Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 06, 2026 / 11:22 PM IST

SRH vs PBKS Highlights: काम नहीं आई कूपर कोनोली की सेंचुरी, हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से दी करारी शिकस्त

SRH vs PBKS Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया

SRH vs PBKS Highlights: आईपीएल का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाई। हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है।

टारगेट का पीछा करने आई पंजाब

SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया है
SRH vs PBKS Highlights: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया है
MAY 06, 2026 / 11:10 PM IST

PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया

टारगेट का पीछा करने आई पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया है। मुकाबले में कूपर कोनोली 59 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली।

    MAY 06, 2026 / 11:03 PM IST

    PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: जीत के करीब पहुंची हैदराबाद

    19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन है। पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 49 रन की जरूरत है। कूपर कोनोली और मार्को जानसेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 39 गेंदों में 68 रन की साझेदारी हो गई है।

      MAY 06, 2026 / 10:59 PM IST

      Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: 18वें ओवर में आए 10 रन

      18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 68 रन की जरूरत है। कूपर कोनोली और मार्को जानसेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साकिब हुसैन के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

        MAY 06, 2026 / 10:55 PM IST

        IPL 2026 Match Live Score: पंजाबा का स्कोर 150 के पार

        17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 78 रन की जरूरत है। कूपर कोनोली और मार्को जानसेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

          MAY 06, 2026 / 10:43 PM IST

          SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 130 के पार

          पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। पंजाब को जीत के लिए 31 गेंदों में 106 रन की जरूरत है। कूपर कोनोली और मार्को जानसेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

            MAY 06, 2026 / 10:39 PM IST

            PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 126/6

            14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन है। पंजाब को जीत के लिए 36 गेंदों में 110 रन की जरूरत है। कूपर कोनोली और मार्को जानसेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान मलिंगा के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

              MAY 06, 2026 / 10:33 PM IST

              Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब को लगा 6वां झटका

              13वें ओवर में पंजाब को 6वां झटका लगा है। साकिब हुसैन की गेंद पर शशांक सिंह 4 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों में 114 रन की जरूरत है।

                MAY 06, 2026 / 10:26 PM IST

                IPL 2026 Match Live Score:पंजाब को लगा 5वां झटका

                12वें ओवर में पंजाब को 5वां झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर सूर्यांश शेडगे 25 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन है। पंजाब को जीत के लिए 49 गेंदों में 122 रन की जरूरत है।

                  MAY 06, 2026 / 10:25 PM IST

                  Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार

                  11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 18 रन आए हैं।

                    MAY 06, 2026 / 10:12 PM IST

                    PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 74/4

                    9 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन हैं। कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। कूपर कोनोली 27 रन और सूर्यांश शेडगे 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 66 गेंदों में 162 रन की जरूरत है।

                      MAY 06, 2026 / 10:09 PM IST

                      SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 69/4

                      8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। कूपर कोनोली और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पंजाब को जीत के लिए 72 गेंदों में 167 रन की जरूरत है। नीतीश कुमार रेड्डी के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                        MAY 06, 2026 / 10:03 PM IST

                        Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब को लगा चौथा झटका

                        7वें ओवर में पंजाब को चौथा झटका लगा है। शिवांग कुमार की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस 28 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 64 रन है।

                          MAY 06, 2026 / 9:58 PM IST

                          PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 57/3

                          6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन है। कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पंजाब को जीत के लिए 179 रन की जरूरत है। ईशान मलिंगा के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                            MAY 06, 2026 / 9:51 PM IST

                            Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: 5वें ओवर में आए 19 रन

                            5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन है। कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है। साकिब हुसैन के इस ओवर में कुल 19 रन आए हैं।

                              MAY 06, 2026 / 9:45 PM IST

                              PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 29/3

                              4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन है। कूपर कोनोली और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है

                                MAY 06, 2026 / 9:41 PM IST

                                Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

                                3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन है। कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है। चौथे ओवर में ईशान मलिंगा ने श्रेयस अय्यर को 5 रन पर पवेलियन भेजा है

                                  MAY 06, 2026 / 9:30 PM IST

                                  IPL 2026 Match Live Score: दो ओवर में पंजाब को लगे दो झटके

                                  हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने के लिए पंजाब को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। पैट कमिंस की गेंद पर प्रियांश आर्य 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन है।

                                    MAY 06, 2026 / 9:09 PM IST

                                    PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने पंजाब को दिया 236 का टारगेट

                                    आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाई। हैदराबाद ने पंजाब को 236 रन का टारगेट दिया है

                                      MAY 06, 2026 / 9:01 PM IST

                                      PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 222/3

                                      19 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश कुमार रेड्डी 28 रन और हेनरिक क्लासेन 57 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                        MAY 06, 2026 / 8:57 PM IST

                                        IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 212/3

                                        हेनरिक क्लासेन ने 32 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                          MAY 06, 2026 / 8:52 PM IST

                                          Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: 17वें ओवर में आए 17 रन

                                          17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश कुमार रेड्डी 15 रन और हेनरिक क्लासेन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसन के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं।

                                            MAY 06, 2026 / 8:46 PM IST

                                            IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 180 के पार

                                            16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन है। नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। नीतीश कुमार रेड्डी 7 रन और हेनरिक क्लासेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                              MAY 06, 2026 / 8:41 PM IST

                                              Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को तीसरा झटका

                                              15वें ओवर में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर ईशान किशन 55 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 47 में 88 रन की साझेदारी की थी। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन है।

                                                MAY 06, 2026 / 8:35 PM IST

                                                PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: ईशान किशन की फिफ्टी

                                                ईशान किशन ने 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 52 रन और हेनरिक क्लासेन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  MAY 06, 2026 / 8:31 PM IST

                                                  SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 147/2

                                                  13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 32 रन और हेनरिक क्लासेन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसन के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                    MAY 06, 2026 / 8:30 PM IST

                                                    PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 134/2

                                                    12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। विजयकुमार वैशाखके इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

                                                      MAY 06, 2026 / 8:23 PM IST

                                                      IPL 2026 Match Live Score: ईशान किशन को मिला जीवनदान

                                                      11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 26 गेंदों में 40 रन का साझेदारी हो गई है। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने ईशान किशन का आसान सा कैच छोड़ दिया।

                                                        MAY 06, 2026 / 8:19 PM IST

                                                        Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 110 के पार

                                                        10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 गेंदों में 34 रन का साझेदारी हो गई है। विजयकुमार वैशाख के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                                          MAY 06, 2026 / 8:13 PM IST

                                                          PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: 9वें ओवर में आए 107/2

                                                          9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

                                                            MAY 06, 2026 / 8:09 PM IST

                                                            SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: 8वें ओवर में आए 8 रन

                                                            8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                              MAY 06, 2026 / 8:06 PM IST

                                                              Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

                                                              7वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर ट्रेविस हेड 19 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है।

                                                                MAY 06, 2026 / 7:59 PM IST

                                                                PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 70 के पार

                                                                6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। ईशान किशन और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 15 गेंदों में 25 रन की साझेदारी हो गई है। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

                                                                  MAY 06, 2026 / 7:55 PM IST

                                                                  IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 65/1

                                                                  5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। ईशान किशन और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मार्को जानसन के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                                                                    MAY 06, 2026 / 7:48 PM IST

                                                                    Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

                                                                    चौथे ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा है। लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन है।

                                                                      MAY 06, 2026 / 7:45 PM IST

                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 48/0

                                                                      3 ओवर के बाद हैदराबाद बिना कोई विकेट खोए के 48 रन बना ली है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                                                                        MAY 06, 2026 / 7:41 PM IST

                                                                        SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब का स्कोर 32/0

                                                                        अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मार्को जानसन के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं। 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना कोई विकेट खोए के 32 रन बना ली है।

                                                                          MAY 06, 2026 / 7:37 PM IST

                                                                          PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 11 रन

                                                                          अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है।

                                                                            MAY 06, 2026 / 7:31 PM IST

                                                                            Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                            पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर आ गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी मैदान पर आ गई है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

                                                                              MAY 06, 2026 / 7:30 PM IST

                                                                              IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में PBKS के बचे हुए मैच

                                                                              6 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                              11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                              14 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

                                                                              17 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: धर्मशाला: दोपहर 3:30 बजे

                                                                              23 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                MAY 06, 2026 / 7:26 PM IST

                                                                                PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में SRH के बचे हुए मैच

                                                                                6 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                12 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                  MAY 06, 2026 / 7:22 PM IST

                                                                                  PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                  आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स 9 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल 10 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

                                                                                    MAY 06, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                                    Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                    पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान

                                                                                    सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

                                                                                      MAY 06, 2026 / 7:11 PM IST

                                                                                      PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

                                                                                      प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                                                        MAY 06, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                                                        अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

                                                                                          MAY 06, 2026 / 7:04 PM IST

                                                                                          SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग करने का फैसला

                                                                                          आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में हैदराबाद की टीम पहले बैटिंग करेंगी।

                                                                                            MAY 06, 2026 / 6:52 PM IST

                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल

                                                                                            हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि दूसरी पारी में ओस बल्लेबाजों को मदद कर सकती है। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है।

                                                                                              MAY 06, 2026 / 6:34 PM IST

                                                                                              PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी दिल्ली की पिच

                                                                                              राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। वहीं रात के मैच में ओस की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है।

                                                                                                MAY 06, 2026 / 6:15 PM IST

                                                                                                SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल

                                                                                                हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि दूसरी पारी में ओस बल्लेबाजों को मदद कर सकती है। वहीं बारिश की कोई संभावना नहीं है।

                                                                                                  MAY 06, 2026 / 6:01 PM IST

                                                                                                  PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें CSK-DC का मुकाबला

                                                                                                  पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                    MAY 06, 2026 / 5:49 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                    प्रभसिमरन सिंह (WK), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (C), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैश्यक

                                                                                                      MAY 06, 2026 / 5:39 PM IST

                                                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings IPL 2026 Match Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                      अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (WK), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (C), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन

                                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा

                                                                                                        MAY 06, 2026 / 5:37 PM IST

                                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                                        पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ये मुकाबला 6 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                          MAY 06, 2026 / 5:36 PM IST

                                                                                                          PBKS vs SRH IPL 2026 Match Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

                                                                                                          प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पियाला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद

                                                                                                            MAY 06, 2026 / 5:33 PM IST

                                                                                                            SRH vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                                                            पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                                              MAY 06, 2026 / 5:32 PM IST

                                                                                                              नमस्कार

                                                                                                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ