Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 13, 2026 / 11:31 PM IST

SRH vs RR Highlights: राजस्थान के विजय रथ पर लगा ब्रेक, हैदराबाद ने 57 रन से दी करारी शिकस्त

SRH vs RR Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया

SRH vs RR Highlights: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया है। दोनों टीमें हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने थी।

रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम 20 ओवर

SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया है
SRH vs RR Highlights: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया है
APRIL 13, 2026 / 11:21 PM IST

RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से दी करारी शिकस्त

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया है।

    APRIL 13, 2026 / 11:14 PM IST

    IPL 2026 Match Live Score: जीत से 1 विकेट दूर हैदराबाद

    18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 61 रन की जरूरत है। नंद्रे बर्गर और तुषार देशपांडे क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 1 विकेट की जरूरत है।

      APRIL 13, 2026 / 11:09 PM IST

      IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को एक ओवर में लगे दो झटके

      17वें ओवर में राजस्थान को साकिब हुसैन ने 2 झटके दिए हैं। साकिब हुसैन की गेंद पर जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई को पवेलियन भेजा। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।

        APRIL 13, 2026 / 11:01 PM IST

        IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 7वां झटका

        16वें ओवर में राजस्थान को 7वां झटका लगा है। ईशान मलिंगा की गेंद पर रवींद्र जडेजा 45 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 26 गेंदों में 88 रन की जरूरत है।

          APRIL 13, 2026 / 10:55 PM IST

          IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का लगा 6वां झटका

          15वें ओवर में राजस्थान को 6वां झटका लगा है। साकिब हुसैन की गेंद पर डोनोवन फरेरा 69 रन बनाकर आउट हुए। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा के बीच 72 गेंदों में 118 रन की बड़ी साझेदारी हुई थी। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 127 रन है।

            APRIL 13, 2026 / 10:49 PM IST

            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 120/5

            14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। डोनोवन फरेरा 63 रन और रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 97 रन की जरूरत है। ईशान मलिंगा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

              APRIL 13, 2026 / 10:43 PM IST

              Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: जडेजा-फरेरा के बीच हुई 100 रन का साझेदारी

              13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 60 में 100 रन की साझेदारी हो गई है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 108 रन की जरूरत है।

                APRIL 13, 2026 / 10:37 PM IST

                IPL 2026 Match Live Score: डोनोवन फरेरा की फिफ्टी

                12वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने 31 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन है। हर्ष दुबे के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है।

                  APRIL 13, 2026 / 10:34 PM IST

                  IPL 2026 Match Live Score: जीत से 134 रन दूर राजस्थान

                  11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 134 रन की जरूरत है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है।

                    APRIL 13, 2026 / 10:29 PM IST

                    Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 70/5

                    10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 147 रन की जरूरत है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 42 में 61 रन की साझेदारी हो गई है।

                      APRIL 13, 2026 / 10:25 PM IST

                      RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 62/5

                      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है। 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 155 रन की जरूरत है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 36 में 53 रन की साझेदारी हो गई है।

                        APRIL 13, 2026 / 10:19 PM IST

                        Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 58/5

                        8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 159 रन की जरूरत है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 में 49 रन की साझेदारी हो गई है।

                          APRIL 13, 2026 / 10:15 PM IST

                          IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 52/5

                          7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 165 रन की जरूरत है। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 25 में 45 रन की साझेदारी हो ई है। शिवांग कुमार के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

                            APRIL 13, 2026 / 10:09 PM IST

                            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 40/5

                            पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 177 रन की जरूरत है। ईशान मलिंगा के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है।

                              APRIL 13, 2026 / 10:02 PM IST

                              Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 32/5

                              5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 32 रन है। राजस्थान की टीम को जीत के लिए 185 रन की जरूरत है। प्रफुल हिंगे के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है।

                                APRIL 13, 2026 / 9:59 PM IST

                                Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 20/5

                                4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। राजस्थान के गेंदबाज काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है।

                                  APRIL 13, 2026 / 9:55 PM IST

                                  RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: प्रफुल हिंगे ने राजस्थान को दिया 5वां झटका

                                  तीसरे ओवर में प्रफुल हिंगे की गेंद पर रियान पराग 4 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले प्रफुल हिंगे ने राजस्थान को एक ओवर में 3 झटके दिए। राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 9 रन है। प्रफुल हिंगे का ये डेब्यू मैच है।

                                    APRIL 13, 2026 / 9:47 PM IST

                                    IPL 2026 Match Live Score: दूसरे ओवर में राजस्थान को लगा चौथा झटका

                                    दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले प्रफुल हिंगे ने राजस्थान को एक ओवर में 3 झटके दिए हैं। 2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 4 रन है।

                                      APRIL 13, 2026 / 9:39 PM IST

                                      RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को एक ओवर में दिए 3 झटके

                                      हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम को पहले ओवर में तीन बड़े झटके लगे हैं। प्रफुल हिंगे ने ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी, चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और आखिरी गेंद पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को आउट किया। तीनों ही बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 1 रन है।

                                        APRIL 13, 2026 / 9:35 PM IST

                                        IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान

                                        हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ गए हैं। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर प्रफुल हिंगे कर रहे हैं।

                                          APRIL 13, 2026 / 9:21 PM IST

                                          Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 217 का टारगेट

                                          20वें ओवर में अनिकेत वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाई। हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का टारगेट दिया है। ईशान किशन ने मुकाबले में 44 गेंदों में 91 रन शानदार पारी खेली।

                                            APRIL 13, 2026 / 9:11 PM IST

                                            RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 202/5

                                            19वें ओवर में हैदराबाद को 5वां झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर नीतीश रेड्डी 28 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा के बीच 16 गेंदों में 33 रन की तेज साझेदारी की। 19 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन है।

                                              APRIL 13, 2026 / 9:07 PM IST

                                              Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: 18वें ओवर में आए 24 रन

                                              18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन है। नीतीश रेड्डी 28 रन और सलिल अरोड़ा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 24 रन आए हैं।

                                                APRIL 13, 2026 / 9:01 PM IST

                                                IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 170/4

                                                17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन है। नीतीश रेड्डी 10 रन और सलिल अरोड़ा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

                                                  APRIL 13, 2026 / 8:55 PM IST

                                                  RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

                                                  16वें ओवर में हेनरिक क्लासेन 40 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हुए। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन है।

                                                    APRIL 13, 2026 / 8:48 PM IST

                                                    Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 154/3

                                                    15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन है। नीतीश रेड्डी 2 रन और हेनरिक क्लासेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले ओवर में ईशान किशन 91 रन बनाकर आउट हुए।

                                                      APRIL 13, 2026 / 8:43 PM IST

                                                      IPL 2026 Match Live Score: शतक से चूके ईशान

                                                      14वें ओवर में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। संदीप शर्मा की गेंद पर ईशान किशन 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी हो गई है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

                                                        APRIL 13, 2026 / 8:35 PM IST

                                                        Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: ईशान-क्लासेन की तूफानी पारी

                                                        13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना ली है। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन तेजी से रन बना रहे हैं। जोर्फा आर्चर के इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 गेंदों में 85 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                          APRIL 13, 2026 / 8:30 PM IST

                                                          RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 123/2

                                                          12 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना ली है। रवि बिश्नोई के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन तेजी से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 32 गेंदों में 72 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                            APRIL 13, 2026 / 8:25 PM IST

                                                            SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: ईशान की तूफानी पारी

                                                            ईशान किशन 37 गेंदों में 76 रन और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 21 रन आए हैं।

                                                              APRIL 13, 2026 / 8:20 PM IST

                                                              RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: ईशान किशन की फिफ्टी

                                                              ईशान किशन ने 30 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। ईशान किशन 31 गेंदों में 56 रन और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन है।

                                                                APRIL 13, 2026 / 8:13 PM IST

                                                                Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 73/2

                                                                9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। हेनरिक क्लासेन 6 रन और ईशान किशन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                  APRIL 13, 2026 / 8:08 PM IST

                                                                  RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 62/2

                                                                  8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। रवि बिश्नोई के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                                    APRIL 13, 2026 / 8:04 PM IST

                                                                    Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

                                                                    7वें ओवर में हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। रियान पराग की गेंद पर ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। ट्रैविस हेड और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की थी। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन है।

                                                                      APRIL 13, 2026 / 8:00 PM IST

                                                                      SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 51/1

                                                                      पावरप्ले खत्म होने के बाद हैदराबाद की टीम ने 1 विकेट खोकर 51 रन बना ली है। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। ट्रैविस हेड और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 51 रन की साझेदारी कर ली है।

                                                                        APRIL 13, 2026 / 7:56 PM IST

                                                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 40/1

                                                                        5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। संदीप शर्मा के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। हैदराबाद के ट्रैविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हो गई है।

                                                                          APRIL 13, 2026 / 7:51 PM IST

                                                                          Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: चौथे ओवर में आए 12 रन

                                                                          4 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन है। हैदराबाद के ट्रैविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 12 रन आए हैं। ट्रैविस हेड 9 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                            APRIL 13, 2026 / 7:47 PM IST

                                                                            Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 16/1

                                                                            3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन है। हैदराबाद के ट्रैविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। ट्रैविस हेड 4 रन और ईशान किशन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                                              APRIL 13, 2026 / 7:42 PM IST

                                                                              RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का स्कोर 6/1

                                                                              2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है। हैदराबाद के ट्रैविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। नंद्रे बर्गर के इस ओवर में कुल 4 रन आए हैं।

                                                                                APRIL 13, 2026 / 7:38 PM IST

                                                                                Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद का स्कोर 2/1

                                                                                जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। 1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 2 रन है। हैदरबाद के ट्रैविस हेड और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

                                                                                  APRIL 13, 2026 / 7:34 PM IST

                                                                                  Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

                                                                                  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। ट्रैविस हेड का साथ देने ईशान किशन मैदान पर आए हैं।

                                                                                    APRIL 13, 2026 / 7:30 PM IST

                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में राजस्थान के बचे हुए मैच

                                                                                    13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                    19 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: कोलकाता: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                    22 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: लखनऊ: शाम 7:30 बजे

                                                                                    25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    28 अप्रैल: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: नया चंडीगढ़: शाम 7:30 बजे

                                                                                    1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

                                                                                    19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                    24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

                                                                                      APRIL 13, 2026 / 7:25 PM IST

                                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आईपीएल 2026 में हैदराबाद के बचे हुए मैच

                                                                                      13 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      18 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      21 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      25 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: जयपुर: शाम 7:30 बजे

                                                                                      29 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: मुंबई: शाम 7:30 बजे

                                                                                      2 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      6 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      12 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                      18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

                                                                                      22 मई: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

                                                                                        APRIL 13, 2026 / 7:18 PM IST

                                                                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

                                                                                        राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा

                                                                                        सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल

                                                                                          APRIL 13, 2026 / 7:12 PM IST

                                                                                          RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

                                                                                          यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

                                                                                            APRIL 13, 2026 / 7:09 PM IST

                                                                                            SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                                                            अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा

                                                                                              APRIL 13, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                                              Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी हैदराबाद

                                                                                              आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ईशान किशन की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                                APRIL 13, 2026 / 6:46 PM IST

                                                                                                RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कैसी होगी हैदराबाद की पिच

                                                                                                राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। शुरुआत के ओवरों में लाल मिट्टी वाली सतह पर गेंद अच्छी उछाल लेती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वहीं मैच के बीच के ओवरों में स्पिनर्स का असर बढ़ जाता है। इस मैदान की बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं है, करीब 60 मीटर के आसपास, इसलिए आक्रामक बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल सकते हैं। ऐसे हालात में वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी पावरप्ले में काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

                                                                                                  APRIL 13, 2026 / 6:38 PM IST

                                                                                                  RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: हैदराबाद का प्रदर्शन

                                                                                                  सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन की शुरुआत ठीक नहीं रही है। टीम ने कुछ मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। 4 मैचों में से उन्हें सिर्फ 1 में जीत मिली और 3 में हार हुई। इसलिए अगला मैच उनके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि जीतकर वे अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगे।

                                                                                                    APRIL 13, 2026 / 6:33 PM IST

                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

                                                                                                    राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक बहुत अच्छा खेल दिखाया है। टीम के बल्लेबाज और ऑलराउंडर दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी वजह से टीम ने अपने पहले 4 मैच जीत लिए हैं। अब अगले मैच में भी जीतकर वह अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

                                                                                                      APRIL 13, 2026 / 6:24 PM IST

                                                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: आईपीएल में वैभव का जलवा

                                                                                                      15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने 4 मैचों में करीब 200 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत तेज है। इसी वजह से उनके पास अभी ऑरेंज कैप है। हैदराबाद की पिच पर वह फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, इसलिए इस मैच में सबकी नजर उन पर रहेगी।

                                                                                                        APRIL 13, 2026 / 6:16 PM IST

                                                                                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कैसा होगा हैदराबाद का मौसम

                                                                                                        हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है। शाम के समय खेले जाने वाले इस मुकाबले में तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में नमी भी लगभग 27 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जिससे हल्की उमस महसूस हो सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, इसलिए पूरा मैच बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।

                                                                                                          APRIL 13, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                                                          SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: अपनी गेंद से कहर बरपा रहे रवि बिश्नोई

                                                                                                          आईपीएल 2026 में रवि बिश्नोई अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस स्पिनर ने चार मैचों में 9 विकेट लिए हैं और अच्छी फॉर्म में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजों के सामने वह टीम के लिए अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

                                                                                                            APRIL 13, 2026 / 5:57 PM IST

                                                                                                            IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान-हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी

                                                                                                            सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। हैदराबाद ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान को 9 मैचों में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

                                                                                                              APRIL 13, 2026 / 5:50 PM IST

                                                                                                              Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान

                                                                                                              रियान पराग: राजस्थान रॉयल्स (RR)

                                                                                                              ईशान किशन : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

                                                                                                              अजिंक्य रहाणे: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

                                                                                                              ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

                                                                                                              श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स (PBKS)

                                                                                                              शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस (GT)

                                                                                                              रजत पाटीदार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

                                                                                                              ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

                                                                                                              हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस (MI)

                                                                                                              अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स (DC)

                                                                                                                APRIL 13, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                                                RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                                                                                सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                                                                  APRIL 13, 2026 / 5:34 PM IST

                                                                                                                  SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                  वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा

                                                                                                                  इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा

                                                                                                                    APRIL 13, 2026 / 5:28 PM IST

                                                                                                                    IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल।

                                                                                                                    इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

                                                                                                                      APRIL 13, 2026 / 5:27 PM IST

                                                                                                                      Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                                                                      सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ये मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                                                        APRIL 13, 2026 / 5:26 PM IST

                                                                                                                        RR vs SRH IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                                                                                        रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

                                                                                                                          APRIL 13, 2026 / 5:25 PM IST

                                                                                                                          SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                                                                          पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                                                            APRIL 13, 2026 / 5:24 PM IST

                                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ