Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey MAY 22, 2026 / 11:38 PM IST

SRH vs RCB IPL 2026 Highlights: हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी, आरसीबी को 55 रन से हराया

SRH vs RCB IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद में खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना पाई। हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया है

SRH vs RCB IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाई। हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया।

SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने आरसीबी को 55 से हराया है
SRH vs RCB Highlights: हैदराबाद ने आरसीबी को 55 से हराया है
MAY 22, 2026 / 11:32 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद में खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन बना पाई। हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हराया है

    MAY 22, 2026 / 11:26 PM IST

    IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 180 के पार

    19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन है। रजत पाटीदार 56 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 71 रन की जरूरत है।

      MAY 22, 2026 / 11:22 PM IST

      Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: रजत पाटीदार की फिफ्टी

      रजत पाटीदार ने 37 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 79 रन की जरूरत है।

        MAY 22, 2026 / 11:18 PM IST

        IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 160 के पार

        17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रजत पाटीदार 49 रन और क्रुणाल पांड्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 17 गेंदों में 87 रन की जरूरत है।

          MAY 22, 2026 / 11:14 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: जीत से 95 रन दूर आरसीबी

          16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान मलिंगा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 95 रन की जरूरत है।

            MAY 22, 2026 / 10:57 PM IST

            RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 120 के पार

            13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। साकिब हुसैन के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 129 रन की जरूरत है।

              MAY 22, 2026 / 10:54 PM IST

              Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: 12वें ओवर में आए 9 रन

              12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

                MAY 22, 2026 / 10:47 PM IST

                IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 110 के पार

                11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 144 रन की जरूरत है। पैट कमिंस के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं।

                  MAY 22, 2026 / 10:37 PM IST

                  IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

                  10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन है। रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 156 रन की जरूरत है।

                    MAY 22, 2026 / 10:34 PM IST

                    Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                    9वें ओवर में आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हुए।

                    9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन है।आरसीबी की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 163 रन की जरूरत है।

                      MAY 22, 2026 / 10:25 PM IST

                      IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 90 के पार

                      8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन है। रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 165 रन की जरूरत है।

                        MAY 22, 2026 / 10:20 PM IST

                        RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का स्कोर 85/2

                        7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन है। रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। हर्षल पटेल के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया है।

                          MAY 22, 2026 / 10:13 PM IST

                          Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

                          6वें ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। साकिब हुसैन की गेंद पर विराट कोहली 15 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन है।

                            MAY 22, 2026 / 10:06 PM IST

                            RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

                            पांचवें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा है। ईशान मलिंगा की गेंद पर वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन है।

                              MAY 22, 2026 / 10:03 PM IST

                              SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: चौथे ओवर में आए 23 रन

                              हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया है। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं। 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 57 रन है।

                                MAY 22, 2026 / 9:57 PM IST

                                Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: विराट-अय्यर की जोड़ी क्रीज पर

                                हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया है। वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पैट कमिंस के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

                                  MAY 22, 2026 / 9:26 PM IST

                                  RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने आरसीबी को मिला 256 रन का टारगेट

                                  आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाई। हैदराबाद ने आरसीबी को 256 रन का टारगेट दिया है।

                                    MAY 22, 2026 / 9:07 PM IST

                                    Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

                                    17वें ओवर में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे हेनरिक क्लासेन 24 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन ने ईशान किशन के साथ मिलकर 48 गेंदों में 113 रन की साझेदारी की थी। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन है।

                                      MAY 22, 2026 / 9:02 PM IST

                                      RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैनरिक क्लासेन की फिफ्टी

                                      हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रसिख सलाम दार के इस ओवर में कुल 20 रन आए हैं।

                                        MAY 22, 2026 / 8:53 PM IST

                                        Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: ईशान किशन की फिफ्टी

                                        ईशान किशन ने 31 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

                                          MAY 22, 2026 / 8:48 PM IST

                                          IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 170 के पार

                                          13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 34 गेंदों में 74 रन की साझेदारी हो गई है। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

                                            MAY 22, 2026 / 8:43 PM IST

                                            Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: 12वें ओवर में आए 27 रन

                                            13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 38 रन और हेनरिक क्लासेन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 27 रन आए हैं।

                                              MAY 22, 2026 / 8:33 PM IST

                                              SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: क्लासेन-ईशान की जोड़ी क्रीज पर

                                              12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 37 रन और हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोमारियो शेफर्ड के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

                                                MAY 22, 2026 / 8:26 PM IST

                                                RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: 11वें ओवर में आए 8 रन

                                                11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

                                                  MAY 22, 2026 / 8:17 PM IST

                                                  IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

                                                  9वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। सुयश शर्मा की गेंद पर अभिषेक शर्मा 22 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर 26 गेंदों में 56 रन का साझेदारी की थी। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन है।

                                                    MAY 22, 2026 / 8:13 PM IST

                                                    Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी

                                                    अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                      MAY 22, 2026 / 8:09 PM IST

                                                      RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 70 के पार

                                                      7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 गेंदों में 39 रन की साझेदारी हो गई है। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 14 रन आए है।

                                                        MAY 22, 2026 / 7:59 PM IST

                                                        SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 60 के पार

                                                        6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। रसिख सलाम दार के इस ओवर में कुल 11 रन आए है।

                                                          MAY 22, 2026 / 7:51 PM IST

                                                          Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

                                                          चौथे ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा है। रसिख सलाम दार की गेंद पर ट्रेविस हेड 26 रन बनाकर आउट हुए। 4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन है।

                                                            MAY 22, 2026 / 7:44 PM IST

                                                            Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: आरसीबी को पहले विकेट की तलाश

                                                            अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 33 रन है। आरसीबी की टीम को पहले विकेट की तलाश है।

                                                              MAY 22, 2026 / 7:41 PM IST

                                                              RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में आए 8 रन

                                                              अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 8रन आए हैं। 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 25 रन है।

                                                                MAY 22, 2026 / 7:36 PM IST

                                                                Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 13 रन

                                                                अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन है।

                                                                  MAY 22, 2026 / 7:31 PM IST

                                                                  IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                  हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी मैदान पर आ गई है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं

                                                                    MAY 22, 2026 / 7:29 PM IST

                                                                    SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: टॉप पर फिनिश करना चाहेगी RCB-SRH

                                                                    आईपीएल में टॉप-2 टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है। वहीं तीसरे और चौथे नंबर की टीमें एलिमिनेटर खेलती हैं, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है।

                                                                      MAY 22, 2026 / 7:28 PM IST

                                                                      RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में SRH के बचे हुए मैच

                                                                      22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                        MAY 22, 2026 / 7:25 PM IST

                                                                        RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में RCB के बचे हुए मैच

                                                                        22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                          MAY 22, 2026 / 7:20 PM IST

                                                                          SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स

                                                                          सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: प्रफुल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल

                                                                            MAY 22, 2026 / 7:13 PM IST

                                                                            SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

                                                                            विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

                                                                              MAY 22, 2026 / 7:10 PM IST

                                                                              RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                                              अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

                                                                                MAY 22, 2026 / 7:05 PM IST

                                                                                IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला

                                                                                आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। आईपीएल में दोनों टीमों ने पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम पहले बॉलिंग करेगी।

                                                                                  MAY 22, 2026 / 6:51 PM IST

                                                                                  SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी हैदराबाद की पिच

                                                                                  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है और यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने भी 202 रन बना दिए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार भी पिच बल्लेबाजों को खूब मदद देगी और बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

                                                                                    MAY 22, 2026 / 6:41 PM IST

                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें RCB-SRH का मुकाबला

                                                                                    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                      MAY 22, 2026 / 6:30 PM IST

                                                                                      SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: क्या रजत पाटीदार की होगी वापसी

                                                                                      पिछले मुकाबले में चोट की वजह से रजत पाटीदार टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। वहीं रजत की जगह जितेश शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रजत पाटीदार आगामी मुकाबले में फिर से मैदान पर नजर आएंगे।

                                                                                        MAY 22, 2026 / 6:17 PM IST

                                                                                        IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में हैदराबाद का प्रदर्शन

                                                                                        सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह मैच बहुत जरूरी है। अगर टीम जीत जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचना आसान हो जाएगा। लेकिन हार मिलने पर उसे दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए हैदराबाद की कोशिश होगी कि वह अपने दम पर जीत दर्ज करे।

                                                                                          MAY 22, 2026 / 6:06 PM IST

                                                                                          SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: आरसीबी का प्रदर्शन

                                                                                          रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन शानदार लय में नजर आई है और टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। अब उसका लक्ष्य टॉप-2 में रहकर आगे बढ़ना है, ताकि फाइनल तक पहुंचने के लिए उसे अतिरिक्त मौका मिल सके। पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बेंगलुरु की टीम हैदराबाद के खिलाफ भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

                                                                                            MAY 22, 2026 / 5:57 PM IST

                                                                                            RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा हैदराबाद का मौसम

                                                                                            हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बहुत कम है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। रात में हल्की उमस रहेगी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

                                                                                              MAY 22, 2026 / 5:48 PM IST

                                                                                              SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                              रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ये मुकाबला 22 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                MAY 22, 2026 / 5:28 PM IST

                                                                                                Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Match Score: SRH की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

                                                                                                इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

                                                                                                  MAY 22, 2026 / 5:27 PM IST

                                                                                                  IPL 2026 Match Live Score: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड

                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम दार

                                                                                                    MAY 22, 2026 / 5:26 PM IST

                                                                                                    RCB vs SRH IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                                                    पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                                      MAY 22, 2026 / 5:25 PM IST

                                                                                                      SRH vs RCB IPL 2026 Match Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

                                                                                                      रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

                                                                                                        MAY 22, 2026 / 5:24 PM IST

                                                                                                        नमस्कार

                                                                                                        मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले आईपीएल के मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ