SRH vs GT Highlights Score: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात ने आसानी से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 152 रन बना पाई। हैदराबाद ने गुजरात को 153 रनों का टारगेट दिया था। गुजरात ने 16.4 ओवर में ही आसानी से ये टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
SRH vs GT Highlights Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने आसानी से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना पाई। हैदराबाद ने गुजरात को 153 रनों का टारगेट दिया था। गुजरात ने 16.4 ओवर में ही आसानी से ये टारगेट हासि
SRH vs GT Highlights Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने आसानी से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना पाई। हैदराबाद ने गुजरात को 153 रनों का टारगेट दिया था। गुजरात ने 16.4 ओवर में ही आसानी से ये टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड (8 रन) और अभिषेक शर्मा (18 रन) को आउट किया। ईशान किशन 17 रन, हेनरिक क्लासेन 27 रन, नीतीश कुमार रेड्डी 31 रन और कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान पैट कमिंस 9 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी की गई। मोहम्मद सिराज को 4 विकेट, साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले हैं।
153 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। पहले दो विकेट बहुत जल्दी ही गिर गए। गुजरात की पारी को फिर शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर ने संभाला। वाशिंगटन सुंदर 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं गिल 61 रन और शेरफेन रदरफोर्ड 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी को 2 विकेट और पैट कमिंस को 1 विकेट मिला।
एक तरफ हैदराबाद ने अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद हैदराबाद की यह चौथी हार है तो वहीं गुजरात की ये लगातार तीसरी जीत है।
जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।
हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर,सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जंपा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस।