Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 27, 2025 / 11:16 PM IST

SRH vs LSG Highlights Score IPL Match 2025: लखनऊ को मिली पहली जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को घर में दी मात

SRH vs LSG Highlights Score IPL Match 2025: IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने लखनऊ को 191 रनों का टारगेट दिया था, जिसको लखनऊ ने आसानी से हासिल कर लिया

SRH vs LSG Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज हो चुका है। आईपीएल में अब तक कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। 27 मार्च को IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 वि

SRH vs LSG Live Score IPL Match 2025: IPL 2025 का सातवां मुकाबला SRH और LSG के बीच खेला जा रहा है
SRH vs LSG Live Score IPL Match 2025: IPL 2025 का सातवां मुकाबला SRH और LSG के बीच खेला जा रहा है
MARCH 27, 2025 / 11:03 PM IST

SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को मिली पहली जीत

IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने लखनऊ को 191 रनों का टारगेट दिया था, जिसको लखनऊ ने आसानी से हासिल कर लिया।

    MARCH 27, 2025 / 10:54 PM IST

    SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: फिर फ्लॉप हुआ आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी

    लखनऊ को लगा बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋषभ पंत 15 रन बनाकर हुए आउट हो गए है। हर्षल पटेल ने पंत को वापस पवेलियन भेजा है। लखनऊ का स्कोर 176 रन पर 5 विकेट है।

      MARCH 27, 2025 / 10:47 PM IST

      SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: जीत के करीब लखनऊ की टीम

      लखनऊ की टीम अब जीत की ओर आगे बढ़ रही है।  लखनऊ को अब जीत के लिए मात्र 28 रनों तकी जरुरत है।  14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 163/3  है। क्रीज पर फिलहाल कप्तान रिषभ पंत मौजूद हैं।

        MARCH 27, 2025 / 10:42 PM IST

        IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

        लखनऊ को चौथा झटका लगा है। आयुष बडोनी 6 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 154 पर 4 विकेट है। ऋषभ पंत और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद है।

          MARCH 27, 2025 / 10:38 PM IST

          SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: मिशेल मार्श हुए आउट

          निकोलस पूरन के आउट होने के बाद मिशेल मार्श आउट होकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। पैट कमिंस ने मिशेल मार्श को वापस पवेलियन भेजा है। मार्श 52 रन बनाकर आउट हुए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 48 गेंदों पर 42 रन की जरूरत है।

            MARCH 27, 2025 / 10:25 PM IST

            IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: तूफानी पारी खेल रहे निकोलस पूरन हुए आउट

            सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी सफलता मिली है। तूफानी पारी खेल रहे निकोलस पूरन 70 रन बनाकर हुए आउट। पूरन को पैट कमिंस ने वापस पवेलियन भेजा है। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 120 पर 2 विकेट है।

              MARCH 27, 2025 / 10:15 PM IST

              IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 110 के पार

              निकोलस पूरन और मिशेल मार्श तूफानी पारी खेल रहे हैं। निकोलस पूरन 24 गेंदों पर 67 रन बनाकर और मिशेल मार्श 20 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 111 पर एक विकेट हैं।

                MARCH 27, 2025 / 10:08 PM IST

                SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: निकोलस पूरन की तूफानी फिफ्टी

                निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेदों में तूफानी अर्धशतक लगाया है। फिलहाल निकोलस 21 गेदों पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद ने लखनऊ को 191 रनों का टारगेट दिया है।

                  MARCH 27, 2025 / 10:02 PM IST

                  SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हैदराबाद में आई पूरन-मार्श की आंधी

                  निकोलस पूरन और मिशेल मार्श तूफानी पारी खेल रहे हैं। निकोलस पूरन 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर और मिशेल मार्श 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 77 पर एक विकेट हैं।

                    MARCH 27, 2025 / 9:56 PM IST

                    SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: पूरन -मार्श क्रीज पर

                    निकोलस पूरन और मिशेल मार्श तूफानी पारी खेल रहे हैं। निकोलस पूरन 11 गेंदों पर 35 रन बनाकर और मिशेल मार्श 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 66 पर एक विकेट है।

                      MARCH 27, 2025 / 9:48 PM IST

                      IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: निकोलस पूरन की तूफानी पारी

                      निकोलस पूरन ने सिमरजीत सिंह की गेंद पर लगातार 2 छक्के लगाए है। 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 30 रन पर एक विकेट है। निकोलस पूरन और मिशेल मार्श क्रीज पर मौजूद है।

                        MARCH 27, 2025 / 9:42 PM IST

                        SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को लगा बड़ा झटका

                        लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका लगा है। एडेन मार्करम 1 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए। 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 14 पर 1 विकेट है।

                          MARCH 27, 2025 / 9:36 PM IST

                          IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

                          लखनऊ की ओपनिंग जोड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ गई है। लखनऊ की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर मिशेल मार्श और एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 20 ओवर में 191 रन चाहिए।

                            MARCH 27, 2025 / 9:22 PM IST

                            SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए इतने रन

                            लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। हैदराबाद ने लखनऊ को 191 रनों का टारगेट दिया है

                              MARCH 27, 2025 / 9:12 PM IST

                              SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगे बैक-टू-बैक झटके

                              हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 4 गेंदों पर 18 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। आवेश खान की गेंद पर कमिंस का कैच दिग्वेश राठी ने लिया। मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 180 पर 8 विकेट है

                                MARCH 27, 2025 / 9:09 PM IST

                                SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: स्कोर 180 के पार

                                हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 4 गेंदों पर 18 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। आवेश खान की गेंद पर कमिंस का कैच दिग्वेश राठी ने लिया। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 180 पर 8 विकेट है

                                  MARCH 27, 2025 / 9:04 PM IST

                                  IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद के 7 विकेट गिरे

                                  ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अनिकेत वर्मा 13 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। अनिकेत वर्मा के आउट होने के बाद अभिनव मनोहर भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। अभिनव 2 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 169 पर 7 विकेट है।

                                    MARCH 27, 2025 / 8:54 PM IST

                                    SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

                                    हेनरिक क्लासेन के आउट होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी को वापस पवेलियन लौट चुके हैं। नितीश 32 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 143 रन पर पांच विकेट है।

                                      MARCH 27, 2025 / 8:48 PM IST

                                      IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद का स्कोर

                                      14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 128 पर 4 विकेट हैं। अनिकेत वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद है। अनिकेत वर्मा 4 गेंदों पर 9 रन और नितीश कुमार रेड्डी 27 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

                                        MARCH 27, 2025 / 8:37 PM IST

                                        SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हेनरिक क्लासेन हुए आउट

                                        हेनरिक क्लासेन को प्रिंस यादव ने रन आउट कर वापस पवेलियन भेजा है। हेनरिक क्लासेन 26 रन बनाकर आउट हुए।  12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 110 पर 3 विकेट हैं।

                                          MARCH 27, 2025 / 8:25 PM IST

                                          IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद का स्कोर

                                          10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 96 पर 3 विकेट हैं। हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद है। नितीश कुमार 11 गेंदों पर 14 रन और हेनरिक क्लासेन 15 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            MARCH 27, 2025 / 8:13 PM IST

                                            SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

                                            सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड 28 गेदों पर 47 रन बनाए। 8 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 80 पर 3 विकेट हैं।

                                              MARCH 27, 2025 / 8:03 PM IST

                                              SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: पावरप्ले के हैदराबाद ने बनाया इतना स्कोर

                                              रवि बिशनोई की पहली ही गेंद पर पूरन ने ट्रेविस हेड का कैच छोड़ा। उस समय हेड 15 गेंद पर 35 रन पर थे। फिलहाल 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट के बाद 62 रन है।

                                                MARCH 27, 2025 / 7:55 PM IST

                                                SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: ट्रेविस हेड का तूफानी अंदाज

                                                दो विकेट गिरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वापसी की है। चौथे ओवर में आवेश खान को ट्रेविस हेड ने बैक-टू-बैक बॉउंड्री लगाई। हेड 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल चार ओवर बाद हैदराबाद का स्कोर 45/2 है।

                                                  MARCH 27, 2025 / 7:43 PM IST

                                                  SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका

                                                  लखनऊ सुपर जायंट्स नेतीसरे ओवर में ही अभिषेक शर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। वहीं तीसरे ओवर के दूसरे ही गेंद में पिछले मैच के शतकवीर ईशान किशन को भी आउट कर दिया है।

                                                    MARCH 27, 2025 / 7:35 PM IST

                                                    SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: अभिषेक-ट्रैविस क्रीज पर

                                                    सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड मैदान पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

                                                      MARCH 27, 2025 / 7:32 PM IST

                                                      IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: शुरू हुआ सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच महामुकाबला

                                                      लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पारी की शुरुआत करने मैदान पर आ गए हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर कर रहे हैं।

                                                        MARCH 27, 2025 / 7:19 PM IST

                                                        SRH vs LSG Live Score, IPL 2025:  सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

                                                        अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

                                                          MARCH 27, 2025 / 7:12 PM IST

                                                          SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन

                                                          एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

                                                            MARCH 27, 2025 / 7:02 PM IST

                                                            SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: ऋषभ पंत ने जीता टॉस

                                                            लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पैट कमिंस की टीम पहले बैटिंग करेगी। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

                                                              MARCH 27, 2025 / 6:52 PM IST

                                                              IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: कैसी है हैदराबाद की पिच

                                                              हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले ही मुकाबले में इस पिच पर जमकर रन बरसे। यहां राजस्थान के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

                                                                MARCH 27, 2025 / 6:46 PM IST

                                                                SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 1 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।

                                                                  MARCH 27, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                  IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: कैसा था दोनों टीमों का पहला मैच

                                                                  ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 1 विकेट से हार झेलनी पड़ी। वहीं  पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से इस मैच में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ शतक लगाया था।

                                                                    MARCH 27, 2025 / 6:27 PM IST

                                                                    SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: LSG की संभावित प्लेइंग 11

                                                                    एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर - मणिमरण सिद्धार्थ।

                                                                      MARCH 27, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                      IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: आईपीएल का सातवां मैच

                                                                      IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

                                                                        MARCH 27, 2025 / 6:10 PM IST

                                                                        SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: SRH की संभावित प्लेइंग 11

                                                                        ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर - एडम जाम्पा।

                                                                          MARCH 27, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                          IPL 2025, SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम

                                                                          ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आरएस हंगारगेकर, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी।

                                                                            MARCH 27, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                            SRH vs LSG Live Score, IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम

                                                                            हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जंपा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस।

                                                                              MARCH 27, 2025 / 6:06 PM IST

                                                                              नमस्कार

                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।