SRH vs RR IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आज न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रन से हराया है। अब राजस्थान 29 मई को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी
SRH vs RR IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। राजस्थान 29 मई को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बॉ
SRH vs RR IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आज न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। राजस्थान 29 मई को क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाई। राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई। राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रन से हराया है।
टारगेट का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम को लगातार झटके लग रहे थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले, ट्रेविस हेड 17 रन, ईशान किशन 33 रन, स्मरण रविचंद्रन 1 रन, हेनरिक क्लासेन 18 रन और नीतीश कुमार रेड्डी 38 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 48 गेंदों में 125 रनों की साझेदारी की थी। 8वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इसके बाद राजस्थान के विकेट लगातार गिरते रहे। यशस्वी जायसवाल 29 रन, ध्रुव जुरेल 21 गेंदों में 50 रन और रियान पराग 26 रन बनाकर आउट हुए।
19 ओवर में राजस्थान को दो झटके लग चुके हैं। डोनोवन फरेरा 12 रन और जोफ्रा आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए। 20वें ओवर में नंद्रे बर्गर 1 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाई। राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को 3 विकेट मिले। वहीं ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट मिला। वहीं नंद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा को 2-2 विकेट मिला है। वहीं यशराज पुंजा के खाते में भी एक विकेट आया है।
आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।