SRH vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम ने लखनऊ को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाई। लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी है
SRH vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी है।
मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विके
SRH vs LSG Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी है।
मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाई। हैदराबाद ने लखनऊ को 157 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई लखनऊ की टीम एक गेंद पहले ही 5 विकेट खोकर 160 रन बना ली। लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से मात दी है।
टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 5वें ओवर में मिचेल मार्श 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए और ऋषभ पंत के साथ अहम साझेदारी की, लेकिन 10वें ओवर में वह भी पवेलियन लौट गए। फिर आयुष बदोनी 12 रन बनाकर आउट हुए और निकोलस पूरन भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई।
हालांकि ऋषभ पंत ने एक छोर संभाले रखा और 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में अब्दुल समद 16 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पंत ने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। लखनऊ ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाकर हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान को 2-2 विकेट मिले। वहीं दिग्वेश सिंह राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट चटकाए हैं। वहीं हैदराबाद के हर्ष दुबे ने 2 विकेट चटकाए। वहीं ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिले।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही,पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में शमी ने ट्रेविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे टीम का स्कोर 9 रन पर 2 विकेट हो गया। चौथे ओवर में ईशान किशन भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि आठवें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन 14 रन बनाकर चलते बने। शुरुआती झटकों के बाद टीम का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 359 रन था।
हालांकि इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभाला और शानदार 116 रन की साझेदारी की। क्लासेन ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया वहीं नीतीश ने 30 गेंदो में फिफ्टी लगाई। 18वें ओवर में नीतीश (56 रन) आउट हुए, फिर 19वें ओवर में आवेश खान ने क्लासेन (62 रन) और हर्ष दुबे को आउट कर हैदराबाद को दो और झटके दिए। आखिरी ओवर में भी विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी।