, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                              SRH vs DC IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

                                                                                                                              नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन

                                                                                                                                APRIL 21, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                                                नमस्कार

                                                                                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ